logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौहनिया पावर की विद्युत व्यवस्था फेल किसान यूनियन प्रयाग ने एक्शीयन को सोपा ज्ञापन 2.3. घंटे को मिल रही बिजली अधिकारी मस्त प्रयागराज गौहनिया पावर हाउस की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चरमराने से किसान परेशान हैं। धान की रोपाई का समय होने के बावजूद खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसी को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल प्रथम, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जॉर्ज टाउन प्रयागराज कार्यालय पर पहुंचकर लिखित ज्ञापन सौंपा।किसानों का आरोप - सिर्फ 2 से 3 घंटे मिल रही बिजली* किसान नेताओं ने कहा कि गौहनिया पावर हाउस समेत जिले के कई बारा पावर हाउसों से ग्रामीण क्षेत्रों में नाममात्र की बिजली दी जा रही है। कहीं ओवरलोड तो कहीं फाल्ट का हवाला देकर कटौती की जा रही है। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है।रोपाई का सीजन चल रहा है। लेकिन 24 घंटे में 2 से 3 घंटे ही बिजली मिल रही है। ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे, जिससे किसानों की फसल की रोपाई तक नहीं हो पा रही। ट्रांसफार्मर बार-बार जल रहे हैं और शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।ज्ञापन में रखीं ये मांगें ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 8-10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाए ओवरलोड और फाल्ट वाले ट्रांसफार्मर तुरंत बदले जाएं रोपाई सीजन तक कटौती न की जाए शिकायतों के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर पर त्वरित कार्रवाई हो एक्शीयन ने दिया आश्वासन ज्ञापन लेते हुए अधीक्षण अभियंता ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द सुधार का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि फाल्ट और ओवरलोड की शिकायतों पर टीम भेजकर समाधान कराया जाएगा।इस दौरान भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

14 hrs ago
user_राकेश पटेल सी न्यूज़
राकेश पटेल सी न्यूज़
Voice of people बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

गौहनिया पावर की विद्युत व्यवस्था फेल किसान यूनियन प्रयाग ने एक्शीयन को सोपा ज्ञापन 2.3. घंटे को मिल रही बिजली अधिकारी मस्त प्रयागराज गौहनिया पावर हाउस की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चरमराने से किसान परेशान हैं। धान की रोपाई का समय होने के बावजूद खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसी को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल प्रथम, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जॉर्ज टाउन प्रयागराज कार्यालय पर पहुंचकर लिखित ज्ञापन सौंपा।किसानों का आरोप - सिर्फ 2 से 3 घंटे मिल रही बिजली* किसान नेताओं ने कहा कि गौहनिया पावर हाउस समेत जिले के कई बारा पावर हाउसों से ग्रामीण क्षेत्रों में नाममात्र की बिजली दी जा रही है। कहीं ओवरलोड तो कहीं फाल्ट का हवाला देकर कटौती की जा रही है। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है।रोपाई का सीजन चल रहा है। लेकिन 24 घंटे में 2 से 3 घंटे ही बिजली मिल रही है। ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे, जिससे किसानों की फसल की रोपाई तक नहीं हो पा रही। ट्रांसफार्मर बार-बार जल रहे हैं और शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।ज्ञापन में रखीं ये मांगें ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 8-10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाए ओवरलोड और फाल्ट वाले ट्रांसफार्मर तुरंत बदले जाएं रोपाई सीजन तक कटौती न की जाए शिकायतों के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर पर त्वरित कार्रवाई हो एक्शीयन ने दिया आश्वासन ज्ञापन लेते हुए अधीक्षण अभियंता ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द सुधार का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि फाल्ट और ओवरलोड की शिकायतों पर टीम भेजकर समाधान कराया जाएगा।इस दौरान भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

More news from Prayagraj and nearby areas
  • 20 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, बिजली संकट पर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का अल्टीमेटम बहुआ पावर हाउस पहुंचीं हेमलता पटेल, जेई ने शाम तक ट्रांसफार्मर बदलने का दिया आश्वासन फतेहपुर, 29 जुलाई। विकास खंड बहुआ क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती, जर्जर 33 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन और लगातार फुंक रहे ट्रांसफार्मरों से परेशान ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर बुधवार को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल बहुआ पावर हाउस पहुंचीं। उन्होंने अवर अभियंता (जेई) से मुलाकात कर क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल समाधान की मांग की। हेमलता पटेल ने कहा कि दरवेशाबाद से आने वाली 33 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन जर्जर हो चुकी है। हल्का मौसम खराब होते ही फाल्ट के नाम पर घंटों बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है, जिससे किसानों, ग्रामीणों और आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में लोग बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने हरीराम गांव का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर पिछले 20 दिनों से फुंका पड़ा है, जिससे पूरा गांव अंधेरे और पेयजल संकट से जूझ रहा है। वहीं सुजानपुर में हाल ही में लगाए गए ट्रांसफार्मरों का दोबारा फुंक जाना भी विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। वार्ता के दौरान अवर अभियंता ने हरीराम गांव की समस्या का संज्ञान लेते हुए बुधवार शाम तक एक ट्रांसफार्मर बदलने तथा दूसरा ट्रांसफार्मर दो दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस भरोसे के बाद ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी। हेमलता पटेल ने कहा कि केवल ट्रांसफार्मर बदलने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। पूरे बहुआ क्षेत्र की जर्जर 33 हजार वोल्ट लाइन को बदला जाए, बार-बार होने वाले फाल्ट समाप्त किए जाएं और अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने जल्द प्रभावी कार्रवाई कर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया, तो गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक जनता के साथ फतेहपुर स्थित मुख्य बिजली कार्यालय का घेराव कर व्यापक आंदोलन करेगा।
    1
    20 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, बिजली संकट पर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का अल्टीमेटम

बहुआ पावर हाउस पहुंचीं हेमलता पटेल, जेई ने शाम तक ट्रांसफार्मर बदलने का दिया आश्वासन
फतेहपुर, 29 जुलाई। विकास खंड बहुआ क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती, जर्जर 33 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन और लगातार फुंक रहे ट्रांसफार्मरों से परेशान ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर बुधवार को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल बहुआ पावर हाउस पहुंचीं। उन्होंने अवर अभियंता (जेई) से मुलाकात कर क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल समाधान की मांग की।
हेमलता पटेल ने कहा कि दरवेशाबाद से आने वाली 33 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन जर्जर हो चुकी है। हल्का मौसम खराब होते ही फाल्ट के नाम पर घंटों बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है, जिससे किसानों, ग्रामीणों और आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में लोग बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
उन्होंने हरीराम गांव का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर पिछले 20 दिनों से फुंका पड़ा है, जिससे पूरा गांव अंधेरे और पेयजल संकट से जूझ रहा है। वहीं सुजानपुर में हाल ही में लगाए गए ट्रांसफार्मरों का दोबारा फुंक जाना भी विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
वार्ता के दौरान अवर अभियंता ने हरीराम गांव की समस्या का संज्ञान लेते हुए बुधवार शाम तक एक ट्रांसफार्मर बदलने तथा दूसरा ट्रांसफार्मर दो दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस भरोसे के बाद ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी।
हेमलता पटेल ने कहा कि केवल ट्रांसफार्मर बदलने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। पूरे बहुआ क्षेत्र की जर्जर 33 हजार वोल्ट लाइन को बदला जाए, बार-बार होने वाले फाल्ट समाप्त किए जाएं और अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने जल्द प्रभावी कार्रवाई कर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया, तो गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक जनता के साथ फतेहपुर स्थित मुख्य बिजली कार्यालय का घेराव कर व्यापक आंदोलन करेगा।
    user_RAMBABU PATEL
    RAMBABU PATEL
    Insurance Agent Bara, Prayagraj•
    6 hrs ago
  • बारा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था से नाराज़ किसानों ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा धन्यवाद पत्र, उठाए गंभीर सवाल। बारा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था से नाराज़ किसानों ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा धन्यवाद पत्र, उठाए गंभीर सवाल।
    1
    बारा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था से नाराज़ किसानों ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा धन्यवाद पत्र, उठाए गंभीर सवाल।
बारा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था से नाराज़ किसानों ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा धन्यवाद पत्र, उठाए गंभीर सवाल।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • प्रयागराज यमुनानगर खीरी थाना क्षेत्र योगीराज में गुंडाराज कायम, गरीब के आशियाने पर कब्जा योगीराज में गुंडाराज कायम, गरीब के आशियाने पर कब्जा रिश्तेदारी का उठाया फायदा लगाया पैसा देने का झूठा आरोप खीरी। प्रयागराज यमुनानगर के खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत टउँगा- पौसला के ही रहने वाले महेंद्र यादव, सुरेश यादव, दिनेश यादव, महेश यादव पुत्रगढ़ स्वर्गीय रामस्वरूप यादव यह सब जबरन प्रार्थना इन्द्रासनी पत्नी वेद प्रकाश यादव ग्राम पुरे खुदी थाना हड़ीया जनपद प्रयागराज के मूल निवासी हैं जिनकी जमीन व कुछ बने मकान को अवैध रूप से दबंगई के साथ कब्जा कर लिया गया वहीं पर पीड़ित परिवार द्वारा जब अपने मकान में गए तो युक्त व्यक्तियों द्वारा लाठी डंडे से मारपीट, गाली गलौज करने लगे जिसकी सूचना पीआरबी 112 को दी गई और स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय खीरी थाने पर पहुंच कर लिखित शिकायत की गयी, ईस मामले में थाना प्रभारिक संज्ञान में लेकर तत्काल मौके पर पुलिस बल भेज कर शांति व्यवस्था कायम रख मौके पर सही जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
    2
    प्रयागराज यमुनानगर खीरी थाना क्षेत्र योगीराज में गुंडाराज कायम, गरीब के आशियाने पर कब्जा 
योगीराज में गुंडाराज कायम, गरीब के आशियाने पर कब्जा
रिश्तेदारी का उठाया फायदा लगाया पैसा देने का झूठा आरोप  
खीरी। प्रयागराज यमुनानगर के खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत टउँगा- पौसला के ही रहने वाले महेंद्र यादव, सुरेश यादव, दिनेश यादव, महेश यादव पुत्रगढ़ स्वर्गीय रामस्वरूप यादव यह सब जबरन प्रार्थना इन्द्रासनी पत्नी वेद प्रकाश यादव ग्राम पुरे खुदी थाना हड़ीया जनपद प्रयागराज के मूल निवासी हैं जिनकी जमीन व कुछ बने मकान को अवैध रूप से दबंगई के साथ कब्जा कर लिया गया वहीं पर पीड़ित परिवार द्वारा जब अपने मकान में गए तो युक्त व्यक्तियों द्वारा लाठी डंडे से मारपीट, गाली गलौज करने लगे जिसकी सूचना पीआरबी 112 को दी गई और स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय खीरी थाने पर पहुंच कर लिखित शिकायत की गयी, ईस मामले में थाना प्रभारिक संज्ञान में लेकर तत्काल मौके पर पुलिस बल भेज कर शांति व्यवस्था  कायम रख मौके पर सही जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
    user_BST news prayagraj
    BST news prayagraj
    Lawyer बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जसरा मे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने गुरु देवेंद्र द्विवेदी जी का किये माल्यार्पण समाजसेवी की रही मौजूदगी जसरा प्रयागराज। जसरा ब्लाक पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जसरा ब्लॉक क्षेत्र में गुरु-शिष्य परंपरा की मिसाल देखने को मिली। सामाजिक कार्यकर्ता पवन मालवीय ने अपने गुरु देवेंद्र द्विवेदी का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम के दौरान पवन मालवीय ने कहा कि गुरु ही जीवन की दिशा दिखाते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही समाज सेवा का संकल्प मिला है। आज गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु का सम्मान करके मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। समाजसेवी भी हुए शामिल इस अवसर पर क्षेत्र के कई समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने गुरु देवेंद्र द्विवेदी के समाज और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की।उपस्थित लोगों ने कहा कि गुरु-शिष्य का यह रिश्ता आज भी हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी के सुखी जीवन की कामना की गई।
    1
    जसरा मे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने गुरु देवेंद्र द्विवेदी जी का किये माल्यार्पण समाजसेवी की रही मौजूदगी
जसरा
प्रयागराज।
जसरा ब्लाक पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जसरा ब्लॉक क्षेत्र में गुरु-शिष्य परंपरा की मिसाल देखने को मिली। सामाजिक कार्यकर्ता पवन मालवीय ने अपने गुरु देवेंद्र द्विवेदी का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम के दौरान पवन मालवीय ने कहा कि गुरु ही जीवन की दिशा दिखाते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही समाज सेवा का संकल्प मिला है। आज गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु का सम्मान करके मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।
समाजसेवी भी हुए शामिल इस अवसर पर क्षेत्र के कई समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने गुरु देवेंद्र द्विवेदी के समाज और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की।उपस्थित लोगों ने कहा कि गुरु-शिष्य का यह रिश्ता आज भी हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी के सुखी जीवन की कामना की गई।
    user_राकेश पटेल सी न्यूज़
    राकेश पटेल सी न्यूज़
    Voice of people बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर न्यूज़ एजेंसी मिर्जापुर : चील्ह पुलिस को मिली बड़ी सफलता दहेज के समान के डिलीवरी के जगह शराब की डिलीवरी करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर को किया है गिरफ्तार इनके पास से विभिन्न ब्रांडों के अंग्रेजी शराब किया है बरामद बरामद शराब की कीमत लगभग 15 लख रुपए मध्य प्रदेश से बिहार सप्लाई करने ले जा रहे थे शराब अलमारी और बॉक्स में छुपा कर ले जा रहे थे शराब चील्ह थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह के नेतृत्व में पकड़ी गई है शराब पुलिस ने पूछताछ कर दोनों को भेजा जेल अपर पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी है जानकारी।
    1
    मिर्ज़ापुर न्यूज़ एजेंसी

मिर्जापुर : चील्ह पुलिस को मिली बड़ी सफलता
दहेज के समान के डिलीवरी के जगह शराब की डिलीवरी करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर को किया है गिरफ्तार
इनके पास से विभिन्न ब्रांडों के अंग्रेजी शराब किया है बरामद
बरामद शराब की कीमत लगभग 15 लख रुपए
मध्य प्रदेश से बिहार सप्लाई करने ले जा रहे थे शराब
अलमारी और बॉक्स में छुपा कर ले जा रहे थे शराब
चील्ह थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह के नेतृत्व में पकड़ी गई है शराब
पुलिस ने पूछताछ कर दोनों को भेजा जेल
अपर पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी है जानकारी।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मांडा थाना के पीछे मुस्लिम समुदाय के लोग दारू पीकर नशे में गड्ढे में पड़े हैं वायरल वीडियो
    1
    मांडा थाना के पीछे मुस्लिम समुदाय के लोग दारू पीकर नशे में गड्ढे में पड़े हैं वायरल वीडियो
    user_चंद्रकांत तेली
    चंद्रकांत तेली
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.