logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दातागंज तहसील में युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप खबर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की दातागंज तहसील से सामने आ रही है, जहां एडवोकेट आशा दीक्षित ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। इस घटना से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें समय रहते रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

2 hrs ago
user_Mahesh Pal Gautam
Mahesh Pal Gautam
Advertising agency दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

दातागंज तहसील में युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप खबर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की दातागंज तहसील से सामने आ रही है, जहां एडवोकेट आशा दीक्षित ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। इस घटना से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें समय रहते रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 📈🥰😎👍💯👈
    1
    📈🥰😎👍💯👈
    user_Uttar Pradesh
    Uttar Pradesh
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अंडरपास को लेकर ग्रामीणों का उझानी में धरना 13 वें दिन भी रहा जारी उझानी,(बदायूं)। उझानी के गांव जिरौली में ऊंचा होकर सिक्सलेन बन रहे बरेली मथुरा हाइवे पर उझानी और बदायूं क्षेत्र में हाइवे किनारे के गांवों को आवागमन के लिए अंडरपास और सहायक मार्ग की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन 13 वें भी जारी रहा। आज ग्रामीण महिलाओं ने बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेकर केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेज कर कछला से बदायूं तक पांच अंडरपास और हाइवे के सहायक मार्ग का निर्माण कराने की पुरजोर मांग की है। जिरौली गांव के समीप अंडरपास और सहायक मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन के 13 वंे दिन भाकियू नेता राजेश सक्सेना के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा और ग्रामीण महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विकास हो तो अच्छा है लेकिन विकास के लिए ग्रामीण अंचलों और अन्नदाता किसानों की उपेक्षा हो तो यह विकास नही विनाश कहलाता है। इस अवसर पर भाकियू नेता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि हाइवे कितना भी ऊंचा सरकार बनाएं लेकिन हाइवे से जुड़े गांवो के किसानों के सुलभ आवागमन के लिए कछला से बदायूं तक हाइवे किनारे के गांवों में अंडरपास और एक सहायक मार्ग का निर्माण सरकार अवश्य कराएं ताकि किसान अपनी फसल को मंडियों तक आसानी से ले जा सके साथ ही उसका आवागमन सुचारू बना रहे। कर्मचारी विद्युत संघ के प्रदेश के हर्षवर्धन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा राजमार्ग बनने से हमें कोई एतराज नहीं परंतु ग्रामीणों के पुश्तैनी रास्तों को बंद करना सहन नहीं करेंगे। कामरेड प्रेम पाल सिंह ने कहा आजाद मुल्क में हमको बंधक बनाया जा रहा है। इस अवसर पर कामरेड राकेश सिंह जिला उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भारत रामकुमार शर्मा सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी तहसील उपाध्यक्ष कैसर अली उझानी नगर अध्यक्ष चंद्र मोहन वर्मा दुर्वेंद्र सिंह उदयवीर सिंह राजपूत बाबू सैफी पूरनलाल कुशवाहा गंगाराम वर्मा रामपाल वर्मा बृजलाल वर्मा हरि सिंह वर्मा सुरेश दीवान केपी वर्मा सभा की अध्यक्षता भगवान स्वरूप शर्मा ने की। संचालन कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया।
    1
    अंडरपास को लेकर ग्रामीणों का उझानी में धरना 13 वें दिन भी रहा जारी
उझानी,(बदायूं)। उझानी के गांव जिरौली में ऊंचा होकर सिक्सलेन बन  रहे बरेली मथुरा हाइवे पर उझानी और बदायूं क्षेत्र में हाइवे किनारे के गांवों को आवागमन के लिए अंडरपास और सहायक मार्ग की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन 13 वें भी जारी रहा। आज ग्रामीण महिलाओं ने बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेकर केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेज कर कछला से बदायूं तक पांच अंडरपास और हाइवे के सहायक मार्ग का निर्माण कराने की पुरजोर मांग की है। 
जिरौली गांव के समीप अंडरपास और सहायक मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन के 13 वंे दिन भाकियू नेता राजेश सक्सेना के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा और ग्रामीण महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विकास हो तो अच्छा है लेकिन विकास के लिए ग्रामीण अंचलों और अन्नदाता किसानों की उपेक्षा हो तो यह विकास नही विनाश कहलाता है। इस अवसर पर भाकियू नेता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि हाइवे कितना भी ऊंचा सरकार बनाएं लेकिन हाइवे से जुड़े गांवो के किसानों के सुलभ आवागमन के लिए कछला से बदायूं तक हाइवे किनारे के गांवों में अंडरपास और एक सहायक मार्ग का निर्माण सरकार अवश्य कराएं ताकि किसान अपनी फसल को मंडियों तक आसानी से ले जा सके साथ ही उसका आवागमन सुचारू बना रहे। 
कर्मचारी विद्युत संघ के प्रदेश के हर्षवर्धन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा राजमार्ग बनने से हमें कोई एतराज नहीं परंतु ग्रामीणों के पुश्तैनी रास्तों को बंद करना सहन नहीं करेंगे। कामरेड प्रेम पाल सिंह ने कहा आजाद मुल्क में हमको बंधक बनाया जा रहा है। इस अवसर पर कामरेड राकेश सिंह जिला उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भारत रामकुमार शर्मा सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी तहसील उपाध्यक्ष कैसर अली उझानी नगर अध्यक्ष चंद्र मोहन वर्मा दुर्वेंद्र सिंह उदयवीर सिंह राजपूत बाबू सैफी पूरनलाल कुशवाहा गंगाराम वर्मा रामपाल वर्मा बृजलाल वर्मा हरि सिंह वर्मा सुरेश दीवान केपी वर्मा सभा की अध्यक्षता भगवान स्वरूप शर्मा ने की। संचालन कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बदायूं के थाना बिसौली में जमीनी विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा गया युवक। वजीरगंज के 3 लोगों पर गंभीर आरोप लगये,पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद। पूर्व सभासद को नीचे उतारने के लिए बातचीत जारी। मौके पर भारी भीड़ जमा। बिसौली नगर का पूरा मामला
    2
    बदायूं  के थाना बिसौली में जमीनी विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा गया युवक। वजीरगंज के 3 लोगों पर गंभीर आरोप लगये,पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद। पूर्व सभासद को नीचे उतारने के लिए बातचीत जारी। मौके पर भारी भीड़ जमा। बिसौली नगर का पूरा मामला
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बदायूँ न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं बिसौली में जमीनी विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक। वजीरगंज के 3 लोगों पर गंभीर आरोप, पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद। पूर्व सभासद को नीचे उतारने के लिए बातचीत जारी। मौके पर भारी भीड़ जमा। बिसौली नगर का पूरा मामला
    2
    बदायूँ न्यूज 
संवाददाता  मुनेन्द्र शर्मा 
बदायूं बिसौली में जमीनी विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक। वजीरगंज के 3 लोगों पर गंभीर आरोप, पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद। पूर्व सभासद को नीचे उतारने के लिए बातचीत जारी। मौके पर भारी भीड़ जमा। बिसौली नगर का पूरा मामला
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिंग: जमीन विवाद में पूर्व सभासद चढ़े मोबाइल टावर पर, मचा हड़कंप बदायूं के बिसौली में सोमवार को जमीन विवाद ने नाटकीय मोड़ ले लिया। गुस्साए पूर्व सभासद अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा गया।
    1
    बदायूं ब्रेकिंग: जमीन विवाद में पूर्व सभासद चढ़े मोबाइल टावर पर, मचा हड़कंप
बदायूं के बिसौली में सोमवार को जमीन विवाद ने नाटकीय मोड़ ले लिया। गुस्साए पूर्व सभासद अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा गया।
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बरेली: बीसलपुर चौराहा का नाम ‘वंदे मातरम चौराहा’ करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन बरेली में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बीसलपुर चौराहा का नाम बदलकर ‘वंदे मातरम चौराहा’ रखने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष देवेश कुमार पटेल और ब्लॉक अध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि 23 मार्च देश के इतिहास में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए थे। उनका कहना था कि चौराहे का नाम ‘वंदे मातरम’ रखने से शहीदों के बलिदान को सम्मान मिलेगा और नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा मिलेगी। संगठन के पदाधिकारियों ने तर्क दिया कि इस तरह के नाम परिवर्तन से युवाओं में देशभक्ति की भावना और अधिक मजबूत होगी तथा शहीदों के आदर्शों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अड़ा देव शर्मा (तहसील प्रभारी), पुनीत शर्मा (जिला महामंत्री), सौरभ गिरी (जिला मीडिया प्रभारी), सूर्य प्रकाश शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), रामौतार पाठक (जिला सह प्रभारी) गुरपाल सिंह (फरीदपुर तहसील मीडिया प्रभारी) सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। फिलहाल इस प्रस्ताव पर प्रशासन के अगले कदम का इंतजार किया जा रहा है, जिससे तय होगा कि चौराहे का नाम बदला जाएगा या नहीं।
    1
    बरेली: बीसलपुर चौराहा का नाम ‘वंदे मातरम चौराहा’ करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बरेली में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बीसलपुर चौराहा का नाम बदलकर ‘वंदे मातरम चौराहा’ रखने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष देवेश कुमार पटेल और ब्लॉक अध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि 23 मार्च देश के इतिहास में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए थे। उनका कहना था कि चौराहे का नाम ‘वंदे मातरम’ रखने से शहीदों के बलिदान को सम्मान मिलेगा और नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा मिलेगी।
संगठन के पदाधिकारियों ने तर्क दिया कि इस तरह के नाम परिवर्तन से युवाओं में देशभक्ति की भावना और अधिक मजबूत होगी तथा शहीदों के आदर्शों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर अड़ा देव शर्मा (तहसील प्रभारी), पुनीत शर्मा (जिला महामंत्री), सौरभ गिरी (जिला मीडिया प्रभारी), सूर्य प्रकाश शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), रामौतार पाठक (जिला सह प्रभारी) गुरपाल सिंह (फरीदपुर तहसील मीडिया प्रभारी) सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
फिलहाल इस प्रस्ताव पर प्रशासन के अगले कदम का इंतजार किया जा रहा है, जिससे तय होगा कि चौराहे का नाम बदला जाएगा या नहीं।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Chauffeur service फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों आप देख रहे हैं जनपद न्यूज 24 यूपी से बड़ी खबर प्रयागराज प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा नेता व पूर्व मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ भरभराकर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि हादसा अमोनिया गैस टैंक फटने से हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। मलबे में डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक सभी मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर व सब्सक्राइब करें और बैल आइकन घंटी जरूर दबाए जिससे उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर छूट न जाए जनपद न्यूज 24 यूपी
    2
    नमस्कार दोस्तों आप देख रहे हैं जनपद न्यूज 24 यूपी से बड़ी खबर प्रयागराज
प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा नेता व पूर्व मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ भरभराकर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि हादसा अमोनिया गैस टैंक फटने से हुआ।
धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। मलबे में डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
अब तक सभी मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर व सब्सक्राइब करें और बैल आइकन घंटी जरूर दबाए जिससे उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर छूट न जाए जनपद न्यूज 24 यूपी
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बदायूँ दातागंज तहसील अधिवक्ता और तहसीलदार के बीच चल रहे विवाद ने पकड़ा तूल बुजुर्ग अधिवक्ता ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा दरअसल पूरा मामला जिला बदायूं तहसील दातागंज का है जहां विगत दिनों पहले किसी बात को लेकर तहसीलदार व अधिवक्ता के बीच कहा सुनी हो गई थी जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर दी गई थी। उसी समय से चल रहे विवाद ने बिकराल रूप ले लिया वही अधिवक्ता ने तहसीलदार को हटाने की मांग की है परन्तु मांग पूरी न होने पर अधिवक्ता ने आज अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया वही पर मौजूद अधिवक्ताओ को सूझबूझ से बड़ी घटना टली वही अधिवक्ता ने बताया अगर तहसीलदार को नहीं हटाया गया तो वह फिर अपनी आत्महत्या तहसील परिसर में करेंगी । सुनिए आगे ।
    2
    बदायूँ दातागंज तहसील अधिवक्ता और तहसीलदार के बीच चल रहे विवाद ने पकड़ा तूल बुजुर्ग अधिवक्ता ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।
संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा 
दरअसल पूरा मामला जिला बदायूं तहसील दातागंज का है जहां विगत दिनों पहले किसी बात को लेकर तहसीलदार व अधिवक्ता के बीच कहा सुनी हो गई थी जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर दी गई थी। उसी समय से चल रहे विवाद ने बिकराल रूप ले लिया वही अधिवक्ता ने तहसीलदार को हटाने की मांग की है परन्तु मांग पूरी न होने पर अधिवक्ता ने आज अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया वही पर मौजूद अधिवक्ताओ को सूझबूझ से बड़ी घटना टली वही अधिवक्ता ने बताया अगर तहसीलदार को नहीं हटाया गया तो वह फिर अपनी आत्महत्या तहसील परिसर में करेंगी । 
सुनिए आगे ।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भुता पुलिस को मिली बड़ी सफलता वारंटी अभियुक्त अर्जुन सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।।
    1
    भुता पुलिस को मिली बड़ी सफलता वारंटी अभियुक्त अर्जुन सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।।
    user_सचिन मिश्रा
    सचिन मिश्रा
    Local News Reporter Faridpur, Bareilly•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.