हरतालिका तीज पर शिव मंदिरों में हुई विशेष पूजा, महिलाओं ने सुनी कथा हरतालिका तीज पर शिव मंदिरों में हुई विशेष पूजा, महिलाओं ने सुनी कथा शाजापुर। हरतालिका तीज पर महिलाओं ने सोमवार को अपने सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए और कुंवारी कन्याओं ने योग्य वर की प्राप्ति की इच्छा के साथ व्रत एवं उपवास कर भोलेशंकर की पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महिलाओं ने रातभर जागरण कर माता गौरी की पूजा की और परंपरा का निर्वहन करते हुए हरतालिका की पूजन कर भोलेनाथ का अभिषेक किया। हरतालिका तीज पर सज-धजकर महिलाएं शिव मंदिरों में सुबह से ही पहुंच गईं थीं और भीड़ अधिक होने पर उन्होने कतार में लगकर शिव को नमन किया। इसके बाद मंदिर में तीज माता की कथा सुनी। महिलाओं ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के चलते हरतालिका तीज पर व्रत रखकर शिवगौरी की पूजन कर पति की लंबी आयु होने और घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की गई।
हरतालिका तीज पर शिव मंदिरों में हुई विशेष पूजा, महिलाओं ने सुनी कथा हरतालिका तीज पर शिव मंदिरों में हुई विशेष पूजा, महिलाओं ने सुनी कथा शाजापुर। हरतालिका तीज पर महिलाओं ने सोमवार को अपने सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए और कुंवारी कन्याओं ने योग्य वर की प्राप्ति की इच्छा के साथ व्रत एवं उपवास
कर भोलेशंकर की पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महिलाओं ने रातभर जागरण कर माता गौरी की पूजा की और परंपरा का निर्वहन करते हुए हरतालिका की पूजन कर भोलेनाथ का अभिषेक किया। हरतालिका तीज पर सज-धजकर महिलाएं शिव मंदिरों में सुबह से ही पहुंच गईं थीं और भीड़ अधिक
होने पर उन्होने कतार में लगकर शिव को नमन किया। इसके बाद मंदिर में तीज माता की कथा सुनी। महिलाओं ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के चलते हरतालिका तीज पर व्रत रखकर शिवगौरी की पूजन कर पति की लंबी आयु होने और घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की गई।
- हायटशन लाइन की चपेट में आया 7 वर्षीया मासूम झुलसा छत पर खेलते समय हायटशन लाइन की चपेट में आया 7 वर्षीया मासूम झुलसा1
- ढाबला घोंसी की बेटी नीतिका कीर ने दिल्ली में रचा इतिहास ,4.10 मीटर की छलांग लगाकर पोल वॉल्ट में जीता स्वर्ण पदक। कालापीपल के ग्राम ढाबला घोंसी की बेटी नीतिका आकरे (कीर) ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज-2026 की पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में 4.10 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीतिका की इस उपलब्धि से ढाबला घोंसी सहित पूरे कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। माता प्रियंका और पिता अनोप सिंह कीर की बेटी नीतिका ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर कालापीपल, शुजालपुर सहित शाजापुर जिले और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ग्रामीण अंचल से निकलकर बड़े खेल मंच पर स्वर्ण पदक हासिल करने वाली नीतिका की सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उनकी उपलब्धि पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार व कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।4
- सुसनेर में आज घर-घर विराजेंगे गणपति, बाजार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मोदक और लड्डुओं का लगेगा भोग, गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सुसनेर नगर में आज घर-घर भगवान श्री गणेश की स्थापना की जाएगी। गणपति बप्पा को अपने घर विराजित कगणपति बप्पा को अपने घर विराजित करने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से ही नगर के बाजारों में गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में अलग-अलग आकार और आकर्षक स्वरूपोंरने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से ही नगर के बाजारों में गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में अलग-अलग आकार और आकर्षक स्वरूपों में गणेश प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। श्रद्धालु अपनी पसंद के अनुसार प्रतिमाओं की खरीदारी करते नजर आए। वहीं गणेश स्थापना को लेकर घरों में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गणपति बप्पा की स्थापना के बाद श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मोदक और लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। नगर में गणेश उत्सव को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है और जगह-जगह “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे गूंजने की उम्मीद है।1
- माणा टोल प्लाजा के समीप बाइक सवार को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक पर थाने में कैस दर्ज कल रविवार की रात्रि में जीरापुर रोड़ पर स्थित माणा टोल प्लाजा के समीप एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। इस घटना में मोडी निवासी नफीस खा गम्भीर रूप से घायल हुए थे। इसको लेकर सुसनेर पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आज सोमवार की शाम 5 बजे दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आपको बता दे कि घटना में घायल ग्राम मोडी निवासी नफीस खा का इलाज आगर के निजी अस्पताल में जारी है।1
- नमामि भारतम् 🇮🇳 | वंदे मातरम् — 150 वर्ष 🙏 25 सितंबर को आप सादर आमंत्रित हैं। 🇮🇳 नमामि भारतम् 🇮🇳 | वंदे मातरम् — 150 वर्ष 🇮🇳 एक समय… एक सुर… एक लय… जब पूरा भारत एक साथ गूंजेगा— वंदे मातरम्! 🙏🇮🇳 राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस ऐतिहासिक आयोजन में आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। 🎶 *सामूहिक वंदे मातरम् गायन* 🎶 📅 25 सितंबर ⏰ एकत्रीकरण — प्रातः 10:00 बजे 🎤 सामूहिक गायन — प्रातः 11:00 बजे 📍 सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती कॉलोनी, कालापीपल आइए… 🇮🇳 राष्ट्रप्रेम को स्वर दें, 🇮🇳 मां भारती के चरणों में श्रद्धा अर्पित करें, 🇮🇳 और हजारों स्वरों के साथ एक सुर में गूंजाएं— वंदे मातरम्! 🇮🇳🇮🇳 आपकी सहभागिता ही इस राष्ट्रभक्ति के महाआयोजन की शक्ति है। अपने परिवार, मित्रों और परिचितों के साथ अवश्य पधारें और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें। आयोजक: सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कालापीपल #वंदेमातरम् #वंदेमातरम्150वर्ष #नमामिभारतम् #राष्ट्रभक्ति #सामूहिकवंदेमातरम् #सरस्वतीविद्यामंदिर #कालापीपल #मांभारती #एकसमयएकसुरएकलय 🇮🇳1
- गणेश चतुर्थी पर चिकन बेचने वालों पर नगर पालिका की कार्रवाई, तीन दुकानों की गुमटियां हटाईं आगर-मालवा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर पालिका द्वारा मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद चिकन बेचने पर नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए तीन दुकानदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाया। मौके पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही दुकानों की गुमटियां हटाईं। अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित दुकानदारों के लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे। नगर पालिका की कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक पर्वों के दौरान जारी निर्देशों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- गणेश चतुर्थी पर चिकन बेचने वालों पर नगर पालिका की कार्रवाई, तीन दुकानों की गुमटियां हटाईं आगर-मालवा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर पालिका द्वारा मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद चिकन बेचने पर नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए तीन दुकानदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाया। मौके पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही दुकानों की गुमटियां हटाईं। अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित दुकानदारों के लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे। नगर पालिका की कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक पर्वों के दौरान जारी निर्देशों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- डग में कांग्रेस की जीत पर सुसनेर में जश्न, विधायक बापू के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी विधायक बापू ने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी स्थित मोडी चौराहा पर कांग्रेस पार्टी के कार्यालय मे डग में कांग्रेस की जीत के बाद सोमवार को सुसनेर में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। कांग्रेसियों ने विधायक बापू के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और नारे लगाकर खुशी का इजहार किया। जीत की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हुए और पार्टी के पक्ष में नारेबाजी करते हुए उत्साह जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डग की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में विश्वास जताया है। उन्होंने इसे कांग्रेस संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। विधायक बापू ने कांग्रेस की जीत को कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं ने भी आगामी समय में संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने का संकल्प जताया। जश्न के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *दिल्ली में कालापीपल की बेटी का कमाल, मध्यप्रदेश का बढ़ाया मान।* *संदीप गेहलोत* *IND24 TV* *संवाददाता कालापीपल*1