माल्हनवाड़ा में सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, हितग्राहियों से किया संवाद माल्हनवाड़ा/बनखेड़ी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत वाराणसी से वड़नगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का नरसिंहपुर जिले से नर्मदापुरम जिले में प्रवेश के दौरान पिपरिया विधानसभा के ग्राम माल्हनवाड़ा में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। नरसिंहपुर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामस्नेही पाठक के साथ सेवा यात्रियों का होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, नर्मदापुरम भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल, बनखेड़ी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री हरीश मालानी सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान पी.एम. श्री शासकीय हाई स्कूल, माल्हनवाड़ा परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया। सेवा संकल्प यात्रा के गोविंद नगर पहुंचने पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया गया। इस दौरान हितग्राहियों से योजनाओं के माध्यम से मिल रहे लाभों की जानकारी ली गई तथा उनके अनुभव और सुझाव भी सुने गए। इसके बाद ठैनी एवं बनखेड़ी में जगह-जगह सेवा संकल्प यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। बनखेड़ी में सेवा यात्रियों एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सफाई कर्मियों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। यात्रा के माध्यम से जनभागीदारी, सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बनखेड़ी से NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम की खास रिपोर्ट
माल्हनवाड़ा में सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, हितग्राहियों से किया संवाद माल्हनवाड़ा/बनखेड़ी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत वाराणसी से वड़नगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का नरसिंहपुर जिले से नर्मदापुरम जिले में प्रवेश के दौरान पिपरिया विधानसभा के ग्राम माल्हनवाड़ा में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। नरसिंहपुर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामस्नेही पाठक के साथ सेवा यात्रियों का होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, नर्मदापुरम भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल, बनखेड़ी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री हरीश मालानी सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान पी.एम. श्री शासकीय हाई स्कूल, माल्हनवाड़ा परिसर में पौधारोपण किया गया। इस
अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया। सेवा संकल्प यात्रा के गोविंद नगर पहुंचने पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया गया। इस दौरान हितग्राहियों से योजनाओं के माध्यम से मिल रहे लाभों की जानकारी ली गई तथा उनके अनुभव और सुझाव भी सुने गए। इसके बाद ठैनी एवं बनखेड़ी में जगह-जगह सेवा संकल्प यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। बनखेड़ी में सेवा यात्रियों एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सफाई कर्मियों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। यात्रा के माध्यम से जनभागीदारी, सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बनखेड़ी से NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम की खास रिपोर्ट
- भोपाल में बलिदान दिवस का भव्य आयोजन चुना भट्टी चौराहा पर मध्य प्रदेश की राजधानी में भोपाल में आज सुबह से ही बलिदान दिवस की तैयारी यह शुरू हो चुकी है और यहां पर एक भव्य आयोजन सर्व समाज संगठन द्वारा अमर शहीद राजा शंकर शाह कुंवर रघुनंदन शाह कब बलिदान दिवस मनाया जा रहा है1
- सुल्तानपुर क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। NH-19 पर बारना नदी के पुल के पास रेत से भरा एक डंपर सड़क पर बने गड्ढे के कारण अनबैलेंस होकर पुल से नीचे जा गिरा।1
- न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल 20सितंबर से लोकल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की हड़ताल लोकल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर दी है जो 20सितंबर से लगातार जारी है कोलार रोड भोपाल में खड़े हैं कई लोकल ट्रक पर्यावरण के कानून के खिलाफ है ट्रक ओनर्स चार लाख जुर्माना लगाया जा रहा है समस्त लोकन ट्रक ओनर्स ने बताया की अगर सरकार जुर्माना के कानून को बापस ले नहीं तो भोपाल में चक्का जाम कर देंगे4
- 7 लीटर शराब के मामले में कार्रवाई, स्टेशन रोड थाना प्रभारी मदन पवार लाइन हाजिर, प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे निलंबित पिपरिया। 7 लीटर शराब के मामले में रामनगर कॉलोनी निवासी ब्रजेश कहार के साथ मारपीट के आरोपों के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में स्टेशन रोड थाना प्रभारी मदन पवार को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे को निलंबित किया गया है। बताया जा रहा है कि 7 लीटर शराब को लेकर ब्रजेश कहार के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। शिकायत और मामले की जांच के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी मदन पवार को लाइन हाजिर तथा प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे को निलंबित कर दिया। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है।1
- नीम का पेड़ काटने की सूचना पर पहुंची जिला विकास समिति, लकड़ी श्मशान घाट पहुंचाई रायसेन शहर के वार्ड क्रमांक 6 में पुराने नीम के वृक्ष काटे जाने की सूचना मिलने पर रायसेन जिला विकास समिति के वृक्ष मित्रों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। समिति के वृक्ष मित्र हरीश मिश्र, मनोज कुशवाहा, दीपक ठाकुर एवं रामपाल सिंह पठारिया ने मौके पर पहुंचकर काटे गए वृक्ष और वहां रखी लकड़ी की स्थिति का जायजा लिया। शनिवार शाम करीब 7 बजे समिति के सदस्यों ने बताया कि काटे गए नीम के पेड़ की लकड़ी को छिपाकर रखा गया था। निरीक्षण के दौरान इसकी जानकारी सामने आने के बाद समिति ने लकड़ी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए सख्त रुख अपनाया। इसके बाद काटी गई लकड़ी को पूरन तालाब स्थित श्मशान घाट पहुंचाया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि अब इस लकड़ी का उपयोग किसी गरीब और जरूरतमंद परिवार के अंतिम संस्कार में किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य काटे गए वृक्ष की लकड़ी का सदुपयोग सुनिश्चित करना है। जिला विकास समिति के वृक्ष मित्रों ने लोगों से अपील की कि पेड़ों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और बिना अनुमति वृक्षों की कटाई न करें। समिति ने कहा कि वृक्षों की रक्षा पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी जरूरी है। “वृक्षों की रक्षा हमारा संकल्प” के संदेश के साथ समिति ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयास जारी रखने की बात कही।1
- मध्यप्रदेश टूरिज्म का भारी भरकम बोर्ड गिरने से फैली सनसनी, मोटरसाइकिलें आई चपेट में नर्मदापुरम - जिले के स्टेशन रोड थाना पिपरिया क्षेत्र में आज सुबह पिपरिया पचमढ़ी मुख्य मार्ग पर मटकुली बस स्टैंड पर मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग का भारी भरकम बोर्ड अचानक रोड पर गिर जाने से बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी जिससे कुछ समय के किये जाम की स्थिति बन गयी थी, बोर्ड रोड के दोनों तरफ खड़ी मोटरसाइकिलें पर जा गिरा जिससे मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गयी ग़नीमत रही कि यह बोर्ड किसी व्यक्ति पर नही गिरा नहीं तो जनहानि से इनकार भी नहीं जा सकता था, बोर्ड के पाइप नीचे से पूरी तरह से सड़ चुका था बोर्ड की ऊंचाई लगभग 40 से 45 फ़ीट होगी ।वही स्टेट हाईवे प्रदेश का एक मात्र हिल पचमढ़ी का मुख्य मार्ग है जिस पर लगातार आवागमन बना रहता है एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी है , बोर्ड गिरने पर पुलिस आरक्षक संजय कुमार ने ग्रामवासियों के साथ मिल कर बोर्ड को सड़क से हटवाया । सबसे बड़ा सवाल मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग के कई बोर्ड सालो से लगे हुए है देखरेख के अभाव में यह बोर्ड जंग खा रहे है जिससे नीचे से कई बोर्ड सडने की स्थिति में आ गए जो कि किसी बड़ी दुर्घटना को न्यौता दे रहे है, वही शासन प्रशासन को चाहिए इस पर गंभीरता से ध्यान दे ।4
- निःशुल्क रेबीज वैक्सीनेशन कैंप, इटारसी | Free Rabies Vaccination Camp in Itarsi 📝 लाइन / कैप्शन (Line / Description) विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर इटारसी वासियों के लिए एक बेहद जरूरी और अच्छी खबर! नगर पालिका इटारसी और RR Pet Shop के सहयोग से शहर में एक निःशुल्क रेबीज वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में आपके पालतू और आस-पास के आवारा कुत्ते-बिल्लियों को रेबीज का इंजेक्शन बिल्कुल फ्री लगाया जाएगा। अपने और अपने पशुओं की सुरक्षा के लिए इस कैंप में जरूर पहुँचें! दिनांक: 28 सितंबर 2026 समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक स्थान: RR Pet Shop, सूरजगंज, इटारसी संपर्क: 9770897638, 7241101320 #️⃣ हैशटैग (Hashtags) #Itarsi #ItarsiUpdate #RabiesVaccination #FreeCamp #RRPetShop #ItarsiNews #WorldRabiesDay #DogCare #CatCare #MadhyaPradeshNews निःशुल्क रेबीज वैक्सीनेशन कैंप, इटारसी | Free Rabies Vaccination Camp in Itarsi 📝 लाइन / कैप्शन (Line / Description) विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर इटारसी वासियों के लिए एक बेहद जरूरी और अच्छी खबर! नगर पालिका इटारसी और RR Pet Shop के सहयोग से शहर में एक निःशुल्क रेबीज वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में आपके पालतू और आस-पास के आवारा कुत्ते-बिल्लियों को रेबीज का इंजेक्शन बिल्कुल फ्री लगाया जाएगा। अपने और अपने पशुओं की सुरक्षा के लिए इस कैंप में जरूर पहुँचें! दिनांक: 28 सितंबर 2026 समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक स्थान: RR Pet Shop, सूरजगंज, इटारसी संपर्क: 9770897638, 7241101320 #️⃣ हैशटैग (Hashtags) #Itarsi #ItarsiUpdate #RabiesVaccination #FreeCamp #RRPetShop #ItarsiNews #WorldRabiesDay #DogCare #CatCare #MadhyaPradeshNews1
- सीहोर खाटू श्याममंदिर में एकादशी पर जो बाबा की कृपा प्रेमी पर होती है जो प्रेमी की अर्जी पूरी होती है 🌹🙏 जय श्री श्याम 🌹🙏 सीहोर खाटू श्याममंदिर में एकादशी पर जो बाबा की कृपा प्रेमी पर होती है जो प्रेमी की अर्जी पूरी होती है उसका वीडियो आपको भेजता हूं साहब क्यों भेजता हूं वह इसलिए जो प्रेमी अभी तक बाबा पर पूर्णता विश्वास नहीं करते उनके लिए यह वीडियो भेजते हैं हमारे सीहोर वाले श्याम बाबा के लिए कोई भी असंभव नहीं है एक बार हमारे बाबा के पास आकर तो देखो फिर देखेंगे बाबा की कृपा कैसी होती जय श्री श्याम जय श्री राधा राधा1
- न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल लाल बाग के राजा गणेश का चल समारोह विसर्जन घाट की ओर लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल का चल समारोह विसर्जन घाट की ओर विशाल जुलूस निकाला गया जिसमें हजारों युवक युवती बच्चे बूढ़े जवान सभी शामिल हुए न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल4