Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीती रात दो मोटरसाइकिल के टकर में एक युवक का पैर टूट गया। बीती रात सुखनार–खटांगी रोड पर बागेश्वरी और भटौनिया के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक का पैर मौके पर ही टूट गया। घायल की पहचान रामरैचक गांव निवासी के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को उठाकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
News Of Nawada
बीती रात दो मोटरसाइकिल के टकर में एक युवक का पैर टूट गया। बीती रात सुखनार–खटांगी रोड पर बागेश्वरी और भटौनिया के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक का पैर मौके पर ही टूट गया। घायल की पहचान रामरैचक गांव निवासी के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को उठाकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
More news from झारखंड and nearby areas
- "जहाँ दुनिया भ्रम और झूठ में उलझी है, वहां सतगावाँ की इन कर्मठ महिलाओं का साहस एक मशाल की तरह है। ये केवल घर नहीं संभालतीं, बल्कि समाज की सोच को भी एक नई दिशा दे रही हैं।"1
- पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, ₹9060 लूटे कोडरमा। झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र के मोरीमाकुरा (जशुआ) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी जेब में रखे ₹9060 नकद भी लूट लिए। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिन्दू देवी (पति- अजय यादव) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 03 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे उनके पति अजय यादव बाइक से घर से हेंथुआ जा रहे थे। रास्ते में रामबालक यादव की दुकान के पास पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडा, लोहे की रॉड व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पीड़िता ने अपने आवेदन में बबलू यादव, सुधीर यादव, राकेश यादव, मुकेश यादव, संतोष यादव, सुभाष यादव, विजय यादव, अशोक यादव, सुजीत यादव, अजीत यादव, विकास यादव, रामसकल यादव और रोहित यादव को आरोपी बनाया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान संतोष यादव ने अजय यादव की जेब से ₹9060 निकाल लिए और सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल अजय यादव को कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।1
- हिसुआ गया रोड स्थित सोनू रेडियम एंड स्टीकर अब आपके शहर हिसुआ में एक भरोसेमंद होलसेल दुकान के रूप में उभरकर सामने आया है। अब आपको वाहन सजावट या उससे जुड़े सामान के लिए पटना या दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां एक ही जगह पर सभी जरूरी और आधुनिक सामान किफायती दरों पर उपलब्ध है। इस दुकान में ट्रैक्टर के लिए सीट कवर, हैंडल कवर, पर्दा, लरी, लटकन, नारा फूदना जैसे आकर्षक सजावटी सामान मिलते हैं। वहीं मोटरसाइकिल के लिए भी उच्च गुणवत्ता वाले सीट कवर, बरसाती और अन्य एक्सेसरीज़ उपलब्ध हैं। टोटो (ई-रिक्शा) के लिए भी सीट कवर और जरूरी सामान आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा गाड़ियों के लिए मैट, एक से बढ़कर एक एलईडी लाइट, लकड़ी और लोहे के डिजाइनर फूल, दरी और सजावट के अन्य कई आइटम यहां उपलब्ध हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन और क्वालिटी के हेलमेट भी इस दुकान पर उचित कीमत पर मिलते हैं। खास बात यह है कि यहां सभी सामान पटना और दिल्ली के होलसेल रेट के बराबर या उससे कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय ग्राहकों को काफी फायदा मिल रहा है। दुकान तक पहुंचना भी बेहद आसान है। यह हिसुआ गया रोड पावर हाउस के पास स्थित है, जहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं। अधिक जानकारी या ऑर्डर के लिए आप मोबाइल नंबर 6206141481 या 9905429629 पर संपर्क कर सकते हैं। यदि आप अपने वाहन को स्टाइलिश और सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो एक बार जरूर सोनू रेडियम एंड स्टीकर दुकान पर जाएं और बेहतरीन सामान का लाभ उठाएं।1
- केटीपीएस रेलवे ट्रैक के आसपास भीषण आग, फायरबिग्रेड और सीआईएसएफ की टीम मौके पर आग को बुझाने में जुटी।1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- dekh sakte ho yahan ka jal minar ka panel board solar panel raat ko 12:00 baje chori ho gaya iska Koi khabar nahin hai abhi tak aur yahan Kitna logon ka Ghar mein Pani nahin Ja Pa raha hai to iska jald se jald koshish kiya jaaye1
- सांप काटने से महिला की मौत हो गई है। मृतिका की पहचान सोनिया मुर्मू उम्र 25 वर्ष पति शंकर हेमर्म के रुप मे हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सोनिया मुर्मू अपने घर के जमीन पर सोई थी इसी दौरान शनिवार 5 बजे सुबह जहरीला सांप काट लिया जहाँ सोनिया चिल्लाने लगी जिसके बाद परिजन और आसपास के लोग पहुंचे और आनन - फानन मे गिरिडीह जिला के धनवार प्रखंड के बेलाटांड अस्पताल ले गए जहाँ रास्ते मे हीं दम तोड़ दिया। इधर घटना की सूचना मिलते हीं नवलशाही पुलिस शव को अपने कब्जे मे लेने के लिए पोस्टमार्डम हेतु घटना स्थल पर पहुंची परंतु घटना स्थल पर बड़ी संख्या मे स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और शव ले जाने के लिए बिरुद्ध करने लगे। हलांकि समझाने बुझाने के बाद कड़ी मशाक्कत से शव को नवलशाही पुलिस अपने कब्जे मे लिया और पोस्टमार्डम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा। इधर परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है।4
- शुक्रवार की शाम... कोडरमा स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर चार। सियालदह-जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में सवार 24 साल की मुस्कान बच्चों के लिए सामान लेने उतरीं, लेकिन लौटते वक्त ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली। बच्चों को अकेला देख मुस्कान घबरा गईं और चलती ट्रेन को पकड़ने की जद्दोजहद में उनकी जान चली गई।1
- बरही। हजारीबाग रोड स्थित बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की बरही शाखा में शुक्रवार को हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया। चार अपराधी खाता खुलवाने के बहाने बैंक में घुसे और कर्मियों से मारपीट कर कैश काउंटर व लॉकर खुलवा लिया। इसके बाद करीब तीन किलो सोना और चार लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। अपराधियों ने जाते समय बैंक का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और चार मोबाइल भी ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। एसपी अमन कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी कर छापेमारी की जा रही है.1