लुहारी और बनगांव के बीच डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, 2 जबलपुर रिफर दमोह। जिले के हटा थाना क्षेत्र में लुहारी और बनगांव के बीच गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर निवासी परोहा परिवार शोकाकुल कार्यक्रम में शामिल होने दमोह आ रहा था। इसी दौरान लुहारी और बनगांव के बीच सड़क की खराब स्थिति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में विश्वनाथ परोहा (72), सोमवती परोहा (68), हर्ष परोहा (14) और मन प्यारे यादव (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर यशपाल ठाकुर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही हटा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सड़क की खराब हालत हादसे की प्रमुख वजह सामने आई है।

- बरगी डैम में बड़ा हादसा: क्रूज डूबा, 4 की मौत, 12 लापता खबर: बरगी डैम में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब पर्यटकों से भरा एक क्रूज तेज आंधी-तूफान के बीच पलटकर डूब गया। हादसे के समय क्रूज में कुल 29 लोग सवार बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज बारिश और आंधी के चलते डैम में उठी ऊंची लहरों के बीच क्रूज संतुलन खो बैठा और खमरिया टापू के पास डूब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने पुष्टि की है कि अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं 12 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। मोटर बोट और स्पीड बोट की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रदेश के मंत्री राकेश सिंह भी डुमना एयरपोर्ट से सीधे बरगी डैम के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन ने आशंका जताई है कि खराब मौसम इस हादसे की बड़ी वजह हो सकता है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।3
- Post by Shailesh Shrivastava1
- Post by नीलेश विश्वकर्मा1
- पथरिया क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को लेकर पुलिस की कार्रवाई संदेह के घेरे में आ गई है। भगवती मानव कल्याण संगठन की सूचना पर पुलिस ने बाइक सवार दो आरोपियों से 125 पाव शराब जब्त की, जो मौके पर खाकी कार्टून (पेटियों) में पाई गई। हालांकि एफआईआर में इसे सफेद प्लास्टिक की बोरी में जब्त दर्शाया गया। जानकारों का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि शराब दुकान से सीधा परिवहन साबित न हो और गद्दीदार पर मामला दर्ज करने से बचा जा सके। संगठन के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पुलिस और शराब ठेकेदार की मिलीभगत से अवैध सप्लाई जारी है और कार्रवाई सिर्फ छोटे परिवहनकर्ताओं तक सीमित है। मामले में आज गुरुवार दोपहर 3 बजे पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंघी ने कहा कि स्पष्टीकरण लिया गया है और नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Vikas Soni1
- अमर सेन पटेरा --सच्चा मित्र वही है जो विपत्ति में काम आये कृष्णकांत शास्त्री कुम्हारी में चल रही कथा सुदामा चरित्र सुदामा जी का अपनी दरिद्रता मिटाने के लिए द्वारका जाना, कृष्ण द्वारा अपने मित्र का प्रेमपूर्वक स्वागत किया सुदामा के चरण आंसुओं से धोये और उन्हें अपने सिंहासन पर बैठाकर मित्रता का फर्ज निभाया कथावाचक पंडित कृष्णकांत शास्त्री जी के सानिध्य में सातवें दिवस की कथा में उन्होंने वर्णन किया मित्रता का सच्चा मित्र वही है जो विपत्ति में काम आता है पुन्नी सेन प्रमुख श्रोता बने हुए हैं वही धर्म का लाभ ले रहे ग्रामीण जन शास्त्री जी कहते हैं हमारी हर सांस में ईश्वर का नाम स्मरण होना चाहिए मित्रता का आदर्श कृष्ण द्वारा बिना मांगे सुदामा को धन-धान्य और महल प्रदान करना, जो यह सिखाता है कि भगवान सच्चे भक्तों का ध्यान रखते हैं।परीक्षित मोक्ष अंतिम समय में राजा परीक्षित को तक्षक सर्प द्वारा डसा जाना, और इसके बाद परीक्षित का मोक्ष प्राप्त करना कथा के अंत में भागवत जी की आरती, पुष्पांजलि, और प्रसाद वितरण के साथ कथा का विश्राम हुआ सभी भक्तों ने धर्म की जय हो की जय हो जयकारे लगाये!1
- Post by Hakikat MP संवाद न्यूज1
- यूपी इटावा के एक गांव की महिलाओं ने शराब के ठेके पर धावा बोलकर 5 लाख की शराब मिट्टी में मिला दी कारण: घर-परिवार के लोगों का शराबी बनना और कलह बढ़ना ग्रामीणों का आरोप है कि ठेका अवैध रूप से घनी आबादी के बीच चल रहा था. जबकि ये ठेका किसी दूसरे गांव के लिए आवंटित था।1