कटनी। जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र में छोटी महानदी के घाटों पर धड़ल्ले से जारी है अवैध रेत उत्खनन, मरोठी घाट का वीडियो वायरल *छोटी महानदी के घाटों पर धड़ल्ले से जारी है अवैध रेत उत्खनन, मरोठी घाट का वीडियो वायरल* कटनी। जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र में बहने वाली छोटी महानदी इन दिनों अवैध रेत माफियाओं का आसान शिकार बन गई है। प्रशासनिक दावों को ठेंगा दिखाते हुए माफिया नदियों का सीना चीरकर प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं। मरोठी, संगम, सांधी और विलायत खुर्द घाटों पर दिन-रात पोकलेन मशीनों और ट्रैक्टरों के जरिए भारी मात्रा में रेत का अवैध खनन और परिवहन जारी है। *वायरल वीडियो ने खोली प्रशासनिक मुस्तैदी की पोल* मंगलवार शाम मरोठी घाट से सामने आए एक ताजा वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में माफिया बिना किसी डर के नदी के बीचों-बीच उतरकर रेत निकालते साफ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद से स्थानीय प्रशासन की निगरानी और गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। *ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, मिलीभगत का आरोप* अवैध खनन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि यह पूरा काला कारोबार खनिज विभाग और स्थानीय पुलिस-प्रशासन की शह पर फल-फूल रहा है। तहसील से लेकर जिला स्तर तक कई बार लिखित शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल फाइलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। अफसरों की इसी अनदेखी के चलते माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। *🔶 भारत दिनभर🔶*
कटनी। जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र में छोटी महानदी के घाटों पर धड़ल्ले से जारी है अवैध रेत उत्खनन, मरोठी घाट का वीडियो वायरल *छोटी महानदी के घाटों पर धड़ल्ले से जारी है अवैध रेत उत्खनन, मरोठी घाट का वीडियो वायरल* कटनी। जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र में बहने वाली छोटी महानदी इन दिनों अवैध रेत माफियाओं का आसान शिकार बन गई है। प्रशासनिक दावों को ठेंगा दिखाते हुए माफिया नदियों का सीना चीरकर प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं। मरोठी, संगम, सांधी और विलायत खुर्द घाटों पर दिन-रात पोकलेन मशीनों और ट्रैक्टरों के जरिए भारी मात्रा में रेत का अवैध खनन और परिवहन जारी है। *वायरल वीडियो ने खोली प्रशासनिक मुस्तैदी की पोल* मंगलवार शाम मरोठी घाट से सामने आए एक ताजा वीडियो
ने हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में माफिया बिना किसी डर के नदी के बीचों-बीच उतरकर रेत निकालते साफ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद से स्थानीय प्रशासन की निगरानी और गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। *ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, मिलीभगत का आरोप* अवैध खनन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि यह पूरा काला कारोबार खनिज विभाग और स्थानीय पुलिस-प्रशासन की शह पर फल-फूल रहा है। तहसील से लेकर जिला स्तर तक कई बार लिखित शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल फाइलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। अफसरों की इसी अनदेखी के चलते माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। *🔶 भारत दिनभर🔶*
- *झिंझरी पुलिस की बड़ी सफलता: हाईवे पर डीजल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 225 लीटर डीजल सहित चोरी में प्रयुक्त सामग्री बरामद* पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक एवं थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के पर्यावेक्षण में चौकी झिंझरी पुलिस ने एनएच-30 हाईवे पर ट्रक से डीजल चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। *घटना का विवरण* - दिनांक 26.08.2026 को फरियादी चालक सुरेश कुमार खरोल ने थाना माधवनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 25-26.08.2026 की दरमियानी रात वह अपना ट्रेलर ट्रक क्रमांक RJ 32 GD 5722 जायसवाल ढाबा, पिपरौंध के सामने खड़ा कर ट्रक में सो गया था। सुबह करीब 05 बजे उठने पर ट्रक की डीजल टंकी का ढक्कन टूटा हुआ मिला तथा अज्ञात चोरों द्वारा डीजल चोरी किया जाना पाया गया। फरियादी ने रात के समय ट्रक के आसपास सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार, जिसका नंबर MP 21 से शुरू होना बताया, को घूमते हुए भी देखा था। रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 868/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए चौकी झिंझरी पुलिस ने तत्काल मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तथा सायबर सेल कटनी से तकनीकी सहयोग प्राप्त किया। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 21 CA 6181 आरोपी नीलेश उर्फ अंकू जैन निवासी ग्राम पिपरौंध, थाना माधवनगर, जिला कटनी के लखापतेरी स्थित गोदाम में खड़ी मिली। गोदाम की तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:09 डिब्बों में लगभग 225 लीटर डीजल ,डीजल निकालने का पाइप मय इंस्ट्रुमेंट, डीजल भरने एवं निकालने की 02 बड़ी चुंगी, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद कर जप्त की। पूछताछ में आरोपी नीलेश उर्फ अंकू जैन ने डीजल चोरी की घटना में अपना अपराध स्वीकार किया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जानकारी भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। *अन्य घटनाओं के खुलासे की संभावना* - पुलिस जांच में आरोपी के पूर्व में भी डीजल चोरी के अपराधों में संलिप्त रहने की जानकारी सामने आई है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर जिले में हुई अन्य डीजल चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पूछताछ से डीजल चोरी की अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है। प्रकरण में विवेचना जारी है। *सराहनीय भूमिका* - उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उनि राजेश कुमार दुबे, सउनि शशिभूषण सिंह, सउनि सतीश भगत, प्रधान आरक्षक पंकज त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी, आरक्षक संजय यादव, आरक्षक सौरव कुमार, आरक्षक चन्द्रकमल पाण्डेय एवं सायबर सेल कटनी के आरक्षक अजय साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- ट्रेन के आगे नन्हा शावक 💥 *बड़ी खबर*💥 *ट्रेन के आगे दौड़ा तेंदुए का शावक, सतर्क स्टाफ ने बचाई जान* बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग की भनवारटंक टनल में पटरी पर तेंदुए का शावक नजर आया। ट्रेन के गार्ड और लोको पायलट ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत रफ्तार कम कर दी। गार्ड ने इस रोमांचक पल का वीडियो बनाया, जिसके बाद शावक सुरक्षित रूप से जंगल में लौट गया।1
- आपसी सद्भाव के साथ निकला जुलूसे मोहम्मदी1
- कैमोर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर कैमोर नगर में अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ विशाल जुलूस निकाला गया। नगर के विभिन्न स्थानों पर जुलूस का भव्य स्वागत किया गया और अकीदतमंदों के लिए जगह-जगह लंगर की व्यवस्था की गई। विशाल जुलूस अमरैयापार से गाजे-बाजे और इस्लामी परचमों के साथ शुरू हुआ। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ भटिया मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद पहुंचा, जहां इसका शांतिपूर्ण ढंग से समापन हुआ। जबलपुर के राजकुमार बैंड ने बांधा समां जुलूस में जबलपुर से आई राजकुमार बैंड एंड पार्टी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बैंड के कलाकारों ने नातिया कलाम और धार्मिक धुनें प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस दौरान अकीदतमंद उत्साह के साथ नजर आए। पुलिस-प्रशासन ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन और नगर के गणमान्य नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कैमोर थाना प्रभारी आशीष शर्मा और उप-निरीक्षक दिनेश करोसिया पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। वहीं अंजुमन कमेटी सदर हाजी गुलाम भाई, जामा मस्जिद सदर हाजी महमूद खान, भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इंजीनियर नवाब खान और पार्षद पप्पू टेलर सहित क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के सदर एवं पदाधिकारियों ने जुलूस का मार्गदर्शन किया। नगर परिषद की व्यवस्थाएं रहीं चाक-चौबंद आयोजन के दौरान नगर परिषद कैमोर की ओर से साफ-सफाई, पेयजल सहित अन्य नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। इससे जुलूस में शामिल लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। जामा मस्जिद परिसर में जुलूस के समापन के अवसर पर मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई।4
- 🔳बीमार वृद्ध दंपति के पास बेटे की तरह साथ खड़े रहे कलेक्टर अम्मा-दादा को खुद डॉक्टर के कमरे तक ले गए, जांच पूरी होने तक रहे साथ* 🔳बीमार वृद्ध दंपति के पास बेटे की तरह साथ खड़े रहे कलेक्टर 🔳अम्मा-दादा को खुद डॉक्टर के कमरे तक ले गए, जांच पूरी होने तक रहे साथ* 🔳कलेक्टर ने कोरी दंपत्ति के इलाज और बीपीएल कार्ड बनवाने के दिए निर्देश 🔳कटनी - कभी-कभी किसी बड़ी व्यवस्था की पहचान बड़े फैसलों से नहीं, बल्कि किसी बुजुर्ग के कंधे के पास खड़े होकर पूछे गए एक छोटे-से सवाल से होती है—“दादा, क्या तकलीफ है?” कन्हवारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को ऐसा ही एक भावुक दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की नजर इलाज के लिए आए वृद्ध कोरी दंपत्ति पर पड़ी। कलेक्टर उनके पास जा पहुंचे, आत्मीयता से हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य की परेशानी जानी। फिर जो हुआ, वह महज एक प्रशासनिक निरीक्षण नहीं था। *अम्मा-दादा को खुद डॉक्टर के कमरे तक ले गए* कन्हवारा निवासी 60 वर्षीय सोनाबाई कोरी और 65 वर्षीय हरिदास कोरी को कलेक्टर श्री तिवारी स्वयं डॉक्टर कक्ष तक लेकर गए। स्वास्थ्य परीक्षण शुरू हुआ तो कलेक्टर बेटे की तरह...वहीं खड़े रहे। उन्होंने चिकित्सकों से ऐसे सवाल किए, जैसे कोई बेटा अपने बुजुर्ग माता-पिता की बीमारी के बारे में पूछता है। “अम्मा को क्या परेशानी है?” फिर उन्होंने दादा हरिदास कोरी की तबीयत के बारे में भी जानकारी ली। चिकित्सकों ने बताया कि सोनाबाई कोरी को काफी समय से बुखार आने के कारण हड्डियों से संबंधित परेशानी है। हरिदास कोरी भी हड्डियों की समस्या से पीड़ित हैं। कलेक्टर ने दोनों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। लेकिन उनकी चिंता इलाज तक ही सीमित नहीं रही। *बीपीएल कार्ड भी बनेगा, ताकि सहारा और मजबूत हो* कलेक्टर श्री तिवारी ने मौके पर मौजूद पटवारी को निर्देश दिए कि कोरी दंपत्ति का बीपीएल कार्ड बनवाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्रता के अनुसार उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। *टीबी से जूझ रही महिला के लिए दवा के साथ पोषण की चिंता* इसी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे के पहुंची कन्हवारा की एक महिला टीबी रोग से पीड़ित थी। कलेक्टर ने उससे भी बात की और पूछा कि उसे शासन से मिलने वाली निःशुल्क दवाइयां नियमित रूप से मिल रही हैं या नहीं। महिला के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह को उसके लिए पोषण आहार किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चे के टीकाकरण के भी निर्देश दिए। क्योंकि बीमारी में लड़ाई केवल दवाइयों से नहीं, पोषण और हौसले से भी लड़ी जाती है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, एसडीएम कटनी श्री जितेन्द्र पटेल, तहसीलदार श्री अजीत तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- रीवा पुलिस का वीडियो वायरल स्थानीय व्यापारी के बीच बहस बाजी रीवा पुलिस का वीडियो वायरल स्थानीय व्यापारी के बीच बहस बाजी1
- सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने वाले कांवड़ियों भावपूर्वक समाजसेवी मुकेश कुमार यादव और उनके साथियों के द्वारा जलपान की व्यवस्था किया गया पूरे देश में जिले से लेकर छोटे-छोटे गांव-कस्बे से सावन महीने के पावन अवसर में हर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की प्रार्थना आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कावड़ यात्रा में एकत्रित होते हैं दूर-दूर से पदयात्रा करते हुए भोलेनाथ के धाम निज निवास को जाते हैं इसी को देखते हुए जिला कटनी ढीमरखेड़ा क्षेत्रसे समाजसेवी पत्रकार मुकेश कुमार यादव और उनके साथी सहयोगियों के द्वारा कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को रस्ते रस्ते में खाने औरजलपान की व्यवस्था भावपूर्वक श्रद्धा अनुसार किऐ और भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण हो भोलेनाथ से प्रार्थना किऐ सावन के इस पावन महीने में कावड़ यात्रा इसलिए निकाली जाती है कि पौराणिक कथा में यह वर्णन किया गया है कि समुद्र मंथन के दौरान निकले हलाहल विष को भगवान भोलेनाथ ने अपनेकंठ में रोक लिए थे जिससे उनका कंठ नीला हो गया और वह नीलकंठ के नाम से जाने जाने लगे इसलिए सावन के पावन अवसर पर भगवान परशुराम और अन्य देवी देवताओं केसाथश्रद्धालु उस विष की प्रचंड गर्मी और जलन को शांत करने के लिए शिवजी के ऊपर गंगाजल से उनका जल अभिषेक किया जाने लगा जिससे सभी श्रद्धालुओं को भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है2
- दिल्ली दुनिया के सबसे महंगे आम मियाजाकी की हकीकत ये है आम के मौसम में हर साल अक्सर मीडिया में ये खबर आती है कि दुनिया का सबसे महंगा आम मियाजाकी है जो ढाई से तीन लाख रुपये किलो है, बागवानों के इंटरव्यू दिखाए जाते हैं अखबारों में उनके फ़ोटो छपते हैं, हमने पहले भी लिखा था कि अगर मियाजाकी ढाई तीन लाख रुपये किलो है तो हर आदमी अपने घर मे दो पेड़ भी लगा ले तो वो करोड़पति बन जायेगा और भारत मे बेरोजगारी की समस्या भी खत्म हो जाएगी,भारत का हर आदमी काम से कम करोड़पति तो बन ही जायेगा, मंडी में ढाई तीन लाख रुपये किलो तो नही ढाई तीन सौ रुपये किलो कीमत है इस मियाजाकी आम की, मीडिया के भाई बंधुओं से भी अपील है कि खबर लिखने या डालने से पहले उसकी हकीकत मालूम कर लिया करें l1