logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज स्थित चिल्ड्रेन फ्यूचर एकेडमी में सोमवार को लायंस क्लब मुरलीगंज उड़ान ने स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्घाटन लायंस क्लब मधेपुरा के उपाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, चेयरपर्सन डॉ. रूपेश कुमार, संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मानव सिंह, प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत कुमार और विद्यालय के निदेशक रंजीत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। लायंस क्लब उड़ान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मानव सिंह ने बताया कि क्लब समाजहित में लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है और इसी कड़ी में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया। शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. श्याम कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार और डॉ. रूपेश कुमार, तथा दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत कुमार ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान सभी बच्चों के ब्लड ग्रुप की भी जांच की गई। शिविर में सैकड़ों बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिए गए, साथ ही जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। विद्यालय के निदेशक रंजीत सिंह ने बताया कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए करीब 100 बच्चों का चयन कर उनकी स्वास्थ्य जांच कराई गई। रंजीत सिंह ने लायंस क्लब के सभी सदस्यों और चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को डायरी और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं लायंस क्लब मधेपुरा के उपाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार और चेयरपर्सन डॉ. रूपेश कुमार के हाथों विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को छाता भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

7 hrs ago
user_RAMAN KUMAR
RAMAN KUMAR
REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
7 hrs ago

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज स्थित चिल्ड्रेन फ्यूचर एकेडमी में सोमवार को लायंस क्लब मुरलीगंज उड़ान ने स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्घाटन लायंस क्लब मधेपुरा के उपाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, चेयरपर्सन डॉ. रूपेश कुमार, संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मानव सिंह, प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत कुमार और विद्यालय के निदेशक रंजीत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप

प्रज्वलित कर किया। लायंस क्लब उड़ान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मानव सिंह ने बताया कि क्लब समाजहित में लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है और इसी कड़ी में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया। शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. श्याम कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार और डॉ. रूपेश कुमार, तथा दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत कुमार ने

बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान सभी बच्चों के ब्लड ग्रुप की भी जांच की गई। शिविर में सैकड़ों बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिए गए, साथ ही जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। विद्यालय के निदेशक रंजीत सिंह ने बताया कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए करीब 100 बच्चों का चयन कर उनकी स्वास्थ्य जांच कराई गई। रंजीत सिंह

ने लायंस क्लब के सभी सदस्यों और चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को डायरी और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं लायंस क्लब मधेपुरा के उपाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार और चेयरपर्सन डॉ. रूपेश कुमार के हाथों विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को छाता भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने गंभीर आरोप लगाया है कि उनके साथ बलात्कार हुआ है, लेकिन इस मामले में चार दिनों से एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है। पीड़िता का कहना है कि बलात्कारी ने कथित तौर पर पैसा दे दिया है, जिसके कारण शिकायत दर्ज करने में देरी हो रही है। इस घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई है, जहाँ यह कहा गया है कि जब पूरा सिस्टम ही भ्रष्ट और बिकाऊ होगा, तो किसी इंस्पेक्टर का क्या, यदि कोई खरीदार मिल जाए तो कलेक्टर के साथ भी ऐसा ही हो सकता है। भ्रष्टाचारियों को आँखें और कान खोलकर यह सब देखने की सख्त चेतावनी दी गई है।
    1
    एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने गंभीर आरोप लगाया है कि उनके साथ बलात्कार हुआ है, लेकिन इस मामले में चार दिनों से एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है। पीड़िता का कहना है कि बलात्कारी ने कथित तौर पर पैसा दे दिया है, जिसके कारण शिकायत दर्ज करने में देरी हो रही है।

इस घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई है, जहाँ यह कहा गया है कि जब पूरा सिस्टम ही भ्रष्ट और बिकाऊ होगा, तो किसी इंस्पेक्टर का क्या, यदि कोई खरीदार मिल जाए तो कलेक्टर के साथ भी ऐसा ही हो सकता है। भ्रष्टाचारियों को आँखें और कान खोलकर यह सब देखने की सख्त चेतावनी दी गई है।
    user_Jankari Adda
    Jankari Adda
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    16 hrs ago
  • बेगुसराय और खगड़िया रेंज के वर्तमान पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने गोगरी थाना का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान, डीआईजी श्री सिन्हा ने मीडिया से भी बातचीत की।
    1
    बेगुसराय और खगड़िया रेंज के वर्तमान पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने गोगरी थाना का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान, डीआईजी श्री सिन्हा ने मीडिया से भी बातचीत की।
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    6 hrs ago
  • खगड़िया जिले के गोगरी थाना का सोमवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) शैलेश कुमार सिन्हा ने औचक निरीक्षण किया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ-साथ लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का भी निर्देश दिया। डीआईजी ने थानाध्यक्ष और पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों को तेजी से निपटाने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। डीआईजी सिन्हा ने विशेष रूप से शराब तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने तथा फरार आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जाए। समीक्षा बैठक में गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को दस लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने और हर महीने मामलों की त्वरित जांच कर उन्हें समयबद्ध तरीके से निपटाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी परिस्थिति में कोई निर्दोष व्यक्ति नहीं फंसना चाहिए और न ही कोई दोषी बचना चाहिए। डीआईजी ने थाना क्षेत्र की गतिविधियों की नियमित निगरानी करने, पुलिस गश्ती बढ़ाने और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए भी निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले अनुसंधानकर्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही। उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए डीआईजी ने क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इस निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ साक्षी कुमारी और पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    खगड़िया जिले के गोगरी थाना का सोमवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) शैलेश कुमार सिन्हा ने औचक निरीक्षण किया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ-साथ लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का भी निर्देश दिया। डीआईजी ने थानाध्यक्ष और पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों को तेजी से निपटाने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

डीआईजी सिन्हा ने विशेष रूप से शराब तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने तथा फरार आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जाए। समीक्षा बैठक में गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को दस लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने और हर महीने मामलों की त्वरित जांच कर उन्हें समयबद्ध तरीके से निपटाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी परिस्थिति में कोई निर्दोष व्यक्ति नहीं फंसना चाहिए और न ही कोई दोषी बचना चाहिए।

डीआईजी ने थाना क्षेत्र की गतिविधियों की नियमित निगरानी करने, पुलिस गश्ती बढ़ाने और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए भी निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले अनुसंधानकर्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही। उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए डीआईजी ने क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इस निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ साक्षी कुमारी और पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
  • सम्राट चौधरी ने गया में एक पुल के ऊपर एक और पुल का निर्माण कराया है।
    1
    सम्राट चौधरी ने गया में एक पुल के ऊपर एक और पुल का निर्माण कराया है।
    user_Amit kumar
    Amit kumar
    Artist नारायणपुर, भागलपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना पुलिस ने छिनतई और लूट के मामलों का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने 02 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहाँ डीएसपी सुश्री साक्षी कुमारी ने विस्तृत जानकारी दी।
    1
    खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना पुलिस ने छिनतई और लूट के मामलों का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने 02 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहाँ डीएसपी सुश्री साक्षी कुमारी ने विस्तृत जानकारी दी।
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    9 hrs ago
  • बिहार के बिरौल प्रखंड स्थित रूपनगर और सोंबेहत गांवों में उस समय गहरा कोहराम मच गया, जब सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो युवकों के शव एक साथ उनके घरों पर पहुंचे। दो युवकों के एक साथ शव पहुंचने की खबर से दोनों गांवों में शोक और दुख का माहौल छा गया।
    1
    बिहार के बिरौल प्रखंड स्थित रूपनगर और सोंबेहत गांवों में उस समय गहरा कोहराम मच गया, जब सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो युवकों के शव एक साथ उनके घरों पर पहुंचे। दो युवकों के एक साथ शव पहुंचने की खबर से दोनों गांवों में शोक और दुख का माहौल छा गया।
    user_Manoj Kumar sah
    Manoj Kumar sah
    बिरौल, दरभंगा, बिहार•
    19 hrs ago
  • लोगों को उनके अपने राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र जगदूत में विज्ञापन देने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इस प्यारे समाचार पत्र में विज्ञापन देकर पाठक विभिन्न लाभ उठा सकते हैं।
    1
    लोगों को उनके अपने राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र जगदूत में विज्ञापन देने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इस प्यारे समाचार पत्र में विज्ञापन देकर पाठक विभिन्न लाभ उठा सकते हैं।
    user_Jagdoot Media
    Jagdoot Media
    खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.