राजकीय सम्मान के साथ कॉन्स्टेबल दीना राम गर्ग का अंतिम संस्कार सड़क हादसे में कॉन्स्टेबल दीना राम गर्ग का हुवा निधन फतेहगढ़ /जैसलमेर - -सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ट्रैफिक कॉन्स्टेबल दीना राम गर्ग का अहमदाबाद में ईलाज के दौरान निधन हो गया!रविवार को उनके पैतृक गांव भाकरानी में गमगीन माहौल के बीच राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जैसलमेर पुलिस ने अपने जांबाज साथी को शोक सलामी देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, जवानों, परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम नजर आईं। अंतिम संस्कार के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश सांखला, वृताधिकारी रूपसिंह इंदा, सांगड़ थाना अधिकारी राजेश बिश्नोई, यातायात प्रभारी निच्छल कुमार सहित जिला पुलिस टीम के अधिकारियों एवं जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत कॉन्स्टेबल को श्रद्धांजलि दी। पुलिस जवानों ने शोक सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। सड़क हादसे में हुए थे गंभीर घायल गौरतलब है कि 3 सितंबर को जैसलमेर शहर में हुए सड़क हादसे में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल दीना राम गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए पहले जोधपुर और बाद में अहमदाबाद ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद शनिवार देर रात उनका निधन हो गया। दीना राम गर्ग के निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग और उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव भाकरानी लाया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पुलिसकर्मियों और परिचितों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस विभाग के सहयोग को परिजनों ने सराहा दिवंगत कॉन्स्टेबल के भाई कलाराम एवं कंवराज गर्ग सहित ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक जैसलमेर और पुलिस विभाग का आभार जताया। परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद उपचार के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनवाने से लेकर जोधपुर और अहमदाबाद तक इलाज की व्यवस्था में पुलिस प्रशासन ने हर संभव सहयोग किया। हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद दीना राम को बचाया नहीं जा सका। मासूम बच्चों से मिले पुलिस अधीक्षक, भावुक हुआ माहौल अंतिम विदाई के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने दिवंगत दीना राम गर्ग के छोटे बच्चों गौरव और मोती से भी मुलाकात की। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए पुलिस विभाग की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस परिवार ने अपना एक कर्मठ साथी खो दिया है। विभाग दिवंगत कॉन्स्टेबल के परिवार के साथ खड़ा है और परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। दिवंगत दीना राम गर्ग की अंतिम विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके निधन से पुलिस विभाग के साथ-साथ गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
राजकीय सम्मान के साथ कॉन्स्टेबल दीना राम गर्ग का अंतिम संस्कार सड़क हादसे में कॉन्स्टेबल दीना राम गर्ग का हुवा निधन फतेहगढ़ /जैसलमेर - -सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ट्रैफिक कॉन्स्टेबल दीना राम गर्ग का अहमदाबाद में ईलाज के दौरान निधन हो गया!रविवार को उनके पैतृक गांव भाकरानी में गमगीन माहौल के बीच राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जैसलमेर पुलिस ने अपने जांबाज साथी को शोक सलामी देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, जवानों, परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम नजर आईं। अंतिम संस्कार के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश सांखला, वृताधिकारी रूपसिंह इंदा, सांगड़ थाना अधिकारी राजेश बिश्नोई, यातायात प्रभारी निच्छल कुमार सहित जिला पुलिस टीम के अधिकारियों एवं जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत कॉन्स्टेबल को श्रद्धांजलि दी। पुलिस जवानों ने शोक सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। सड़क हादसे में हुए थे गंभीर घायल गौरतलब है
कि 3 सितंबर को जैसलमेर शहर में हुए सड़क हादसे में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल दीना राम गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए पहले जोधपुर और बाद में अहमदाबाद ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद शनिवार देर रात उनका निधन हो गया। दीना राम गर्ग के निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग और उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव भाकरानी लाया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पुलिसकर्मियों और परिचितों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस विभाग के सहयोग को परिजनों ने सराहा दिवंगत कॉन्स्टेबल के भाई कलाराम एवं कंवराज गर्ग सहित ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक जैसलमेर और पुलिस विभाग का आभार जताया। परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद उपचार के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनवाने से लेकर जोधपुर और अहमदाबाद तक इलाज की
व्यवस्था में पुलिस प्रशासन ने हर संभव सहयोग किया। हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद दीना राम को बचाया नहीं जा सका। मासूम बच्चों से मिले पुलिस अधीक्षक, भावुक हुआ माहौल अंतिम विदाई के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने दिवंगत दीना राम गर्ग के छोटे बच्चों गौरव और मोती से भी मुलाकात की। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए पुलिस विभाग की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस परिवार ने अपना एक कर्मठ साथी खो दिया है। विभाग दिवंगत कॉन्स्टेबल के परिवार के साथ खड़ा है और परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। दिवंगत दीना राम गर्ग की अंतिम विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके निधन से पुलिस विभाग के साथ-साथ गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
- स्वरूप सिंह खारा आपने जो बयान दिया यह आरएलपी वाले कभी भी सहन नहीं करेंगे ।। स्वरूप सिंह आपने rlp वालों को स्मैक और शराब के नशे में बताया, और आप ने बताया कि इसी कारण एक्सीडेंट हुआ ।। इस तरह की खटिया शब्द बोलें गए यह rlp पार्टी के कार्यकर्ता कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे ।।1
- रिपोर्टर सुरेश कुमार शर्वा वार्ड संख्या 77 से कांग्रेस उम्मीदवार आईदान राम सारण के कार्यालय का उदघाटन किया गया वार्ड सं 77 से कांग्रेस पार्षद आईदान राम सारण के कार्यालय का आज उद्घाटन किया गया। रिपोर्टर सुरेश कुमार शर्वा वार्ड सं 77 से कांग्रेस पार्षद आईदान राम सारण के कार्यालय का आज उद्घाटन किया गया जिसमें काफी कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे जिसमें मुझे अतिथि राजेंद्र सोलंकी और काफी गणमान्य अतिथि मौजूद रहे | कार्यालय उद्घाटन के समय काफी कांग्रेस समर्थक और ग्रामीण उपस्थित रहे राजेंद्र सोलंकी और आईदान राम सारण ने समर्थकों को अपने पक्ष में मतदान करने का आहवान किया गया ।1
- जोधपुर में आज शाम 5 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन, VIP विजिट को लेकर बदली यातायात व्यवस्था जोधपुर। शहर में 6 सितंबर 2026 को प्रस्तावित VVIP विजिट को देखते हुए यातायात पुलिस ने शाम 5 बजे से डायवर्जन व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। प्रस्तावित रूट में जालोरी गेट चौराहा, भीतरी शहर, घंटाघर चौराहा और नई सड़क चौराहा शामिल हैं।1
- -भारती’ और 22A अनियमितताओं को लेकर विधानसभा के सामने भाजपा विधायकों का जोरदार प् हैदराबाद: तेलंगाना विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने राज्य में 'भू-भारती' और प्रतिबंधित सूची (धारा 22A) की जमीनों में कथित अनियमितताओं को लेकर विधानसभा के समक्ष जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा विधायक दल के नेता एलेटी महेश्वर रेड्डी के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन की शुरुआत में भाजपा विधायकों ने गन पार्क स्थित तेलंगाना अमर शहीद स्मारक (अमरवीरुला स्तूपम) पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ मार्च निकाला। विधायकों ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान 'धरणी' पोर्टल की गड़बड़ियों पर फॉरेंसिक ऑडिट कराया गया था, लेकिन मौजूदा सरकार ने अब तक उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है। भाजपा नेताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के बड़े चेहरे भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत कर अवैध वसूली में लगे हैं। उन्होंने वर्तमान में चल रहे 'भू-भारती' और 22A भूमि घोटालों की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश (सिटिंग जज) से कराने की मांग की। हाथों में तख्तियां (प्लेकार्ड) थामे और सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए विधायक शहीद स्मारक से विधानसभा परिसर की ओर बढ़े और सदन के भीतर प्रवेश किया।1
- नरेंद्रमोदी हमारे सपने, दृढ़ संकल्प और विकसित भारत की ओर यात्रा। नरेंद्रमोदी हमारे सपने, दृढ़ संकल्प और विकसित भारत की ओर यात्रा।1
- आदर्श विद्या मंदिर देवीकोट के तीन खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक,प्रांत के लिए चयन माजीवाला में आयोजित विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता तीन भईया बहनों ने जीता प्रथम स्थान, प्रांत के लिए चयन फतेहगढ़ /जैसलमेर: माजीवाला में आयोजित बाड़मेर विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर देवीकोट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और कड़े अभ्यास के बल पर किशोर वर्ग में पलक चौहान ने हाईजम्प में, किशोर वर्ग में कल्पना चौहान ने हेमरथरो में ओर शिशु वर्ग में रणवीर सिंह ने लॉगजम्प में जीत हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस शानदार जीत के साथ ही उनका चयन आगामी प्रांत स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हो गया है।वही अंकित ने गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता! इन सभी की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय नागरिकों और खेल प्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर सफलता और प्रांत स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी हैं।1
- नालियों से चोरी हुई लोहे की जालियां, हादसे की आशंका के बीच दोबारा लगाई गईं संवाददाता / [बागरा]: क्षेत्र में पिछले दिनों दो-तीन प्रमुख नालियों के ऊपर से अज्ञात चोरों द्वारा लोहे की जालियां उड़ा लिए जाने के मामले में आज त्वरित कदम उठाते हुए नई जालियां लगवा दी गई हैं। जालियां चोरी होने के बाद से नालियां खुली पड़ी थीं, जिससे विशेषकर रात के समय राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों के लिए गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। समस्या की गंभीरता को देखते हुए आज संबंधित जिम्मेदारों द्वारा मौके पर लोहे की मजबूत जालियों को दोबारा स्थापित कराया गया। जालियां वापस लग जाने से स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। वहीं, स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि दोबारा इस तरह की चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- पाच साल ऐतिहासिक कार्यकाल,,, प्रधान सोनिया चौधरी पिपाड़ शहर पिपाड़ शहर प्रधान सोनिया जयन्त चौधरी का ऐतिहासिक कार्यकाल पर स्नेह मिलन समारोह आयोजित महादेव मंदिर चौकड़ी कल्ला मे भुतेश्वर मे,,, पाली के पुर्व सांसद बद्रीराम जाखड़,,पुर्व जिला प्रमुख मुन्नी देवी गोदारा,,, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष प्रमिला चौधरी।4
- नागौर में बदमाशों ने सड़क के बीच में ठेकेदार को पीटा हेतराम को गंभीर घायल किया हॉकी और लाठी से किया वारहाथ पैर तोड़े नागौर में बदमाशों ने सड़क के बीच में ठेकेदार को पीटा हेतराम को गंभीर घायल किया हॉकी और लाठी से किया वारहाथ पैर तोड़े आस पास खड़े लोग उनका वीडियो बनाते रहे /1