logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भय से निर्भय की ओर’ बढ़ा महिला कॉलेज का कदम युवाओं ने लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प दौसा, 25 अगस्त। नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत जिला स्वीप कैलेंडर के अनुसार मंगलवार को संत सुंदरदास राजकीय महिला कॉलेज में ‘भय से निर्भय की ओर’ विषय पर मतदाता जागरूकता कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला के माध्यम से युवाओं, विशेषकर छात्राओं को मतदान के महत्व, मतदाता अधिकारों तथा निर्भीक होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मीणा एवं विशिष्ट अतिथि जिला स्वीप समन्वयक डॉ. रामवीर चौधरी रहे। कॉलेज प्राचार्य गुलाब मीणा एवं ईएलसी प्रभारी डॉ. ललिता बैरवा की उपस्थिति में शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि राजेश मीणा ने उपस्थित कार्मिकों, शिक्षकों एवं युवाओं को मतदाता शपथ दिलाते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक और निर्भीक मतदाता की भागीदारी पर निर्भर है। प्रत्येक पात्र नागरिक बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करे। जिला स्वीप समन्वयक डॉ. रामवीर चौधरी ने कहा कि ‘भय से निर्भय की ओर’ प्रत्येक मतदाता के आत्मविश्वास और लोकतांत्रिक चेतना का संदेश है। उन्होंने युवाओं से स्वयं मतदान करने के साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य पात्र मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने ईएलसी के माध्यम से युवाओं को मतदाता अधिकारों एवं निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 17 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अग्रिम पंजीयन कराएं तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लक्ष्य यह हो कि कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे। कार्यशाला में छात्राओं एवं युवाओं ने शत-प्रतिशत, निर्भीक एवं जागरूक मतदान का संकल्प लिया। जिले के अन्य नगर पालिका एवं नगर परिषद क्षेत्रों में भी स्वीप गतिविधियों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में युवाओं से स्वयं मतदान करने तथा कम से कम 10 अन्य पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। 26 अगस्त को होगी चुनावी चौपाल जिला स्वीप कैलेंडर के अनुसार बुधवार को जिले में ‘चुनावी चौपाल’ कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया, मतदाता अधिकारों एवं निर्भीक मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा।

15 hrs ago
user_सुरज पोसवाल
सुरज पोसवाल
Priest सिकराय, दौसा, राजस्थान•
15 hrs ago
917d186e-60f5-4070-94b8-72b152c8462d

भय से निर्भय की ओर’ बढ़ा महिला कॉलेज का कदम युवाओं ने लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प दौसा, 25 अगस्त। नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत जिला स्वीप कैलेंडर के अनुसार मंगलवार को संत सुंदरदास राजकीय महिला कॉलेज में ‘भय से निर्भय की ओर’ विषय पर मतदाता जागरूकता कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला के माध्यम से युवाओं, विशेषकर छात्राओं को मतदान के महत्व, मतदाता अधिकारों तथा निर्भीक होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मीणा एवं विशिष्ट अतिथि जिला स्वीप समन्वयक डॉ. रामवीर चौधरी रहे। कॉलेज प्राचार्य गुलाब मीणा एवं ईएलसी प्रभारी डॉ. ललिता बैरवा की उपस्थिति में शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि राजेश मीणा ने उपस्थित कार्मिकों, शिक्षकों एवं युवाओं को मतदाता शपथ दिलाते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक और निर्भीक मतदाता की भागीदारी पर निर्भर है। प्रत्येक पात्र नागरिक बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करे। जिला स्वीप समन्वयक डॉ. रामवीर चौधरी ने कहा कि ‘भय से निर्भय की ओर’ प्रत्येक मतदाता के आत्मविश्वास और लोकतांत्रिक चेतना का संदेश है। उन्होंने युवाओं से स्वयं मतदान करने के साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य पात्र मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने ईएलसी के माध्यम से युवाओं को मतदाता अधिकारों एवं निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 17 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अग्रिम पंजीयन कराएं तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लक्ष्य यह हो कि कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे। कार्यशाला में छात्राओं एवं युवाओं ने शत-प्रतिशत, निर्भीक एवं जागरूक मतदान का संकल्प लिया। जिले के अन्य नगर पालिका एवं नगर परिषद क्षेत्रों में भी स्वीप गतिविधियों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में युवाओं से स्वयं मतदान करने तथा कम से कम 10 अन्य पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। 26 अगस्त को होगी चुनावी चौपाल जिला स्वीप कैलेंडर के अनुसार बुधवार को जिले में ‘चुनावी चौपाल’ कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया, मतदाता अधिकारों एवं निर्भीक मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राज्यपाल ने ली अधिकारियों की बैठक, टीबी, नशा मुक्ति और शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा टीबी मरीजों को समय पर मिले पूरा उपचार, ‘नशा मुक्त दौसा’ बनाने के लिए करें प्रभावी कार्रवाई : राज्यपाल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश दौसा, 25 अगस्त। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में टीबी की स्थिति, मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए की जा रही कार्रवाई तथा शिक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए टीबी मरीजों को समय पर पूरा उपचार मुहैया कराने, ‘नशा मुक्त दौसा’ बनाने के लिए नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने जिले में टीबी की स्थिति की समीक्षा करते हुए वर्तमान में टीबी से ग्रसित मरीजों की संख्या, उनकी औसत आयु और उपचार की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों से रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त जिले का लक्ष्य रखते हुए टीबी के प्रत्येक मरीज को समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। गंभीर मरीजों को आवश्यकता के अनुसार अस्पताल में भर्ती कर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने जिले में मादक पदार्थों के उपयोग एवं नशे की स्थिति की समीक्षा करते हुए ‘नशा मुक्त दौसा’ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ युवाओं के मन में नशे के प्रति नकारात्मक भावना विकसित की जाए। नशीले पदार्थों के स्रोतों को चिन्हित कर उन्हें बंद करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस मादक पदार्थों के स्रोत तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों को अपने कार्मिकों के स्तर पर भी नशा मुक्ति के लिए पहल करनी चाहिए। शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की उपलब्धता पूरी तरह रोकने के लिए संबंधित विभाग समन्वय से कार्रवाई करें। पुलिस नशे के नेटवर्क के खिलाफ दृढ़ता से कार्रवाई करते हुए लगातार निगरानी एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे। शिक्षा व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने का माध्यम राज्यपाल ने जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ जिले में शिक्षा की स्थिति की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात, शिक्षकों की उपलब्धता तथा विषयवार शिक्षकों की स्थिति सहित विभिन्न मानकों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने और उसे आगे बढ़ाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। जितने अधिक नागरिक शिक्षित होंगे, उतना ही देश मजबूत होगा। मैं शिक्षक हूं’ की भावना हमेशा अपने मन में रखें उन्होंने शिक्षकों से ‘मैं शिक्षक हूं’ की भावना को हमेशा अपने मन में रखते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे, ड्रॉपआउट न हो और किसी भी स्तर पर पढ़ाई बीच में न छूटे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नीट एवं जेईई में चयनित विद्यार्थियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। यह अधिकारी रहें उपस्थित बैठक में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा अरविंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    राज्यपाल ने ली अधिकारियों की बैठक, टीबी, नशा मुक्ति और शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा

टीबी मरीजों को समय पर मिले पूरा उपचार, ‘नशा मुक्त दौसा’ बनाने के लिए करें प्रभावी कार्रवाई : राज्यपाल
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
दौसा, 25 अगस्त। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में टीबी की स्थिति, मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए की जा रही कार्रवाई तथा शिक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए टीबी मरीजों को समय पर पूरा उपचार मुहैया कराने, ‘नशा मुक्त दौसा’ बनाने के लिए नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल ने जिले में टीबी की स्थिति की समीक्षा करते हुए वर्तमान में टीबी से ग्रसित मरीजों की संख्या, उनकी औसत आयु और उपचार की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों से रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त जिले का लक्ष्य रखते हुए टीबी के प्रत्येक मरीज को समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। गंभीर मरीजों को आवश्यकता के अनुसार अस्पताल में भर्ती कर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल ने जिले में मादक पदार्थों के उपयोग एवं नशे की स्थिति की समीक्षा करते हुए ‘नशा मुक्त दौसा’ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ युवाओं के मन में नशे के प्रति नकारात्मक भावना विकसित की जाए। नशीले पदार्थों के स्रोतों को चिन्हित कर उन्हें बंद करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस मादक पदार्थों के स्रोत तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों को अपने कार्मिकों के स्तर पर भी नशा मुक्ति के लिए पहल करनी चाहिए। शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की उपलब्धता पूरी तरह रोकने के लिए संबंधित विभाग समन्वय से कार्रवाई करें। पुलिस नशे के नेटवर्क के खिलाफ दृढ़ता से कार्रवाई करते हुए लगातार निगरानी एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे।
शिक्षा व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने का माध्यम
राज्यपाल ने जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ जिले में शिक्षा की स्थिति की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात, शिक्षकों की उपलब्धता तथा विषयवार शिक्षकों की स्थिति सहित विभिन्न मानकों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने और उसे आगे बढ़ाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। जितने अधिक नागरिक शिक्षित होंगे, उतना ही देश मजबूत होगा।
मैं शिक्षक हूं’ की भावना हमेशा अपने मन में रखें
उन्होंने शिक्षकों से ‘मैं शिक्षक हूं’ की भावना को हमेशा अपने मन में रखते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे, ड्रॉपआउट न हो और किसी भी स्तर पर पढ़ाई बीच में न छूटे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नीट एवं जेईई में चयनित विद्यार्थियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
यह अधिकारी रहें उपस्थित
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा अरविंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_सुरज पोसवाल
    सुरज पोसवाल
    Priest सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • भामाशाह ने स्कूल में साउंड सिस्टम व विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षण सामग्री की भेंट- टोडाभीम करौली नांगल शेरपुर के निवासी भामाशाह अमर सिंह मीना ने मंगलवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कोलियो का पुरा नांगलशेरपुर मे आऊजा कंपनी का सिस्टम व विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंटकर अनुकरणीय पहल की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सीताराम वैरवा ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस पुनीत कार्य के लिए भामाशाह का माला साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया है उन्होंने बताया कि काफी दिन से विद्यालय में साउंड सिस्टम की कमी खल रही थी 15 अगस्त 26 जनवरी वार्षिक उत्सव या अन्य कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने पर विद्यालय प्रबंधन के द्वारा साउंड सिस्टम किराए से लाना पड़ता था अब उसकी पूर्ति हो गई है यह साउंड सिस्टम करीब 1000 विद्यार्थियों को कवर करने की क्षमता रखता है ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में 15 अगस्त को भी भामाशाह के द्वारा क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों में टीन शेड शिक्षण सामग्री पंखे वाटर कूलर स्कूल बैग स्कूल वितरित किये जा चुके हैं भामाशाह मीना के पुत्र नंदकिशोर मीणा केंद्रीय जीएसटी एंड कस्टम दिल्ली जोन में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह से सहयोग करना उनकी विशेष रूचि है आगे भी लगातार हुए इस पुनीत कार्य को करते रहेंगे इस दौरान टीनू जैन वेद प्रकाश मीणा एवं विद्यालय स्टाफ से मलवाराम मीना सेवाराम मीना लखन लाल गुर्जर प्रदीप भूपेंद्र साक्षी पाराशर सहित ग्रामीण विद्यार्थी मौजूद थे।
    1
    भामाशाह ने स्कूल में साउंड सिस्टम व विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षण सामग्री की भेंट-
टोडाभीम करौली 
नांगल शेरपुर के निवासी भामाशाह अमर सिंह मीना ने मंगलवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कोलियो का पुरा नांगलशेरपुर मे आऊजा कंपनी का सिस्टम व विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंटकर अनुकरणीय पहल की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सीताराम वैरवा ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस पुनीत कार्य के लिए भामाशाह का माला साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया है उन्होंने बताया कि काफी दिन से विद्यालय में साउंड सिस्टम की कमी खल रही थी 15 अगस्त 26 जनवरी वार्षिक उत्सव या अन्य कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने पर विद्यालय प्रबंधन के द्वारा साउंड सिस्टम किराए से लाना पड़ता था अब उसकी पूर्ति हो गई है यह साउंड सिस्टम करीब 1000 विद्यार्थियों को कवर करने की क्षमता रखता है ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में 15 अगस्त को भी भामाशाह के द्वारा क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों में टीन शेड शिक्षण सामग्री पंखे वाटर कूलर स्कूल बैग स्कूल वितरित किये जा चुके हैं भामाशाह मीना के  पुत्र नंदकिशोर मीणा केंद्रीय जीएसटी एंड कस्टम दिल्ली जोन में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह से सहयोग करना उनकी विशेष रूचि है आगे भी लगातार हुए इस पुनीत कार्य को करते रहेंगे इस दौरान टीनू जैन वेद प्रकाश मीणा एवं विद्यालय स्टाफ से मलवाराम मीना सेवाराम मीना लखन लाल गुर्जर प्रदीप भूपेंद्र साक्षी पाराशर सहित ग्रामीण विद्यार्थी मौजूद थे।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • धौलपुर में रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद सुबह घने काले बादलों ने दिन में ही अंधेरा कर दिया। बारिश के चलते कई सड़कों पर पानी भर गया और वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। मौसम ठंडा होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं बाजारों में भी चहल-पहल कम रही। किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, क्योंकि खरीफ फसलों के लिए यह बारिश अमृत समान मानी जा रही है।
    1
    धौलपुर में रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद सुबह घने काले बादलों ने दिन में ही अंधेरा कर दिया। बारिश के चलते कई सड़कों पर पानी भर गया और वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। मौसम ठंडा होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं बाजारों में भी चहल-पहल कम रही। किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, क्योंकि खरीफ फसलों के लिए यह बारिश अमृत समान मानी जा रही है।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    42 min ago
  • Bharatpur ke Helana mein ACB team ki badi kaarvayi ghus lete rangon aap pakda
    1
    Bharatpur ke Helana  mein ACB team ki badi kaarvayi ghus lete rangon aap pakda
    user_Pandit ji
    Pandit ji
    Voice of people भुसावर, भरतपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • नगर निकाय चुनाव से पहले टोडाभीम में कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली संगठन को बड़ी मजबूती प्राप्त हुई। भाजपा कार्यालय भीम पैलेस पर आयोजित सदस्यता अभियान में मीणा समाज के प्रबुद्धजनों एवं बैरवा समाज की मातृशक्ति ने भाजपा का दुपट्टा धारण कर विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस महत्वपूर्ण अभियान में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रविना प्रेमराज जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा प्रत्याशी श्री रामनिवास मीणा जी एवं भाजपा उपाध्यक्ष श्री विजय लाल मीणा जी का विशेष योगदान रहा। *भाजपा में आस्था व्यक्त करने वाले प्रमुख गणमान्य जन -* बड़ापुरा से श्री नरेंद्र मीणा जी (नेपाली), श्री रायसिंह मीणा जी, गिल्लीपुरा से श्री मोहरसिंह मीणा जी (CTI), श्री सीताराम मीणा जी, श्रीमती शीला बैरवा जी, श्री अब्दुल मजीद जी सहित दर्जनों कर्मठ कार्यकर्ता एवं समाजसेवी गणों को शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रविना प्रेमराज जी ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। सभी नव-आगंतुक सदस्यों ने भाजपा की राष्ट्रवादी रीति-नीति एवं विकासोन्मुखी विचारधारा पर विश्वास व्यक्त करते हुए आगामी नगर निकाय चुनाव में पूर्ण निष्ठा के साथ तन-मन-धन से भाजपा का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा विस्तारक रामू शर्मा नीरज पाराशर बबली हीरो सोनू विनोद शांडिल्य जलसिंह सरसैना दयाराम सैनी मदनमोहन मीना राजेन्द्र सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। टोडाभीम में बड़ा उलट फेर नगर निकाय चुनाव में भाजपा को बढ़त
    3
    नगर निकाय चुनाव से पहले टोडाभीम में कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली  

 संगठन को बड़ी मजबूती प्राप्त हुई। भाजपा कार्यालय भीम पैलेस पर आयोजित सदस्यता अभियान में मीणा समाज के प्रबुद्धजनों एवं बैरवा समाज की मातृशक्ति ने भाजपा का दुपट्टा धारण कर विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस महत्वपूर्ण अभियान में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रविना प्रेमराज जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा प्रत्याशी श्री रामनिवास मीणा जी एवं भाजपा उपाध्यक्ष श्री विजय लाल मीणा जी का विशेष योगदान रहा।

*भाजपा में आस्था व्यक्त करने वाले प्रमुख गणमान्य जन -*
बड़ापुरा से श्री नरेंद्र मीणा जी (नेपाली), श्री रायसिंह मीणा जी, गिल्लीपुरा से श्री मोहरसिंह मीणा जी (CTI), श्री सीताराम मीणा जी, श्रीमती शीला बैरवा जी, श्री अब्दुल मजीद जी सहित दर्जनों कर्मठ कार्यकर्ता एवं समाजसेवी गणों को शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रविना प्रेमराज जी ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।

सभी नव-आगंतुक सदस्यों ने भाजपा की राष्ट्रवादी रीति-नीति एवं विकासोन्मुखी विचारधारा पर विश्वास व्यक्त करते हुए आगामी नगर निकाय चुनाव में पूर्ण निष्ठा के साथ तन-मन-धन से भाजपा का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा विस्तारक  रामू शर्मा  नीरज पाराशर  बबली हीरो सोनू  विनोद शांडिल्य जलसिंह सरसैना  दयाराम सैनी मदनमोहन मीना राजेन्द्र सोनी  सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टोडाभीम में बड़ा उलट फेर नगर निकाय चुनाव में भाजपा को बढ़त
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आज दौसा जिले के दौरे पर जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कर रहे राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आज दौसा जिले के दौरे पर जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कर रहे हैं समीक्षा बैठक बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित निर्धारित बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ कर रहे हैं प्रगति की समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा अरविंद शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित
    1
    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आज दौसा जिले के दौरे पर 

जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कर रहे
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आज दौसा जिले के दौरे पर 
जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कर रहे हैं समीक्षा बैठक 
बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित निर्धारित बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ कर रहे हैं प्रगति की समीक्षा
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित,  अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा अरविंद शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन, मताधिकारो के बारे में बालिकाओं ने किया जागरूक राजगढ़ कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय की बालिकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान बालिकाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर अधिक से अधिक मत करने के लिए जागरूक किया। रैली के माध्यम से मताधिकारो के बारे में जानकारी दी। रैली कस्बे के चौपड़ बाजार, गोल सर्किल, सराय बाजार होते उपखण्ड कार्यालय पहुंची। जहां रैली का समापन हुआ। इस दौरान बालिकाओं द्वारा मतदान जागरूकता की रंगोली बना मत डालने के लिए जागरूक किया। रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना ने बताया कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय की बालिकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक किया। बाइट-सीमा मीना, रिटर्निंग अधिकारी, राजगढ़
    4
    मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन, मताधिकारो के बारे में बालिकाओं ने किया जागरूक
राजगढ़ कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय की बालिकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान बालिकाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर अधिक से अधिक मत करने के लिए जागरूक किया। रैली के माध्यम से मताधिकारो के बारे में जानकारी दी। रैली कस्बे के चौपड़ बाजार, गोल सर्किल, सराय बाजार होते उपखण्ड कार्यालय पहुंची। जहां रैली का समापन हुआ। इस दौरान बालिकाओं द्वारा मतदान जागरूकता की रंगोली बना मत डालने के लिए जागरूक किया। रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना ने बताया कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय की बालिकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक किया। 
बाइट-सीमा मीना, रिटर्निंग अधिकारी, राजगढ़
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • हिण्डोन नगर परिषद भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार दोपहर नगर परिषद हिंडौन चुनाव 2026 भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन विनायक वाटिका मैरिज होम हिंडौन सिटी मैं जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। हिंडौन चुनाव प्रभारी राम अवतार मीणा, करौली चुनाव प्रभारी सुशील दीक्षित, मान सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष हेमेंद्र वशिष्ठ, महेंद्र मीणा, माधोपुर पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील जैन, पूर्व विधायका राजकुमारी जाटव, लोकसभा प्रत्याशी इंदू देवी जाटव, भाजपा महिला मोर्चा जिला करौली जिला अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल, SC मोर्चा जिला अध्यक्ष संपत कोली, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अल्लाह नूर खान, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह गुर्जर, सत्येंद्र चौधरी, जिला प्रवक्ता डॉक्टर हेमलता गुप्ता, रितेश जांगिड़, जिला महामंत्री व मंच संचालन दिलीप गुप्ता, ललित शर्मा, पप्पी शर्मा दिवाकर वशिष्ठ, हिंडौन शहर मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी, व भाजपा पदाधिकारी, जन्म प्रतिनिधि गण, गण मान्य बंधु, पूर्व पार्षद गण, एवं सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व मीडिया प्रभारी एवं रामेश्वर धाकड़, राधा मोहन पाठक, मोहन सिनेमा, हाकिम सिंह गुर्जर, केशु हरसाना, यामीन खान, डॉक्टर आमिर खान, सुरेंद्र जाटव, दिनेश जट नगला, अमित पंजाबी, सॉन्टू गोयल, कृष्णा चौधरी, गायत्री गॉड, शोभा गॉड, मधु शर्मा, सुनीता शर्मा, प्रेम शर्मा, विमला शुक्ला, चांदनी कोली, पुष्पा धाकड़, आदि मौजूद रहे। राजकुमारी जाटव ने कहां 12 वर्ष में जो विकास हुआ है वह 70 साल में नहीं हुआ
    2
    हिण्डोन नगर परिषद भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन

 मंगलवार दोपहर नगर परिषद हिंडौन चुनाव 2026 भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन विनायक वाटिका मैरिज होम हिंडौन सिटी मैं जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। 
हिंडौन चुनाव प्रभारी राम अवतार मीणा, करौली चुनाव प्रभारी सुशील दीक्षित, मान सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष हेमेंद्र वशिष्ठ, महेंद्र मीणा, माधोपुर पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील जैन, पूर्व विधायका राजकुमारी जाटव, लोकसभा प्रत्याशी इंदू देवी जाटव, भाजपा महिला मोर्चा जिला करौली जिला अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल, SC मोर्चा जिला अध्यक्ष संपत कोली, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अल्लाह नूर खान, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह गुर्जर, सत्येंद्र चौधरी, जिला प्रवक्ता डॉक्टर हेमलता गुप्ता, रितेश जांगिड़, जिला महामंत्री व मंच संचालन दिलीप गुप्ता, ललित शर्मा, पप्पी शर्मा दिवाकर वशिष्ठ, हिंडौन शहर मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी, व भाजपा पदाधिकारी, जन्म प्रतिनिधि गण, गण मान्य बंधु, पूर्व पार्षद गण, एवं सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व मीडिया प्रभारी एवं रामेश्वर धाकड़, राधा मोहन पाठक, मोहन सिनेमा, हाकिम सिंह गुर्जर, केशु हरसाना, यामीन खान, डॉक्टर आमिर खान, सुरेंद्र जाटव, दिनेश जट नगला, अमित पंजाबी, सॉन्टू गोयल, कृष्णा चौधरी, गायत्री गॉड, शोभा गॉड, मधु शर्मा, सुनीता शर्मा, प्रेम शर्मा, विमला शुक्ला, चांदनी कोली, पुष्पा धाकड़, आदि मौजूद रहे।
राजकुमारी जाटव ने कहां 12 वर्ष में जो विकास हुआ है वह 70 साल में नहीं हुआ
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.