Shuru
Apke Nagar Ki App…
नासा की नैंसी ग्रेस रोमन स्पेस टेलिस्कोप को अंतरिक्ष के रहस्यों को सुलझाने के नासा की नैंसी ग्रेस रोमन स्पेस टेलिस्कोप को अंतरिक्ष के रहस्यों को सुलझाने के मिशन पर भेजा गया है। 2.4 मीटर चौड़े प्राथमिक दर्पण के साथ यह दूरदर्शी हबल की तुलना में 100 गुना अधिक बड़े आकाशीय क्षेत्र की छवि ले सकती है। इससे अंतरिक्ष यात्रियों को ब्रह्मांड का सर्वेक्षण करने की सुविधा मिलेगी। 4 अरब 30 करोड़ डॉलर की यह वेधशाला इंफ्रारेड एस्ट्रोनोमी के लिए डिजाइन की गई है। इससे सौरमंडल से बाहर की धुंधली वस्तुओं का भी सर्वेक्षण किया जा सकेगा। इस दूरदर्शी से वैज्ञानिकों को अब तक अनदेखी आकाशगंगाओं की खोज करने में मदद मिलेगी। साथ ही डार्क एनर्जी की प्रकृति को समझने और ब्रह्मांड के विकास का पता लगाने में भी सहायता मिलेगी।
Anand News
नासा की नैंसी ग्रेस रोमन स्पेस टेलिस्कोप को अंतरिक्ष के रहस्यों को सुलझाने के नासा की नैंसी ग्रेस रोमन स्पेस टेलिस्कोप को अंतरिक्ष के रहस्यों को सुलझाने के मिशन पर भेजा गया है। 2.4 मीटर चौड़े प्राथमिक दर्पण के साथ यह दूरदर्शी हबल की तुलना में 100 गुना अधिक बड़े आकाशीय क्षेत्र की छवि ले सकती है। इससे अंतरिक्ष यात्रियों को ब्रह्मांड का सर्वेक्षण करने की सुविधा मिलेगी। 4 अरब 30 करोड़ डॉलर की यह वेधशाला इंफ्रारेड एस्ट्रोनोमी के लिए डिजाइन की गई है। इससे सौरमंडल से बाहर की धुंधली वस्तुओं का भी सर्वेक्षण किया जा सकेगा। इस दूरदर्शी से वैज्ञानिकों को अब तक अनदेखी आकाशगंगाओं की खोज करने में मदद मिलेगी। साथ ही डार्क एनर्जी की प्रकृति को समझने और ब्रह्मांड के विकास का पता लगाने में भी सहायता मिलेगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अंकित बालियान हत्याकांड: चार दिन में न्याय की उम्मीद से पत्नी को मिला सुकून हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई से परिवार को राहत मिली है। घटना के चार दिन के भीतर कार्रवाई होने पर अंकित की पत्नी ने संतोष जताया। परिजनों का कहना है कि न्याय की दिशा में हुई कार्रवाई से उनके दिल को कुछ सुकून मिला है। अंकित बालियान हत्याकांड: चार दिन में न्याय की उम्मीद से पत्नी को मिला सुकून हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई से परिवार को राहत मिली है। घटना के चार दिन के भीतर कार्रवाई होने पर अंकित की पत्नी ने संतोष जताया। परिजनों का कहना है कि न्याय की दिशा में हुई कार्रवाई से उनके दिल को कुछ सुकून मिला है।1
- करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल—दो शातिर चोर गिरफ्तार । मुजफ्फरनगर: थाना बुढ़ाना पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने सेवानिवृत्त उप निरीक्षक के घर से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त घायल हो गया । पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए 745 ग्राम सोने के आभूषण एवं 2 किलो 240 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घटना में चोरी गए आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी का दावा किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, एक .315 बोर तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त सब्बल और एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने घटना के खुलासे और बरामदगी के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस टीम की कार्रवाई के बारे में बताया।1
- 🚨 बड़ी अपील | स्वाभिमान रैली को लेकर चंदन चौहान सक्रिय बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने 3 सितंबर को रामपुर मनिहारान में होने वाली स्वाभिमान रैली को सफल बनाने के लिए पश्चिमी यूपी की जनता से बड़ी अपील की है। रैली की तैयारियों को लेकर चंदन चौहान लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। रैली को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। 📍 स्थान: रामपुर मनिहारान दिनांक: 3 सितंबर 🚨 बड़ी अपील | स्वाभिमान रैली को लेकर चंदन चौहान सक्रिय बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने 3 सितंबर को रामपुर मनिहारान में होने वाली स्वाभिमान रैली को सफल बनाने के लिए पश्चिमी यूपी की जनता से बड़ी अपील की है। रैली की तैयारियों को लेकर चंदन चौहान लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। रैली को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। 📍 स्थान: रामपुर मनिहारान दिनांक: 3 सितंबर1
- 👉भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष बने बिट्टू राठी, मुजफ्फरनगर में हुआ जोरदार स्वागत भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष बने बिट्टू राठी, मुजफ्फरनगर में हुआ जोरदार स्वागत एंकर - मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त एनसीआर अध्यक्ष बिट्टू राठी का जोरदार स्वागत किया गया। जानसठ रोड स्थित एक निजी कार्यक्रम में समर्थकों और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं और बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान किसानों के हितों के लिए संघर्ष करने और संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प भी दोहराया गया। वीओ - मुजफ्फरनगर के जानसठ रोड स्थित एक निजी कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त एनसीआर अध्यक्ष बिट्टू राठी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों और सहयोगियों ने बिट्टू राठी को फूल-मालाएं पहनाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया और भारतीय किसान यूनियन के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी हुई। नवनियुक्त एनसीआर अध्यक्ष बिट्टू राठी ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की लड़ाई के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। यदि किसी भी किसान के साथ अन्याय या अत्याचार होता है तो वह किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। बिट्टू राठी ने स्वागत समारोह आयोजित करने वाले अपने सभी सहयोगियों और समर्थकों का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में विजय चौधरी उर्फ मेजर चौधरी, निक्की चौधरी, अमित चौधरी, अमित पंडित, लकी बालियान, हनी बालियान और सागर बालियान सहित कई लोग मौजूद रहे। बाइट — बिट्टू राठी, एनसीआर अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन4
- नेपाल : यह देखना किसी चमत्कार से कम नहीं था, तीन दिन बाद मौत को पीछे हटना पड़ा औ नेपाल : यह देखना किसी चमत्कार से कम नहीं था, तीन दिन बाद मौत को पीछे हटना पड़ा और जिंदगी जीत गई। तीन दिन तक आपदा के कीचड़ में दबी छह साल की बच्ची को नेपाल के सुरक्षा बलों ने रेस्क्यू किया। घटना नेपाल के रसुवा जिले के टिमोरे गांव की है। बाढ़ और भूस्खलन के मलबे में दबी रहने के बाद 6 साल की बच्ची मनीषा को जिंदा बाहर निकाला गया।1
- युवती से गैंगरेप मामला: 15-15 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल lमुजफ्फरनगर जनपद में दलित युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो 15-15 हजार रुपये के इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह पानीपत-खटीमा मार्ग स्थित रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर जंगल की ओर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में फिरोज पुत्र अशफाक, निवासी खालापार, पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका साथी उस्मान पुत्र तस्लीम जंगल में कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया। घायल फिरोज को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। मामले में पहले पांच आरोपी गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट से निरीक्षण कराते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- मुजफ्फरनगर में गुप्तांग काटने के आरोप से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती, दो पुलिस हिरासत में मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के अकबरगढ़ गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया,जब एक युवक के गुप्तांग पर चोट पहुंचाकर घायल करने का मामला सामने आया।घायल युवक राजा को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।युवक ने पप्पी किन्नर समेत कुछ लोगों पर गुप्तांग काटने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार,मंगलवार को थाना चरथावल पुलिस को सूचना मिली कि अकबरगढ़ निवासी एक युवक के गुप्तांग पर कुछ लोगों ने चोट पहुंचाकर उसे घायल कर दिया है।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई गई है।मामले की सूचना मिलने के बाद थाना चरथावल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस ने पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी।घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है,जहां उसकी स्थिति सामान्य है। मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।3
- नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रकरण में सात आरोपी गिरफ्तार, दो मुठभेड़ में दबोचे मुजफ्फरनगर। नाबालिग युवती से दुष्कर्म के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मंगलवार को 15-15 हजार रुपये के इनामी फिरोज और उस्मान को पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।फिरोज पैर में गोली लगने से घायल हुआ,जबकि उस्मान को जंगल में कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।इस मामले में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।उक्त प्रकरण ओर गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में एसएसपी संजय कुमार वर्मा जानकारी देते हुए...2