उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना वेलकम इलाके में एक बार फिर खूनी वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। जनता मजदूर कॉलोनी स्थित ईदगाह रोड पर 25 वर्षीय युवक जुबैर पर देर रात चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया। बताया जा रहा है कि पहले उसे फोन कर मौके पर बुलाया गया और फिर पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला थाना वेलकम क्षेत्र के जनता मजदूर कॉलोनी का है, जहां ईदगाह रोड पर देर रात करीब 11 बजे 25 वर्षीय युवक जुबैर को फोन करके बुलाया गया। जैसे ही जुबैर मौके पर पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे कुछ हमलावरों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल जुबैर को तुरंत दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रहीब है। घटना की सूचना मिलते ही थाना वेलकम पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाएं एक बार फिर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

- Abrar KadriShahdara, Delhi👏20 hrs ago
- Post by Fata Ram8
- Post by फरमान इदरीसी1
- जय भीम दोस्तों हमारे बाबा साहब का अपमान किया जा रहा है 😭😭😭😭😭1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- Post by Bharatiya Jan KRANTI SENA1
- is video ko Adhik Logon tak pahunchao ki bike aur Riksha donon hi ban karvao1
- Post by फरमान इदरीसी1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- Post by Bharatiya Jan KRANTI SENA1