प्रदेश कांग्रेस कमेटी आह्वान पर जनता और किसानों के हितों की आवाज को बुलंद करते हुए माकड़ौन में जोरदार धरना प्रदर्शन माकड़ौन जनता और किसान हितों की आवाज़ को बुलंद करते हुए आज माकड़ोन में जोरदार धरना-प्रदर्शन! मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर और जिला कांग्रेस कमेटी उज्जैन के नेतृत्व में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माकड़ोंन , शहर कांग्रेस कमेटी माकड़ोंन , समस्त कांग्रेस संगठन परिवार एवं किसान साथियों के साथ धरना-प्रदर्शन किया गया।इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निहाल सिंह जी गुर्जर , शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में साथीगण मौजूद रहे। इस दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, लगातार बढ़ती महंगाई और आमजन से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज़ बुलंद की गई। प्रमुख रूप से डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम, पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने, खाद्य तेल, शक्कर, दाल, हल्दी, मिर्च, मसाले, नारियल एवं मिठाई जैसी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों, किसानों की लंबित फसल बीमा राशि, खाद की उपलब्धता में अनियमितता, बिजली की बढ़ती दरों एवं लगातार बढ़ते बिजली बिलों सहित किसानों और आमजन की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। धरना-प्रदर्शन के पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित कर सरकार से मांग की गई कि किसानों एवं आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए और राहत प्रदान की जाए। किसान की मेहनत का सम्मान, आमजन को महंगाई से राहत और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष—कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी आह्वान पर जनता और किसानों के हितों की आवाज को बुलंद करते हुए माकड़ौन में जोरदार धरना प्रदर्शन माकड़ौन जनता और किसान हितों की आवाज़ को बुलंद करते हुए आज माकड़ोन में जोरदार धरना-प्रदर्शन! मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर और जिला कांग्रेस कमेटी उज्जैन के नेतृत्व में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माकड़ोंन , शहर कांग्रेस कमेटी माकड़ोंन , समस्त कांग्रेस संगठन परिवार एवं किसान साथियों के साथ धरना-प्रदर्शन किया गया।इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निहाल सिंह जी गुर्जर , शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में साथीगण मौजूद रहे। इस दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, लगातार बढ़ती महंगाई और आमजन से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर सरकार के
खिलाफ आवाज़ बुलंद की गई। प्रमुख रूप से डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम, पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने, खाद्य तेल, शक्कर, दाल, हल्दी, मिर्च, मसाले, नारियल एवं मिठाई जैसी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों, किसानों की लंबित फसल बीमा राशि, खाद की उपलब्धता में अनियमितता, बिजली की बढ़ती दरों एवं लगातार बढ़ते बिजली बिलों सहित किसानों और आमजन की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। धरना-प्रदर्शन के पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित कर सरकार से मांग की गई कि किसानों एवं आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए और राहत प्रदान की जाए। किसान की मेहनत का सम्मान, आमजन को महंगाई से राहत और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष—कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी है।
- महंगाई के विरोध मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन *महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।1
- सोयाबीन की फसल में आफलन से किसान चिंतित, सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग मोहना क्षेत्र के किसानों ने राजस्व विभाग से की प्रभावित फसलों का सर्वे कराने की मांग मोहन बड़ोदिया। तहसील अंतर्गत ग्राम मोहना सहित आसपास के क्षेत्र में सोयाबीन की फसल में आफलन की समस्या सामने आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि फसल में इस समस्या के कारण उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। खेतों में सोयाबीन की फसल को नुकसान पहुंचने से किसान आर्थिक रूप से भी चिंतित नजर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोहना के किसान रामप्रसाद ईटावदिया, पवन जामलिया, खन्नू प्रसाद जामलिया सहित अन्य किसानों ने बताया कि उनके खेतों में लगी सोयाबीन की फसल में आफलन की समस्या देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि फसल में लगातार समस्या बढ़ने से पैदावार कम होने की संभावना है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने बताया कि इस वर्ष पहले से ही खेती में बीज, खाद, दवाई एवं अन्य कृषि कार्यों पर काफी खर्च किया गया है। ऐसे में यदि सोयाबीन की फसल को नुकसान होता है तो किसानों की आर्थिक स्थिति पर इसका सीधा असर पड़ेगा। किसानों का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय रहते प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया जाना आवश्यक है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। किसानों ने राजस्व विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि मोहना क्षेत्र के सोयाबीन उत्पादक किसानों के खेतों का शीघ्र सर्वे कराया जाए। सर्वे के दौरान फसल में हुए नुकसान का सही आकलन कर शासन के नियमानुसार प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम द्वारा समय पर सर्वे किए जाने से फसल नुकसान की वास्तविक स्थिति का सही आकलन हो सकेगा और जरूरतमंद किसानों को शासन की राहत योजना का लाभ मिल सकेगा। क्षेत्र के किसानों को अब प्रशासन द्वारा सर्वे कराए जाने का इंतजार है।1
- संत रामपाल जी महाराज जी की रहमत सुनी दुखियों की पुकार। "अन्नपूर्णा" मिशन के तहत राशन, कपड़े, जूते और पढ़ाई की सामग्री बार-बार गरीब असहाय परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही है। देखें Annapurna Muhim YouTube Channel संत रामपाल जी महाराज जी की रहमत सुनी दुखियों की पुकार। "अन्नपूर्णा" मिशन के तहत राशन, कपड़े, जूते और पढ़ाई की सामग्री बार-बार गरीब असहाय परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही है। देखें Annapurna Muhim YouTube Channel1
- बड़ोद 27 अगस्त बढ़ती महंगाई के विरोध में शहर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन l बड़ौद (आगर ) महंगाई एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी बड़ौद द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि महंगाई के कारण आम आदमी की घरेलू बजट व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा गरीब, किसान, मजदूर एवं मध्यमवर्गीय परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। शहर कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से आवश्यक खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर तत्काल नियंत्रण की मांग की। साथ ही रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में राहत देने, बिजली के बढ़ते बिलों से उपभोक्ताओं को राहत देने तथा ई-20 पेट्रोल से संबंधित उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई। ज्ञापन में सरकार से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस एवं स्थायी कदम उठाने तथा गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आवश्यक वस्तुएं उचित एवं सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने की मांग की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को शासन तक पहुंचाकर उनके निराकरण के लिए उचित पहल की जाए। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इरशाद मंसूरी सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेहरबान सिंह सिसोदिया प्रकाश शर्मा महेंद्र सिंह सोलंकी शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद मंसूरी सुल्तान सिंह युसूफ बोहरा पार्षद जीतू मकवाना किशोर शर्मा राजेन्द्र जी टेंडपा शंकर सिंह नरला जहीदुल्लाह भाई पार्षद राजा भाई पार्षद आयुष जैन दलपत सिंह एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह श्याम सिंह भुरू भाई पटेल उपस्थित रहे l4
- इंदौर में बारावफात का बड़ा जलसा, चंपा बाग से रानी बाग तक उमड़ी भीड़ | Barawafat 2026 इंदौर में बारावफात 2026 के मौके पर चंपा बाग से रानी बाग तक जलसा निकाला गया। इस जलसे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजन के दौरान अमन, शांति और भाईचारे का पैगाम देने की बात कही गई। बारावफात के इस आयोजन में शामिल लोगों ने समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। हमारे संवाददाता ने मौके पर पहुंचकर Barawafat 2026, Indore Barawafat, Indore News, Barawafat Jalsa, Barawafat Procession की ग्राउंड रिपोर्टिंग की और आयोजन से जुड़े हाजी साहब से खास बातचीत की। देखिए इंदौर बारावफात जलसा 2026 की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए आयोजन को लेकर क्या कहा गया। Keywords: Indore Barawafat 2026, Barawafat 2026, Indore News, Indore Barawafat Jalsa, Barawafat Jalsa Indore, Barawafat Procession, बारावफात 2026, इंदौर बारावफात, इंदौर बारावफात जलसा, बारावफात जुलूस, बारावफात जलसा, चंपा बाग, रानी बाग, इंदौर न्यूज़, Indore Latest News, Indore Breaking News, Aman Shanti Message, अमन शांति का पैगाम, भाईचारे का संदेश1
- बार-बार एंबुलेंस जाम में फस रही प्रतिबंधित क्षेत्र में ठेले कैसे लग रहे हैं मनोज कुमार माली की विशेष रिर्पोट सब्जी मंडी में ठेले लगाने का कब आदेश निकाल दिया क्या रोड पर ठेले लगाना व्यवस्थित है आखिर प्रशासन क्यों नहीं दे रहा है ध्यान आए दिन हो रही है जाम की स्थिति फिर भी जिम्मेदार लोग नहीं दे रहे हैं ध्यान जबकि नगर परिषद मुख्यपाल अधिकारी हरिओम शर्मा सीएमओ के द्वारा बताया गया कि मैं बहुत जल्द रोड पर लग रहे हाथ ठेला वालों को हटाने का प्रयास करूंगा परंतु नहीं हो रहा है उनके नियम का कोई पालन1
- आगर: शासकीय महाविद्यालयों की दुर्दशा पर अभाविप का प्रदेशव्यापी 'विद्यार्थी हुंकार अभियान' शुरू, सौपा ज्ञापन मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन आगर। शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज “विद्यार्थी हुंकार अभियान” के अंतर्गत प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अभाविप के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टरों के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और शासकीय महाविद्यालयों में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। उसी क्रम में आज आगर जिले में भी सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा । अभाविप ने कहा कि प्रदेश के अनेक शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थी स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त एवं स्वच्छ शौचालय, व्यवस्थित कक्षाओं, पर्याप्त फर्नीचर, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं, छात्राओं के लिए आवश्यक सुविधाओं, इंटरनेट, पार्किंग, सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना कर रहे हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए इन समस्याओं का तत्काल समाधान आवश्यक है। अभाविप ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि सरकार प्रदेश के सभी शासकीय महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का तत्काल सर्वे कराते हुए ठोस आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे एवं उन व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाए तथा जिन कार्यों के लिए बजट की आवश्यकता है, उनके लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक बजट उपलब्ध कराया जाए। मालवा प्रान्त मंत्री श्री दर्शन ने कहा कि -महाविद्यालय शिक्षा का मंदिर हैं लेकिन वहां की स्थिति दयनीय हैं विद्यार्थियों को मिलने वाली मुलभुत सुविधा भी नहीं मिल पा रही विद्यार्थी हुंकार के माध्यम से सरकार को अवगत कराना चाहते हैं गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं स्वस्थ परिषर के लिए सरकार ध्यान दे एवं विद्यार्थियों की मुलभुत सुविधाए त्वरितता से उपलब्ध कराए | अभाविप के आगार जिला संयोजक श्री हुसैन दरबार ने कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह विद्यार्थी हुंकार अभियान इस प्रदर्शन से प्रारंभ हुआ है । आने वाले समय में विभिन्न रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक माध्यमों से मांगों के पूर्ण होने तक अभाविप का यह अभियान जारी रहेगा ।2
- संत रामपाल जी महाराज जी की रहमत सुनी दुखियों की पुकार। "अन्नपूर्णा" मिशन के तहत राशन, कपड़े, जूते और पढ़ाई की सामग्री बार-बार गरीब असहाय परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही है। देखें Annapurna Muhim YouTube Channel संत रामपाल जी महाराज जी की रहमत सुनी दुखियों की पुकार। "अन्नपूर्णा" मिशन के तहत राशन, कपड़े, जूते और पढ़ाई की सामग्री बार-बार गरीब असहाय परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही है। देखें Annapurna Muhim YouTube Channel1