रानीगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक के साथ छिनौती प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक के साथ छिनौती की बड़ी घटना सामने आई है। बीजेमऊ के पास बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार युवक को रोककर पहले मारपीट की और फिर उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रानीगंज थाना क्षेत्र के सराय सुल्तानी निवासी सुनील कुमार यादव पुत्र शिवनारायण यादव अपनी बहन और जीजा के साथ एक बारात में शामिल होने के लिए पट्टी क्षेत्र जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रात के समय जब उनकी कार बीजेमऊ के पास पहुंची तभी पीछे से आए बाइक सवार कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। आरोप है कि बाइक सवार युवक अचानक गाली-गलौज करने लगे और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। पीड़ित सुनील कुमार यादव के मुताबिक बदमाशों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इसी दौरान एक युवक ने उनके गले में पहनी सोने की चेन खींच ली। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से कार में मौजूद परिवार के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पीड़ित सुनील कुमार यादव का कहना है कि आरोपियों द्वारा बाइक टकराने का बहाना बनाकर विवाद किया गया। उनका कहना है कि अगर वास्तव में बाइक और कार की टक्कर हुई होती तो उनकी गाड़ी में भी निशान दिखाई देता, जबकि उनकी कार पूरी तरह सही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बदमाशों ने पहले से योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया और मौका पाकर सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में भय बना हुआ है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं मामले में रानीगंज थाना प्रभारी का कहना है कि बाइक टकराने के विवाद को लेकर कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। चेन छिनैती नहीं हुई है । बाइक कर टकराने को लेकर विवाद हुआ है छिनेती की बात गलत है पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- बंपर सरकारी नौकरी 10 पास भर्ती सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका।1
- थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने पर कार्यवाही के संबंध में-सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ने क्या कहां देखें। थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत 01 अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज ने क्या कहां देखें।1
- उत्तर प्रदेश में एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में पाँच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे राज्य में मातम पसर गया है।1
- प्रतापगढ़ में एक अनोखी बारात देखने को मिली, जहाँ दूल्हा खुद ट्रैक्टर चलाकर दुल्हन लेने पहुँचा। यह नजारा देखकर बाराती और ग्रामीण सभी हैरान रह गए, लोग दूल्हे के इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।1
- प्रतापगढ़ की पट्टी तहसील के मीरपुर अतरौरा गांव में 500 लोगों के लिए बना एकमात्र कच्चा रास्ता जेसीबी से खोद दिया गया है। 5 साल पहले ग्राम प्रधान ने यह रास्ता बनवाया था, जिसके बाधित होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। पीड़ितों की शिकायत पर प्रशासन ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1
- प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 'बल्वा ड्रिल' का अभ्यास कराया गया। पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और अश्रु गैस जैसे उपकरणों के सुरक्षित उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। यह तैयारी भविष्य में किसी भी आपातकालीन स्थिति या उपद्रव से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए है।2
- मंदिर बना अपवित्रता का ठिकाना। नहीं है कोई आस्था का दोष।1
- प्रतापगढ़ की फतनपुर पुलिस ने स्पेशल टीम और सर्विलांस सेल की मदद से ₹25,000 के इनामी गैंगस्टर धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ गुरुप्रसाद को गिरफ्तार किया है। गीता नगर नहर की पटरी से हुई इस गिरफ्तारी के बाद आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- प्रतापगढ़ में फतनपुर पुलिस और स्पेशल टीम ने ₹25,000 के इनामी गैंगस्टर धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ गुरुप्रसाद को गिरफ्तार किया। वह गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित था और सर्विलांस टीम की मदद से पकड़ा गया। क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने इस गिरफ्तारी पर बयान दिया है।1