logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घर के बाहर खड़ी महिला को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत हजारा,पीलीभीत। जनपद के हजारा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी महिला को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम मुरेनिया गांधीनगर निवासी बसंती देवी (60) पत्नी स्वर्गीय बिरजू मंगलवार रात करीब 10 बजे अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने नियंत्रण खो दिया और सीधे बसंती देवी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहित पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों और परिजनों एंव पुलिस ने आनन-फानन में घायल महिला को उपचार के लिए पीएचसी भरतपुर हजारा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीएचसी पलियां कलां, जनपद खीरी रेफर कर दिया गया। परिजन तुरंत उन्हें सीएचसी पलियां कलां लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत अधिक गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई।वृद्धा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सीएचसी पलियां कलां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।थाना हजारा प्रभारी शरद यादव ने बताया कि मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। टक्कर मारने वाले मोटरसाइकिल चालक की तलाश की जा रही है।उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

6 hrs ago
user_Meenu barkaati
Meenu barkaati
Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by यूपी समाचार
    1
    Post by यूपी समाचार
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हजारा,पीलीभीत।ट्रांस शारदापार जिला पंचायत वार्ड नंबर 1 के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पूर्वांचल के प्रमुख आस्था पर्व छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए छठ पूजा घाटों के निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। इसी बुधवार को जिला पंचायत सदस्य रूपेंद्र कौर पत्नी मनजीत सिंह की ओर से उनके प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनजीत सिंह ने कई गांवों में छठ पूजा घाटों और अन्य विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्राम शास्त्री नगर, सिद्ध नगर, नेहरू नगर, गांधी नगर, राणा प्रताप नगर और गौतम नगर में छठ पूजा घाटों के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इसके साथ ही बैलहा की बाजार घाट में अंतिम संस्कार के लिए बनाए जाने वाले अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनजीत सिंह ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ पूजा एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आस्था से जुड़ा पर्व है। इस पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित घाट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन घाटों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि लोग श्रद्धा और व्यवस्था के साथ पूजा-अर्चना कर सकें।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से छठ पूजा के लिए उचित घाटों की व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जिला पंचायत सदस्य रूपेंद्र कौर के प्रयासों से अब विभिन्न गांवों में स्थायी छठ पूजा घाटों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत किया और जिला पंचायत सदस्य रूपेंद्र कौर का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि इन घाटों के निर्माण से न केवल धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि क्षेत्र में स्वच्छता और व्यवस्थाओं में भी सुधार होगा।
    1
    हजारा,पीलीभीत।ट्रांस शारदापार जिला पंचायत वार्ड नंबर 1 के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पूर्वांचल के प्रमुख आस्था पर्व छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए छठ पूजा घाटों के निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। इसी बुधवार को जिला पंचायत सदस्य रूपेंद्र कौर पत्नी मनजीत सिंह की ओर से उनके प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनजीत सिंह ने कई गांवों में छठ पूजा घाटों और अन्य विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्राम शास्त्री नगर, सिद्ध नगर, नेहरू नगर, गांधी नगर, राणा प्रताप नगर और गौतम नगर में छठ पूजा घाटों के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इसके साथ ही बैलहा की बाजार घाट में अंतिम संस्कार के लिए बनाए जाने वाले अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनजीत सिंह ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ पूजा एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आस्था से जुड़ा पर्व है। इस पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित घाट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन घाटों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि लोग श्रद्धा और व्यवस्था के साथ पूजा-अर्चना कर सकें।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से छठ पूजा के लिए उचित घाटों की व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जिला पंचायत सदस्य रूपेंद्र कौर के प्रयासों से अब विभिन्न गांवों में स्थायी छठ पूजा घाटों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत किया और जिला पंचायत सदस्य रूपेंद्र कौर का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि इन घाटों के निर्माण से न केवल धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि क्षेत्र में स्वच्छता और व्यवस्थाओं में भी सुधार होगा।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by संदीप निडर
    1
    Post by संदीप निडर
    user_संदीप निडर
    संदीप निडर
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कलीनगर के भैरो कला में पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट, पुलिस मामले की जांच में जुटी
    1
    कलीनगर के भैरो कला में पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट, पुलिस मामले की जांच में जुटी
    user_इंद्रजीत सिंह राजपूत संपादक
    इंद्रजीत सिंह राजपूत संपादक
    Association or organisation Pilibhit, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • Village Shivpuriya post Kalyanpur khas pani ka pipe leakage kar raha hai Pani barbad ho raha hai
    1
    Village Shivpuriya post Kalyanpur khas pani ka pipe leakage kar raha hai Pani barbad ho raha hai
    user_Ompal Gangwar
    Ompal Gangwar
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Prashant mishra
    1
    Post by Prashant mishra
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *हाल ही में भाजपा सभासद मनोज गुप्ता को एक ड्रग डीलर ने दी थी जान से मारने की धमकी* *जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल* *वीडियो वायरल होने के बाद तमाम सभासद आक्रोशित होकर पहुंचे पलिया थाने* *ड्रग्स डीलरों पर शख्त कार्रवाई की कर रहे थे मांग; कोतवाली प्रभारी के अनुसार गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, जिला बदर, संपत्ति कुर्क जैसी ठोस कार्यवाही की गई है* *किंतु सभासदों का कहना था कि संपत्ति जपतिकरण और बुलडोजर कार्रवाई हो; कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हम इसके लिए लिखित कार्रवाई कर सकते हैं किंतु बुलडोजर कार्रवाई शासनादेश के बाद ही होती है* *बातें बातों में मामला तूल पकड़ गया और तकरीबन थाने पहुंचे 40 से 50 सभासद बिना शिकायती पत्र दिए ही वापस लौट गए* *आक्रोशित सभासदों ने कोतवाली का सहयोग करने से साफ मना किया है और बताया कि हम पीस कमेटी बैठक का भी बहिष्कार कर रहे हैं; पीस कमेटी के बैठक में कोई भी सभासद शामिल नहीं होगा* *अगर इन ड्रग माफियाओं पर बुलडोजर और संपत्ति के जपतिकरण की कार्यवाही नहीं कि गई तो हम आगे के लिए कूच करेंगे*
    4
    *हाल ही में भाजपा सभासद मनोज गुप्ता को एक ड्रग डीलर ने दी थी जान से मारने की धमकी* 
*जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल* 
*वीडियो वायरल होने के बाद तमाम सभासद आक्रोशित होकर पहुंचे पलिया थाने* 
*ड्रग्स डीलरों पर शख्त कार्रवाई की कर रहे थे मांग; कोतवाली प्रभारी के अनुसार गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, जिला बदर, संपत्ति कुर्क जैसी ठोस कार्यवाही की गई है* 
*किंतु सभासदों का कहना था कि संपत्ति जपतिकरण और बुलडोजर कार्रवाई हो; कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हम इसके लिए लिखित कार्रवाई कर सकते हैं किंतु बुलडोजर कार्रवाई शासनादेश के बाद ही होती है* 
*बातें बातों में मामला तूल पकड़ गया और तकरीबन थाने पहुंचे 40 से 50 सभासद बिना शिकायती पत्र दिए ही वापस लौट गए* 
*आक्रोशित सभासदों ने कोतवाली का सहयोग करने से साफ मना किया है और बताया कि हम पीस कमेटी बैठक का भी बहिष्कार कर रहे हैं; पीस कमेटी के बैठक में कोई भी सभासद शामिल नहीं होगा*
*अगर इन ड्रग माफियाओं पर बुलडोजर और संपत्ति के जपतिकरण की कार्यवाही नहीं कि गई तो हम आगे के लिए कूच करेंगे*
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by यूपी समाचार
    1
    Post by यूपी समाचार
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.