Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीसराय। बरतारा गांव में सर्पदंश से एक महिला हुई शिकार सदर अस्पताल में किया गया उपचार बरतारा गांव में सर्पदंश से 40 वर्षीय महिला हुई शिकार सदर अस्पताल में हुआ उपचार लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बरतारा गांव में 40 वर्षीय महिला सर्पदंश की शिकार हो गई। इसकी सूचना पाते ही उनके परिजनों के द्वारा आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा महिला के उपचार के बाद महिला की स्थिति सामान्य बताई जाती है। महिला की पहचान रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बरतारा गांव निवासी मनोज मांझी की 40 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी के रूप में की गई। बताया जाता है कि महिला घर के समीप निजी कार्य कर रही थी इस दौरान विषैले विषधर सांप ने उन्हें डस लिया।
Atmanand Singh
लखीसराय। बरतारा गांव में सर्पदंश से एक महिला हुई शिकार सदर अस्पताल में किया गया उपचार बरतारा गांव में सर्पदंश से 40 वर्षीय महिला हुई शिकार सदर अस्पताल में हुआ उपचार लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बरतारा गांव में 40 वर्षीय महिला सर्पदंश की शिकार हो गई। इसकी सूचना पाते ही उनके परिजनों के द्वारा आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा महिला के उपचार के बाद महिला की स्थिति सामान्य बताई जाती है। महिला की पहचान रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बरतारा गांव निवासी मनोज मांझी की 40 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी के रूप में की गई। बताया जाता है कि महिला घर के समीप निजी कार्य कर रही थी इस दौरान विषैले विषधर सांप ने उन्हें डस लिया।
More news from बिहार and nearby areas
- सोनो में गैरमजरूआ जमीन के कथित गलत दाखिल-खारिज का मामला, जांच की मांग, दो लोगों ने डीएम, सीओ और मुख्यमंत्री को दिया आवेदन; राजस्व पदाधिकारी ने आरोपों को बताया गलत जमुई जिले के सोनो अंचल कार्यालय में गैरमजरूआ जमीन के कथित गलत दाखिल-खारिज का मामला सामने आया है। हीरा पांडेय और दिवाकर पांडेय ने अंचलाधिकारी, जमुई जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, सोनो थाना क्षेत्र की लखनाकियारी पंचायत के खास डुमरी मौजा में खाता संख्या 180 और खेसरा संख्या 20 की करीब 85 डिसमिल जमीन को गैरमजरूआ बताया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कथित तौर पर गलत दस्तावेजों के आधार पर इस जमीन का नामांतरण कराया गया और जमाबंदी कायम की गई। आवेदन में कुछ लोगों पर मिलीभगत कर गैरमजरूआ जमीन का परिमार्जन कराने और बाद में जमीन की खरीद-बिक्री कराने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं ने दस्तावेज संख्या 6793, दिनांक 2 दिसंबर 2025 का हवाला देते हुए करीब 25 लाख रुपये के लेन-देन का भी दावा किया है। मामले में दाखिल-खारिज केस संख्या 2041, वर्ष 2025-26 का भी उल्लेख किया गया है। आवेदकों ने जमीन से जुड़े दस्तावेज, राजस्व रिकॉर्ड और दाखिल-खारिज की पूरी प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है। वहीं, राजस्व पदाधिकारी (RO) सरजू मंडल ने शिकायत में लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि सरकारी पंजी में संबंधित खाता-खेसरा गैरमजरूआ जमीन के रूप में दर्ज नहीं है। मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित हल्का कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। ⚠️ नोट: इस मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ताओं के आवेदन पर आधारित हैं। आरोपों की आधिकारिक जांच और सत्यापन के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। ऐसे ही जमुई, बिहार और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share ↗️ | Subscribe 🔔 जरूर करें।1
- हॉस्पिटल जो लूट के लिए बना था | देखिए सरकार के विकास मॉडल का काला सच! | Begusarai | Mobile Tv News1
- जमुई: BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के समर्थन में एकजुट हुए अधिवक्ता, पुस्तकालय में हुई अहम बैठक जमुई: BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के समर्थन में एकजुट हुए अधिवक्ता, पुस्तकालय में हुई अहम बैठक1
- वर्मीकंपोस्ट का प्रयोग कर प्राकृतिक विधि से ब्रोकली की खेती की जा रही है। वर्मीकंपोस्ट का प्रयोग कर प्राकृतिक विधि से ब्रोकली की खेती की जा रही है।1
- गायत्री परिवार का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं एवं समाज के अन्य लोगों को भारतीय संस्कृति परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। गायत्री परिवार का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, अलीगंज। गायत्री परिवार, इस्लामनगर-अलीगंज की ओर से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 21 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक प्रखंड कार्यालय परिसर, इस्लामनगर-अलीगंज में किया गया। प्रशिक्षण शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के तहत आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को योग, व्यायाम, ध्यान, संगीत एवं वाद्ययंत्र, कर्मकांडीय पूजन विधि तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण देना रहा। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को प्रतिदिन अलग-अलग सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुबह 5 बजे से 7 बजे तक योग, व्यायाम एवं ध्यान, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संगीत एवं वाद्ययंत्र, दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक कर्मकांडीय पूजन विधि तथा शाम 6:30 बजे से 8 बजे तक भाषण, आरती एवं चालीसा का प्रशिक्षण निर्धारित किया गया। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य लोगों में संस्कार, आध्यात्मिक चेतना, अनुशासन और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही, प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं एवं समाज के अन्य लोगों को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर के आयोजन में श्रीलाल प्रसाद, श्यामसुंदर विद्यार्थी, राजकुमार यादवेंदु, डोमन यादव, वेद प्रकाश एवं किशुन यादव सहित गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रशिक्षण का लाभ लिया आयोजक: गायत्री परिवार, इस्लामनगर-अलीगंज प्रशिक्षण: शांतिकुंज, हरिद्वार2
- बेगूसराय NH 31 पर नेशनल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ अजय कुमार ने घटना दुख करते हुए। परिजन और डॉ। समझौता के बीच हो गई।1
- मंगलवार को अंबेडकर भवन, चेवाड़ा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के तहत समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को अंबेडकर भवन, चेवाड़ा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के तहत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की। बैठक में शौचालय विहीन महादलित परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए जीविका के माध्यम से प्रति लाभार्थी ₹10 हजार की ब्याजमुक्त राशि उपलब्ध कराने सहित अभियान से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने पात्र परिवारों की पहचान, लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने, शौचालय निर्माण को प्रोत्साहित करने तथा अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संबंधित कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र से अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक स्वच्छता, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका सरयुग कुमार, एसी जीविका, सीसी जीविका, सभी विकास मित्र एवं सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक अद्यतन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहे। बैठक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे संपन्न हुई।1
- 25/08/2026 शिसबन्नी शाम्हो बेगूसराय में बाढ़ आपदा में एक नाव की मांग | गहरा इलाका है पुल बन रहा है | Mobile Tv News1
- ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर डीएम-एसपी के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च शेखपुरा। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को शेखपुरा शहर में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु ने किया। इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों ने मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च में उप विकास आयुक्त (डीडीसी), अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), स्थानीय थानाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देने के साथ आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत करने का प्रयास किया गया। डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। प्रशासन ने आम लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।1