सांसद-विधायक निधि मद के निर्माण कार्यां को प्राथमिकता से पूर्ण करें- कलेक्टर समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर ने ली लंबित प्रकरणों की प्रगति की जानकारी कांकेर। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक लेकर लंबित प्रकरणों एवं विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सांसद निधि एवं विधायक निधि के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन कार्यों को अब तक प्रारंभ नहीं किया गया है, उन्हें तत्काल शुरू करने के लिए संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर ने शासन द्वारा स्वीकृत विभिन्न सड़क एवं पुल-पुलिया के निर्माण कार्यों को मई माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 11 बजे आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने विभिन्न विभागों में निष्क्रिय बैंक खातों को अब तक समायोजित नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। स्कूल शिक्षा विभाग में डीफ एकाउंट की सर्वाधिक संख्या को देखते हुए उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं की समाप्ति के तुरंत बाद ब्लॉक स्तर पर कैम्प लगाकर निष्क्रिय खातों को समायोजित करने की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। इसी तरह ऐसे शासकीय वाहन जो 15 साल चल चुके हैं, उनका हर हाल में शत-प्रतिशत अपलेखन करने के निर्देश जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने नियद नेल्लानार योजना के तहत स्वीकृत निर्माण के छोटे-छोटे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने शासन द्वारा स्वीकृत पुल-पुलिया एवं सड़क निर्माण के सभी कार्यों को प्रारंभ कर आगामी मई माहांत तक पूरा करने के भी निर्देश निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। इसके अलावा बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्रता से पूर्ण कराने के लिए जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी को निर्देशित किया। इस दौरान सामाजिक अंकेक्षण, आंगनबाड़ी एवं पीडीएस भवन निर्माण, ठोस अपशिष्ट प्रबध्ांन सहित स्वास्थ्य विभाग पोषण पुनर्वास केंद्र, राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना, आयुष्मान भारत के अलावा विभिन्न कार्यों में प्रगति लाने के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में उन्होंने ई-ऑफिस का क्रियान्वयन एवं बॉयोमेट्रिक आधारित अटेंडेंस सिस्टम का कड़ाई से पालन करने तथा अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को भी अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए पूर्ण गुणवत्ता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ भानुप्रतापपुर हेमचंद पहारे, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे एवं बी.एस. पैकरा, विभिन्न अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी सहित जिले एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे।
सांसद-विधायक निधि मद के निर्माण कार्यां को प्राथमिकता से पूर्ण करें- कलेक्टर समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर ने ली लंबित प्रकरणों की प्रगति की जानकारी कांकेर। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक लेकर लंबित प्रकरणों एवं विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सांसद निधि एवं विधायक निधि के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन कार्यों को अब तक प्रारंभ नहीं किया गया है, उन्हें तत्काल शुरू करने के लिए संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर ने शासन द्वारा स्वीकृत विभिन्न सड़क एवं पुल-पुलिया के निर्माण कार्यों को मई माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 11 बजे आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने विभिन्न विभागों में निष्क्रिय बैंक खातों को अब तक समायोजित नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। स्कूल शिक्षा विभाग में डीफ एकाउंट की सर्वाधिक संख्या को देखते हुए उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं की समाप्ति के तुरंत बाद ब्लॉक स्तर पर कैम्प लगाकर निष्क्रिय खातों को समायोजित करने की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। इसी तरह ऐसे शासकीय वाहन जो 15 साल चल चुके हैं, उनका हर हाल में शत-प्रतिशत अपलेखन
करने के निर्देश जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने नियद नेल्लानार योजना के तहत स्वीकृत निर्माण के छोटे-छोटे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने शासन द्वारा स्वीकृत पुल-पुलिया एवं सड़क निर्माण के सभी कार्यों को प्रारंभ कर आगामी मई माहांत तक पूरा करने के भी निर्देश निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। इसके अलावा बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्रता से पूर्ण कराने के लिए जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी को निर्देशित किया। इस दौरान सामाजिक अंकेक्षण, आंगनबाड़ी एवं पीडीएस भवन निर्माण, ठोस अपशिष्ट प्रबध्ांन सहित स्वास्थ्य विभाग पोषण पुनर्वास केंद्र, राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना, आयुष्मान भारत के अलावा विभिन्न कार्यों में प्रगति लाने के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में उन्होंने ई-ऑफिस का क्रियान्वयन एवं बॉयोमेट्रिक आधारित अटेंडेंस सिस्टम का कड़ाई से पालन करने तथा अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को भी अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए पूर्ण गुणवत्ता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ भानुप्रतापपुर हेमचंद पहारे, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे एवं बी.एस. पैकरा, विभिन्न अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी सहित जिले एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे।
- कांकेर। प्रार्थी ने थाना उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07 मार्च की रात्रि में प्रार्थी की नाबालिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर से सोये स्थिति से उठाकर लेकर गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में गुम इन्सान क्र. - 22/26 दिनांक 07.03.2026 कायम कर पृथक से अपराध क्र. 89/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में, योगेश साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में, श्री मोहसिन खान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर के पर्यवेक्षण में, थाना कांकेर द्वारा विषेष टीम गठित की जाकर नाबालिक बालिका व अज्ञात आरोपी के बारे में पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी की नाबालिक बेटी का पता तलाश के दौरान परिजनों के पेश करने पर दस्तयाब कर नाबालिक बालिका से पुछताछ करने पर एक व्यक्ति जो सफेद रंग का शर्ट एवं काले रंग का पैंट पहना हुआ था, उसके साथ एक और लडका था दोनों खेत की ओर ले जाकर गलत काम किया जाना बताई। ग्रामीणों से पुछताछ करने पर दिनांक 07 मार्च को रात्रि में गांव के अमित जैन और उसके दोस्त रोहन जैन को प्रार्थी के घर आस-पास घूमते देखना बताने पर दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर आरोपीगण के द्वारा दिनांक घटना को अपराध घटित करना कबूल करने पर आरोपी अमित कुमार जैन एवं रोहन जैन के द्वारा अपराध धारा 65(2),70(2),332 बीएनएस, 4,6,8,10 पाॅक्सो एक्ट का घटित होना पाये जाने से उक्त धारा का समावेश कर आरोपीगण के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। करवाई में पुलिस टीम में निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, सउनि भुनेश्वरी भगत, महिला प्रधान आरक्षक हितेश्वरी चेलक, आरक्षक रामू जुर्री, आरक्षकनअनिल मरकाम, महिला आरक्षक सुभिया गोटा शामिल थे। कांकेर पुलिस की अपील अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती हें, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही हैं। यह दी गई हर सुचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।2
- *✰तत्वदर्शी संत कौन है, उसकी पहचान क्या है?✰* जानने के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- Post by SAHIL Bhagat1
- छतरपुर जिले में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती पकड़ी और उसे नष्ट कर1
- उमरगाँव(अ) में वन प्रबंधन समिति के सम्मेलन में लिए गए अहम निर्णय।1
- ईरान को युद्ध में अबतक कितना नुकसान?1
- 24 अगस्त 2021 का क्लिप।1
- जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के तहत थानाध्यक्ष का दायित्व संभाला कांकेर। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) वर्ष 2024 के RR-77 बैच के प्रशिक्षु अधिकारी प्रतीक दादासाहब बंसोडे ने सोमवार को जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के अंतर्गत थाना सिटी कोतवाली कांकेर में थानाध्यक्ष का प्रभार ग्रहण किया। प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना सिटी कोतवाली में पदस्थ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और कानून-व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने थाने में पदस्थ सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रशिक्षु IPS अधिकारी बंसोडे ने कहा कि स्थानीय पुलिस बल के समन्वय और सशक्त सहयोग से थाना क्षेत्र के सभी मामलों का त्वरित और प्रभावी निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के हित में सदैव तत्पर रहेगी तथा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।3