logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सावन मास का पहला सोमवार आज, भोले के मंदिरों पर दिखाई दे रही विशेष श्रद्धा, बाड़ी ब्रेकिंग :- सावन मास का पहला सोमवार आज, भोले के मंदिरों पर दिखाई दे रही विशेष श्रद्धा, भूतेश्वर महादेव पर उमड़ी भक्तों की भीड़, कमलेश्वर महादेव पर नगर पालिका ने कराया रुद्धाभिषेक, हर मन्दिर पर भोले के दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़, भूतेश्वर पर लगी लंबी लाइन।

13 hrs ago
user_रोहित वर्मा
रोहित वर्मा
Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
13 hrs ago

सावन मास का पहला सोमवार आज, भोले के मंदिरों पर दिखाई दे रही विशेष श्रद्धा, बाड़ी ब्रेकिंग :- सावन मास का पहला सोमवार आज, भोले के मंदिरों पर दिखाई दे रही विशेष श्रद्धा, भूतेश्वर महादेव पर उमड़ी भक्तों की भीड़, कमलेश्वर महादेव पर नगर पालिका ने कराया रुद्धाभिषेक, हर मन्दिर पर भोले के दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़, भूतेश्वर पर लगी लंबी लाइन।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सावन के पहले सोमवार पर सैपऊ के ऐतिहासिक शिव मंदिर में उमड़ा बड़ा जनसैलाब, कई किलोमीटर लगता रहा लंबा जाम सैंपऊ। पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को ही जिले के सैपऊ के ऐतिहासिक शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा।अल सुबह करीब से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने और भगवान शिव के दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो गया,जो लगातार दिन भर जारी रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर कई जगह यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के वाहनों के पहुंचने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया,।जिसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को भारी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मंदिर परिसर में श्रद्धालु हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा के साथ भगवान शिव के दर्शन कर रहे हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों और अन्य प्रांतों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव दर्शन करने के लिए सैपऊ पहुंचे। आचार्य कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सावन माह में भगवान महादेव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। श्रद्धालु आस्था के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महादेव के दर्शन और पूजा का श्रद्धालुओं में विशेष आस्था एवं विश्वास देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उपपुलिस अधीक्षक मनोहर मीणा ओर सैपऊ थाना प्रभारी प्रवेन्द्र रावत और एएस आई विष्णु भगत पुलिस टीम के साथ व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे हुए हैं। पुलिसकर्मी यातायात को सुचारु करने के साथ-साथ मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। सावन के पहले सोमवार पर सुबह से ही उमड़ी भीड़ ने सैपऊ में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना दिया। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र गूंज उठा।
    2
    सावन के पहले सोमवार पर सैपऊ के ऐतिहासिक शिव मंदिर में उमड़ा बड़ा जनसैलाब, कई किलोमीटर लगता रहा लंबा जाम
सैंपऊ। पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को ही जिले के सैपऊ के ऐतिहासिक शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा।अल सुबह करीब से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने और भगवान शिव के दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो गया,जो लगातार दिन भर जारी रहा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर कई जगह यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के वाहनों के पहुंचने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया,।जिसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को भारी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
मंदिर परिसर में श्रद्धालु हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा के साथ भगवान शिव के दर्शन कर रहे हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों और अन्य प्रांतों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव दर्शन करने के लिए सैपऊ पहुंचे।
आचार्य कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सावन माह में भगवान महादेव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। श्रद्धालु आस्था के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महादेव के दर्शन और पूजा का श्रद्धालुओं में विशेष आस्था एवं विश्वास देखने को मिल रहा है।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उपपुलिस अधीक्षक मनोहर मीणा ओर सैपऊ थाना प्रभारी प्रवेन्द्र रावत और एएस आई विष्णु भगत पुलिस टीम के साथ व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे हुए हैं। पुलिसकर्मी यातायात को सुचारु करने के साथ-साथ मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
सावन के पहले सोमवार पर सुबह से ही उमड़ी भीड़ ने सैपऊ में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना दिया। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र गूंज उठा।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • जिला अग्रवाल महासमिति ने दिया संगठनात्मक एकजुटता का संदेश ‘एक व्यक्ति–एक पद’ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, राहत सहायता कोष के गठन की घोषणा धौलपुर। जिला अग्रवाल महासमिति की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को श्याम कॉम्पलेक्स स्थित अग्रवाल समाज शहर धौलपुर इकाई के आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीवान वीरेन्द्र कुमार गोयल ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, समाज की एकजुटता तथा भावी कार्ययोजना को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक का शुभारंभ भगवान श्री अग्रसेन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मंच संचालन जिला महामंत्री महेशचंद मंगल ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीवान वीरेन्द्र कुमार गोयल, महिला जिलाध्यक्ष सरोज मंगल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, राष्ट्रीय उप महामंत्री प्रेमचंद मंगल तथा शहर इकाई अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल मंचासीन रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज की महिलाओं नेहा, डॉली मंगल, सोनल और पूनम सिंघल ने आरती प्रस्तुत की। वहीं कु. प्रियल अग्रवाल ने गणेश वंदना पर नृत्य और आयुषी सिंघल, आयुषी बंसल, टीना मंगल एवं अनुष्का बंसल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बैठक में शहर इकाई अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव गर्ग तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज गोयल का सम्मान किया गया। इसके बाद जिला महामंत्री महेशचंद मंगल ने पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। जिला शिक्षा समिति के संयोजक मुकेशचंद गर्ग ने समिति की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए महासमिति द्वारा संचालित आरएससीआईटी केंद्र एवं लाइब्रेरी की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय ‘एक व्यक्ति–एक पद’ प्रस्ताव को लेकर रहा। जिला महामंत्री ने इस संबंध में प्राप्त प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा, जिस पर विस्तृत चर्चा के बाद इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके क्रियान्वयन संबंधी दिशा-निर्देश शीघ्र ही सभी इकाइयों को जारी किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष दीवान वीरेन्द्र कुमार गोयल ने सहायता समिति को समाप्त कर उसकी शेष राशि से ‘अग्रवाल राहत सहायता कोष’ के गठन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जिले के किसी भी अग्रवाल समाज के सदस्य के साथ आकस्मिक दुर्घटना होने पर इस कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक के दौरान संगठन विस्तार एवं मीडिया समन्वय को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रवि कुमार गोयल (दौपुरा वाले) को जिला सह मीडिया प्रभारी तथा रजत अग्रवाल को जिला कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया। दोनों पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। आगामी चुनावी परिदृश्य को देखते हुए राजनीतिक सामंजस्य समिति के गठन का प्रस्ताव भी रखा गया। इस पर चर्चा के बाद जिलाध्यक्ष ने सभी इकाइयों के अध्यक्षों को तीन दिन के भीतर समिति के लिए एक-एक नाम जिला महामंत्री को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी अग्रबंधुओं का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, उपाध्यक्ष नरेश कुमार बंसल, मंत्री विनोद कुमार अग्रवाल, उपमंत्री मनोज सिंघल, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रखर मंगल, निरीक्षक विनोद कुमार गर्ग, प्रचार मंत्री महावीर प्रसाद मित्तल, संगठन मंत्री के.के. अग्रवाल, जिला सह मीडिया प्रभारी रवि गोयल (दौपुरा वाले), कार्यालय प्रभारी रजत अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य अग्रबंधु उपस्थित रहे।
    4
    जिला अग्रवाल महासमिति ने दिया संगठनात्मक एकजुटता का संदेश
‘एक व्यक्ति–एक पद’ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, राहत सहायता कोष के गठन की घोषणा
धौलपुर। जिला अग्रवाल महासमिति की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को श्याम कॉम्पलेक्स स्थित अग्रवाल समाज शहर धौलपुर इकाई के आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीवान वीरेन्द्र कुमार गोयल ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, समाज की एकजुटता तथा भावी कार्ययोजना को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक का शुभारंभ भगवान श्री अग्रसेन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मंच संचालन जिला महामंत्री महेशचंद मंगल ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीवान वीरेन्द्र कुमार गोयल, महिला जिलाध्यक्ष सरोज मंगल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, राष्ट्रीय उप महामंत्री प्रेमचंद मंगल तथा शहर इकाई अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल मंचासीन रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज की महिलाओं नेहा, डॉली मंगल, सोनल और पूनम सिंघल ने आरती प्रस्तुत की। वहीं कु. प्रियल अग्रवाल ने गणेश वंदना पर नृत्य और आयुषी सिंघल, आयुषी बंसल, टीना मंगल एवं अनुष्का बंसल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
बैठक में शहर इकाई अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव गर्ग तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज गोयल का सम्मान किया गया। इसके बाद जिला महामंत्री महेशचंद मंगल ने पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
जिला शिक्षा समिति के संयोजक मुकेशचंद गर्ग ने समिति की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए महासमिति द्वारा संचालित आरएससीआईटी केंद्र एवं लाइब्रेरी की गतिविधियों की जानकारी दी।
बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय ‘एक व्यक्ति–एक पद’ प्रस्ताव को लेकर रहा। जिला महामंत्री ने इस संबंध में प्राप्त प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा, जिस पर विस्तृत चर्चा के बाद इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके क्रियान्वयन संबंधी दिशा-निर्देश शीघ्र ही सभी इकाइयों को जारी किए जाएंगे।
जिलाध्यक्ष दीवान वीरेन्द्र कुमार गोयल ने सहायता समिति को समाप्त कर उसकी शेष राशि से ‘अग्रवाल राहत सहायता कोष’ के गठन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जिले के किसी भी अग्रवाल समाज के सदस्य के साथ आकस्मिक दुर्घटना होने पर इस कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार एवं मीडिया समन्वय को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रवि कुमार गोयल (दौपुरा वाले) को जिला सह मीडिया प्रभारी तथा रजत अग्रवाल को जिला कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया। दोनों पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
आगामी चुनावी परिदृश्य को देखते हुए राजनीतिक सामंजस्य समिति के गठन का प्रस्ताव भी रखा गया। इस पर चर्चा के बाद जिलाध्यक्ष ने सभी इकाइयों के अध्यक्षों को तीन दिन के भीतर समिति के लिए एक-एक नाम जिला महामंत्री को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी अग्रबंधुओं का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, उपाध्यक्ष नरेश कुमार बंसल, मंत्री विनोद कुमार अग्रवाल, उपमंत्री मनोज सिंघल, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रखर मंगल, निरीक्षक विनोद कुमार गर्ग, प्रचार मंत्री महावीर प्रसाद मित्तल, संगठन मंत्री के.के. अग्रवाल, जिला सह मीडिया प्रभारी रवि गोयल (दौपुरा वाले), कार्यालय प्रभारी रजत अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य अग्रबंधु उपस्थित रहे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सावन के पहले सोमवार पर शिवभक्ति का महासैलाब, शिवालयों में उमड़ी आस्था धौलपुर | सावन के पहले सोमवार पर धौलपुर शहर सहित जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। चोपड़ा मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से भक्तिमय हो उठे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से भगवान शिव के दर्शन किए। सावन के पहले सोमवार पर पूरे धौलपुर जिले में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सावन के पहले सोमवार पर शिवभक्ति का महासैलाब, शिवालयों में उमड़ी आस्था धौलपुर | सावन के पहले सोमवार पर धौलपुर शहर सहित जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। चोपड़ा मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से भक्तिमय हो उठे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से भगवान शिव के दर्शन किए। सावन के पहले सोमवार पर पूरे धौलपुर जिले में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    4
    सावन के पहले सोमवार पर शिवभक्ति का महासैलाब, शिवालयों में उमड़ी आस्था


धौलपुर | सावन के पहले सोमवार पर धौलपुर शहर सहित जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। चोपड़ा मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मांगा।

मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से भक्तिमय हो उठे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से भगवान शिव के दर्शन किए। सावन के पहले सोमवार पर पूरे धौलपुर जिले में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
सावन के पहले सोमवार पर शिवभक्ति का महासैलाब, शिवालयों में उमड़ी आस्था
धौलपुर | सावन के पहले सोमवार पर धौलपुर शहर सहित जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। चोपड़ा मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मांगा।
मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से भक्तिमय हो उठे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से भगवान शिव के दर्शन किए। सावन के पहले सोमवार पर पूरे धौलपुर जिले में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    user_Deepu Verma
    Deepu Verma
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • आँगई पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई @भरत आँगई पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई
    1
    आँगई पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई
@भरत 
आँगई पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • तीन_सूत्रीय_मांगों को लेकर नानकपुरवासियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी... रूपवास नगरपालिका क्षेत्र के नानकपुर कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर क्षेत्रवासियों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी विष्णु बंसल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोगों ने सड़क किनारे नाला निर्माण, गलियों में आरसीसी सड़क और चम्बल परियोजना से पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि नानकपुर में सड़क किनारे नाला अधूरा पड़ा है। जिसके कारण बरसात का पानी सड़क पर भर जाता है और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। वहीं मुख्य सड़क की आरसी ऊंची बन जाने से कॉलोनी की गलियां नीची हो गई हैं। गलियों में भी पानी भर जाता है, जिससे निकलना मुश्किल हो गया है। इसलिए गलियों में सीसी सड़क बनाई जाए। ग्रामीणों की सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है। कॉलोनी में मीठा पानी नहीं मिल रहा है। इसलिए चम्बल परियोजना से पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि ये समस्याएं नई नहीं हैं। 1 साल पहले भी इन्हीं मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया था और 1 महीने तक धरना प्रदर्शन किया गया था। उस समय विधायक ऋतु बनावत, SDM और संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर आए थे और 1 साल में सभी काम कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन 1 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कार्यों को शीघ्र शुरू कराया जाए। अन्यथा गत वर्ष की तरह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर अजय कुमार, हरीशंकर, रामकिशन, राजन सिंह सहित बड़ी संख्या में नानकपुरवासी मौजूद थे।
    1
    तीन_सूत्रीय_मांगों को लेकर नानकपुरवासियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी... 
रूपवास नगरपालिका क्षेत्र के नानकपुर कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर क्षेत्रवासियों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी विष्णु बंसल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोगों ने सड़क किनारे नाला निर्माण, गलियों में आरसीसी सड़क और चम्बल परियोजना से पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि नानकपुर में सड़क किनारे नाला अधूरा पड़ा है। जिसके कारण बरसात का पानी सड़क पर भर जाता है और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। वहीं मुख्य सड़क की आरसी ऊंची बन जाने से कॉलोनी की गलियां नीची हो गई हैं। गलियों में भी पानी भर जाता है, जिससे निकलना मुश्किल हो गया है। इसलिए गलियों में सीसी सड़क बनाई जाए।
ग्रामीणों की सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है। कॉलोनी में मीठा पानी नहीं मिल रहा है। इसलिए चम्बल परियोजना से पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए।
ग्रामीणों ने कहा कि ये समस्याएं नई नहीं हैं। 1 साल पहले भी इन्हीं मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया था और 1 महीने तक धरना प्रदर्शन किया गया था। उस समय विधायक ऋतु बनावत, SDM और संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर आए थे और 1 साल में सभी काम कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन 1 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कार्यों को शीघ्र शुरू कराया जाए। अन्यथा गत वर्ष की तरह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
इस अवसर पर अजय कुमार, हरीशंकर, रामकिशन, राजन सिंह सहित बड़ी संख्या में नानकपुरवासी मौजूद थे।
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • ब्रेकिंग दतिया दतिया उप चुनाव में कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को जीत के बाद दिया प्रमाणपत्र, और देखिए क्या बोलें दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे
    1
    ब्रेकिंग दतिया 

दतिया उप चुनाव में कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को जीत के बाद दिया प्रमाणपत्र, और देखिए क्या बोलें दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Episode- 0B-9 श्रावण का आज प्रथम सोमवार है.... इसलिए आज बहुत से श्रृद्धालु उपवास करते हैं... भोले बाबा की उपआसना में...
    4
    Episode- 0B-9
श्रावण का आज प्रथम सोमवार है....
इसलिए आज बहुत से श्रृद्धालु उपवास करते हैं... भोले बाबा की उपआसना में...
    user_Vimal Kashyap
    Vimal Kashyap
    Artist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • अजमेर को हराकर धौलपुर की बेटियों ने फाइनल में बनाई जगह, कल होगा खिताबी मुकाबला धौलपुर। राजस्थान फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान धौलपुर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। तसीमों फुटबॉल ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में धौलपुर ने अजमेर को 2-0 से पराजित कर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। फुटबॉल संघ अध्यक्ष गुरमीत मान ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान धौलपुर की टीम ने शुरुआत से ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। लीग चरण में धौलपुर ने नागौर को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं अन्य मुकाबलों में बीकानेर ने गंगानगर को 3-1 तथा अजमेर ने हनुमानगढ़ को 2-0 से हराकर अंतिम चार में स्थान बनाया। सेमीफाइनल मुकाबले में धौलपुर की खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल, मजबूत रक्षा पंक्ति और तेज आक्रमण का शानदार प्रदर्शन करते हुए अजमेर को कोई अवसर नहीं दिया। दोनों गोल धौलपुर की टीम ने शानदार तालमेल और रणनीति के साथ किए, जिससे दर्शकों में उत्साह का माहौल बना रहा। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 4 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे तसीमों फुटबॉल ग्राउंड पर खेला जाएगा। गुरमीत मान ने विश्वास जताया कि धौलपुर की बेटियां फाइनल में भी इसी जज्बे और आत्मविश्वास के साथ उतरेंगी तथा जिले को राज्य स्तरीय खिताब दिलाने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन जिंक अकादमी के लिए भी किया जाएगा। इससे प्रदेश की प्रतिभावान बालिका खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, निर्णायक एवं स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
    4
    अजमेर को हराकर धौलपुर की बेटियों ने फाइनल में बनाई जगह,  कल होगा खिताबी मुकाबला
धौलपुर। राजस्थान फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान धौलपुर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। तसीमों फुटबॉल ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में धौलपुर ने अजमेर को 2-0 से पराजित कर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।  फुटबॉल संघ  अध्यक्ष गुरमीत मान ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान धौलपुर की टीम ने शुरुआत से ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। लीग चरण में धौलपुर ने नागौर को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं अन्य मुकाबलों में बीकानेर ने गंगानगर को 3-1 तथा अजमेर ने हनुमानगढ़ को 2-0 से हराकर अंतिम चार में स्थान बनाया। सेमीफाइनल मुकाबले में धौलपुर की खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल, मजबूत रक्षा पंक्ति और तेज आक्रमण का शानदार प्रदर्शन करते हुए अजमेर को कोई अवसर नहीं दिया। दोनों गोल धौलपुर की टीम ने शानदार तालमेल और रणनीति के साथ किए, जिससे दर्शकों में उत्साह का माहौल बना रहा। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 4 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे तसीमों फुटबॉल ग्राउंड पर खेला जाएगा। गुरमीत मान ने विश्वास जताया कि धौलपुर की बेटियां फाइनल में भी इसी जज्बे और आत्मविश्वास के साथ उतरेंगी तथा जिले को राज्य स्तरीय खिताब दिलाने का पूरा प्रयास करेंगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन जिंक अकादमी के लिए भी किया जाएगा। इससे प्रदेश की प्रतिभावान बालिका खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, निर्णायक एवं स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • स्व. अशोक शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब जगन भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन धौलपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री स्वर्गीय बनवारी लाल शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र एवं राजाखेड़ा विधानसभा से पूर्व भाजपा प्रत्याशी रहे स्वर्गीय अशोक शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर सोमवार को धौलपुर स्थित जगन भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में जिले सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं आमजन पहुंचे और स्वर्गीय अशोक शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सुबह से ही जगन भवन में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा। पूरा परिसर श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक स्मृतियों से सराबोर दिखाई दिया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय अशोक शर्मा को जनसेवा के प्रति समर्पित, सिद्धांतवादी, स्पष्टवादी और कर्मठ जननेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव आमजन के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। संगठन की मजबूती, क्षेत्र के विकास तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनके सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व ने उन्हें जनता के बीच विशेष पहचान दिलाई। भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे स्वर्गीय अशोक शर्मा के आदर्शों और बताए मार्ग पर चलते हुए उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अटूट है तथा जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे स्वर्गीय अशोक शर्मा के प्रति जनता के स्नेह और सम्मान का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर सुमित जगन, समर्थ जगन, मालविका मुद्गल, दुष्यंत मुद्गल सहित परिजनों के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, पूर्व विधायक सुखराम कोली, पूर्व राज्यमंत्री जगमोहन बघेल, डॉ. शिवचरण कुशवाह, सैंपऊ प्रधान दुष्यंत बघेल, महेश बोहरे, केदार पोसवाल, बीके कुशवाहा, कमल पहाड़िया, लाला शास्त्री, श्रीनिवास शर्मा, दयाशंकर सक्सेना, मुकेश सक्सेना, धीर सिंह जादौन, कल्पना शर्मा, हेम सिंह लोधा, पी.सी. बोहरा, प्रशांत हुंडावाल, अनुराग मुद्गल, मुस्ताक कुरैशी, जाहिद कुरैशी, शशि त्यागी, रानू त्यागी, हरिसिंह गुर्जर, रामसेवक निषाद, खुमान सिंह, शिवराम निषाद, उदय सिंह निषाद, परसादी लाल जाटव, चतुर सिंह जाटव, विनीत शर्मा, बनवारी सिसौदिया, शिवशंकर परिहार, सत्यप्रकाश सैंपऊ, रमेश जाट, मुकेश हनुमानपुरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विशंभर दयाल शर्मा ने किया।
    2
    स्व. अशोक शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब
जगन भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
धौलपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री स्वर्गीय बनवारी लाल शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र एवं राजाखेड़ा विधानसभा से पूर्व भाजपा प्रत्याशी रहे स्वर्गीय अशोक शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर सोमवार को धौलपुर स्थित जगन भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में जिले सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं आमजन पहुंचे और स्वर्गीय अशोक शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सुबह से ही जगन भवन में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा।  पूरा परिसर श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक स्मृतियों से सराबोर दिखाई दिया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय अशोक शर्मा को जनसेवा के प्रति समर्पित, सिद्धांतवादी, स्पष्टवादी और कर्मठ जननेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव आमजन के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। संगठन की मजबूती, क्षेत्र के विकास तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनके सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व ने उन्हें जनता के बीच विशेष पहचान दिलाई।
भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे स्वर्गीय अशोक शर्मा के आदर्शों और बताए मार्ग पर चलते हुए उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अटूट है तथा जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे स्वर्गीय अशोक शर्मा के प्रति जनता के स्नेह और सम्मान का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर सुमित जगन, समर्थ जगन, मालविका मुद्गल, दुष्यंत मुद्गल सहित परिजनों के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, पूर्व विधायक सुखराम कोली, पूर्व राज्यमंत्री जगमोहन बघेल, डॉ. शिवचरण कुशवाह, सैंपऊ प्रधान दुष्यंत बघेल, महेश बोहरे, केदार पोसवाल, बीके कुशवाहा, कमल पहाड़िया, लाला शास्त्री, श्रीनिवास शर्मा, दयाशंकर सक्सेना, मुकेश सक्सेना, धीर सिंह जादौन, कल्पना शर्मा, हेम सिंह लोधा, पी.सी. बोहरा, प्रशांत हुंडावाल, अनुराग मुद्गल, मुस्ताक कुरैशी, जाहिद कुरैशी, शशि त्यागी, रानू त्यागी, हरिसिंह गुर्जर, रामसेवक निषाद, खुमान सिंह, शिवराम निषाद, उदय सिंह निषाद, परसादी लाल जाटव, चतुर सिंह जाटव, विनीत शर्मा, बनवारी सिसौदिया, शिवशंकर परिहार, सत्यप्रकाश सैंपऊ, रमेश जाट, मुकेश हनुमानपुरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विशंभर दयाल शर्मा ने किया।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.