भगवान परशुराम का आशीर्वाद लेकर अपूर्वा ठाकुर ने फूंका चुनावी बिगुल ----जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही मेरा मुख्य संकल्प: अपूर्वा ठाकुर शाहजहाँपुर। भाजपा नेता अजय गुप्ता की पत्नी अपूर्वा ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान श्री परशुराम का आशीर्वाद लिया और इसके साथ ही अपने चुनाव प्रचार अभियान का औपचारिक शंखनाद कर दिया। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने समर्थकों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया और जनता से संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर अपूर्वा ठाकुर ने कहा कि उन्होंने राजनीति में सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास का संकल्प लेकर कदम रखा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सर्वसमाज को साथ लेकर चलती है और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसका वाजिब हक दिलाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहती है।क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मैं इसी मिट्टी की बेटी और बहू हूँ। स्थानीय होने के नाते मुझे यहाँ की भौगोलिक परिस्थितियों, जनता के दुख-दर्द और क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों की भलीभांति जानकारी है।" उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह भ्रमण के दौरान उन्हें बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का समर्थन मिल रहा है, वह क्षेत्र की तस्वीर बदलने में सहायक होगा।शंखनाद के दौरान उनके साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जो 'जय श्रीराम' और 'भाजपा जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे। समर्थकों का कहना है कि अपूर्वा ठाकुर के आने से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
भगवान परशुराम का आशीर्वाद लेकर अपूर्वा ठाकुर ने फूंका चुनावी बिगुल ----जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही मेरा मुख्य संकल्प: अपूर्वा ठाकुर शाहजहाँपुर। भाजपा नेता अजय गुप्ता
की पत्नी अपूर्वा ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान श्री परशुराम का आशीर्वाद लिया और इसके साथ ही अपने चुनाव प्रचार अभियान
का औपचारिक शंखनाद कर दिया। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने समर्थकों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया और जनता से संवाद स्थापित किया। इस
अवसर पर अपूर्वा ठाकुर ने कहा कि उन्होंने राजनीति में सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास का संकल्प लेकर
कदम रखा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सर्वसमाज को साथ लेकर चलती है और अंतिम
पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसका वाजिब हक दिलाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहती है।क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,
"मैं इसी मिट्टी की बेटी और बहू हूँ। स्थानीय होने के नाते मुझे यहाँ की भौगोलिक परिस्थितियों, जनता के दुख-दर्द और क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों
की भलीभांति जानकारी है।" उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह भ्रमण के दौरान उन्हें बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का समर्थन मिल रहा है, वह
क्षेत्र की तस्वीर बदलने में सहायक होगा।शंखनाद के दौरान उनके साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जो 'जय श्रीराम' और 'भाजपा जिंदाबाद' के नारे
लगा रहे थे। समर्थकों का कहना है कि अपूर्वा ठाकुर के आने से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के एक मोहल्ला निवासी बालिक युवती अपनी प्रेमी के संग फरार हो गई है इस संबंध में पीड़ित के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसमें बताया कि उसकी पुत्री की सहेली का भाई उसको पहले फुसलाकर अगवा कर ले गया है. पुत्री की सहेली उसको घर से बुलाकर ले गई. अपने साथ घर से नगदी व मालज़ेवर भी ले गई है. पीड़ित के पिता ने जब भी संबंध में आरोपी के परिजनों से बात की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और कहा इधर मत आना.पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है खबर शनिवार दोपहर के 12:00 की1
- ब्रेकिंग: सोनभद्र.... - अंतरराज्यीय/क्रॉस-बॉर्डर अवैध ड्रग तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश - कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी में शामिल 2 आरोपी गिरफ्तार - SOG, STF और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई - दिल्ली से मंगाकर अन्य राज्यों में की जा रही थी सप्लाई - तस्करी छिपाने के लिए चिप्स और नमकीन के कार्टन में भेजा जाता था माल - नेटवर्क का लिंक असम-बांग्लादेश बॉर्डर तक जुड़ा - पहले भी 1.19 लाख शीशी कफ सिरप की बड़ी खेप हो चुकी बरामद - हालिया जांच में 59,675 शीशियों के अवैध परिवहन का खुलासा - प्रयागराज से दोनों आरोपी गिरफ्तार - कई धाराओं में मुकदमा दर्ज, जांच जारी बाइट : अनिल कुमार, ASP, सोनभद्र.1
- थाना अमृतपुर क्षेत्र के एक साधारण परिवार से निकलकर बड़ी सफलता हासिल करने वाले युवक पवन कुमार ने अपने संघर्ष और मेहनत से नई मिसाल कायम की है। टेलर (दर्जी) के बेटे पवन कुमार पुत्र लल्लू का चयन समीक्षा अधिकारी के पद पर होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। पवन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा आदर्श कृष्ण विद्यालय, हरसिंहपुर गहलवार से हुई। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को कभी नजरअंदाज नहीं किया। बताया जाता है कि उन्होंने करीब तीन वर्षों तक एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते हुए निरंतर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। इसी दौरान उन्होंने कई परीक्षाओं में सफलता भी प्राप्त की। जानकारी के अनुसार पवन कुमार का चयन लेखपाल पद पर भी हो चुका था, लेकिन जन्मतिथि संबंधी तकनीकी त्रुटि के कारण वह नौकरी ग्रहण नहीं कर सके। इसके अलावा ग्राम विकास अधिकारी (VDO) परीक्षा में भी उनका चयन हुआ, लेकिन उन्होंने उसे जॉइन नहीं किया। इसी बीच उनका चयन सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर हो गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। वहीं, पीसीएस परीक्षा का उनका परिणाम अभी लंबित बताया जा रहा है। पवन कुमार की इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में गर्व का माहौल है। जैसे ही वह गांव पहुंचे, सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और ढोल-नगाड़ों के साथ फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला पंचायत प्रत्याशी बुद्धदेव, शिवाजी राव, रामतीर्थ कुशवाहा, हुसैनपुर राजपुर ग्राम प्रधान मुलायम सिंह कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पवन कुमार की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।4
- *राजपुर का बेटा बना गर्व की पहचान, सचिवालय में समीक्षा अधिकारी बना पवन कुशवाहा,कड़ी मेहनत और लगन से हासिल की सफलता,गांव पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत* संवाददाता रामू राजपूत *फर्रुखाबाद।* अमृतपुर तहसील क्षेत्र के गंगा पार स्थित कस्बा राजपुर के होनहार युवक पवन कुशवाहा ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। पवन कुशवाहा पुत्र लल्लू कुशवाहा को लखनऊ सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिलने के बाद जैसे ही वह अपने गांव पहुंचे, पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। गांव में उनके स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए। फूल-मालाओं से लादकर और बैंड-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस उपलब्धि से राजपुर सहित गंगा पार क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पवन की सफलता के पीछे उनकी वर्षों की मेहनत और संघर्ष छिपा है। उन्होंने वर्ष 2010 में हाईस्कूल और 2012 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके बाद लगातार पढ़ाई जारी रखते हुए कई डिग्रियां हासिल कीं। मेहनत के बल पर उन्हें पहले वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) पद पर भी चयन मिला, लेकिन उन्होंने इसे छोड़कर आगे की तैयारी जारी रखी और अंततः सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। इस मौके पर राजपुर के वर्तमान प्रधान मुलायम सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने पवन की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पवन की सफलता ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो छोटे कस्बे से निकलकर भी बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।4
- फर्रुखाबाद। कस्बा राजपुर स्थित ओम पॉलीक्लिनिक एक बार फिर विवादों में आ गया है। क्लीनिक के संचालक पर महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप लगने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और रविवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) डॉ. रंजन गौतम ने क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में बड़ी संख्या में मरीज मौजूद मिले। डॉ. गौतम ने मौके पर अभिलेखों की जांच की, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि क्लीनिक का पंजीकरण आयुर्वेदिक/यूनानी चिकित्सा पद्धति में है, जबकि वहां एलोपैथिक दवाएं लिखी और दी जा रही थीं, जो नियमों के विरुद्ध है। डॉ. गौतम ने बताया कि इस पॉलीक्लिनिक के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि बिना उचित योग्यता और अनुमति के एलोपैथिक उपचार किया जा रहा है, जो पूरी तरह अवैध है। उन्होंने इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए संचालक को तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में क्लीनिक द्वारा एलोपैथिक पंजीकरण एवं योग्य एमबीबीएस चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की गई, तो इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा 15(3) के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, छेड़छाड़ के आरोपों पर डॉ. गौतम ने कहा कि फिलहाल विभाग को कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन शिकायत मिलते ही मामले की जांच कर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।3
- "अभी रुकिए और पाकिस्तान के टुकड़े होगें".... #सीएम योगी आदित्यनाथ #उत्तर प्रदेश #फर्रुखाबाद #अमृतपुर1
- स्लग: सीतापुर में युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या एंकर: सीतापुर। जनपद के पिसावा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वीओ (वॉइस ओवर): बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट: परिजन समापन: फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की असली वजह सामने आने की बात कह रही है।1