जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायपालिका की एक ऐसी सशक्त इकाई , जो न्याय को केवल न्यायालयों की दीवारों तक सीमित नहीं रखती - सचिव साक्षी सिंह मऊ ।नगर पालिका कम्यूनिटी हाल में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का हुआ आयोजन मऊ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में रविवार को नगर पालिक कम्यूनिटी हाल में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर] का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी श्री चन्द्रगुप्त, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश निरंजन चन्द्र पाण्डेय, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र नोडल अधिकारी बाकर शमीम रिजवी प्राधिकरण की सचिव साक्षी सिंह ए0डी0जे0 राजीव कुमार वत्स ए0डी0एम0 सत्यप्रिय सिंह सी0जे0एम0 डा0 कृष्ण प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया । इस दौरान परिसर में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ जागरुकता शिविर का शुभारम्भ हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज न्याय की अवधारणा परिपूर्ण हो रही है न्यायिक अधिकारी केवल अदालतों में वैठकर न्याय देने तक सीमित नही रह गये है बल्कि वह समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय मिले और सरकार की योजनाओं से वह लाभान्वित हो इसकी भी पहल हो चुकी है। प्राधिकरण की सचिव साक्षी सिंह ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायपालिका की एक ऐसी सशक्त इकाई है, जो न्याय को केवल न्यायालयों की दीवारों तक सीमित नहीं रखती, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करती है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु आज इस मेगा विधिक एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रशासन के विभिन्न जनकल्याणकारी विभागों द्वारा अपनी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए हैं।आगे कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21, 22 एवं 39 ए की भावना को साकार करती है, जो प्रत्येक नागरिक को जीवन, स्वतंत्रता एवं समान न्याय का अधिकार प्रदान करती है। कहा कि प्रत्येक वर्ष चार लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है, जो वैकल्पिक विवाद निस्तारण का प्रभावी मंच है। नालसा की टोल-फ्री हेल्पलाइन संख्या 15100 उपलब्ध है, जिस पर कॉल कर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है तथा विधिक सलाह एवं सहायता प्राप्त कर सकता है। शिविर में ए0डी0जे0 दीपनरायण तिवारी, ए0डी0जे0 राजीव कुमार वत्स, सीजेएम डा0 के0पी0 सिंह, सिविल जज सि0डी0 अरुणांजलि सिंह, एसीजेएम सिद्धार्थ चतुर्वेदी, सिविल जज जू0डि0सदर, प्रियंका शर्मा जे0एम0 प्रियंका आजाद, सिविज जू0डि0 मु0वाद गोहना आकांक्षा सिंह, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मधुवन अमरनाथ सिविल जज जू0डि0 ममता यादव, जे0एम0 फास्ट ट्रैक काजल श्रीवास्तव,सि0जज जू0डि0एफ.टी.सी. स्तुति सोनकर ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी वाकर शमीम रिजवी और संचालन सिविल जज सि0डी0अरुणांजलि सिंह ने किया। इन विभाग की ओर से लगाये गये थे स्टालः- नगर पालिक कम्यूनिटी हाल में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवन मिशन, जिला उद्योग, प्रोवेशन, समाज कल्याण, मनरेगा, जिला वेसिक शिक्षा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रम विभाग, पूर्ति विभाग अग्रणी जिला प्रवंधक वैंक, स्वास्थ्य विभाग मत्स्य कृषि, उद्यान, यू0पी0नेडा, डूडा, सूचना जन सम्पर्क विभाग, नगर पालिका, जिला पंचायत, यूवा कल्याण पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। ------------------------------ इन लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ नगर पालिक कम्यूनिटी हाल में आयोजित वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में जिन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला, उसमें उद्योग विभाग से राहुल कुमार आशीष कुमार गुप्ता अर्चना यादव ममता भारती लाभान्वित हुए। वही समाज कल्याण विभाग से रामकरण राम, वहादुर श्याम नरायण, सवरु यादव व तपेश्वर को वृद्धावस्था पेन्शन योजना का स्वीकृत पत्र प्रदान किया गया। इसी क्रम में डूडा विभाग से वेचनी देवी दुर्गावती देवी करिश्मा और मन्जू देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र मिला। वही दीपक कुमार भारद्वाज एवं तायरा फातिमा को पी0एम0 स्वनिधि योजना के तहत चेक प्रदान किया गया। दिव्यांगजन सश्क्तिकरण विभाग की तरफ से नन्दनी एवं रामविलाश को व्हील चेयर मिला। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पी0जी0फन्ड के तहत सोनिसा प्रेरण उत्पादक समूह शिव कृपा प्रेरणा महिला उत्पादक समूह, प्रियदर्शी प्रेरणा महिला उत्पादक समूह, तमसा प्रेरणा महिला उत्पादक समूह, वीणा प्रेरणा महिला उत्पादक समूह को चेक दिया गया। जिला पूर्ति विभाग की ओर से किरन, सैरुननिशा और रामसुतिया को राशन कार्ड दिया गया। वही जिला प्रोवेशन विभाग की ओर से सिन्धु मिश्रा, चन्द्रकला, निर्मला, उर्मिला देवी, नीरमा देवा को निराश्रित महिला पेन्शन तथा संजना गुप्ता सलोनी राव, महक, वैष्वी कश्यप इरम मिस्वा को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का स्वीकृति पत्र दिया गया। वही कस्तुरबा गाधी आवासीय वालिका विद्यालय रतनपुरा और कोपागंज को वेटी वचाओं वेटी पढाओं योजनांतगर्त किशोरी क्लव के लिए स्पोर्ट किट दिया गया। तथा श्रम विभाग की ओर से महेन्द्र गौड, मनोज राम प्रमिला देवी रेनू और मुन्नी देवी को निर्माण कामगार मृत्यू एवं दिव्यांगता सहायता योजना के तहत दो-दो लाख रुपये का फिक्स डिपाजिट दिया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायपालिका की एक ऐसी सशक्त इकाई , जो न्याय को केवल न्यायालयों की दीवारों तक सीमित नहीं रखती - सचिव साक्षी सिंह मऊ ।नगर पालिका कम्यूनिटी हाल में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का हुआ आयोजन मऊ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में रविवार को नगर पालिक कम्यूनिटी हाल में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर] का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी श्री चन्द्रगुप्त, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश निरंजन चन्द्र पाण्डेय, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र नोडल अधिकारी बाकर शमीम रिजवी प्राधिकरण की सचिव साक्षी सिंह ए0डी0जे0 राजीव कुमार वत्स ए0डी0एम0 सत्यप्रिय सिंह सी0जे0एम0 डा0 कृष्ण प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया । इस दौरान परिसर में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ जागरुकता शिविर का शुभारम्भ हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज न्याय की अवधारणा परिपूर्ण हो रही है न्यायिक अधिकारी केवल अदालतों में वैठकर न्याय देने तक सीमित नही रह गये है बल्कि वह समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय मिले और सरकार की योजनाओं से वह लाभान्वित हो इसकी भी पहल हो चुकी है। प्राधिकरण की सचिव साक्षी सिंह ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायपालिका की एक ऐसी सशक्त इकाई है, जो न्याय को केवल न्यायालयों की दीवारों तक सीमित नहीं रखती, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करती है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु आज इस मेगा विधिक एवं
सेवा शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रशासन के विभिन्न जनकल्याणकारी विभागों द्वारा अपनी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए हैं।आगे कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21, 22 एवं 39 ए की भावना को साकार करती है, जो प्रत्येक नागरिक को जीवन, स्वतंत्रता एवं समान न्याय का अधिकार प्रदान करती है। कहा कि प्रत्येक वर्ष चार लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है, जो वैकल्पिक विवाद निस्तारण का प्रभावी मंच है। नालसा की टोल-फ्री हेल्पलाइन संख्या 15100 उपलब्ध है, जिस पर कॉल कर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है तथा विधिक सलाह एवं सहायता प्राप्त कर सकता है। शिविर में ए0डी0जे0 दीपनरायण तिवारी, ए0डी0जे0 राजीव कुमार वत्स, सीजेएम डा0 के0पी0 सिंह, सिविल जज सि0डी0 अरुणांजलि सिंह, एसीजेएम सिद्धार्थ चतुर्वेदी, सिविल जज जू0डि0सदर, प्रियंका शर्मा जे0एम0 प्रियंका आजाद, सिविज जू0डि0 मु0वाद गोहना आकांक्षा सिंह, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मधुवन अमरनाथ सिविल जज जू0डि0 ममता यादव, जे0एम0 फास्ट ट्रैक काजल श्रीवास्तव,सि0जज जू0डि0एफ.टी.सी. स्तुति सोनकर ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी वाकर शमीम रिजवी और संचालन सिविल जज सि0डी0अरुणांजलि सिंह ने किया। इन विभाग की ओर से लगाये गये थे स्टालः- नगर पालिक कम्यूनिटी हाल में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवन मिशन, जिला उद्योग, प्रोवेशन, समाज कल्याण, मनरेगा, जिला वेसिक शिक्षा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रम विभाग, पूर्ति विभाग अग्रणी जिला प्रवंधक वैंक, स्वास्थ्य विभाग मत्स्य कृषि, उद्यान, यू0पी0नेडा, डूडा, सूचना जन सम्पर्क विभाग, नगर पालिका, जिला पंचायत, यूवा कल्याण पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। ------------------------------ इन लोगों को
मिला सरकारी योजनाओं का लाभ नगर पालिक कम्यूनिटी हाल में आयोजित वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में जिन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला, उसमें उद्योग विभाग से राहुल कुमार आशीष कुमार गुप्ता अर्चना यादव ममता भारती लाभान्वित हुए। वही समाज कल्याण विभाग से रामकरण राम, वहादुर श्याम नरायण, सवरु यादव व तपेश्वर को वृद्धावस्था पेन्शन योजना का स्वीकृत पत्र प्रदान किया गया। इसी क्रम में डूडा विभाग से वेचनी देवी दुर्गावती देवी करिश्मा और मन्जू देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र मिला। वही दीपक कुमार भारद्वाज एवं तायरा फातिमा को पी0एम0 स्वनिधि योजना के तहत चेक प्रदान किया गया। दिव्यांगजन सश्क्तिकरण विभाग की तरफ से नन्दनी एवं रामविलाश को व्हील चेयर मिला। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पी0जी0फन्ड के तहत सोनिसा प्रेरण उत्पादक समूह शिव कृपा प्रेरणा महिला उत्पादक समूह, प्रियदर्शी प्रेरणा महिला उत्पादक समूह, तमसा प्रेरणा महिला उत्पादक समूह, वीणा प्रेरणा महिला उत्पादक समूह को चेक दिया गया। जिला पूर्ति विभाग की ओर से किरन, सैरुननिशा और रामसुतिया को राशन कार्ड दिया गया। वही जिला प्रोवेशन विभाग की ओर से सिन्धु मिश्रा, चन्द्रकला, निर्मला, उर्मिला देवी, नीरमा देवा को निराश्रित महिला पेन्शन तथा संजना गुप्ता सलोनी राव, महक, वैष्वी कश्यप इरम मिस्वा को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का स्वीकृति पत्र दिया गया। वही कस्तुरबा गाधी आवासीय वालिका विद्यालय रतनपुरा और कोपागंज को वेटी वचाओं वेटी पढाओं योजनांतगर्त किशोरी क्लव के लिए स्पोर्ट किट दिया गया। तथा श्रम विभाग की ओर से महेन्द्र गौड, मनोज राम प्रमिला देवी रेनू और मुन्नी देवी को निर्माण कामगार मृत्यू एवं दिव्यांगता सहायता योजना के तहत दो-दो लाख रुपये का फिक्स डिपाजिट दिया गया।
- मऊ। घोसी तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के बनगावां स्थित दी किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड से संबद्ध गन्ना किसानों की पेराई व्यवस्था को दी किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड सठियांव में स्थानांतरित करने के विरोध में जनप्रतिनिधियों और किसानों का धरना जारी है। रविवार को पूरे दिन में चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक से करीब पांच दौर की वार्ता के बावजूद भी मामले का हल नहीं निकल सका। वहीं दूसरी ओर ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किसानों का गन्ना चीनी मिल गेट पर ही तौल होने और पेराई सठियांव में होने की जानकारी दी लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसान अपनी मांग पर अड़े रहे और धरना जारी रखा। घोसी तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के बनगांवा स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल में 4 दिसंबर 2025 को 18 लाख कुंतल गन्ना पेराई के लक्ष्य के साथ सत्र का शुभारंभ किया था। उद्घाटन नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया था। मिल प्रबंधन के अनुसार 17 फरवरी तक 71 क्रॉप डे में कुल 196 घंटे मिल बंद रही। इस अवधि में 17.34 लाख कुंतल जारी इंडेंट के सापेक्ष केवल 11.68 लाख कुंतल गन्ने की ही पेराई हो सकी, जबकि 5.81 लाख कुंतल गन्ना सट्टा अवशेष रह गया। प्रबंधन का कहना है कि शेष सत्र में लगभग 3.10 लाख कुंतल अतिरिक्त गन्ना उपलब्ध होने की संभावना है। हालांकि, मिल की पुरानी यांत्रिक व्यवस्था के कारण पूर्ण क्षमता से संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। इससे गन्ना स्टेल हो रहा है, टीएआई बढ़ रही है और रिकवरी घटने से मिल को आर्थिक नुकसान की आशंका है। इसी परिप्रेक्ष्य में, गन्ना आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार अवशेष गन्ना किसानों को सठियांव मिल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। गन्ना तौल के लिये चीनी मिल में लाईन में लगे किसानों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह उग्र हो गये और रविवार की सुबह मिल गेट पर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। उक्त धरना प्रदर्शन में राजनीतिक दलों ने उनका भरपूर समर्थन किया। वार्ता के दौरान चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक महेन्द्र प्रसाद ने किसानों से 22 फरवरी तक निर्गत की गई पर्ची की तौल मिल में करने का मौखिक आश्वासन दिया लेकिन किसान लिखित रूप से इसकी मांग करते हुए धरने पर डटे रहे। इस दौरान सपा नेता व घोसी के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत कुमार सिंह, भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष गया प्रसाद, किसान यूनियन के महामंत्री मिथिलेश कुमार, अवधेश बागी सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे। मिल गेट पर तौल होने पर भी घाटे में होगा किसान घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। दि किसान सहकारी चीनी मिल घोसी में रविवार को मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों का कहना था कि मंत्री जी ने मिल गेट पर तौल होने की बात तो कही है लेकिन सठियांव में पेराई के लिए गन्ना ले जाने के एवज में जो करीब 13 रुपये प्रति कुंतल की कटौती की जायेगी उसका निराकरण नहीं किये जाने से किसान ससंकित हैं। --3
- Post by SONI DEVI1
- Post by Ajay Kumar1
- मऊ । पाइप लाइन डालने के लिए ठेकेदार ने सड़क को खोद कर छोड़ दी सिविल जूनियर इंजीनियर अभय कुमार सिंह ने ठेकेदार की जमकर लगाई क्लास #Mau #जलजीवनमिशन1
- भीटी चौक पर डिवाइडर का कार्य चल रहा है...! #jeettaklivenews #NayeBharatKaNayaUP #दलजीतसिंह #HumaraUP #maumahadev #reelsviralシ #fbreels #facebookreels #reelschallenge #VikasExpress1
- ➡️ सामुदायिक शौचालय बदहाल, ➡️ ग्रामीण खुले में शौच को मजबूर: ➡️ स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों में गंदगी। ➡️ टूटी टूटा पड़ा हुआ और पानी नहीं। ➡️ पूरा मामला सीयर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत तिरनई खुर्द का है।1
- 📰 खैरानिरफी में सड़क निर्माण पर सवाल, वीडियो वायरल रसड़ा विधानसभा के खैरा निरफी गांव में 2020–21 में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण दिखाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि न उस समय सड़क बनी और न ही वर्तमान में स्थल पर कोई निर्माण मौजूद है। इसी बीच 2026 में निर्माण का बोर्ड लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।1
- मऊ । रविवार को मधुबन के दरगाह में पकड़ी चौक पर एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। एसबी हॉस्पिटल बासू नगर दरगाह के सौजन्य से आयोजित इस हेल्थ शिविर में परामर्श, जाँच, दवाइयां सभी निशुल्क रहे। सुबह के 10:00 से दोपहर के 2:00 तक चले इस कार्यक्रम में 150 से अधिक मरीज का निशुल्क उपचार हुआ। इन्हें दवाइयां भी दी गयी। मेडिकल कैंप की एक खास बात किया रही कि इसमें शुगर, हीमोग्लोबिन टाइफाइड मलेरिया जैसे कई जांच पूरी तरह निशुल्क रहे। हेल्थ शिविर में एसबी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नीतीश शर्म (MBBS, MD) ने अपनी सेवाएं दी। उन्होंने मरीजों को बदलते मौसम के प्रति जागरूक भी किया। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की नसीहत की। कैंप में निशुल्क ऑपरेशन के लिए मरीजों का पंजीकरण भी किया गया। प्रबंधक शिवदेनी उर्फ साधु ने बताया कि आगामी 25 फरवरी को अस्पताल पर निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। उस दिन डॉ. पूजा पांडे, डॉ. दिव्या श्याम यादव, डॉ. दीपेश श्रीवास्तवा जैसे कई जाने-माने चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। मेडिकल कैंप में लैब टेक्नीशियन विनीत गिरी, मीना यादव, रोशनी यादव, सरोज राय, सुबोध कांत, राजीव कुमार, सुरेंदर कुमार आदि मौजूद रहे।1