logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह की पुण्यतिथि पर शहादत को सलाम, बिहार रेजिमेंट सेना के अधिकारी हुए शामिल। सवाई माधोपुर: जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीर सपूत कैप्टन रिपुदमन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन 'सेवा परमो धर्म' ग्रुप के तत्वाधान में किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी और सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे. इस अवसर पर बिहार रेजीमेंट के सेना के अधिकारियों ने भी शिरकत की और शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए.

4 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
4 hrs ago

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह की पुण्यतिथि पर शहादत को सलाम, बिहार रेजिमेंट सेना के अधिकारी हुए शामिल। सवाई माधोपुर: जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीर सपूत कैप्टन रिपुदमन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन 'सेवा परमो धर्म' ग्रुप के तत्वाधान में किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी और सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे. इस अवसर पर बिहार रेजीमेंट के सेना के अधिकारियों ने भी शिरकत की और शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए.

More news from Dausa and nearby areas
  • सिलेंडर भभकने से आग, 5 बकरियां जली लालसोट क्षेत्र के बाढ़ प्रेमपुरा गांव में मेवाराम पुत्र भागल्या मीना के सिलेंडर भभकने से छप्परपोश मकान में आग लग गई। हादसे में 2 छप्पर जल गए और 5 बकरियों की मौत हो गई। अनाज, नकदी व घरेलू सामान सहित करीब 5.60 लाख रुपये का नुकसान हुआ। सूचना पर झांपदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सहायता करने की मांग की।
    2
    सिलेंडर भभकने से आग, 5 बकरियां जली
लालसोट क्षेत्र के बाढ़ प्रेमपुरा गांव में मेवाराम पुत्र भागल्या मीना  के सिलेंडर भभकने से छप्परपोश मकान में आग लग गई। हादसे में 2 छप्पर जल गए और 5 बकरियों की मौत हो गई। अनाज, नकदी व घरेलू सामान सहित करीब 5.60 लाख रुपये का नुकसान हुआ। सूचना पर झांपदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सहायता करने की मांग की।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    5 hrs ago
  • पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव नही कराए जाने के खिलाफ संगठन बठाओ लोकतंत्र बचाओ की ग्राम पंचायत व मंडल तलावड़ा कुनकटा कलाँ वाड कलाँ नुक्कड़ सभा अभियान मच्छीपुरा में किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने ग्राम पंचायत अध्यक्षों की नुक्कड़ सभा की गई हिम्मत सिंह जी विस्तार से अपनी कार्यकारिणी समझाया जिसमें समस्त कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष मौजूद थे पी सी सी सदस्य मुकेश शर्मा दीपचंद जागिड़ पुष्पेन्द्र मीनापाड़ा रुपचन्द सैनी एडवोकेट प्यारेलाल मीना सत्यनारायण गुर्जर बुधराम खटाना राजूलाल सैनी जगदीश सैनी दिनेश सैनी जगदीश राजावत लेखराज रेगर प्यारेलाल नारायणपुर प्रकाश सैनी 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026
    1
    पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव नही कराए जाने के खिलाफ 
संगठन बठाओ लोकतंत्र 
बचाओ की ग्राम पंचायत व मंडल तलावड़ा कुनकटा कलाँ वाड कलाँ नुक्कड़ सभा 
अभियान मच्छीपुरा में किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने ग्राम पंचायत अध्यक्षों की नुक्कड़ सभा की गई हिम्मत सिंह जी विस्तार से अपनी कार्यकारिणी समझाया जिसमें समस्त कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष मौजूद थे पी सी सी सदस्य मुकेश शर्मा दीपचंद जागिड़ पुष्पेन्द्र मीनापाड़ा रुपचन्द सैनी एडवोकेट प्यारेलाल मीना सत्यनारायण गुर्जर बुधराम खटाना राजूलाल सैनी जगदीश सैनी दिनेश सैनी जगदीश राजावत लेखराज रेगर प्यारेलाल नारायणपुर प्रकाश सैनी 
01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    12 hrs ago
  • :- नन्हें बच्चों व शिक्षको ने निकाली प्रवेशोत्सव रैली:- बरनाला :- तहसील के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टिगरिया में नवीन सत्र 2026-27 में नामांकन वृद्धि हेतु गांव के मुख्य मार्गों से प्रवेश रैली निकाली। संस्था प्रधान कांजी बैरवा ने बताया कि स्थानीय विद्यालय मे बच्चों के प्रवेश हेतु अभिभावकों को प्रेरित करने वास्ते रैली निकाली गई। विभागीय कैलेण्डर केअनुरुप शिक्षको द्वारा हाऊस - होल्ड सर्वे का कार्य भी किया जा रहा है। नवीन सत्र के प्रथम दिवस पर मां शारदे की वंदना के पश्चात सभी बच्चों के अक्षत -तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया । प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत बच्चों ने शिक्षाप्रद स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर व सरकारी विद्यालय में आओ , नि: शुल्क शिक्षा पाओ , पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी आदि नारे लगाते हुए गांव के मुख्य मार्गों से रैली निकाली। प्रभारी शिक्षक कालूराम प्रजापत व साथी शिक्षको ने रैली के दौरान अभिभावकों को राजकीय विद्यालयों में प्राप्त सरकारी योजनाओं व सुविधाओ की जानकारी देकर प्रवेश हेतु प्रेरित किया।रैली के दौरान बच्चों को रूकमकेश मीना व हेमराज प्रजापत द्वारा मिठाई वितरण की। रामहरि घुणावत द्वारा सभी बच्चों को स्टेशनरी वितरण कर उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर शिक्षक मोहनलाल ढोली, अर्जुन लाल यादव, सिराज खान,राजेंद्र यादव और बच्चे उपस्थित रहे।
    1
    :- नन्हें बच्चों व शिक्षको ने निकाली प्रवेशोत्सव रैली:-
बरनाला :- तहसील के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टिगरिया में  नवीन सत्र 2026-27 में नामांकन वृद्धि हेतु  गांव के मुख्य मार्गों से प्रवेश  रैली निकाली। संस्था प्रधान कांजी बैरवा ने बताया कि स्थानीय विद्यालय मे बच्चों के प्रवेश हेतु अभिभावकों को प्रेरित करने वास्ते रैली निकाली गई। विभागीय कैलेण्डर केअनुरुप शिक्षको द्वारा हाऊस - होल्ड सर्वे का कार्य भी किया जा रहा है। नवीन सत्र के प्रथम दिवस पर मां शारदे की वंदना के पश्चात  सभी बच्चों के अक्षत -तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया । प्रवेशोत्सव  कार्यक्रम के तहत  बच्चों ने  शिक्षाप्रद स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर व सरकारी  विद्यालय में आओ , नि: शुल्क शिक्षा पाओ , पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी आदि नारे लगाते हुए गांव के मुख्य मार्गों से रैली निकाली। प्रभारी शिक्षक कालूराम प्रजापत  व साथी शिक्षको ने रैली के दौरान अभिभावकों को राजकीय विद्यालयों में प्राप्त सरकारी योजनाओं व सुविधाओ की जानकारी देकर  प्रवेश हेतु प्रेरित किया।रैली के दौरान  बच्चों को रूकमकेश मीना व हेमराज  प्रजापत द्वारा मिठाई वितरण की। रामहरि घुणावत द्वारा सभी बच्चों को स्टेशनरी वितरण कर उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर शिक्षक मोहनलाल ढोली, अर्जुन लाल यादव, सिराज खान,राजेंद्र यादव और बच्चे उपस्थित रहे।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • ⚡ प्रकृति का अद्भुत नजारा! 🌩️ आसमान में बिजली का कड़कना ऐसा लग रहा था मानो प्रकृति अपनी ताकत का एहसास करा रही हो। हर चमक के साथ दिल की धड़कन तेज और नज़ारा और भी रोमांचक हो गया। 🌌 सच में, प्रकृति के ये रूप जितने खूबसूरत हैं, उतने ही शक्तिशाली भी! 💫 #Nature #Lightning #AmazingView #Prakriti
    1
    ⚡ प्रकृति का अद्भुत नजारा! 🌩️
आसमान में बिजली का कड़कना ऐसा लग रहा था मानो प्रकृति अपनी ताकत का एहसास करा रही हो। हर चमक के साथ दिल की धड़कन तेज और नज़ारा और भी रोमांचक हो गया। 🌌
सच में, प्रकृति के ये रूप जितने खूबसूरत हैं, उतने ही शक्तिशाली भी! 💫
#Nature
#Lightning
#AmazingView
#Prakriti
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    9 min ago
  • चाकसू सहित आसपास के गांवों में भारी ओलावृष्टि, पकी फसलें चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा ---- चाकसू, फकरुद्दीन खान। राजस्थान के चाकसू कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद से शाम तक तेज आंधी और बारिश के साथ हुई भारी ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया और किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम के बीच आसमान से बर्फ के गोलों की तरह ओले गिरने लगे, जिससे खेतों में पड़ी पकी हुई फसलें बुरी तरह प्रभावित हो गईं। कई स्थानों पर ओलावृष्टि इतनी तीव्र थी कि कुछ ही मिनटों में खेतों और सड़कों पर सफेद परत जम गई, मानो बर्फबारी हो गई हो। स्थानीय किसानों के अनुसार गेहूं, चना सहित सब्जीवर्गीय फसलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि तैयार खड़ी फसल इस ओलावृष्टि की भेंट चढ़ गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। पीड़ित किसानों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कराया जाए और खराब हुई फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें इस संकट से राहत मिल सके।
    1
    चाकसू सहित आसपास के गांवों में भारी ओलावृष्टि, पकी फसलें चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा
----
चाकसू, फकरुद्दीन खान। राजस्थान के चाकसू कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद से शाम तक तेज आंधी और बारिश के साथ हुई भारी ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया और किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया।
अचानक बदले मौसम के बीच आसमान से बर्फ के गोलों की तरह ओले गिरने लगे, जिससे खेतों में पड़ी पकी हुई फसलें बुरी तरह प्रभावित हो गईं। कई स्थानों पर ओलावृष्टि इतनी तीव्र थी कि कुछ ही मिनटों में खेतों और सड़कों पर सफेद परत जम गई, मानो बर्फबारी हो गई हो।
स्थानीय किसानों के अनुसार गेहूं, चना सहित सब्जीवर्गीय फसलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि तैयार खड़ी फसल इस ओलावृष्टि की भेंट चढ़ गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
पीड़ित किसानों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कराया जाए और खराब हुई फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें इस संकट से राहत मिल सके।
    user_रिपोर्टर फकरुद्दीन खान
    रिपोर्टर फकरुद्दीन खान
    Local News Reporter चाकसू, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • लालसोट क्षेत्र में कई दिनों से दहशत फैला रहे पैंथर को वन विभाग ने देर रात ऑपरेशन चलाकर पकड़ लिया। उपखंड की ग्राम पंचायत गोल PHC के पास 26 मार्च से उसकी मूवमेंट देखी जा रही थी। सूचना पर पिंजरा लगाकर निगरानी रखी गई और रात करीब 12:30 बजे पैंथर उसमें कैद हो गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उसे सरिस्का के जंगल में छोड़ दिया। पैंथर के पकड़े जाने से क्षेत्र में अब स्थिति सामान्य हो गई है और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
    1
    लालसोट क्षेत्र में कई दिनों से दहशत फैला रहे पैंथर को वन विभाग ने देर रात ऑपरेशन चलाकर पकड़ लिया। उपखंड की ग्राम पंचायत गोल PHC के पास 26 मार्च से उसकी मूवमेंट देखी जा रही थी। सूचना पर पिंजरा लगाकर निगरानी रखी गई और रात करीब 12:30 बजे पैंथर उसमें कैद हो गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उसे सरिस्का के जंगल में छोड़ दिया। पैंथर के पकड़े जाने से क्षेत्र में अब स्थिति सामान्य हो गई है और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    6 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    13 hrs ago
  • सर्विस रोड नहीं बनने से करौली रोड ओवरब्रिज पर बढ़ी परेशानी पार्षद ने उप जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन गंगापुर सिटी। शहर के करौली मार्ग स्थित करौली फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज तैयार होने के बावजूद अब तक सर्विस रोड का निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 43 के पार्षद विकास ठेकला ने उप जिला कलेक्टर बृजेंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। पार्षद ने बताया कि सर्विस रोड के अभाव में आसपास की कॉलोनियों के निवासियों का आवागमन बाधित हो रहा है। क्षेत्र में उड़ती धूल-मिट्टी के कारण लोगों, राहगीरों और दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूली बच्चों की परेशानी भी बढ़ गई है। सिलोदा मोड़ से आगे स्कूल बसें नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों को असुविधा हो रही है। इसके अलावा कैलादेवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु भी रास्ते की समस्या से जूझ रहे हैं। पार्षद ने बताया कि सर्विस रोड नहीं होने से आमजन के साथ वाहन चालकों को भी जोखिम उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सर्विस रोड का निर्माण करवाने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और आवागमन सुचारु हो सके।
    2
    सर्विस रोड नहीं बनने से करौली रोड ओवरब्रिज पर बढ़ी परेशानी
पार्षद ने उप जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
गंगापुर सिटी।
शहर के करौली मार्ग स्थित करौली फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज तैयार होने के बावजूद अब तक सर्विस रोड का निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 43 के पार्षद विकास ठेकला ने उप जिला कलेक्टर बृजेंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है।
पार्षद ने बताया कि सर्विस रोड के अभाव में आसपास की कॉलोनियों के निवासियों का आवागमन बाधित हो रहा है। क्षेत्र में उड़ती धूल-मिट्टी के कारण लोगों, राहगीरों और दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूली बच्चों की परेशानी भी बढ़ गई है। सिलोदा मोड़ से आगे स्कूल बसें नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों को असुविधा हो रही है।
इसके अलावा कैलादेवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु भी रास्ते की समस्या से जूझ रहे हैं। पार्षद ने बताया कि सर्विस रोड नहीं होने से आमजन के साथ वाहन चालकों को भी जोखिम उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सर्विस रोड का निर्माण करवाने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और आवागमन सुचारु हो सके।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.