*तेतुलमारी में खुलेआम चल रहा अवैध कोयले का कारोबार, नायकडीह बना कालाबाजारी का अड्डा* *पुलिस को भनक तक नहीं, दिनदहाड़े ट्रकों में हो रही कोयले की लोडिंग* कतरास/बाघमारा। तेतुलमारी थाना क्षेत्र के नगरीकाला के नायकडीह में खुलेआम अवैध कोयले का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह कारोबार शक्ति चौक से रायगंज रोड के बीच, पेट्रोल पंप से दाहिने जंगल होते हुए नायकडीह जाने वाले रास्ते पर बाउंड्री वॉल के भीतर संचालित हो रहा है। बताया जा रहा है कि यहां साइकिल और मोटरसाइकिल सवार लोग कम कीमत पर कोयले की खरीदारी करते हैं। इसके बाद 14 और 16 चक्के वाले भारी वाहनों में कोयला लोड कर आसपास के भट्टों में सप्लाई किया जा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा खेल दिन के उजाले में चल रहा है, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग रही है। ////////// पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल एक ओर जहां बाघमारा डीएसपी क्षेत्र में अपराधियों और अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने में सक्रिय हैं, वहीं दूसरी ओर तेतुलमारी थाना क्षेत्र में अवैध कोयले के कारोबार पर कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना स्तर पर मिलीभगत के बिना यह कारोबार संभव नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, इस अवैध कारोबार के पीछे बाहुबलियों का संरक्षण बताया जा रहा है। क्षेत्र में "मूचू" नामक एक बाहुबली गुट का नाम भी सामने आ रहा है, जो कथित तौर पर इस कोयला कारोबार को संचालित कर रहा है। ///////// स्थानीय लोगों में आक्रोश ग्रामीणों का कहना है कि लगातार भारी ट्रकों के आवागमन से सड़कों की हालत खराब हो चुकी है। वहीं कोयले की कालाबाजारी से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से तत्काल जांच की मांग की है।

- हजारीबाग में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान एक दुखद घटना घटी, जहाँ कलाबाजी (करतब) दिखाते समय एक युवक की जान चली गई।1
- 🖌️ हजारीबाग के मशहूर कलाकार टिंकू (Artists Tinku) ने जुलूस के दौरान अपने खास अंदाज़ में रामभक्त भाई Raja Gymer की लाइव पेंटिंग बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 😍 भीड़ के बीच बनती यह जीवंत कलाकृति लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई। हर कोई इस हुनर और समर्पण को देखकर दंग रह गया। 🙌 सच में, यह सिर्फ पेंटिंग नहीं बल्कि भक्ति, कला और जुनून का संगम है। टिंकू भाई को ढेरों शुभकामनाएं — आप यूं ही अपनी कला से हजारीबाग का नाम रोशन करते रहें! 📢 आपको कैसी लगी ये शानदार कला? कमेंट में जरूर बताएं!1
- Post by DJ Rahat raj1
- Post by Umanshu Ranjan1
- Post by Update news 241
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- विष्णुगढ़ की निर्भया के घर पहुंचे राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अधिकारियों के सुस्त व हल्के कार्यशैली पर उठाए कई गंभीर सवाल? PMO India Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren Babulal Marandi Tiger Jairam Mahato - Krantikari BJP Jharkhand Manish Jaiswal DC Hazaribagh sachtakjharkhandnews1
- Post by Update news 241