बाबा साहब की जयंती पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। दिनांक 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 135वी जयंती पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने नेकपुर अंबेडकर पार्क जाकर मा0 भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित किए। उसके बाद जिला अस्पताल के सामने अंबेडकर पार्क जाकर भी मा0 अंबेडकर जी के चित्र पर हार डालकर पुष्प अर्पित किए। बाबा साहब की जयंती के मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा आज हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए बड़ा दिन है क्योंकि आज के दिन हिन्दुस्तान में बाबा साहब ने जन्म लिया। जिन्होंने गरीब, मजदूर, दलित, अल्पसंख्यक, शोषित, वंचित समाज के लिए जो संविधान लिखा, जिसकी वजह से देशवासियों को इंसाफ मिलता है। बाबा साहब जैसी महान शख्सियत देशवासियों के लिए गौरव की बात है।
बाबा साहब की जयंती पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। दिनांक 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 135वी जयंती पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने नेकपुर अंबेडकर पार्क जाकर मा0 भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित किए। उसके बाद जिला अस्पताल के सामने अंबेडकर पार्क जाकर भी मा0 अंबेडकर जी के चित्र पर हार डालकर पुष्प अर्पित किए। बाबा साहब की जयंती के मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा आज हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए बड़ा दिन है क्योंकि आज के दिन हिन्दुस्तान में बाबा साहब ने जन्म लिया। जिन्होंने गरीब, मजदूर, दलित, अल्पसंख्यक, शोषित, वंचित समाज के लिए जो संविधान लिखा, जिसकी वजह से देशवासियों को इंसाफ मिलता है। बाबा साहब जैसी महान शख्सियत देशवासियों के लिए गौरव की बात है।
- Post by रवि मौर्या राज वंश1
- Post by अबजल हुसैन1
- बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। नगर की डा.अम्बेडकर समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में मंगलवार को डा.भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के उपलक्ष्य में महापुरुषों की झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ मास्टर महीलाल; चैयरमैन प्रतिनीधि मुरली मनोहर गुप्ता; ओमप्रकाश दरोगाजी आदि ने फीता काट कर किया। शोभायात्रा के शुभारंभ से पूर्व डा० अम्बेडकर की झांकी पर मास्टर महिलाल व मुरलीमनोहर गुप्ता ने माल्यार्पण करते हुए की। शोभायात्रा कस्बे में वार्डन०२ से अटल चौक होली चौक राजपुर रोड से भ्रमण करती हुई निर्धारित स्थान पर पहुंची। जिसका मुख्य बाजार में पुष्पों की वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में बाबा साहेब के अलावा, भगवान बुध्द, गुरु नानक, महर्षि बाल्मीकि, संत रविदास, कांशीराम, छत्रपति शाहू जी, ज्योतिबा फुले, सात्रित्री बाई, सम्राट अशोक आदि की झांकियां शामिल रही। बाजार में लोगों ने जलपान कराकर जोरदार स्वागत किया। शोभा यात्रा में बाबा साहब अमर रहें,जय भीम के नारे लगाए गए सुरक्षा के दृष्टिगत रखते हुए प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ,कस्बा इंचार्ज संजीव कुमार, हेड कास्टेविल जितेन्द्र कुमार पुलिस टीम को लेकर साथ मौजूद रहे। इस दौरान मास्टर महीलाल दशरथ कुमार भगवानशरण यादराम पूर्व सभासद वीरेशकुमार मनोहरलाल अमित राणा विजयपाल गुलजारी लाल ओमप्रकाश दरोगाजी चन्द्रसेनभारती अमर सिंह भानुप्रकाश उजियारी समेत बसपा नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण महिलाएं पुरुष मौजूद रहे।4
- petrolper vivad kar rahe the petrol Nahin thi petrol per vivad kar rahe the1
- संभल में मक्का के खेत में गई महिला पर हमला,सास-बहू गंभीर घायल। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर कराया मैडिकल। सम्भल। थाना बबराला क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब मक्का के खेत पर गई एक महिला पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में महिला और उसकी सास गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को थाने ले जाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार,ग्राम जमालपुर डांडा निवासी रिंकी (23) पत्नी राहुल सुबह करीब 7 बजे अपने मक्का के खेत पर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान खेत पड़ोसी गांव के दो व्यक्तियों ने उस पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया,जिससे वह घायल हो गई। रिंकी की चीख-पुकार सुनकर उसकी सास मीना (42) पत्नी ऋषिपाल बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने का प्रयास किया,लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट में सास-बहू दोनों को गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही परिजन खेत पर पहुंचे और दोनों घायलों को लेकर थाना बबराला पहुंचे,जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल भेजकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- जनपद संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र में बाइक चालक को बचाने के प्रयास में कार पेड़ से टकराई, कार चालक की जलकर हुई दर्दनाक मौत। जनपद संभल की चंदौसी तहसील क्षेत्र के बनियाठेर थाना क्षेत्र में ग्राम आटा के पास आज शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें बाइक चालक को बचाने के प्रयास में कार बाइक से टकराकर पेड़ में जा घुसी जिससे उसमें आग लग गई हादसा देखकर वहां पर मौजूद लोग कार सवार लोगों को बचाने के लिए दौड़े इस दौरान उन लोगों ने तीन लोगों को तो कार से निकाल लिया लेकिन चालक उसी में फंसा रह गया इस दौरान कार गोला बन गई जिससे कार चालक की उसमें जलकर दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही बनियाठेर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया जिसके लिए अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां लगाई गई। इस विषय में जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि बनियाठेर थाना क्षेत्र में गांव आटा के पास चंदौसी बबराला रोड पर एक कार के जलने की सूचना प्राप्त हुई तत्काल ही पुलिस मौके पर पहुंची जानकारी प्राप्त हुई कि एक कार सामने से आती हुई बाइक को बचाने के प्रयास में वो एक पेड़ से टकरा गई जिसमें तत्काल ही आग लग गई पुलिस द्वारा ग्रामीणों की मदद से कार में सवार तीन व्यक्तियों को झुलसने से बचाया गया और उनको निकाल कर तत्काल ही अस्पताल भेजा गया जो घायल है एक कार सवार व्यक्ति उसमें बुरी तरह से झुलस गया जिसमें उसकी तत्काल ही मृत्यु हो गई और बाइक सवार व्यक्ति की भी दुर्घटना में मृत्यु हो गई घायलों से जानकारी करने पर पता चला कि यह बदायूं जनपद के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अल्लापुर के निवासी हैं यह यहां पर एक बर्थडे पार्टी में आए हुए थे इसके उपरांत बाकी जानकारी की जा रही है की बाइक सवार कहां का निवासी है तथा साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं।2
- रोग नंबर... 🤣🤣🤣🤣... Yogi Adityanath ji. तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा यह प्रसिद्ध नारा सुभाष चंद्र बोस ने कहा था। उन्होंने यह नारा भारतीयों को स्वतंत्रता संग्राम के लिए प्रेरित करने हेतु दिया था #YogiAdityanath1
- मौके पर सीओ विल्सी के के तिवारी पहुंचे व थाना अध्यक्ष उघैती ऋर्षि पाल सिंह ब थाना अध्यक्ष इस्लामनगर उदयराज सिंह मौके पर पहुंचे पुलिस द्वारा घायलों को सीएससी रुदायन एम्बुलेन्स द्वारा लाया गया4