1100 कन्याओं के पूजन एवं भव्य भोजन आयोजन की तैयारियां जोरों पर,मंडला में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित हुई बैठक मंडला जिले में माँ शक्ति की आराधना का एक भव्य और दिव्य आयोजन होने जा रहा है, जहाँ 1100 कन्याओं के पूजन एवं भोजन का संकल्प लिया गया है। इस पावन आयोजन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। शनिवार को शाम 4:00 बजे दुर्गा मंदिर प्रांगण में तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह भव्य कार्यक्रम 25 मार्च, सप्तमी के पावन अवसर पर आयोजित किया जाएगा, जिसका स्थान पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण तय किया गया है। सुबह 10 बजे से प्रारंभ होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजकों द्वारा 1100 कन्याओं के पूजन का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है, जो इस आयोजन की सफलता का संकेत है। कन्याओं को माँ दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका विधि-विधान से पूजन किया जाएगा और उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन कराया जाएगा।

- अपने पिता के साथ मछली पकड़ने गया था युवक....उसी दौरान युवक का फिसला पैर... पैर फिसलते ही गहरे पानी में जा गिरा युवक....स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को निकला गया बाहर....लेकिन तब तक युवक की हो चुकी थी मौत....मृतक युवक का नाम बताया जा रहा है संदीप नंदा...युवक था नैनपुर के वार्ड 1 के रहने वाला....जानकारी लगते ही मौके में पहुंची नैनपुर पुलिस....मृतक युवक के शव को लिया पुलिस ने अपने लिया कब्जे में... पीएम के लिए भिजवाया गया शव.... नैनपुर पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच....1
- मंडला जिले में ईद के अवसर पर शिया समुदाय ने एक अनोखे तरीके से विरोध किया। शिया हैदरी जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज के दौरान बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी नमाजियों ने अपने हाथों और कंधों पर काली पट्टियां बांधीं। यह विरोध ईरान के धार्मिक गुरु अयातुल्ला खामनेई को कथित तौर पर निशाना बनाए जाने के खिलाफ था।इस दौरान समुदाय के लोगों ने नए कपड़े पहनने के बजाय सादगी के साथ नमाज अदा की। यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के विरोध में आयोजित किया गया था। शनिवार को दोपहर 12:00 बजे अनवर अली ने दी जानकारी1
- Post by Salim khan1
- Post by Rajju Bhartiya1
- सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डॉक्टर सुरेंद्र तेकाम, आंख के नीचे गंभीर घाव से तड़प रहा था कुत्ता, डॉक्टर ने तुरंत किया उपचार1
- मंडला में 148वीं वाहिनी द्वारा सीआरपीएफ दिवस पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्वार्टर गार्ड पर ध्वज फहराने से हुई। इस अवसर पर कमांडेंट विक्रांत सारंणपाणी सहित अन्य अधिकारियों एवं जवानों ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में देश सेवा और बलिदान की भावना को याद करते हुए जवानों ने कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लिया।1
- सिंधी समाज ने मनाया भगवान झूलेलाल साईं का जन्मोत्सव गुरुद्वारा साहिब में हुआ आयोजन मण्डला में सिंधी समाज के इष्ट देव वरुण अवतार भगवान झूलेलाल साईं के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम अंबेडकर वार्ड स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, एसडीएम मंडला सोनम सिडाम ने श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और श्री गुरुग्रंथ साहिब में चोला चढ़ाया। इस उत्सव के दौरान आयोजित भजन कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं के साथ सभी प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। सभी ने इस अवसर पर आयोजित लंगर में सम्मिलित होकर गुरु प्रसादी ग्रहण की। श्री पूज्य सिंधी पंचायत के द्वारा कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा एवं एसडीएम सोनल सिडाम को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। श्री गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रम धार्मिक भावना से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर सिंधी समाज के वरिष्ठजन, समाजसेवी, युवा, महिलाएं तथा बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- मंडला जिले के ग्राम पुरवा में उस समय भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, शनिवार को दोपहर 1:00 बजे जब निरंजनी अखाड़े के पूज्य संत धर्मपुरी महाराज, जिन्हें अधोमुखी बाबा के नाम से भी जाना जाता है, पुरवा ग्राम पहुंचे। उनके आगमन पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और बड़ी संख्या में उनके दर्शन के लिए उमड़ पड़े। संत धर्मपुरी महाराज इन दिनों मां नर्मदा की लगभग 3,500 किलोमीटर लंबी परिक्रमा कर रहे हैं। खास बात यह है कि वे यह कठिन यात्रा हाथों के बल यानी हैंड वॉकिंग करते हुए, उल्टी मुद्रा में पूरी कर रहे हैं। उनकी यह तपस्या आस्था और संकल्प का एक अद्भुत उदाहरण बन गई है। यह पवित्र यात्रा अमरकंटक से प्रारंभ हुई है, जिसे वे करीब 3 साल, 3 महीने और 13 दिनों में पूर्ण करेंगे। संत की इस अनोखी साधना को देखने और उनसे आशीर्वाद लेने के लिए हर जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। ग्राम पुरवा में संत धर्मपुरी महाराज का रात्रि विश्राम भी प्रस्तावित है, जिससे गांव में धार्मिक वातावरण और अधिक प्रबल हो गया है। इसी दौरान नर्मदा भक्तों ने संत धर्मपुरी महाराज के दर्शन किए और उनके साथ चल रहे श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरण किया। संत धर्मपुरी महाराज की यह अनूठी नर्मदा परिक्रमा लोगों को भक्ति, तपस्या और अटूट विश्वास का संदेश दे रही है, जो हर किसी को प्रेरित कर रही है।1