बिहार राज्य कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर सारण जिला कांग्रेस कमिटी ने राममंदिर में चंदा चोरी, आरएसएस-भाजपा की चंदा चोरी की राजनीति और धार्मिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ छपरा शहर में आक्रोश मार्च निकाला। सारण जिला कांग्रेस भवन, साधनापुरी से शुरू होकर यह आक्रोश मार्च नगरपालिका चौक और थाना चौक होते हुए सारण समाहरणालय पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व संयुक्त रूप से छपरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. शंकर चौधरी और सोनपुर जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार राय ने किया। प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए छपरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. शंकर चौधरी ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है, लेकिन आरएसएस और भाजपा के संरक्षण में राम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में चंदा चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि मंदिरों में हुई अनियमितताओं और चोरी की निष्पक्ष, पारदर्शी व समयबद्ध जांच होनी चाहिए। आस्था के नाम पर जुटाए गए एक-एक रुपये का हिसाब जनता और श्रद्धालुओं के सामने रखा जाना चाहिए और चंदा चोरी में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सोनपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार राय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में नीट पेपर लीक सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम को भाजपा सरकार रोकने का प्रयास कर रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था की हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस-भाजपा लगातार आम जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में जनहित में सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। इस आक्रोश मार्च और प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता कन्हैया गिरी, हरेश यादव, ललन प्रसाद सिंह, मालिक प्रसाद यादव, जितेंद्र सिंह, फिरोज एकबाल, राहुल कुमार यादव, सुनील सिंह, तारकेश्वर राम, कुमार विशाल सिंह, कमलेश कुमार पाठक, अरुण कुमार सिंह, राजू कुमार यादव, शैलेंद्र कुमार राय, प्रो. सुमन पाठक, प्रो. राजेंद्र सिंह, कमलेश कुमार सिंह, रंजन कुमार यादव, हैप्पी यादव, विकास कुमार, धर्मेंद्र कुमार धरम, फैसल अनवर, राजबिहारी साह, राजेश कुमार शर्मा, जयप्रकाश मिश्रा, गिरजा यादव, काश्मीर आजाद, मो. एहसास, मनोज कुमार तिवारी, सहूद अंसारी और नेयाज हुसैन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिहार राज्य कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर सारण जिला कांग्रेस कमिटी ने राममंदिर में चंदा चोरी, आरएसएस-भाजपा की चंदा चोरी की राजनीति और धार्मिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ छपरा शहर में आक्रोश मार्च निकाला। सारण जिला कांग्रेस भवन, साधनापुरी से शुरू होकर यह आक्रोश मार्च नगरपालिका चौक और थाना चौक होते हुए सारण समाहरणालय पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व संयुक्त रूप से छपरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. शंकर चौधरी और सोनपुर जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार राय ने किया। प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए छपरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. शंकर चौधरी ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है, लेकिन आरएसएस और भाजपा के संरक्षण में राम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में चंदा चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि मंदिरों में हुई अनियमितताओं और चोरी की निष्पक्ष, पारदर्शी व समयबद्ध जांच होनी चाहिए। आस्था के नाम पर जुटाए गए एक-एक रुपये का हिसाब जनता और श्रद्धालुओं के सामने रखा जाना चाहिए और चंदा चोरी में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई
होनी चाहिए। सोनपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार राय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में नीट पेपर लीक सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम को भाजपा सरकार रोकने का प्रयास कर रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था की हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस-भाजपा लगातार आम जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में जनहित में सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। इस आक्रोश मार्च और प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता कन्हैया गिरी, हरेश यादव, ललन प्रसाद सिंह, मालिक प्रसाद यादव, जितेंद्र सिंह, फिरोज एकबाल, राहुल कुमार यादव, सुनील सिंह, तारकेश्वर राम, कुमार विशाल सिंह, कमलेश कुमार पाठक, अरुण कुमार सिंह, राजू कुमार यादव, शैलेंद्र कुमार राय, प्रो. सुमन पाठक, प्रो. राजेंद्र सिंह, कमलेश कुमार सिंह, रंजन कुमार यादव, हैप्पी यादव, विकास कुमार, धर्मेंद्र कुमार धरम, फैसल अनवर, राजबिहारी साह, राजेश कुमार शर्मा, जयप्रकाश मिश्रा, गिरजा यादव, काश्मीर आजाद, मो. एहसास, मनोज कुमार तिवारी, सहूद अंसारी और नेयाज हुसैन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- उत्तर प्रदेश के बलिया में एक मासूम का सौदा होने से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक डॉक्टर सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मासूम का सौदा पूरा होने से पहले ही पुलिस द्वारा की गई है।1
- बिहार के भोजपुर में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वाहन जांच और छापेमारी अभियान के दौरान विभाग ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो वाहनों से कुल 1,195 पीस (671.400 लीटर) अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई जा रही है, जिसे उत्तर प्रदेश के रास्ते पटना ले जाया जा रहा था। पहली कार्रवाई बक्सर-पटना फोरलेन पर आरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर नदी पुल के पास की गई। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध श्री रजनीश को मिली गुप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम ने एक 10 चक्का ट्रक (UP77AN-9595) की तलाशी ली। ट्रक के गुप्त तहखाने से कुल 1,152 पीस रॉयल ग्रीन क्लासिक ब्लेंडेड व्हिस्की बरामद की गई, जिसमें अलग-अलग माप की बोतलें शामिल थीं। इस दौरान मुजफ्फरपुर के निवासी ट्रक चालक राहुल कुमार पंडित को मौके से गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई गीधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर मोड़ पर बक्सर-पटना फोरलेन पर की गई, जहां एक टेम्पू (BR01PQ-0924) की जांच के दौरान आफ्टर डार्क ब्लू रेयर ग्रेन व्हिस्की की 240 पीस बोतलें बरामद की गईं। इस मामले में दानापुर, पटना निवासी टेम्पू चालक नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इस पूरी छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा सहित मद्यनिषेध विभाग, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश कर दिया गया है।1
- पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवीश का पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ है। गुरुवार की सुबह बांस घाट इलाके में हुई इस मुठभेड़ के दौरान कोतवाली थानाध्यक्ष बाल-बाल बच गए। मुठभेड़ में अपराधी रवीश के दाएं पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस पूरे मामले को लेकर पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा मीडिया को विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। इस हत्याकांड को लेकर पटना पुलिस की काफी किरकिरी हो रही थी। विदित हो कि बंटी यादव इलाके में सेक्स रैकेट का विरोध करता था। इसी विरोध के कारण अपराधियों ने पटना जंक्शन के समीप स्थित दूध मार्केट से बंटी का अपहरण कर लिया था और बाद में बंटी की लाश बरामद हुई थी।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 17 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उनकी भूख हड़ताल खत्म कराने के लिए एक याचिका दायर की गई है। यह याचिका कार्यकर्ता और वकील राकेश कुमार सैनी ने दायर की है। याचिका में दावा किया गया है कि भूख हड़ताल के चलते सोनम वांगचुक का वजन अब तक करीब साढ़े 8 किलो कम हो चुका है। याचिका में अदालत से विशेष अपील की गई है कि उनकी जान बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं और भूख हड़ताल समाप्त कराकर उन्हें भोजन कराया जाए। याचिका में यह भी कहा गया है कि यदि सोनम वांगचुक इसी तरह भूख हड़ताल जारी रखते हैं, तो अगले दो दिनों के भीतर उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है। अब इस संवेदनशील मामले पर अदालत क्या फैसला लेती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।2
- बिहार की पटना बांकीपुर उपचुनाव सीट पर उम्मीदवार प्रशांत किशोर द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा है।1
- बिहार के आरा में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच आयोग के समक्ष पीड़ित पक्ष की गवाही की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई के तहत आरोपी पुलिसकर्मियों की गवाही शुरू की गई है, जिससे पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने की आस जगी है। आरा के न्यायिक जांच आयोग के समक्ष गुरुवार को भी सुनवाई और गवाही की प्रक्रिया जारी रही। इस दौरान डीएसपी और थानाध्यक्ष सहित कुल चार पुलिसकर्मियों की गवाही दर्ज की गई। न्यायिक जांच आयोग के सचिव सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की गवाही पूरी होने के बाद अब उन पुलिसकर्मियों के बयान और गवाही दर्ज की जा रही है, जिन पर पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाए हैं। इस मामले में आई तेजी को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि पीड़ित परिवारों को धीरे-धीरे न्याय मिल जाएगा।1
- बिहार के आरा सदर अस्पताल में मंगलवार की देर शाम इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान 67 वर्षीय बच्चा सिंह के रूप में हुई है, जो तेज आंधी-बारिश के दौरान छत से फिसलकर घायल हो गए थे। उन्हें पहले जगदीशपुर रेफरल अस्पताल और फिर आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का सीधा आरोप है कि डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की घोर लापरवाही के कारण मरीज की जान गई है। उनका कहना है कि मरीज की हालत अत्यंत गंभीर होने के बावजूद डॉक्टर समय पर उन्हें देखने नहीं पहुंचे। इसके अलावा, डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाएं और जांच भी समय पर नहीं की गईं और परिजनों को कई दवाएं और इंजेक्शन बाहर से खरीदकर लाने पड़े। मौत के बाद भड़के परिजनों के हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। फिलहाल परिजनों ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया आना बाकी है। इन गंभीर आरोपों की असली सच्चाई जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।1
- वैशाली की सांसद वीणा देवी ने साहेबगंज में उपचुनाव के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में क्या कहा है, उसे यहाँ सुना जा सकता है।1
- बिहार के भोजपुर में मद्यनिषेध विभाग ने शराब तस्करों के खिलाफ एक साथ दो बड़ी कार्रवाइयां करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई के दौरान विभाग ने कुल 671.4 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹6.35 लाख बताई जा रही है। तस्करों ने शराब छिपाने के लिए एक ट्रक में गुप्त तहखाना बना रखा था, जिसे एक टेम्पू के साथ विभाग की टीम ने पकड़ा है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके से 2 शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। भोजपुर में तस्करों के नेटवर्क पर इसे एक बड़े प्रहार के रूप में देखा जा रहा है।1