Shuru
Apke Nagar Ki App…
अररिया प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में घरेलू उपभोक्ताओं के परिसरों पर लगाए जा रहे सोलर पैनल के कार्यों का विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया।
Razi Anwar
अररिया प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में घरेलू उपभोक्ताओं के परिसरों पर लगाए जा रहे सोलर पैनल के कार्यों का विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया।
More news from बिहार and nearby areas
- 🌾 टेढ़ागाछ के खेतों में लहलहा रही धान की फसल, किसानों के चेहरे पर दिखी मुस्कान! तस्वीर बयां कर रही खुशहाली की कहानी। 🌾 टेढ़ागाछ के खेतों में लहलहा रही धान की फसल, किसानों के चेहरे पर दिखी मुस्कान! तस्वीर बयां कर रही खुशहाली की कहानी।1
- टेढ़ागाछ में वर्षों से अधूरा पड़ा प्लस टू उच्च विद्यालय का भवन, अभिभावकों ने निर्माण कार्य पूरा कराने की उठाई मांग। टेढ़ागाछ में वर्षों से अधूरा पड़ा प्लस टू उच्च विद्यालय का भवन, अभिभावकों ने निर्माण कार्य पूरा कराने की उठाई मांग। टेढ़ागाछ (किशनगंज)। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय, टेढ़ागाछ का भवन वर्षों से अर्धनिर्मित अवस्था में पड़ा है। भवन निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन निर्माण शीघ्र पूरा होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।स्थानीय अभिभावक सोहनलाल सिंह, कैलाश सिंह, वैद्यनाथ सिंह, रुखसार आलम, हसनैन राजा एवं आबिद हुसैन सहित अन्य लोगों ने जिला पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग से अर्धनिर्मित भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से अधूरा भवन सरकार की योजनाओं और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। यदि समय रहते निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो विद्यार्थियों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो सकती हैं। इस संबंध में कनीय अभियंता पुष्कर कुमार ने बताया कि अर्धनिर्मित भवन के संबंध में विभाग को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्वीकृति मिलते ही भवन के सुदृढ़ीकरण एवं शेष निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।1
- भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: फुलकाहा पुलिस-एसएसबी ने 30 किलो गांजा किया बरामद, तस्कर फरार नरपतगंज/रंजीत ठाकुर। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फुलकाहा थाना पुलिस एवं एसएसबी बीओपी फुलकाहा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार की देर रात करीब 12:30 बजे 30 किलो गांजा बरामद किया। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल की ओर फरार होने में सफल रहा। यह संयुक्त अभियान एसएसबी बीओपी फुलकाहा के प्रभारी सहायक सेनानायक राणा कुमार तथा फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से मादक पदार्थों की खेप चैनपुर गांव के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाली है। सूचना मिलते ही एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी के दौरान चैनपुर गांव स्थित एक आम बगीचे में संदिग्ध बोरा पड़ा मिला। जांच करने पर उसमें गांजा बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ को फुलकाहा थाना लाकर वजन कराया गया, जिसमें कुल 30 किलोग्राम गांजा पाया गया। हालांकि तलाशी अभियान के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की दिशा में भाग निकला। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि एसएसबी के आवेदन पर अज्ञात तस्कर के विरुद्ध फुलकाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस एवं एसएसबी की टीम तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। संयुक्त अभियान में एसएसबी की ओर से सहायक सेनानायक राणा कुमार, एएसआई अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार शुक्ला, कांस्टेबल मदन रामचियारी, सुधीर सिंह सहित अन्य जवान तथा फुलकाहा थाना के पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- खबर-सुपौल DM सावन कुमार के इस देहाती अंदाज के कायल हुए लोग. कटाव स्थल का जायजा लेते हुए।1
- Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus1
- बैरबन्ना में नदी कटाव पर सक्रिय हुए सदर विधायक कमरूल होदा किशनगंज के मोतिहारी तालुका पंचायत स्थित बैरबन्ना गांव में डोंक नदी के भीषण कटाव से मुख्य सड़क बह जाने पर संकट गहरा गया। सूचना मिलते ही विधायक कमरूल होदा मौके पर पहुंचे और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों व अभियंताओं को बुलाकर कटाव-रोधी कार्य शुरू कराया। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा और गांव को बचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनकी पहल से ग्रामीणों में राहत और भरोसे का माहौल बना।1
- सात राजस्व कर्मचारियों के तबादले पर दी गई विदाई कुमारखंड। कुमारखंड अंचल में कार्यरत सात राजस्व कर्मचारी के तबादला होने पर अंचल कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन सीओ विशाल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सम्मान समारोह में स्थानांतरित सभी राजस्व कर्मचारी को सीओ विशाल अग्रवाल और आरओ वीरेंद्र विप्रोहित ने अंग वस्त्र, पाग और माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर सीओ ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सरकारी प्रक्रिया है। जो सभी के सरकारी सेवा के दौरान आता है। उन्होंने कहा आप जहां भी रहे वहां जिम्मेदारी का ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करें। मौके पर स्थानांतरित होने वाले राजस्व कर्मचारी शशि कुमार, पारस कुमार, महेश कुमार, बृजेश कुमार, भोला कुमार,अभिषेक कुमार ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। मौके पर आरओ वीरेंद्र विप्रोहित, बड़ा बावु रौशन कुमार, रेखा कुमारी, सुमन कुमार, संदीप कुमार, कपिलदेव पासवान,सुमित कुमार, सुशील कुमार समेत अंचल के अन्य कर्मी मौजूद थे। फोटो - कुमारखंड में राजस्व कर्मचारी को विदाई देते सीओ व अन्य1
- जेल से निकलने के बाद पहला वीडियो ए आई एम आई एम पार्टी के कार्यकर्ता राजा का1