राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई को हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 पर फोन कर ले सकते हैं कानूनी जानकारी: सीजेएम नीलम कुमारी हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा के मार्गदर्शन में आगामी 9 मई को न्यायिक परिसर नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन, मोटर व्हीकल एक्सीडेंट, एनडीपीएस एक्ट, फौजदारी, दीवानी, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद का निपटारा किया जाएगा। सीजेएम ने बताया कि न्यायालय में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। यदि किसी व्यक्ति का कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो वह राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उसका निस्तारण करवा सकता है। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 पर भी फोन कर आमजन लोक अदालत व अन्य कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा नालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी कॉल कर कानूनी जानकारी ले सकते हैं।

- Post by Bolti Awaaz news1
- Post by Dainik news Haryana live2
- Post by Mahendergarh live1
- अटेली से पहले ओल्ड राव होटल के समीप बड़ा हादसा टला,..... अनियंत्रित होकर पलटी कार.... (नारनौल क्षेत्र): बाछोड़ गांव के नजदीक ओल्ड राव होटल के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि बड़ा नुकसान होने से टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण खो गया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूत्रों के मुताबिक हादसे में मामूली चोटें आई हैं, जबकि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मौके पर पुलिस भी पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण की जरूरत महसूस की जा रही है। प्रशासन से मांग: ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में स्पीड कंट्रोल के लिए उचित इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।1
- #हर्ष छिक्करा ने लाइव आकर बता दिया #हरियाणा के युवाओं के साथ धोखा कर रही है सरकार #अब पुलिस मे भी.. हरियाणा से बाहर के युवकों को भर्ती किया जाएगा1
- Post by PPT News1
- Post by Sachin kumar1
- Post by Dainik news Haryana live1