*फर्जी शादी कराकर फरियादी से 1 लाख रूपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लुटेरी दुल्हन सहित 4 आरोपी गिरफ्तार* *आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार (ट्राईवर), 03 मोबाईल एवं नगदी सहित करीब 05 लाख 25 हजार रुपयेमशरुका जप्त** *पन्ना, शनिवार 01 अगस्त 2026* पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुनौर श्री राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अमानगंज निरीक्षक हेमन्त कुमार नायक के नेतृत्व में पन्ना पुलिस द्वारा थाना अमानगंज के अपराध क्रमांक 474/26 धारा 318(4), 83, 84 बीएनएस में विवाह कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । मामले में फरियादी सुरेन्द्र सिहं राजपूत पिता ठाकुर प्रसाद राजपूत उम्र 32 साल निवासी महेबा द्वारा दिनांक 31.07.2026 को थाना अमानगंज में रिपोर्ट की गई । जिसमें फरियादी द्वारा बताया गया कि आरोपियों द्वारा शादी कराने के लिए मुझसे 01 लाख रुपये नगद लिए गए साथ ही शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन रात मे फरार हो गई थी । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमानगंज में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 474/2026 धारा 318(4),83,84 बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई । थाना प्रभारी अमानगंज द्वारा मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उपरोक्त घटना को गंभीरता से लिया गया । मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार थाना स्तर पर थाना प्रभारी अमानगंज के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के उचित दिशा निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुये अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं मामले में शामिल आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु संभावित स्थानो पर दबिश दी गई । जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा एक आरोपिया (दुल्हन) एवं उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । मामले में एक आरोपी फरार है जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा । पुलिस टीम द्वारा आरोपीगणों के कब्जे से पुरानी इस्तेमाली कार (ट्राईवर),03 मोबाईल एवं नगदी सहित मशरुका बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है । *जप्त मशरूका* – पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से पुरानी इस्तेमाली कार (ट्राईवर) कीमती करीब 5 लाख रूपये ,03 मोबाईल एवं नगदी सहित करीब 05 लाख 25 हजार रुपये का मशरुका बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है । *गिरफ्तार आरोपी* – मामले में पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपियों के विवरण निम्न अनुसार है – 01.माधुरी थोबानी पति हीरश थोबानी उम्र- 35 साल निवासी हिंगना मेडिकल के पास थाना एमआईडीसी नागपुर 02 हक्के यादव पिता दलपत यादव उम्र-72 साल निवासी बामुरिया थाना पटेरा जिला दमोह 03. अनिल यादव पिता दानसिंह यादव उम्र-27 साल निवासी ग्राम-पिपरिया थाना कुम्हारी जिला दमोह 04.करण सिंह राजपूत पिता फुन्दर सिंह राजपूत उम्र-50 साल निवासी पलका थाना गुनौर जिला पन्ना *फरार आरोपी* – मामले में 01 आरोपी फरार है । *सराहनीय योगदान*- उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी अमानगंज निरीक्षक हेमन्त कुमार नायक, चौकी प्रभारी महेबा उप निरीक्षक रजनी समाधिया, प्र. आर. रावेन्द्र पाण्डेय,शिवम शर्मा, आरक्षक सत्यनारायण अग्निहोत्री ,अखिल पाल,गोलू वास्केल, प्यारेलाल रैकवार तथा साइबर सेल से टीम पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा टीम की सराहना करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की गई ।
*फर्जी शादी कराकर फरियादी से 1 लाख रूपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लुटेरी दुल्हन सहित 4 आरोपी गिरफ्तार* *आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार (ट्राईवर), 03 मोबाईल एवं नगदी सहित करीब 05 लाख 25 हजार रुपयेमशरुका जप्त** *पन्ना, शनिवार 01 अगस्त 2026* पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुनौर श्री राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अमानगंज निरीक्षक हेमन्त कुमार नायक के नेतृत्व में पन्ना पुलिस द्वारा थाना अमानगंज के अपराध क्रमांक 474/26 धारा 318(4), 83, 84 बीएनएस में विवाह कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । मामले में फरियादी सुरेन्द्र सिहं राजपूत पिता ठाकुर प्रसाद राजपूत उम्र 32 साल निवासी महेबा द्वारा दिनांक 31.07.2026 को थाना अमानगंज में रिपोर्ट की गई । जिसमें फरियादी द्वारा बताया गया कि आरोपियों द्वारा शादी कराने के लिए मुझसे 01 लाख रुपये नगद लिए गए साथ ही शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन रात मे फरार हो गई थी ।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमानगंज में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 474/2026 धारा 318(4),83,84 बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई । थाना प्रभारी अमानगंज द्वारा मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उपरोक्त घटना को गंभीरता से लिया गया । मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार थाना स्तर पर थाना प्रभारी अमानगंज के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के उचित दिशा निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुये अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं मामले में शामिल आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु संभावित स्थानो पर दबिश दी गई । जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा एक आरोपिया (दुल्हन) एवं उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । मामले में एक आरोपी फरार है जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा । पुलिस टीम द्वारा आरोपीगणों के कब्जे से पुरानी इस्तेमाली कार (ट्राईवर),03 मोबाईल एवं नगदी सहित मशरुका बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है । *जप्त मशरूका* – पुलिस टीम द्वारा
आरोपियों के कब्जे से पुरानी इस्तेमाली कार (ट्राईवर) कीमती करीब 5 लाख रूपये ,03 मोबाईल एवं नगदी सहित करीब 05 लाख 25 हजार रुपये का मशरुका बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है । *गिरफ्तार आरोपी* – मामले में पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपियों के विवरण निम्न अनुसार है – 01.माधुरी थोबानी पति हीरश थोबानी उम्र- 35 साल निवासी हिंगना मेडिकल के पास थाना एमआईडीसी नागपुर 02 हक्के यादव पिता दलपत यादव उम्र-72 साल निवासी बामुरिया थाना पटेरा जिला दमोह 03. अनिल यादव पिता दानसिंह यादव उम्र-27 साल निवासी ग्राम-पिपरिया थाना कुम्हारी जिला दमोह 04.करण सिंह राजपूत पिता फुन्दर सिंह राजपूत उम्र-50 साल निवासी पलका थाना गुनौर जिला पन्ना *फरार आरोपी* – मामले में 01 आरोपी फरार है । *सराहनीय योगदान*- उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी अमानगंज निरीक्षक हेमन्त कुमार नायक, चौकी प्रभारी महेबा उप निरीक्षक रजनी समाधिया, प्र. आर. रावेन्द्र पाण्डेय,शिवम शर्मा, आरक्षक सत्यनारायण अग्निहोत्री ,अखिल पाल,गोलू वास्केल, प्यारेलाल रैकवार तथा साइबर सेल से टीम पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा टीम की सराहना करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की गई ।
- मस्जिद के मौलाना ने नाबालिक को मदरसे में किया कैद परिजनों को गुमराह कर सबूत मिटाने की कोशिश पन्ना। शहर के टिकुरिया मोहल्ला स्थित एक मदरसे से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग बच्ची के परिजनों ने मदरसे के मौलाना पर बच्ची को कमरे में बंद करने तथा उसके साथ आपराधिक कृत्य करने की कोशिश का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। परिजनों के अनुसार, बच्ची निर्धारित समय तक घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। आरोप है कि पूछताछ के दौरान मौलाना ने परिजनों को यह कहकर गुमराह किया कि बच्ची अपनी सहेली के साथ बाहर गई है। काफी तलाश के बाद परिजनों को मदरसे पर संदेह हुआ। उनका कहना है कि दबाव बनाने पर मदरसे का कमरा खोला गया, जहां से बच्ची बरामद हुई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मदरसे में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज उपलब्ध नहीं कराए गए और कैमरों की वायरिंग कटी हुई मिली। उनका आरोप है कि साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यदि पुलिस ने मामला दर्ज किया है, तो जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। कई नागरिकों ने जिले में संचालित मदरसों और अन्य आवासीय शिक्षण संस्थानों के सत्यापन तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की है।4
- ककरहटी में नाली निर्माण पर उठे सवाल, कार्य शुरू होते ही भ्रष्टाचार के आरोप ककरहटी। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद ककरहटी में चल रहे नाली निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू होते ही गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है और नियमों को दरकिनार कर कार्य कराया जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता एवं कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का आरोप है कि नगर परिषद के अधिकारियों की अनदेखी के कारण निर्माण कार्य में अनियमितताएं बढ़ रही हैं। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) शौरभ श्रीवास्तव द्वारा ठेकेदार को संरक्षण दिया जा रहा है, जिसके चलते शिकायतों के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो सरकारी धन की बर्बादी के साथ-साथ आम जनता को भी नुकसान उठाना पड़ेगा। नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और ठेकेदार के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।1
- बृजपुर पुलिस की सराहनीय पहल: परिजनों से बिछड़े दो लावारिस बच्चे सुरक्षित परिजनों को सौंपे बृजपुर बृजपुर पुलिस की सराहनीय पहल: परिजनों से बिछड़े दो लावारिस बच्चे सुरक्षित परिजनों को सौंपे बृजपुर1
- शुभ शनिवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन शुभ शनिवार।। श्रावण मास पर मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।।1
- सिमरिया तहसील के कोनी ग्राम में शिक्षक राम दरश पटेल का हुआ सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन भारी संख्या में लोग बधाई देने के लिए हुए शामिल गीत बंधन अभिनंदन ढोल नगाड़े के साथ रथ में बैठाकर दी भावभीनी विदाई बधाई द1
- सोच बदलो देश बदल जाएगा सरकार बदलो हालात बदल जाएंगे।। अपने लिए नहीं अपने देश अपनो के लिए जियो सुकून मिलेगा।।1
- *दक्षिण पन्ना वनमंडल में वन भूमि पर अतिक्रमण के दो और प्रयास विफल, त्वरित कार्रवाई जारी* दक्षिण पन्ना वनमंडल में मानसून गश्ती अभियान के अंतर्गत वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने हेतु लगातार सघन निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शाहनगर वन परिक्षेत्र के बोरी सर्किल अंतर्गत बीट गजन्दा के कक्ष 933 में नियमित गश्ती के दौरान ग्राम गजन्दा निवासी खुशीलाल लोधी द्वारा वन भूमि पर अवैध रूप से टपरिया एवं बागड़ बनाकर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। वन अमले ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण के प्रयास को विफल कर दिया। इस कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक विनीता सिंह, वनपाल प्रेमनारायण वर्मा, बीटगार्ड शिव प्रताप सिंह (गजन्दा), राजेश सिंह यादव (करौंदी) तथा समिति सुरक्षा श्रमिकों का विशेष सहयोग रहा। इसी प्रकार कल्दा वन परिक्षेत्र अंतर्गत बीट महगवां के कक्ष 899 में लगभग 1.4 हेक्टेयर वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध भी वन विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी के निर्देशन में अतिक्रमण निरोधक दल की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें वनरक्षक संदीप बघेल सहित वन अमले ने सक्रिय भूमिका निभाई। दक्षिण पन्ना वनमंडल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा ऐसे प्रयासों के विरुद्ध भविष्य में भी नियमित गश्ती एवं सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।2
- 🚨 शादी का झांसा, ₹1 लाख की ठगी! पन्ना पुलिस ने कथित 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का किया पर्दाफाश शादी के नाम पर ₹1 लाख की ठगी, कुछ ही दिनों बाद दुल्हन फरार। शिकायत के बाद पन्ना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित गिरोह का पर्दाफाश किया और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी1