पटवारी-तहसीलदारों के पास नहीं अटकेंगी फाइलें, बदले नियम अब रजिस्ट्री के बाद स्वतः नामांतरण राज्य सरकार ने जमीन खरीदारों को बड़ी राहत दी है। कृषि भूमि से लेकर अन्य जमीनों के बंटवारे (परिवारजन के नाम) और बेचान (अन्य व्यक्तियों के नाम) पर होने वाली रजिस्ट्री के बाद नामांतरण को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने 27 मई 2025 को लागू उस नियम को वापस ले लिया है, जिसके तहत रजिस्ट्री के बाद स्वतः नामांतरण की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। अब रजिस्ट्री होते ही स्वतः नामांतरण मंजूर हो जाएगा। स्वतः नामांतरण प्रक्रिया पर रोक लगने के कारण सेवा शिविर ठप होने के कगार पर पहुंच गए थे। राजस्व मंत्री तक पहुंची हजारों शिकायतों के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है। तहसीलदारों ने अटका रखे हैं हजारों नामांतरण राजस्व विभाग ने आमजन की सुविधा के लिए नामांतरण की प्रक्रिया को ऑनलाइन तो कर दिया था, लेकिन 2025 में स्वतः नामांतरण खुलने की व्यवस्था बंद होने के कारण पटवारी और तहसीलदारों के स्तर पर हजारों की संख्या में नामांतरण की फाइलें रोक ली गई थीं। नामांतरण ऑनलाइन स्वीकृत करने के लिए एक 'लॉक सिस्टम' होता है, जिसका ओटीपी तहसीलदार के पास आता है। लेकिन तहसीलदार और नायब तहसीलदार के स्तर पर इसे लंबे समय तक अटका कर रखा जाता है।
पटवारी-तहसीलदारों के पास नहीं अटकेंगी फाइलें, बदले नियम अब रजिस्ट्री के बाद स्वतः नामांतरण राज्य सरकार ने जमीन खरीदारों को बड़ी राहत दी है। कृषि भूमि से लेकर अन्य जमीनों के बंटवारे (परिवारजन के नाम) और बेचान (अन्य व्यक्तियों के नाम) पर होने वाली रजिस्ट्री के बाद नामांतरण को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने 27 मई 2025 को लागू उस नियम को वापस ले लिया है, जिसके तहत रजिस्ट्री के बाद स्वतः नामांतरण की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। अब रजिस्ट्री होते ही स्वतः नामांतरण मंजूर हो जाएगा। स्वतः नामांतरण प्रक्रिया पर रोक लगने के कारण सेवा शिविर ठप होने के कगार पर पहुंच गए थे। राजस्व मंत्री तक पहुंची हजारों शिकायतों के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है। तहसीलदारों ने अटका रखे हैं हजारों नामांतरण राजस्व विभाग ने आमजन की सुविधा के लिए नामांतरण की प्रक्रिया को ऑनलाइन तो कर दिया था, लेकिन 2025 में स्वतः नामांतरण खुलने की व्यवस्था बंद होने के कारण पटवारी और तहसीलदारों के स्तर पर हजारों की संख्या में नामांतरण की फाइलें रोक ली गई थीं। नामांतरण ऑनलाइन स्वीकृत करने के लिए एक 'लॉक सिस्टम' होता है, जिसका ओटीपी तहसीलदार के पास आता है। लेकिन तहसीलदार और नायब तहसीलदार के स्तर पर इसे लंबे समय तक अटका कर रखा जाता है।
- गंगरार: कस्बे में निर्माणाधीन हाईवे ओवरब्रिज की गुणवत्ता पहली ही बारिश में कठघरे में आ गई। बारिश के दौरान ब्रिज के डामर और सीमेंटेड हिस्से से पानी नीचे छलकता नजर आया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे ओवरब्रिज में मानकों की अनदेखी की गई है। नागरिकों ने प्रशासन से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- नीमच में खेल मैदान बचाने की मांग तेज, वैकल्पिक ज़मीन पर स्कूल बनाने पर सहमति नीमच के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने विधायक दिलीप सिंह परिहार और नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि यदि वैकल्पिक भूमि उपलब्ध होती है तो वहां सांदीपनि विद्यालय बनाने में कोई आपत्ति नहीं है। नपा अध्यक्ष ने भी वैकल्पिक ज़मीन तत्काल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। समिति ने प्रस्तावित स्कूल का नक्शा जारी कर आरोप लगाया कि पूरा खेल मैदान निर्माण की जद में आ जाएगा। प्रशासन ने कोर्ट में लंबित भूमि मामलों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जबकि समिति ने आंदोलन जारी रखने की बात कही।1
- कुरज में अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार कुरज में अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार रेलमगरा। कुरज चौकी पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह कुरज क्षेत्र में बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस को देखकर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार चौकी कुरज के सहायक उपनिरीक्षक रामसिंह पुलिस जाप्ते के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बनास नदी से अवैध रूप से बजरी भरकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली डेमण्ड बावजी की ओर से रीको क्षेत्र होते हुए खण्डेल की तरफ जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। करीब सुबह 10:35 बजे महालक्ष्मी जिनिंग फैक्ट्री के समीप पुलिस को सामने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर झाड़ियों का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन चालक हाथ नहीं आया। पुलिस ने मौके से स्वराज 735 कंपनी का ट्रैक्टर (पंजीयन संख्या आरजे-09 आरसी-7565) तथा बजरी से भरी ट्रॉली जब्त कर चौकी कुरज परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया। ट्रॉली पर "श्री सूर्य देव कंस्ट्रक्शन, भुरवाड़ा" अंकित है। इस मामले में पुलिस ने खनिज एवं खनन संबंधी प्रावधानों तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण का अनुसंधान सहायक उपनिरीक्षक जसवंत सिंह को सौंपा गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।1
- महिला कांग्रेस (देहात) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर जताया विरोध भीलवाड़ा, 31 जुलाई | राजकुमार गोयल भीलवाड़ा तरंग न्यूज़ महिला कांग्रेस (देहात) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर जताया विरोध भीलवाड़ा, 31 जुलाई | राजकुमार गोयल अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम महिला कांग्रेस (देहात) की जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी ने कहा कि महिला कांग्रेस जनहित एवं महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी। प्रदर्शन में पूर्व सभापति मधु जाजू, ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय, रेखा बलाई, दुर्गेश कंवर, जिला पदाधिकारी प्रज्ञा बुनकर, रेखा भट्ट, दीपमाला लोट, ममता शर्मा, अनुराधा जाट, लीना कनोज, समा बानू सहित महिला कांग्रेस (देहात) की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सभी महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की तथा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया। फोटो कैप्शन: भीलवाड़ा तरंग न्यूज़: भीलवाड़ा में कांग्रेस कार्यालय के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस (देहात) की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। (संलग्न फोटो)4
- *🚩सांवरिया सेठ की जय हो*🚩* 🗓️ 31 जूलाई 2026 🪷मंगला आरती दर्शन 🪷 *🚩सांवरिया सेठ की जय हो*🚩 *अपनी अर्ज़ी लगा दीजिए* बाबा आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें और सबकी झोली खुशियों से भर दें। *🚩सांवरिया सेठ की जय हो*🚩* 🗓️ 31 जूलाई 2026 🪷मंगला आरती दर्शन 🪷 *🚩सांवरिया सेठ की जय हो*🚩 *अपनी अर्ज़ी लगा दीजिए* बाबा आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें और सबकी झोली खुशियों से भर दें।1
- पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के साथ 'नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0' का समापन नीमच पुलिस द्वारा चलाए गए 'नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0' का समापन पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। दशहरा मैदान में खेले गए फाइनल में एनएफए ने ईगल फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराकर खिताब जीता। अभियान के तहत 15 से 30 जुलाई तक जिले में 99 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 45,650 स्कूली छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों और आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। नीमच पुलिस ने सभी नागरिकों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की।1
- नीमच कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 445 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार नीमच कैंट पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 445 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति(से स्टार्ट शोरूम चौराहे पर राजस्थान जाने वाली बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पंजाब निवासी श्रवण कुमार माली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 445 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अफीम कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई करने वाला था।1