logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घरौंडा के एसडीएम राजेश कुमार सोनी का हुआ तबादला अब लाडवा में संभालेंगे जिम्मेदारी अनुभव मेहता होंगे घरौंडा के एसडीएम, पहले लाडवा में निभा रहे थे जिम्मेदारी हरियाणा में 4 एचसीएस अधिकारियों के तबादले, घरौंडा और लाडवा SDM बदले अनुभव मेहता होंगे घरौंडा के नए एसडीएम, राजेश कुमार सोनी को लाडवा भेजा, चंद्रकांत कटारिया और मन्नत राणा की भी नई जिम्मेदारी करनाल। हरियाणा सरकार ने 4 एचसीएस अधिकारियों की ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों की नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस प्रशासनिक फेरबदल में घरौंडा और लाडवा के एसडीएम भी बदले गए हैं। राजेश कुमार सोनी (एचसीएस 2020), जो वर्तमान में घरौंडा के सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) के पद पर तैनात हैं, को अब लाडवा का सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) नियुक्त किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वे अनुभव मेहता की जगह लाडवा में जिम्मेदारी संभालेंगे। इस तरह घरौंडा और लाडवा दोनों उपमंडलों के एसडीएम पदों पर आपसी बदलाव हुआ है। घरौंडा में एसडीएम राजेश सोनी ने 7 फरवरी 2024 को कार्यभार संभाला था। करीब ढाई साल उन्होंने घरौंडा में एसडीएम की जिम्मेदारी निभाई है अब वे लाडवा में एसडीएम का कार्यभार संभालेंगे। अनुभव मेहता को घरौंडा की जिम्मेदारी HCS अधिकारी अनुभव मेहता (2019 बैच), जो वर्तमान में लाडवा के सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) के साथ कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल के ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन.) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, अब घरौंडा के सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) होंगे। इसके साथ ही उन्हें ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन.), कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल की जिम्मेदारी भी दी गई है। चंद्रकांत कटारिया को दोहरी जिम्मेदारी चंद्रकांत कटारिया (HCS 2020), जो वर्तमान में पंचकूला के सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) हैं, को ज्वाइंट डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर, हरियाणा तथा ज्वाइंट डायरेक्टर, फॉरेन कोऑपरेशन, हरियाणा नियुक्त किया गया है। उनकी जगह मन्नत राणा (HCS 2023) को पंचकूला का सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) लगाया गया है। मन्नत राणा इससे पहले हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड में सचिव के पद पर कार्यरत थीं। आदेश 27 अगस्त को जारी यह प्रशासनिक आदेश 27 अगस्त 2026 को चंडीगढ़ से जारी किया गया। आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों की पोस्टिंग/ट्रांसफर तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों एवं हरियाणा सरकार के संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

1 hr ago
user_JHN INDIA News
JHN INDIA News
घरौंडा, करनाल, हरियाणा•
1 hr ago

घरौंडा के एसडीएम राजेश कुमार सोनी का हुआ तबादला अब लाडवा में संभालेंगे जिम्मेदारी अनुभव मेहता होंगे घरौंडा के एसडीएम, पहले लाडवा में निभा रहे थे जिम्मेदारी हरियाणा में 4 एचसीएस अधिकारियों के तबादले, घरौंडा और लाडवा SDM बदले अनुभव मेहता होंगे घरौंडा के नए एसडीएम, राजेश कुमार सोनी को लाडवा भेजा, चंद्रकांत कटारिया और मन्नत राणा की भी नई जिम्मेदारी करनाल। हरियाणा सरकार ने 4 एचसीएस अधिकारियों की ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों की नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस प्रशासनिक फेरबदल में घरौंडा और लाडवा के एसडीएम भी बदले गए हैं। राजेश कुमार सोनी (एचसीएस 2020), जो वर्तमान में घरौंडा के सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) के पद पर तैनात हैं, को अब लाडवा का सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) नियुक्त किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वे अनुभव मेहता की जगह लाडवा में जिम्मेदारी संभालेंगे। इस तरह घरौंडा और लाडवा दोनों उपमंडलों के एसडीएम पदों पर आपसी बदलाव हुआ है। घरौंडा में एसडीएम राजेश सोनी ने 7 फरवरी 2024 को कार्यभार संभाला था। करीब ढाई साल उन्होंने घरौंडा में एसडीएम की जिम्मेदारी निभाई है अब वे लाडवा में एसडीएम का कार्यभार संभालेंगे। अनुभव मेहता को घरौंडा की जिम्मेदारी HCS अधिकारी अनुभव मेहता (2019 बैच), जो वर्तमान में लाडवा के सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) के साथ कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल के ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन.) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, अब घरौंडा के सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) होंगे। इसके साथ ही उन्हें ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन.), कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल की जिम्मेदारी भी दी गई है। चंद्रकांत कटारिया को दोहरी जिम्मेदारी चंद्रकांत कटारिया (HCS 2020), जो वर्तमान में पंचकूला के सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) हैं, को ज्वाइंट डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर, हरियाणा तथा ज्वाइंट डायरेक्टर, फॉरेन कोऑपरेशन, हरियाणा नियुक्त किया गया है। उनकी जगह मन्नत राणा (HCS 2023) को पंचकूला का सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) लगाया गया है। मन्नत राणा इससे पहले हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड में सचिव के पद पर कार्यरत थीं। आदेश 27 अगस्त को जारी यह प्रशासनिक आदेश 27 अगस्त 2026 को चंडीगढ़ से जारी किया गया। आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों की पोस्टिंग/ट्रांसफर तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों एवं हरियाणा सरकार के संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

More news from Shamli and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने दी 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सौगात उत्तर प्रदेश सरकार ने दी 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सौगात
    1
    उत्तर प्रदेश सरकार ने दी 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सौगात
उत्तर प्रदेश सरकार ने दी 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सौगात
    user_SAGAR HINDUSTANI
    SAGAR HINDUSTANI
    Local News Reporter Un, Shamli•
    17 hrs ago
  • इंद्री में अनियंत्रित ट्रक शहीदी चौक की ग्रिल में घुसा, बड़ा हादसा टला इंद्री विजय कांबोज।। शहर के शहीदी चौक पर देर रात उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर चौक की लोहे की ग्रिल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चौक के चारों तरफ लगी लोहे की ग्रिल क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था और ट्रक चालक भी बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक संतोष यमुनानगर से प्लाई लेकर जयपुर, राजस्थान जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब वह इंद्री के पास पहुंचा तो सामने से एक कैंटर तेज गति से आ रहा था। अचानक कैंटर चालक ने ट्रक की तरफ अपना वाहन मोड़ दिया। आमने-सामने टक्कर की स्थिति को देखते हुए ट्रक चालक संतोष ने कैंटर को बचाने के लिए अपने ट्रक को दूसरी दिशा में मोड़ दिया। कैंटर को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रक सीधे शहीदी चौक की ग्रिल में जा घुसा। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि चौक की लोहे की ग्रिल टूट गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
    1
    इंद्री में अनियंत्रित ट्रक शहीदी चौक की ग्रिल में घुसा, बड़ा हादसा टला
इंद्री विजय कांबोज।। शहर के शहीदी चौक पर देर रात उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर चौक की लोहे की ग्रिल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चौक के चारों तरफ लगी लोहे की ग्रिल क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था और ट्रक चालक भी बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक संतोष यमुनानगर से प्लाई लेकर जयपुर, राजस्थान जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब वह इंद्री के पास पहुंचा तो सामने से एक कैंटर तेज गति से आ रहा था। अचानक कैंटर चालक ने ट्रक की तरफ अपना वाहन मोड़ दिया। आमने-सामने टक्कर की स्थिति को देखते हुए ट्रक चालक संतोष ने कैंटर को बचाने के लिए अपने ट्रक को दूसरी दिशा में मोड़ दिया।
कैंटर को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रक सीधे शहीदी चौक की ग्रिल में जा घुसा। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि चौक की लोहे की ग्रिल टूट गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
    user_Vijay kamboj
    Vijay kamboj
    इंद्री, करनाल, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • शामली। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में झिंझाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार। शामली जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान थाना झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सलमान पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला पीरजादगान, कस्बा व थाना कैराना, जनपद शामली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद थाना झिंझाना पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    शामली। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में झिंझाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार।
शामली जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान थाना झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सलमान पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला पीरजादगान, कस्बा व थाना कैराना, जनपद शामली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद थाना झिंझाना पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Pankaj Upadhyay
    Pankaj Upadhyay
    Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Sonipat News: रात 12 से सुबह 6 तक बंद रहेगा Insta-Facebook.. रात 12 से सुबह 6 तक बंद रहेगा Insta-Facebook..
    1
    Sonipat News: रात 12 से सुबह 6 तक बंद रहेगा Insta-Facebook..
रात 12 से सुबह 6 तक बंद रहेगा Insta-Facebook..
    user_Natural News
    Natural News
    Newspaper publisher सोनीपत, सोनीपत, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • शाहबाद के जग ज्योति धाम बिजडपुर के महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में निकाली गई कलश यात्रा शाहबाद के जग ज्योति धाम बिजडपुर के महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में निकाली गई कलश यात्रा
    1
    शाहबाद के जग ज्योति धाम बिजडपुर के महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में निकाली गई कलश यात्रा
शाहबाद के जग ज्योति धाम बिजडपुर के महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में निकाली गई कलश यात्रा
    user_Dharamvir Singh
    Dharamvir Singh
    Shahbad, Kurukshetra•
    6 hrs ago
  • 🚨 नेपाल बाढ़ में फंसे राकेश टिकैत, वीडियो जारी कर बताया—सभी सुरक्षित नेपाल में आई बाढ़ के बीच किसान नेता राकेश टिकैत समेत किसान नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पोखरा में फंस गया। हालात के बीच राकेश टिकैत ने वीडियो जारी कर जानकारी दी कि प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय स्थिति पर नजर बनाए रखने की अपील की।
    1
    🚨 नेपाल बाढ़ में फंसे राकेश टिकैत, वीडियो जारी कर बताया—सभी सुरक्षित
नेपाल में आई बाढ़ के बीच किसान नेता राकेश टिकैत समेत किसान नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पोखरा में फंस गया। हालात के बीच राकेश टिकैत ने वीडियो जारी कर जानकारी दी कि प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय स्थिति पर नजर बनाए रखने की अपील की।
    user_Raj Pal Sharma
    Raj Pal Sharma
    Local News Reporter शाहबाद, कुरुक्षेत्र, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • टोल मांगने पर युवकों ने टोलकर्मियो से की मारपीट: गाड़ियो का काफिला लेकर आए थे हमलावर, CCTV फुटेज सामने आया बागपत में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के काठा गांव स्थित टोल प्लाजा पर टोल मांगने को लेकर युवकों ने टोलकर्मियो के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की। इस घटना मे पांच टोलकर्मी घायल हो गए। आरोप है कि 20 से अधिक कारो में सवार युवकों ने बेल्ट और लाठी-डंडो से टोलकर्मियो पर हमला किया। विरोध करने पर उन्होंने टोल बूथ मे भी तोड़फोड़ की। इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमे मौके पर अफरा तफरी का माहौल देखा जा सकता है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। टोल मैनेजर अंकित धामा ने बताया कि टोलकर्मियो द्वारा शुल्क मांगे जाने पर युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और परिसर में तोड़फोड़ की। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हमलावर जिन गाड़ियो मे आए थे, वे राज्यमंत्री के काफिले की थीं। इन गाड़ियो पर भाजपा के झंडे लगे हुए थे। मंत्री की गाड़ी पहले निकल गई थी, जिसके पीछै आ रही गाड़ियो में सवार युवकों ने यह घटना की। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने जानकारी दी कि मामले मे एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    टोल मांगने पर युवकों ने टोलकर्मियो से की मारपीट: गाड़ियो का काफिला लेकर आए थे हमलावर, CCTV फुटेज सामने आया
बागपत में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के काठा गांव स्थित टोल प्लाजा पर टोल मांगने को लेकर युवकों ने टोलकर्मियो के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की। इस घटना मे  पांच टोलकर्मी घायल हो गए। आरोप है कि 20 से अधिक कारो  में सवार युवकों ने बेल्ट और लाठी-डंडो  से टोलकर्मियो पर हमला किया। विरोध करने पर उन्होंने टोल बूथ मे भी तोड़फोड़ की।
इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमे  मौके पर अफरा तफरी का माहौल देखा जा सकता है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। टोल मैनेजर अंकित धामा ने बताया कि टोलकर्मियो द्वारा शुल्क मांगे जाने पर युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और परिसर में तोड़फोड़ की। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसने जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि हमलावर जिन गाड़ियो  मे  आए थे, वे राज्यमंत्री के काफिले की थीं। इन गाड़ियो  पर भाजपा के झंडे लगे हुए थे। मंत्री की गाड़ी पहले निकल गई थी, जिसके पीछै आ रही गाड़ियो  में सवार युवकों ने यह घटना की। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने जानकारी दी कि मामले मे  एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यूपी में नेपाल से बहकर आईं 6 लाशें: नारायणी नदी मे आई हजारों क्विंटल लकड़ियां; युवक को मिली 50 किलो वजनी मछली नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ के बाद लाशे बहकर यूपी आ रही हैं। गुरुवार को महराजगंज और कुशीनगर में प्रशासन ने 3-3 लाशो को गंडक (नारायणी) नदी से बाहर निकाला गया। इनमे 2 महिलाए हैं। किसी की पहचान नही हो पाई है। महराजगंज में SSB इंस्पेक्टर अरुण पांडेय ने बताया, अभी और शवों के आने की आशंका है। रेस्क्यू टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। कुशीनगर में नेपाल से नदी में काफी मलबा आया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने नदी में कई बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की लाशे बहते देखी हैं। जिले मे हनुमान ठोकर के पास एक युवक ने 50 किलो वजनी मछली पकड़ी। हजारों क्विंटल लकड़ियां भी बहकर आई हैं। यूपी सरकार ने दोनों जिलों को हाईअलर्ट पर रखा है। ये जिले बिहार और नेपाल सीमा से सटे हैं। मुख्यमंत्री योगी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। गोरखपुर एक युवक नेपाल में लापता है। परिजन उससे संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं। इधर, यूपी मे गुरुवार सुबह से अब तक मुरादाबाद-सीतापुर समेत 61 जिलों मे बारिश हुई। सबसे ज्यादा 131.6 मिमी बारिश महोबा में रिकॉर्ड हुई। महोबा में काली पहाड़ी गांव के पास इंजीनियर अंकित त्रिपाठी की कार पानी के तेज बहाव मे बह गई। अंकित ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौग दौड़े। रस्सी की मदद से इंजीनियर को बचाया। 6 घंटे की बारिश से 200 से अधिक दुकानो मे पानी घुस गया। बांदा में सड़कें तालाब बन गईं और घरों मे 2-3 फीट तक पानी भर गया। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के 19 जिले बाढ की चपेट मे हैं। बदायू मे गंगा और रामगंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। नदी में कटान की चपेट में आकर एक मकान गंगा मे समा गया। अब तक कुल 25 मकान नदी मे समा चुके हैं। झांसी मे सुकवा ढुकवा बांध ओवरफ्लो हो गया है, जहा नहा रहा ललितपुर का एक युवक पानी के तेज बहाव मे बह गया। बाढ़-बारिश के चलते सुल्तानपुर, सीतापुर, ललितपुर, हरदोई और चित्रकूट मे गुरुवार को स्कूल बंद रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 49 जिलों मे बारिश का अलर्ट जारी किया है। चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में भारी बरसात की संभावना है। इन जिलों में बिजली भी गिर सकती है।
    1
    यूपी में नेपाल से बहकर आईं 6 लाशें: नारायणी नदी मे आई  हजारों क्विंटल लकड़ियां; युवक को मिली 50 किलो वजनी मछली
नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ के बाद लाशे  बहकर यूपी आ रही हैं। गुरुवार को महराजगंज और कुशीनगर में प्रशासन ने 3-3 लाशो को गंडक (नारायणी) नदी से बाहर निकाला गया। इनमे  2 महिलाए  हैं। किसी की पहचान नही  हो पाई है।
महराजगंज में SSB इंस्पेक्टर अरुण पांडेय ने बताया, अभी और शवों के आने की आशंका है। रेस्क्यू टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।
कुशीनगर में नेपाल से नदी में काफी मलबा आया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने नदी में कई बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की लाशे  बहते देखी हैं।
जिले मे  हनुमान ठोकर के पास एक युवक ने 50 किलो वजनी मछली पकड़ी। हजारों क्विंटल लकड़ियां भी बहकर आई हैं। यूपी सरकार ने दोनों जिलों को हाईअलर्ट पर रखा है। ये जिले बिहार और नेपाल सीमा से सटे हैं। मुख्यमंत्री योगी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
गोरखपुर एक युवक नेपाल में लापता है। परिजन उससे संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं।
इधर, यूपी मे गुरुवार सुबह से अब तक मुरादाबाद-सीतापुर समेत 61 जिलों मे  बारिश हुई। सबसे ज्यादा 131.6 मिमी बारिश महोबा में रिकॉर्ड हुई।
महोबा में काली पहाड़ी गांव के पास इंजीनियर अंकित त्रिपाठी की कार पानी के तेज बहाव मे  बह गई। अंकित ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौग दौड़े। रस्सी की मदद से इंजीनियर को बचाया। 6 घंटे की बारिश से 200 से अधिक दुकानो मे पानी घुस गया। बांदा में सड़कें तालाब बन गईं और घरों मे  2-3 फीट तक पानी
भर गया।
लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के 19 जिले बाढ की चपेट मे  हैं। बदायू मे  गंगा और रामगंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। नदी में कटान की चपेट में आकर एक मकान गंगा मे समा गया। अब तक कुल 25 मकान नदी मे  समा चुके हैं। झांसी मे सुकवा ढुकवा बांध ओवरफ्लो हो गया है, जहा  नहा रहा ललितपुर का एक युवक पानी के तेज बहाव मे बह गया।
बाढ़-बारिश के चलते सुल्तानपुर, सीतापुर, ललितपुर, हरदोई और चित्रकूट मे गुरुवार को स्कूल बंद रहे। मौसम
विभाग ने शुक्रवार के लिए 49 जिलों मे  बारिश का अलर्ट जारी किया है। चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में भारी बरसात की संभावना है। इन जिलों में बिजली भी गिर सकती है।
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुजफ्फरनगर पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म और अपहरण करने के आरोप में डॉक्टर सम्राट को भी किया गिरफ्तार,चार आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी पुलिस
    1
    मुजफ्फरनगर पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म और अपहरण करने के आरोप में डॉक्टर सम्राट को भी किया गिरफ्तार,चार आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी पुलिस
    user_Rashi Bulletin
    Rashi Bulletin
    Newspaper publisher मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.