logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलिया में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सत्ताधारी दल अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख बेचैन हो उठा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी बेचैनी के कारण जनता के मूल मुद्दों जैसे महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, शिक्षा और स्वास्थ्य से ध्यान भटकाने के लिए प्रतिदिन नए-नए राजनीतिक शिगूफे छोड़े जा रहे हैं। कान्हजी ने दावा किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के प्रति जनता का बढ़ता समर्थन भारतीय जनता पार्टी की चिंता का कारण बन रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी संभावित राजनीतिक चुनौती से घबराकर भाजपा और उसके सहयोगी नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी में टूट-फूट की भ्रामक एवं आधारहीन चर्चाएं फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। कान्हजी ने यह भी कहा कि सच्चाई यह है कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है, और चुनावी माहौल में इस प्रकार की अफवाहें तथा दुष्प्रचार राजनीतिक हताशा का परिचायक हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाजवादी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर पार्टी को विजय दिलाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। कान्हजी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है, जबकि महंगाई, बेरोजगारी और गरीबों पर अत्याचार चरम पर है। उन्होंने अंत में कहा कि जनता इस अहंकारी सरकार से छुटकारा पाने का मन बना चुकी है और प्रदेश की जनता वर्ष 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को प्रचंड जनसमर्थन देकर बड़ी जीत दिलाएगी।

1 hr ago
user_गंगा 24 ख़बर
गंगा 24 ख़बर
Mobile Phone Shop सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बलिया में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सत्ताधारी दल अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख बेचैन हो उठा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी बेचैनी के कारण जनता के मूल मुद्दों जैसे महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, शिक्षा और स्वास्थ्य से ध्यान भटकाने के लिए प्रतिदिन नए-नए राजनीतिक शिगूफे छोड़े जा रहे हैं। कान्हजी ने दावा किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के प्रति जनता का बढ़ता समर्थन भारतीय जनता पार्टी की चिंता का कारण बन रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी संभावित राजनीतिक चुनौती से घबराकर भाजपा और उसके सहयोगी नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी में टूट-फूट की भ्रामक एवं आधारहीन चर्चाएं फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। कान्हजी ने यह भी कहा कि सच्चाई यह है कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है, और चुनावी माहौल में इस प्रकार की अफवाहें तथा दुष्प्रचार राजनीतिक हताशा का परिचायक हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाजवादी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर पार्टी को विजय दिलाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। कान्हजी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है, जबकि महंगाई, बेरोजगारी और गरीबों पर अत्याचार चरम पर है। उन्होंने अंत में कहा कि जनता इस अहंकारी सरकार से छुटकारा पाने का मन बना चुकी है और प्रदेश की जनता वर्ष 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को प्रचंड जनसमर्थन देकर बड़ी जीत दिलाएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • दरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी धर्मशाला परिसर में गुरुवार को भाकपा माले की प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई।बैठक दोपहर तीन बजे शुरू हुई।जिसमें पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सत्यदेव राम ने जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
    1
    दरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी धर्मशाला परिसर में गुरुवार को भाकपा माले की प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई।बैठक दोपहर तीन बजे शुरू हुई।जिसमें पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सत्यदेव राम ने जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
    user_Sujit kumar
    Sujit kumar
    Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
    1 hr ago
  • बलिया ज़िले के बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के पिपरौली बड़गांव में चल रहे एक ज़मीनी विवाद को लेकर प्रधान पद के संभावित उम्मीदवार विजय मौर्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति की एक इंच ज़मीन पर कब्ज़ा नहीं किया है। विजय मौर्य ने चुनौती दी कि यदि कोई व्यक्ति भूमि की पैमाइश कराकर यह साबित कर दे कि उन्होंने उसकी ज़मीन ली है, तो वे किसी भी जांच का सामना करने को तैयार हैं। मौर्य ने दावा किया कि उनके पास जितनी भी ज़मीन है, वह पूरी तरह वैध है और उनके अभिलेखों में दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी लोग उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वे आगामी पंचायत चुनाव में प्रभावी ढंग से भाग न ले सकें। उन्होंने कहा कि सच्चाई जनता के सामने है और किसी भी प्रकार की जांच या पैमाइश से सभी तथ्य स्पष्ट हो जाएंगे। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    2
    बलिया ज़िले के बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के पिपरौली बड़गांव में चल रहे एक ज़मीनी विवाद को लेकर प्रधान पद के संभावित उम्मीदवार विजय मौर्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति की एक इंच ज़मीन पर कब्ज़ा नहीं किया है। विजय मौर्य ने चुनौती दी कि यदि कोई व्यक्ति भूमि की पैमाइश कराकर यह साबित कर दे कि उन्होंने उसकी ज़मीन ली है, तो वे किसी भी जांच का सामना करने को तैयार हैं।

मौर्य ने दावा किया कि उनके पास जितनी भी ज़मीन है, वह पूरी तरह वैध है और उनके अभिलेखों में दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी लोग उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वे आगामी पंचायत चुनाव में प्रभावी ढंग से भाग न ले सकें। उन्होंने कहा कि सच्चाई जनता के सामने है और किसी भी प्रकार की जांच या पैमाइश से सभी तथ्य स्पष्ट हो जाएंगे। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    8 hrs ago
  • देवरिया के भाटपार रानी खंड विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत खड़ेसर से एक मामला सामने आया है, जहाँ एक रोजगार सेवक ने मनरेगा (नरेगा) कार्यों में गंभीर धांधली के आरोप लगाए हैं। रोजगार सेवक ने मांग की है कि मैठ की डिग्री की जाँच की जाए या जहाँ नरेगा का कार्य हो रहा है, वहाँ मौजूद रहा जाए। इन आरोपों से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।
    1
    देवरिया के भाटपार रानी खंड विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत खड़ेसर से एक मामला सामने आया है, जहाँ एक रोजगार सेवक ने मनरेगा (नरेगा) कार्यों में गंभीर धांधली के आरोप लगाए हैं। रोजगार सेवक ने मांग की है कि मैठ की डिग्री की जाँच की जाए या जहाँ नरेगा का कार्य हो रहा है, वहाँ मौजूद रहा जाए। इन आरोपों से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गोपालगंज जिले के थावे के मुकेरी टोला में विजन ओवरसीज टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर (मैनपावर कंसल्टेंसी ऑफिस) की चौथी शाखा का उद्घाटन किया गया है। यह केंद्र उन लोगों के लिए खोला गया है जो विदेश में रोजगार पाना चाहते हैं। इच्छुक व्यक्ति इस कार्यालय में आकर विदेश में नौकरी के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    1
    गोपालगंज जिले के थावे के मुकेरी टोला में विजन ओवरसीज टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर (मैनपावर कंसल्टेंसी ऑफिस) की चौथी शाखा का उद्घाटन किया गया है। यह केंद्र उन लोगों के लिए खोला गया है जो विदेश में रोजगार पाना चाहते हैं। इच्छुक व्यक्ति इस कार्यालय में आकर विदेश में नौकरी के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    user_लहर न्यूज़
    लहर न्यूज़
    Local News Reporter सिवान, सीवान, बिहार•
    14 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बलिया में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रवि किशन और BJP के विधान परिषद सदस्य (MLC) पवन सिंह एक साथ स्टेज पर जमकर थिरकते हुए दिखे। दोनों नेताओं का यह खास अंदाज अब इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बलिया में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रवि किशन और BJP के विधान परिषद सदस्य (MLC) पवन सिंह एक साथ स्टेज पर जमकर थिरकते हुए दिखे। दोनों नेताओं का यह खास अंदाज अब इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
    user_BSNN
    BSNN
    Newspaper publisher Ballia, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बलिया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सांसद और एमएलसी का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। मंच पर इन दोनों नेताओं ने संगीत की धुन पर जमकर डांस किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बलिया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सांसद और एमएलसी का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। मंच पर इन दोनों नेताओं ने संगीत की धुन पर जमकर डांस किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला और क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के पर्यवेक्षण में, थाना बांसडीह पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी अपराधों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान का हिस्सा है। दरअसल, 17 जून 2026 को एक पीड़ित ने बांसडीह थाने में तहरीर दी थी कि उसी दिन दोपहर करीब 2:30 बजे, रामपुर कला चट्टी स्थित उसकी गुमटी दुकान पर बैठे उसके बेटे सौरभ उर्फ गांगुली पर अटल बिहारी उर्फ विशाल तिवारी, मनन सिंह, दीपक राम, जितेंद्र तिवारी, गोली पटेल, छोटी तिवारी, निर्मल सिंह और मनीष सिंह सागर सहित लगभग 5 अज्ञात साथियों ने सामूहिक रूप से हमला कर दिया। ये सभी हाथ में चाकू और रॉड लिए हुए थे। सिगरेट पीने के बाद पैसा मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सौरभ पर जानलेवा हमला किया। विशाल तिवारी और मनीष सिंह ने रॉड से, जबकि मनन सिंह, दीपक राम और निर्मल सिंह ने चाकू से वार किए, जिससे सौरभ को कई जगह चाकू लगे और रॉड से भी गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर लहूलुहान और अर्द्धमृत अवस्था में सौरभ को बांसडीह सीएचसी पहुंचाया, जहाँ से उसे गंभीर हालत में बलिया चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस तहरीर के आधार पर थाना बांसडीह में मु0अ0सं0 177/2026 धारा 191(2)/191(3)/109(1)/115(2)/352 बी0एन0एस0 के तहत अभिषेक पटेल उर्फ गोली पटेल सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में 18 जून 2026 को थाना बांसडीह पुलिस टीम के उपनिरीक्षक अनूप कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पितम्बरा मार्ग पर एक ईंट भट्टे के पास से अभियुक्त अभिषेक पटेल उर्फ गोली पटेल (उम्र करीब 23 वर्ष) को सुबह 9:17 बजे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनूप कुमार और कांस्टेबल परमेश्वर गुप्ता शामिल थे।
    1
    बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला और क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के पर्यवेक्षण में, थाना बांसडीह पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी अपराधों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान का हिस्सा है।

दरअसल, 17 जून 2026 को एक पीड़ित ने बांसडीह थाने में तहरीर दी थी कि उसी दिन दोपहर करीब 2:30 बजे, रामपुर कला चट्टी स्थित उसकी गुमटी दुकान पर बैठे उसके बेटे सौरभ उर्फ गांगुली पर अटल बिहारी उर्फ विशाल तिवारी, मनन सिंह, दीपक राम, जितेंद्र तिवारी, गोली पटेल, छोटी तिवारी, निर्मल सिंह और मनीष सिंह सागर सहित लगभग 5 अज्ञात साथियों ने सामूहिक रूप से हमला कर दिया। ये सभी हाथ में चाकू और रॉड लिए हुए थे। सिगरेट पीने के बाद पैसा मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सौरभ पर जानलेवा हमला किया। विशाल तिवारी और मनीष सिंह ने रॉड से, जबकि मनन सिंह, दीपक राम और निर्मल सिंह ने चाकू से वार किए, जिससे सौरभ को कई जगह चाकू लगे और रॉड से भी गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर लहूलुहान और अर्द्धमृत अवस्था में सौरभ को बांसडीह सीएचसी पहुंचाया, जहाँ से उसे गंभीर हालत में बलिया चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

इस तहरीर के आधार पर थाना बांसडीह में मु0अ0सं0 177/2026 धारा 191(2)/191(3)/109(1)/115(2)/352 बी0एन0एस0 के तहत अभिषेक पटेल उर्फ गोली पटेल सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में 18 जून 2026 को थाना बांसडीह पुलिस टीम के उपनिरीक्षक अनूप कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पितम्बरा मार्ग पर एक ईंट भट्टे के पास से अभियुक्त अभिषेक पटेल उर्फ गोली पटेल (उम्र करीब 23 वर्ष) को सुबह 9:17 बजे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनूप कुमार और कांस्टेबल परमेश्वर गुप्ता शामिल थे।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    Mobile Phone Shop सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बिल्थरारोड स्थित सोनाडीह फीडर में तकनीकी खराबी आने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। विद्युत विभाग की टीम समस्या के समाधान के लिए मौके पर पहुंच गई है और मरम्मत कार्य तेजी से जारी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अगले लगभग 25 मिनट के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। विभाग ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने और धैर्य रखने की अपील की है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बिल्थरारोड स्थित सोनाडीह फीडर में तकनीकी खराबी आने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। विद्युत विभाग की टीम समस्या के समाधान के लिए मौके पर पहुंच गई है और मरम्मत कार्य तेजी से जारी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अगले लगभग 25 मिनट के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। विभाग ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने और धैर्य रखने की अपील की है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    23 hrs ago
  • भाटपार रानी के स्वर्गीय कामेश्वर उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम महुआ बारी के कोच विश्वजीत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका के कारण बिहार पुलिस में पांच जवान चयनित हुए हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
    1
    भाटपार रानी के स्वर्गीय कामेश्वर उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम महुआ बारी के कोच विश्वजीत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका के कारण बिहार पुलिस में पांच जवान चयनित हुए हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.