दिनांक-1-5-2026 लोकेशन- बस्ती रिपोर्टर सुनील दूबे छावनी हत्याकांड के मामले में जिले के कप्तान लगातार कर रहे हैं मॉनिटरिंग जल्द होगी अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी। छावनी थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलास करते हुए 40 वर्षीय गया प्रसाद हत्याकांड में चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया,घटना के बाद पुलिस प्रशासन हुआ पूरी तरह मुस्तैद रहा। लगातार दबिश देकर आरोपियों तक पुलिस पहुंची और गिरफ्तार किया अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है। इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा के मद्दे नजर पुलिस की सख्ती साफ नजर आयी हत्याकांड को लेकर पुलिस ने दिखाई तत्परता। सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह ने दी मामले की जानकारी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद,परिजनों को सौंपा शव सौंप जायेगा उसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी होगी। घटना के बाद इलाके में बना रहा तनाव का माहौल लेकिन अभी क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश है जारी।

- तेज प्रताप गुप्ता ब्यूरो चीफ कुशीनगर थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा 06 माह के मासूम बच्चे की हत्या का त्वरित खुलासा, घटना में शामिल अभियुक्त सलमान को किया गया गिरफ्तार। जनपद कुशीनगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के क्रम में थाना तरया सुजान की पुलिस टीम द्वारा थाना तरया सुजान पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 103/2026 धारा 103(1), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सलमान पुत्र रज्जाक, निवासी कामीपुर, थाना कासिमपुर, जनपद हरदोई को तरयासुजान रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का संक्षिप्त विवरण:-* अभियुक्त सलमान अपनी पत्नी के बार-बार बिना बताए मायके चले जाने से नाराज था। दिनांक 27.04.2026 को रात्रि में नशे की हालत में अभियुक्त अपनी पत्नी को लेने आया। जब पत्नी वापस जाने से मना कर दिया तो गुस्से में आकर अभियुक्त ने अपने 6 माह के मासूम बेटे का गला दबाकर जघन्य हत्या कर दी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।1
- कोलकाता, पश्चिम बंगाल | TMC नेता शशि पांजा ने कहा, "...हमने सवाल किया कि स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर क्या हो रहा है या इसकी जानकारी हमें क्यों नहीं है?... अगर आप राजनीतिक पार्टी को खबर नहीं देते हैं कि कोई काम होने जा रहा है तब तो गड़बड़ ही है... यदि हमारी पार्टी से संपर्क नहीं हुआ तो फिर आपने स्ट्रॉन्ग रूम खोला क्यों? आप हमें खबर दे सकते थे... हम धरना दे रहे हैं कि हमें जानकारी क्यों नहीं दी गई? इस सिस्टम में कमियां हैं..."1
- तिथि: वैशाख शुक्ल चतुर्दशी दिन: गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 पूजा का समय: भगवान नरसिंह प्रदोष काल (शाम के समय) में प्रकट हुए थे, इसलिए पूजा शाम को की जाती है। चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 29 अप्रैल 2026 को शाम 07:00 बजे से। चतुर्दशी तिथि समाप्त: 30 अप्रैल 2026 को रात तक। नरसिंह जयंती का महत्व: यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, जब भगवान ने भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए नरसिंह रूप में हिरण्यकशिपु का वध किया था।1
- Post by Bharat2
- झंडेवालन मंदिर के पास एक बैटरी रिक्शा गैरिज के अंदर बैटरी रिक्शा चार्जिंग के दौरान लगी आग , बताया जा रहा है आग बढ़ने के कारण घर का सिलेंडर भी फटा मौके पर दमकल गाड़ी पहुंची और कोई हताहत नहीं। यह घटना कल रात 12:40 की बताई जा रही है।1
- MCD में सत्ता BJP के हाथ, AAP का बड़ा दांव—अंकुश नारंग बने नेता प्रतिपक्ष!1
- दिल्ली के पूठ खुर्द में कार्डबोर्ड फैक्ट्री में भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियां मौके पर1
- तेज प्रताप गुप्ता ब्यूरो चीफ कुशीनगर बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर आगमन के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी कुशीनगर महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार द्वारा जनपद कुशीनगर में निर्धारित कार्यक्रम स्थल का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वारों, मंच व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, जल व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता तथा यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल को और अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए।1