Shuru
Apke Nagar Ki App…
वेटर के लिए सम्पर्क करे 7349589716
Singhaniya catering service Jhakhra
वेटर के लिए सम्पर्क करे 7349589716
More news from बिहार and nearby areas
- पुजारी की नॉनवेज खाते तस्वीर वायरल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटाः कानपुर बोले- धर्म भ्रष्ट कर रहा है1
- राजरप्पा स्थित माँ छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ हुई बदसलूकी की घटना बेहद मार्मिक और चिंताजनक है। बताया जाता है कि मंदिर परिसर में एक युवक को उसकी माँ और पत्नी के सामने पुलिसकर्मियों द्वारा बेरहमी से पीटा गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। यह घटना न सिर्फ पुलिस की संवेदनहीनता को दर्शाती है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। मंदिर जैसे आस्था के स्थान पर श्रद्धालुओं के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुखद है। जरूरत है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों का भरोसा कायम रहे।1
- गोपालगंज : हथुआ-मीरगंज मार्ग पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना, मजार से लौट रही मुश्लिम महिला की मौ/त #gopalganj #news1
- Post by Talk On Chair1
- चकिया। नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के तहत नगर परिषद चकिया द्वारा स्वच्छता को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के प्रमुख स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लगाए गए बैनर में लोगों से अपील की गई है कि कचरा सड़क पर न फेंकें और हर घर से निकलने वाले कचरे को प्रतिदिन नगर परिषद के कचरा वाहन में ही डालें। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। नुक्कड़ नाटक और बैनर के माध्यम से संदेश दिया गया है कि “स्वच्छता की नई पहल – बढ़ाएं हाथ करें सफाई साथ।” इसके तहत नगर परिषद चकिया ने घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही है, ताकि शहर में कचरा सड़क पर न फैले और साफ-सफाई बनी रहे। नगर परिषद ने शहरवासियों से अपील की है कि वे घर-घर कचरा संग्रहण अभियान को अपनाएं और स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग दें। इससे शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित होगी।1
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र से दस माह पहले लापता हुई एक किशोरी को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी का मॉडल अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मर्जी से घर छोडा था और प्रेमी से शादी कर ली थी। उसने चार माह की गर्भवती होने का भी दावा किया है।आरोपी प्रेमी की पहचान उत्तर प्रदेश के बहराडच निवासी रोहित ओझा के रूप में हुई है। दरअसल, किशोरी की मां ने बीते 6 मई को भोरे थाना में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया गया था कि उसकी बेटी 5 मई को कुछ सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था...1
- गोपालगंज,10 महीने बाद मिली कि'शोरी, प्रे,मी के साथ कर ली शादी1
- पारस पकड़ी से जगदीशपुर जा रहा डीजे लदा रॉक मझौलिया में पलटा चालक ऑपरेटर व दो नर्तकियां घायल।। देर संध्या थाना क्षेत्र के पारस पकड़ी से जगदीशपुर जा रही सुजित रॉक डीजे का चारपहिया वाहन रविबार की देर संध्या अनियंत्रित होकर 55 आरडी पुल के पास पलट गया।इस हादसे में रॉक पर सवार चालक एक ऑपरेटर और दो नर्तकियां बुरी तरह घायल हो गयी जिन्हें सीएचसी मझौलिया में राहगीरों ने भर्ती कराया।सुजीत रॉक डीजे का क्षतिग्रस्त वाहन पारस पकड़ी का बताया गया है।यह रॉक पार्टी पारस पकड़ी के सुजीत बरनवाल की बतायी गयी है।मौके पर मझौलिया डायल 112 की मोबाइल दस्ता की टीम ने रोक का सामने का सीसा तोड़कर चालक को बाहर निकाला।इस दुर्घटना में करीब एक घंटे तक यातायात ठप्प रहा।पुलिस ने तत्काल जेसीबी मंगाकर रॉक को सीधा कराया तब जाकर यातायात सुलभ हुआ।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि यह रॉक भान डीजे पारस पकड़ी से जगदीशपुर बारात में शामिल होने जा रहा था तभी 55 पुल पर रॉक पलट गया।4
- Post by Talk On Chair1