गंगोह में ‘मदनी पब्लिक स्कूल’ का भव्य शुभारंभ आज–भव्य समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया गंगोह (सहारनपुर)। क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में मदनी पब्लिक स्कूल का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित भव्य समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।समारोह का आयोजन मौलाना हुसैन अहमद मदनी चैरिटेबल ट्रस्ट, देवबंद द्वारा शहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बीदर (कर्नाटक) के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान मौलाना सैयद अरशद मदनी मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शहीन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अब्दुल कादिर साहब और शॉभित यूनिवर्सिटी गंगोह के डायरेक्टर प्रो. जहीर अख्तर साहब ने शिरकत की।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का समावेश समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। समारोह में मंच को आकर्षक तरीके से सजाया गया था और अतिथियों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।आयोजकों ने बताया कि मदनी पब्लिक स्कूल में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ अनुभवी शिक्षकों की टीम बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करेगी!!!
गंगोह में ‘मदनी पब्लिक स्कूल’ का भव्य शुभारंभ आज–भव्य समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया गंगोह (सहारनपुर)। क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में मदनी पब्लिक स्कूल का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित भव्य समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों, अभिभावकों और
स्थानीय लोगों ने भाग लिया।समारोह का आयोजन मौलाना हुसैन अहमद मदनी चैरिटेबल ट्रस्ट, देवबंद द्वारा शहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बीदर (कर्नाटक) के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान मौलाना सैयद अरशद मदनी मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शहीन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अब्दुल कादिर साहब और शॉभित यूनिवर्सिटी गंगोह के
डायरेक्टर प्रो. जहीर अख्तर साहब ने शिरकत की।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का समावेश समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। समारोह
में मंच को आकर्षक तरीके से सजाया गया था और अतिथियों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।आयोजकों ने बताया कि मदनी पब्लिक स्कूल में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ अनुभवी शिक्षकों की टीम बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करेगी!!!
- नकुड़ (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव साल्हापुर में एक किसान की तैयार खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आकर करीब चार बीघा गेहूं की फसल व पॉपुलर के पेड़ जलकर राख हो गए। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को किसान विनोद कुमार को जैसे ही उनके खेत में आग लगने की सूचना मिली, वह घबराए हुए मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आग पूरी फसल को अपनी चपेट में ले चुकी थी। देखते ही देखते कड़ी मेहनत से तैयार की गई पूरी फसल जलकर राख में तब्दील हो गई। पीड़ित किसान का आरोप है की घटना की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को देने का प्रयास किया गया, लेकिन वीआईपी ड्यूटी में व्यस्तता के चलते समय पर कोई मदद नहीं पहुंच सकी, जिससे नुकसान और बढ़ गया। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता व उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। वीडियो:-1
- Post by HR02 City News1
- . अंबेडकर के 135वें जन्मदिवस के मौके पर निकाली गई इस शोभा यात्रा का शुभारंभ साढ़ौरा की कांग्रेस विधायक रेनू बाला और समाजसेवी ऋषिपाल द्वारा रिबन काटकर किया गया। यात्रा में आसपास की विभिन्न सभाओं और अंबेडकर संगठनों ने अपनी-अपनी आकर्षक झांकियों के माध्यम से बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों को दर्शाया। शोभा यात्रा खालसा कॉलेज रोड स्थित मंदिर से शुरू होकर भगत सिंह चौक, प्यारा चौक, गोबिंदपुरी रोड, कन्हैया चौक और जगाधरी रोड से होते हुए गाबा अस्पताल के पीछे स्थित अंबेडकर भवन पर जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया और बाबा साहेब के विचारों को याद किया।4
- छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी खबर! अब बिज़नेस शुरू करना हुआ और भी आसान। सरकार की ओर से मिलने वाला 12 अंकों का यूनिक नंबर—उद्यम रजिस्ट्रेशन—आप बिल्कुल FREE में कर सकते हैं। इस रजिस्ट्रेशन के बाद आपको न सिर्फ सरकारी मान्यता मिलती है, बल्कि आसान लोन, सब्सिडी और कई सरकारी योजनाओं का फायदा भी मिलता है। खास बात ये है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और बेहद सरल है, जिससे छोटे व्यापारी और स्टार्टअप्स को बड़ी राहत मिल रही है। अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो देर न करें—क्योंकि यही नंबर आपके बिज़नेस को नई पहचान दिला सकता है।1
- Post by Jagadhri Breaking News1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by HR02 City News1
- यमुनानगर में अवैध अनाज तस्करी पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। उत्तर प्रदेश से यमुनानगर की रंजीतपुर अनाज मंडी की ओर लाई जा रही गेहूं की तीन ट्रालियों को बिलासपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि ये गेहूं अवैध रूप से लाया जा रहा था, जिसकी कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रैक्टर चालकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गेहूं की ये खेप बिना किसी वैध दस्तावेज के परिवहन की जा रही थी, जिससे पूरे मामले में बड़ी अनियमितता की आशंका जताई जा रही है। बिलासपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अवैध गेहूं को कब्जे में लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को इसकी सूचना दे दी है, ताकि आगे की जांच और कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके3
- नकुड़ (सहारनपुर)। अंबेडकर जयंती पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नकुड़ पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नज़र आ रहा है। इसी क्रम में आज नकुड़ थानाअध्यक्ष सुरेश कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल एवं पीएसी जवानों द्वारा कस्बे के मुख्य मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का अहसास दिलाया और उपद्रवियों को कड़ा संदेश दिया की सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। थानाअध्यक्ष ने नागरिकों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की है। वीडियो:-1