जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न। विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा। बेतिया। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय सांसद-सह-अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने की। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। उप विकास आयुक्त श्री काजले वैभव नितिन ने पिछली बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन एवं वर्तमान प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में जन-जन स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, कृषि एवं किसान कल्याण, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, अल्पसंख्यक कल्याण, खेलो इंडिया सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए माननीय अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही सिठी विद्यालय के समीप खेल मैदान का निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-4) के अंतर्गत अधिक से अधिक योजनाएं शामिल करने तथा रिक्त पदों के विरुद्ध शत-प्रतिशत डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। माननीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध हो, प्रत्येक प्रखंड में नियमित रूप से आत्मा की बैठकें आयोजित हों, उदयपुर एवं लौरिया नंदनगढ़ के समीप सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाए तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध वसूली पर प्रभावी रोक लगाई जाए। बैठक के दौरान नल-जल योजनाओं के अनियमित संचालन की शिकायतों पर माननीय अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने सभी विधायकों से दो-दो पंचायतों के नाम उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन पंचायतों में पीएचईडी द्वारा संचालित नल-जल योजनाओं की गहन जांच कराई जाएगी और गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में माननीय सांसद, माननीय विधायक, माननीय विधान पार्षदों एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगणों ने विभिन्न मुद्दों की तरफ माननीय अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराया। माननीय अध्यक्ष ने समुचित कार्रवाई करने हेतु जिला प्रशासन को निर्देशित किया। जिला पदाधिकारी, श्री तरनजोत सिंह ने माननीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया गया कि उनके द्वारा दिये गए निर्देशों का ससमय अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में माननीय सांसद श्री सुनील कुमार, माननीय विधायिका श्रीमती रेणु देवी, माननीय विधायक श्री नन्दकिशोर राम, माननीय विधायक श्री राम सिंह, माननीय विधायक श्री संजय पाण्डेय, माननीय विधायक श्री विनय बिहारी, माननीय विधायक श्री नारायण प्रसाद, माननीय विधायक श्री अभिषेक रंजन, माननीय विधान पार्षद श्री बीरेन्द्र नारायण यादव एवं माननीय विधान पार्षद श्री सौरभ कुमार सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह, उप विकास आयुक्त श्री काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता श्री राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री अनिल कुमार सिन्हा तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता भी बैठक में मौजूद रहे।

- Kuldeep Yadav ne England ke chhote league mein jalva bhi kheti hai England ke maidan per1
- मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज ने 'टीबी मुक्त भारत' अभियान के तहत 10 मरीजों को दिया पोषण किट ।। टीबी उन्मूलन में सहयोग का लिया संकल्प ।। मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुगर इंडस्ट्रीज मझौलिया के सीजीएम उदयवीर सिंह और उनके टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को 'टीबी मुक्त भारत' अभियान के तहत निःक्षय पोषण योजना का फूड बास्केट किट वितरण किया।जानकारी सीएचसी मझौलिया के प्रभारी डॉ. अनुपम प्रसाद ने दी।उन्होंने चीनी मिल के इस कार्य की सराहना की। सीजीएम उदयवीर सिंह ने टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके उपचार में सहयोग देना तथा समाज में टीबी के प्रति जागरूकता लाने का संकल्प लिया।इस दौरान 10 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुगर इंडस्ट्रीज के सीजीएम उदय वीर सिंह ने कहा कि स्थापना काल से समाज सेवा के कार्यों से जुड़ी मिल हमेशा स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन अभियान की सफलता में पोषण आहार का सेवन महत्वपूर्ण हैं।इस अवसर पर जीएम स्टोर ए पी सिंह, जीएम कमर्शियल यू एन राय, जीएम केन शैलेन्द्र त्रिपाठी, एजीएम एच आर हरीश सिंह आदि शामिल रहे।सबों ने टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने और देश को टीबी मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।3
- 1. **मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज ने 'टीबी मुक्त भारत' अभियान के तहत 10 मरीजों को वितरित किए पोषण किट** 2. **बहुअरवा राम जानकी मठ के तालाब में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत** 3. **बसवरिया पराउटोला पंचायत में वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प** 4. **निजी खर्च से जर्जर सड़क की मरम्मत कर समाजसेवी साजिद आलम बने मिसाल, ग्रामीणों ने की सराहना** 5. **अनिश्चितकालीन हड़ताल से बेतिया-लौरिया की सफाई व्यवस्था चरमराई, कचरे का अंबार** 6. **75.52 लाख की लागत से बेतिया में बनेंगे पांच सार्वजनिक शौचालय और 12 मूत्रालय, महापौर ने दिए गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश**1
- Bangladesh Cricket Board changes ODI captain to Liton Das1
- सांसद संजय जायसवाल पहुंचे वनस्पति माई महोत्सव, छात्रों और कलाकारों को किया सम्मानित पूर्वी चंपारण के वनस्पति माई परिसर में आयोजित वनस्पति माई महोत्सव में सांसद संजय जायसवाल, विधायक बाबलू गुप्ता, SP, SDM सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास पर चर्चा की गई तथा प्रतिभाशाली छात्रों और सांस्कृतिक कलाकारों को सम्मानित किया गया।1
- शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; ससुराल वालों पर गंभीर आरोप बेतिया। पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी के महज चार महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके वालों ने इसे दहेज हत्या बताते हुए पति समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। मृतका की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के कटहिया वार्ड संख्या-6 निवासी सकीना खातून, पति फिरोज आलम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार चार महीने पहले ही सकीना की शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। विवाह के दौरान करीब 1 लाख 20 हजार रुपये नकद के साथ घरेलू उपयोग का अन्य सामान भी दहेज में दिया गया था। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर सकीना को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। उनका कहना है कि जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उसकी हत्या कर दी गई और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। घटना की खबर मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। परिजनों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए इसे सुनियोजित दहेज हत्या बताया है। उधर, पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुरूप दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- सुगौली के सपहा में ननिहाल आये तीन वर्षीय बालक की खेलने के दौरान नदी में डूबने से हुई मौत।1
- 🚨 गाड़ी चोरी होने का इंतज़ार मत कीजिए! आज ही अपनी कार, बाइक, ट्रैक्टर, बस या ट्रक में Search Point Technology का GPS लगवाइए और हर पल अपने वाहन पर रखिए नज़र। 📍 Live Location Tracking 📲 मोबाइल से 24×7 निगरानी 🔔 Instant Alerts 🛡️ सुरक्षित सफर, निश्चिंत जीवन 📞 संपर्क करें: 9931495415 #GPSTracker #VehicleSecurity #SearchPointTechnology #LiveTracking #GPSInstallation 🚨 गाड़ी चोरी होने का इंतज़ार मत कीजिए! आज ही अपनी कार, बाइक, ट्रैक्टर, बस या ट्रक में Search Point Technology का GPS लगवाइए और हर पल अपने वाहन पर रखिए नज़र। 📍 Live Location Tracking 📲 मोबाइल से 24×7 निगरानी 🔔 Instant Alerts 🛡️ सुरक्षित सफर, निश्चिंत जीवन 📞 संपर्क करें: 9931495415 #GPSTracker #VehicleSecurity #SearchPointTechnology #LiveTracking #GPSInstallation1
- आग से हजारों की संपती राख, गाय व किशोर झुलसा। ---- गैस पाईप के रिसाव से लगी आग। नौतन: थाना क्षेत्र के पुरन्दरपुर गांव में गुरुवार की देर रात गैस रिसाव होने से ओसियर चौधरी व रमेश चौधरी के घर में आग लग गई।इस घटना में एक गाय व रमेश चौधरी का चौदह वर्षीय पुत्र अन्नु कुमार बुरी तरह से झुलस गया।जिसका इलाज बेतिया जीमसीएच में चल रहा है।आग की इस घटना में गेहूं,चावल,मक्का व कपड़ा सहित करीब एक लाख रूपए के गहने भी जल गये।आग इतनी तेज थी की आस पास के सभी पड़ोसियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करना पड़ा। जब तक घर में रखी सारी संपत्ति जलकर राख हो गया।पिड़ित परिवार ने इस घटना की सूचना थाना व अंचल को दे दिया है ।सीओ अलका कुमारी ने बताया कि घटना की सुचना मिली है। संबंधित कर्मी को जांच कर रिपोर्ट अंचल कार्यालय में देने को बोला गया है।सरकारी स्तर पर जो भी सहायता होगी ।पिड़ित परिवार को दिया जाएगा।1