logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रख्यात संत रामदास महाराज ब्रह्मलीन, श्योपुरा में अंतिम दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब चिड़ावा क्षेत्र के प्रख्यात संत रामदास महाराज के ब्रह्मलीन होने से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। श्योपुरा स्थित भगवानदास जोहड़ में अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और नम आंखों से संत को विदाई दी गई। मूल रूप से सुल्ताना निवासी रामदास महाराज ने बाल्यकाल में ही सांसारिक जीवन त्यागकर भक्ति मार्ग अपना लिया था। उन्होंने वृंदावन सहित कई स्थानों पर तपस्या की और पिछले करीब 20 वर्षों से श्योपुरा में रहकर जनसेवा, जीव-दया और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में जुटे रहे। मिली जानकारी के अनुसार प्रकृति प्रेमी संत के रूप में प्रसिद्ध महाराज ने आश्रम में सैकड़ों पेड़-पौधे लगाए तथा पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की। उनकी अंतिम यात्रा श्रद्धा और सम्मान के साथ निकाली गई, जिसमें संत समाज और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

12 hrs ago
user_Amit Sharma
Amit Sharma
पत्रकार Jhunjhunun, Rajasthan•
12 hrs ago

प्रख्यात संत रामदास महाराज ब्रह्मलीन, श्योपुरा में अंतिम दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब चिड़ावा क्षेत्र के प्रख्यात संत रामदास महाराज के ब्रह्मलीन होने से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। श्योपुरा स्थित भगवानदास जोहड़ में अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और नम आंखों से संत को विदाई दी गई। मूल रूप से सुल्ताना निवासी रामदास महाराज ने बाल्यकाल में ही सांसारिक जीवन त्यागकर भक्ति मार्ग अपना लिया था। उन्होंने वृंदावन सहित कई स्थानों पर तपस्या की और पिछले करीब 20 वर्षों से श्योपुरा में रहकर जनसेवा, जीव-दया और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में जुटे रहे। मिली जानकारी के अनुसार प्रकृति प्रेमी संत के रूप में प्रसिद्ध महाराज ने आश्रम में सैकड़ों पेड़-पौधे लगाए तथा पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की। उनकी अंतिम यात्रा श्रद्धा और सम्मान के साथ निकाली गई, जिसमें संत समाज और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • “जीरो टॉलरेंस से ही बनेगा स्वच्छ कोटा, सफाई में जनभागीदारी जरूरी”, 365 दिन स्वच्छ शहर का लक्ष्य: स्वच्छता एम्बेसडर ने दिए सख्त निर्देश”, कोटा राज्य सरकार की स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शहरों को स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन और आमजन की संयुक्त भागीदारी आवश्यक है। यह बात राजस्थान सरकार के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर के.के. गुप्ता ने कोटा विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। कार्यशाला में नगर निगम, नगरपालिकाओं, जलदाय विभाग, सीवरेज अधिकारियों तथा स्वास्थ्य निरीक्षकों ने भाग लिया। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वच्छ भारत मिशन की मॉनिटरिंग गंभीरता से कर रहे हैं और स्वच्छता कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्हें तीसरी बार राज्य का स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है तथा निकायों में चल रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर सरकार को रिपोर्ट दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करने पर जोर देते हुए कहा कि गली से लेकर वार्ड, ब्लॉक और जोन स्तर तक चरणबद्ध सफाई व्यवस्था विकसित करनी होगी। संसाधनों की कमी को बाधा न मानते हुए समाधान आधारित कार्यप्रणाली अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग से अधिक महत्वपूर्ण वर्षभर स्वच्छता बनाए रखने की मानसिकता है। कार्यशाला में पांच प्रमुख बिंदुओं पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए गए। इनमें सुबह 10 बजे से पहले शत-प्रतिशत घर-घर कचरा संग्रहण, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण, वाणिज्यिक क्षेत्रों में नियमित नाइट स्वीपिंग, सार्वजनिक शौचालयों की दिन में तीन बार सफाई, प्लास्टिक उपयोग को हतोत्साहित करना तथा खाली प्लॉट्स पर गंदगी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई शामिल हैं। इसके अलावा शहर में सभी स्ट्रीट लाइट चालू रखने, पार्कों की नियमित सफाई, सड़कों पर निर्माण सामग्री न रखने, बिना लाइसेंस मांस दुकानों पर कार्रवाई तथा सरकारी संपत्तियों पर पोस्टरबाजी रोकने पर भी जोर दिया गया। आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने कहा कि कार्यशाला से कोटा की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का स्पष्ट विजन मिलेगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    “जीरो टॉलरेंस से ही बनेगा स्वच्छ कोटा, सफाई में जनभागीदारी जरूरी”,
365 दिन स्वच्छ शहर का लक्ष्य: स्वच्छता एम्बेसडर ने दिए सख्त निर्देश”,
कोटा  राज्य सरकार की स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शहरों को स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन और आमजन की संयुक्त भागीदारी आवश्यक है। यह बात राजस्थान सरकार के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर के.के. गुप्ता ने कोटा विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। कार्यशाला में नगर निगम, नगरपालिकाओं, जलदाय विभाग, सीवरेज अधिकारियों तथा स्वास्थ्य निरीक्षकों ने भाग लिया।
गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वच्छ भारत मिशन की मॉनिटरिंग गंभीरता से कर रहे हैं और स्वच्छता कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्हें तीसरी बार राज्य का स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है तथा निकायों में चल रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर सरकार को रिपोर्ट दी जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करने पर जोर देते हुए कहा कि गली से लेकर वार्ड, ब्लॉक और जोन स्तर तक चरणबद्ध सफाई व्यवस्था विकसित करनी होगी। संसाधनों की कमी को बाधा न मानते हुए समाधान आधारित कार्यप्रणाली अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग से अधिक महत्वपूर्ण वर्षभर स्वच्छता बनाए रखने की मानसिकता है।
कार्यशाला में पांच प्रमुख बिंदुओं पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए गए। इनमें सुबह 10 बजे से पहले शत-प्रतिशत घर-घर कचरा संग्रहण, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण, वाणिज्यिक क्षेत्रों में नियमित नाइट स्वीपिंग, सार्वजनिक शौचालयों की दिन में तीन बार सफाई, प्लास्टिक उपयोग को हतोत्साहित करना तथा खाली प्लॉट्स पर गंदगी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई शामिल हैं।
इसके अलावा शहर में सभी स्ट्रीट लाइट चालू रखने, पार्कों की नियमित सफाई, सड़कों पर निर्माण सामग्री न रखने, बिना लाइसेंस मांस दुकानों पर कार्रवाई तथा सरकारी संपत्तियों पर पोस्टरबाजी रोकने पर भी जोर दिया गया।
आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने कहा कि कार्यशाला से कोटा की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का स्पष्ट विजन मिलेगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सूरजगढ़ (झुंझुनूं)। बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर सूरजगढ़ कस्बे में बुधवार को कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विधायक श्रवण कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि आम जनता महंगाई की मार से परेशान है और गैस सिलेंडर की कमी के चलते लोगों को घंटों लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनविरोधी नीतियां अपनाकर आमजन की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि यदि जल्द ही राहत नहीं दी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में कांग्रेस के सैंकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    सूरजगढ़ (झुंझुनूं)। बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर सूरजगढ़ कस्बे में बुधवार को कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विधायक श्रवण कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि आम जनता महंगाई की मार से परेशान है और गैस सिलेंडर की कमी के चलते लोगों को घंटों लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनविरोधी नीतियां अपनाकर आमजन की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि यदि जल्द ही राहत नहीं दी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में कांग्रेस के सैंकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार Jhunjhunun, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • Post by Mahendragarh 24 News live
    1
    Post by Mahendragarh 24 News live
    user_Mahendragarh 24 News live
    Mahendragarh 24 News live
    Local News Reporter Narnaul, Mahendragarh•
    9 hrs ago
  • Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    1
    Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    Sikar, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • रिपोर्टर मांगीलाल सिहाग चूरू :- जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने वीडियो संदेश के माध्यम से आमजन से चूरू महोत्सव — 2026 में अधिकतम भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा है कि चूरू की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में चूरू महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चूरू महोत्सव का उद्देश्य चूरू की संस्कृति, परंपरा और प्रतिभाओं को मंच देना है। उन्होंने युवाओं, कलाकारों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर चूरू महोत्सव में भाग लें और इस आयोजन को सफल बनाएं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 से 21 मार्च, 2026 तक चूरू जिला मुख्यालय पर बागला खेल मैदान में चूरू महोत्सव— 2026 आयोजित होगा। चूरू महोत्सव— 2026 में विभिन्न प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 मार्च, 2026 को सवेरे 07.30 बजे गढ़ परिसर से विरासत कार्निवल यात्रा (शोभायात्रा) के साथ चूरू महोत्सव का शुभारंभ होगा। चूरू महोत्सव 02 सत्रों में आयोजित होगा। प्रातः कालीन सत्र में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे मिस/मिस्टर/ मिसेज चूरू प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता (एकल व समूह), स्पॉट शॉर्ट वीडियो/रील प्रतियोगिता, पारम्परिक परिधान प्रतियोगिता, ऊंट सजावट प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता, लोक गीत प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, साफा बांधना प्रतियोगिता, वादन प्रतियोगिता, स्पॉट पेटिंग प्रतियोगिता, रस्सा—कस्सी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चंग-ढप प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ सायंकालीन सत्र में 19 मार्च को सायं 6.15 बजे से शमा फोक म्यूजिक बैंड जैसलमेर द्वारा राजस्थान लोक संगीत, विश्व प्रसिद्ध ट्रम्पैट प्लेयर आमिर बिहाणी, क्रेजी हॉपर्स व बॉलीवुड सूफी फ्यूजन रॉक बैंड आदि सांसकृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसी क्रम में 20 मार्च को सायं 6.15 से चूरू की स्वर कोकिला कोक स्टूडियो फ्रेम भंवरी देवी व डिवाइन लाइव कन्सर्ट की प्रस्तुतियां होगी तथा 21 मार्च, 2026 को सायं 06.15 बजे से राजस्थानी लोक गायिका मरू कोकिला सीमा मीश्रा द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसी क्रम में 23 मार्च, 2026 तक राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से राजसखी मेले व ओडीओपी प्रदर्शनी में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन, राजीविका व जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन 17 मार्च से 23 मार्च, 2026 तक जिला मुख्यालय पर चूरू चौपाटी में सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। इस मेले में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी आई हुई महिलाओं द्वारा निर्मित हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट एवं होम डेकोर से जुड़े अनेक आकर्षक उत्पादों एवं फ़ूड कोर्ट लजीज व्यंजनों की 80 से अधिक स्टाल्स की प्रदर्शनी एवं बिक्री लगाई जाएगी।
    1
    रिपोर्टर मांगीलाल सिहाग
चूरू :- जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने वीडियो संदेश के माध्यम से आमजन से चूरू महोत्सव — 2026 में अधिकतम भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा है कि चूरू की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में चूरू महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चूरू महोत्सव का उद्देश्य चूरू की संस्कृति, परंपरा और प्रतिभाओं को मंच देना है। उन्होंने युवाओं, कलाकारों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर चूरू महोत्सव में भाग लें और इस आयोजन को सफल बनाएं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 से 21 मार्च, 2026 तक चूरू जिला मुख्यालय पर बागला खेल मैदान में चूरू महोत्सव— 2026 आयोजित होगा। चूरू महोत्सव— 2026 में विभिन्न प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 मार्च, 2026 को सवेरे 07.30 बजे गढ़ परिसर से विरासत कार्निवल यात्रा (शोभायात्रा) के साथ चूरू महोत्सव का शुभारंभ होगा। चूरू महोत्सव 02 सत्रों में आयोजित होगा। प्रातः कालीन सत्र में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे मिस/मिस्टर/ मिसेज चूरू प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता (एकल व समूह), स्पॉट शॉर्ट वीडियो/रील प्रतियोगिता, पारम्परिक परिधान प्रतियोगिता, ऊंट सजावट प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता, लोक गीत प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, साफा बांधना प्रतियोगिता, वादन प्रतियोगिता, स्पॉट पेटिंग प्रतियोगिता, रस्सा—कस्सी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चंग-ढप प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ सायंकालीन सत्र में 19 मार्च को सायं 6.15 बजे से शमा फोक म्यूजिक बैंड जैसलमेर द्वारा राजस्थान लोक संगीत, विश्व प्रसिद्ध ट्रम्पैट प्लेयर आमिर बिहाणी, क्रेजी हॉपर्स व बॉलीवुड सूफी फ्यूजन रॉक बैंड आदि सांसकृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसी क्रम में 20 मार्च को सायं 6.15 से चूरू की स्वर कोकिला कोक स्टूडियो फ्रेम भंवरी देवी व डिवाइन लाइव कन्सर्ट की प्रस्तुतियां होगी तथा 21 मार्च, 2026 को सायं 06.15 बजे से राजस्थानी लोक गायिका मरू कोकिला सीमा मीश्रा द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
इसी क्रम में 23 मार्च, 2026 तक राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से राजसखी मेले व ओडीओपी प्रदर्शनी में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन, राजीविका व जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन 17 मार्च से 23 मार्च, 2026 तक जिला मुख्यालय पर चूरू चौपाटी में सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। इस मेले में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी आई हुई महिलाओं द्वारा निर्मित हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट एवं होम डेकोर से जुड़े अनेक आकर्षक उत्पादों  एवं फ़ूड कोर्ट लजीज व्यंजनों की 80 से अधिक स्टाल्स की प्रदर्शनी एवं बिक्री लगाई जाएगी।
    user_Mangilal Sihag
    Mangilal Sihag
    Local News Reporter तारानगर, चूरू, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by Bolti Awaaz news
    1
    Post by Bolti Awaaz news
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter Mahendragarh, Haryana•
    15 hrs ago
  • Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    1
    Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    user_Pandit Munna Lal Bhargav
    Pandit Munna Lal Bhargav
    Astrologer धोद, सीकर, राजस्थान•
    10 min ago
  • साप्ताहिक समीक्षा बैठक : बजट घोषणाओं व फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की, झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल और ई-फाइलिंग प्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रतिदिन लंबित प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था व चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन व फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति समीक्षा पर अधिकारियों को इन योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    साप्ताहिक समीक्षा बैठक : बजट घोषणाओं व फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की,
झुंझुनूं  जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल और ई-फाइलिंग प्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रतिदिन लंबित प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था व चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। 
बैठक में जिला कलेक्टर ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन व फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति समीक्षा पर अधिकारियों को इन योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.