1 अगस्त 2026 को जिला फाजिल्का में दर्ज हुए मामलों का विवरण 25 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी करने वाले 3 व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज जलालाबाद - थाना सिटी जलालाबाद पुलिस ने 25 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी करने वाले 3 व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई शमीना कंबोज ने बताया कि उनको मदन लाल पुत्र हरबंस लाल निवासी गांधी नगर, जलालाबाद ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि कपिल कुमार उर्फ कपिल देव, शाम लाल उर्फ शाम सुंदर पुत्र टहिला राम निवासी गली पंजाब नेशनल बैंक वाली, जलालाबाद तथा प्रेम सिंह पुत्र सुरैण सिंह निवासी संतोख सिंह वाला ने उसके साथ प्लाट और दुकान का 21-03-2020 को 25 लाख रुपये में इकरारनामा किया और बयाने के रूप में 7 लाख रुपये दो चेकों के माध्यम से लिए। निर्धारित दिनांक पर रजिस्ट्री करवाने नहीं पहुंचे और उक्त संपत्ति किसी अन्य के नाम कर दी। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों पर धारा 318(4), 61(2) बीएनएस के अधीन पर्चा दर्ज किया है। ------ हेरोइन का नशा करने वाले व्यक्ति पर पर्चा दर्ज जलालाबाद - थाना अमीर खास पुलिस ने हेरोइन का नशा करने वाले एक व्यक्ति पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार विश्लेष कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान अमीर खास नहर की पटरी से पीर बख्श चौहान की ओर जा रही थी। इस दौरान सरकंडों में बैठा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। उसको काबू कर तलाशी ली गई तो बलविंदर सिंह उर्फ बब्बू पुत्र कक्कण सिंह निवासी बोदल पीरे के के पास से एक लाइटर, सिल्वर फॉयल जिस पर हेरोइन के निशान थे तथा 10 रुपये का नोट बरामद हुआ। पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 27/61/85 एनडीपीएस एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया है। ------ एक ग्राम हेरोइन समेत महिला काबू जलालाबाद - थाना सदर जलालाबाद पुलिस ने एक ग्राम हेरोइन समेत एक महिला को काबू किया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राम सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त एवं जांच के दौरान गांव सुखेरा बोदला से गांव फत्तूवाला की ओर जा रही थी। रेत के गड्ढों के पास एक महिला पुलिस को देखकर घबरा गई और अपने हाथ में पकड़ा पारदर्शी लिफाफा नीचे फेंक दिया। जांच के दौरान लिफाफे से एक ग्राम हेरोइन बरामद हुई। महिला की पहचान बिमला रानी पत्नी जज्ज सिंह निवासी सुखेरा बोदला के रूप में हुई। पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 21/61/85 एनडीपीएस एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया है। ---- हेरोइन का नशा करने वाले दो व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज फाजिल्का - थाना खुई खेड़ा पुलिस ने हेरोइन का नशा करने वाले दो व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी हवलदार अंग्रेज कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के संबंध में गश्त कर रही थी। जब पुलिस नए बन रहे बाइपास पुल के नीचे पहुंची तो दो युवक लाइटर से नशा करते दिखाई दिए। तलाशी के दौरान सोनू कुमार पुत्र राम रतन तथा बलविंदर सिंह उर्फ घूग्गी पुत्र वीर सिंह निवासी गांव बुर्ज मुहार के पास से एक लाइटर, सिल्वर फॉयल तथा 10 रुपये का नोट बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 27/61/85 एनडीपीएस एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया है। ----- मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अज्ञात व्यक्ति पर पर्चा दर्ज फाजिल्का- थाना अरनीवाला पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अज्ञात व्यक्ति पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार राज सिंह ने बताया कि उनको लाभ चंद पुत्र हरनाम चंद निवासी नुकेरियां ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका भाई बूटा राम अपने हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल पर काम करने गया था और मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ा किया था। कुछ समय बाद देखा तो मोटरसाइकिल वहां नहीं था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के अधीन पर्चा दर्ज किया है। ----- 50 नशीली गोलियों समेत एक काबू अबोहर - थाना सिटी-1 अबोहर पुलिस ने 50 नशीली गोलियों समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार सुखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के संबंध में गश्त कर रही थी। जब पुलिस क्षेत्रीय खोज केंद्र के पास पहुंची तो एक युवक अपने हाथ में पकड़ा पारदर्शी लिफाफा फेंककर भागने लगा। उसको काबू कर लिफाफे की जांच की गई तो उसमें से 50 नशीली गोलियां बरामद हुईं। काबू किए गए व्यक्ति की पहचान राजवंत सिंह उर्फ रजवंती पुत्र सिंगारा सिंह निवासी ढाणी लटकण, अबोहर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 22/61/85 एनडीपीएस एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया है। ------ जमीन की कथित धोखाधड़ी करने वाले 2 व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज अबोहर - थाना खुइयां सरवर पुलिस ने जमीन की कथित धोखाधड़ी करने वाले दो व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार भगवान सिंह ने बताया कि उनको गायत्री देवी पत्नी जगजीत सिंह निवासी मोजगढ़, हाल निवासी सेक्टर-2, पंचकूला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि बलजीत सिंह पुत्र दलीप सिंह तथा अमरजीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी मोजगढ़ ने कथित तौर पर माल विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर जमीन की गिरदावरी अपने नाम करवा ली। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों पर धारा 420, 120बी भारतीय दंड संहिता के अधीन पर्चा दर्ज किया है। ----- 250 ग्राम अफीम समेत एक काबू अबोहर - थाना सदर अबोहर पुलिस ने 250 ग्राम अफीम समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त एवं जांच के दौरान टी-प्वाइंट गोबिंदगढ़ के पास मौजूद थी। इस दौरान एक व्यक्ति काले रंग का पीठू बैग लेकर आ रहा था, जो पुलिस को देखकर बैग फेंककर भागने लगा। उसको काबू कर बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। काबू किए गए व्यक्ति की पहचान लक्की पुत्र रवि कुमार निवासी भारत कॉलोनी, अबोहर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 18/61/85 एनडीपीएस एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया है।

- ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀ ਭਲਾਈ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਤਰਜੀਹ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ: ਵਿਧਾਇਕ ਸਵਨਾ1
- ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਜਦੋਂ ਲੱਗੇ ਨਾਅਰੇ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਦੇ ਤਾਂ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਗੁੱਸੇ ਵਿੱਚ ਬੋਲੇ ਕੀ ਪਰੋਬਲਮ ਹੈ ਬਈ ! ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਜਦੋਂ ਲੱਗੇ ਨਾਅਰੇ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਦੇ ਤਾਂ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਗੁੱਸੇ ਵਿੱਚ ਬੋਲੇ ਕੀ ਪਰੋਬਲਮ ਹੈ ਬਈ ! #RajaWarring #CharanjitSinghChanni #PunjabCongress #PunjabPolitics #Congress #PoliticalNews #BreakingNews #ViralVideo #PunjabNews #LatestNews #PoliticalUpdate #GlobalKhabarnamaa #PunjabiNews #TrendingNow #NewsUpdate1
- Available for Sale Locality : ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ Area (dimensions) : 22 ਮਰਲੇ Expected Price : 40,00,000 Property Type : Commercial Plot 40 lakh1
- ਡੇਹਰਾ ਸਾਹਿਬ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਸੜਕ ਦਾ ਹੋਇਆ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਸੜਕ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਭਾਰੀ ਸਮੱਸਿਆ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਵੱਡੇ ਵੱਡੇ ਵਾਅਦੇ ਕਰਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਪਰ ਇਥੇ ਖੋਖਲੇ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਨੇ ਆਓ ਜਾਨਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਦੇ ਹਂ ਕਿਸਾਨ ਕੀ ਕਹਿੰਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਨੇ1
- 7 ਦਿਨਾਂ ਬਾਅਦ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਆਪ MLA! ਵਾਲਮੀਕ ਸਮਾਜ ਦੇ ਹੱਕ 'ਚ ਚੁੱਕੀ ਆਵਾਜ਼, ਧਰਨੇ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਸਮਰਥਨ #Amritsar #ValmikiSamaj #AAP #PunjabNews #Punjab24News1
- ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਕਾਰ ਦੀ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਮੁੱਖ ਅਫਸਰ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ,1
- ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਫਰੀਦਕੋਟ ਸ੍ਰ ਗੁਰਦਿੱਤ ਸਿੰਘ ਸੇਖੋਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਆਇਆ ਸਾਹਮਣੇ, #everyone #highlight #today #news #public #latest news #Faridkot news #video #reel #update #breaking news1
- ਘੁੰਨਸ ਡਰੇਨ ਨੇੜੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਚਾਲਕ ਜ਼ਖਮੀ, ਐੱਸ.ਐੱਸ.ਐੱਫ. ਨੇ 8 ਮਿੰਟਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਬਰਨਾਲਾ, 1 ਅਗਸਤ: ਬਰਨਾਲਾ-ਤਪਾ ਰੂਟ ਨੰਬਰ 88305 'ਤੇ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਕਰੀਬ 10:41 ਵਜੇ ਕੰਟਰੋਲ ਰੂਮ ਤੋਂ ਘੁੰਨਸ ਡਰੇਨ ਨੇੜੇ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਈ। ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ਉਪਰੰਤ ਐੱਸ.ਐੱਸ.ਐੱਫ. ਦੀ ਟੀਮ ਸਿਰਫ਼ 8 ਮਿੰਟਾਂ ਵਿੱਚ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਈ। ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਕਿ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੰਬਰ PB65AG-2722 ਦਾ ਚਾਲਕ ਰਤਨ ਲਾਲ ਪੁੱਤਰ ਰਘੁਨਾਥ, ਵਾਸੀ ਬਰਨਾਲਾ, ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦਾ ਸੰਤੁਲਨ ਵਿਗੜ ਜਾਣ ਕਾਰਨ ਸੜਕ 'ਤੇ ਡਿੱਗ ਪਿਆ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਹ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਐੱਸ.ਐੱਸ.ਐੱਫ. ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਜ਼ਖਮੀ ਨੂੰ ਮੁੱਢਲੀ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇ ਕੇ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਬਰਨਾਲਾ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਉਸ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਕੰਟਰੋਲ ਰੂਮ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਐੱਸ.ਐੱਸ.ਐੱਫ. ਦੀ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾਲ ਜ਼ਖਮੀ ਨੂੰ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਇਲਾਜ ਮਿਲ ਸਕਿਆ।1