logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों व जबरन स्मार्ट मीटर के विरोध में संघर्ष समिति का ऐलान मार्च-अप्रैल में प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, चेयरमैन को सौंपा जाएगा ज्ञापन संतकबीरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों की लखनऊ में आयोजित बैठक में बिजली कर्मियों पर की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों एवं उनके आवासों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कड़ा रुख अपनाने का निर्णय लिया गया। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही दमनात्मक कार्यवाहियां वापस नहीं ली गईं और जबरन स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया बंद नहीं की गई, तो मार्च और अप्रैल माह में प्रदेशभर में व्यापक एवं चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि मार्च माह में सभी क्षेत्रीय एवं परियोजना मुख्यालयों पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद अप्रैल में राजधानी लखनऊ स्थित शक्ति भवन पर विशाल प्रदर्शन कर आगे की रणनीति की घोषणा की जाएगी। संघर्ष समिति के पदाधिकारी ई. राजेश कुमार ने बताया कि यदि मीटर न लगवाने वाले कर्मचारियों की बिजली काटने अथवा अवैध रूप से विद्युत आपूर्ति बाधित करने की कार्रवाई जारी रही, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। समिति के अनुसार 20 फरवरी को लखनऊ के प्राग नारायण मार्ग स्थित हाइडिल कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति जबरन स्मार्ट मीटर लगाने के उद्देश्य से अवैधानिक ढंग से काट दी गई थी, जिससे कर्मचारियों के परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पदाधिकारी ई. चंद्र भूषण ने बताया कि मार्च 2023 के आंदोलन के बाद ऊर्जा मंत्री द्वारा पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन को सभी उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयां वापस लेने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक उनका प्रभावी अनुपालन नहीं हुआ है। समिति का आरोप है कि निजीकरण के विरोध में पिछले 15 महीनों से चल रहे आंदोलन के दौरान संविदा कर्मियों को सेवा से हटाया गया, बड़े पैमाने पर तबादले किए गए तथा फेसियल अटेंडेंस के नाम पर वेतन रोके जाने जैसी कार्रवाइयां की जा रही हैं। संघर्ष समिति के आह्वान पर निजीकरण विरोधी आंदोलन के 456 दिन पूर्ण होने पर प्रदेश के सभी जनपदों व परियोजनाओं में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। संतकबीरनगर में आयोजित प्रदर्शन में ई. राजेश कुमार, ई. अमित सिंह, ई. सुनील यादव, ई. चंद्र भूषण, सहायक लेखाकार संतोष गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, कार्यकारी सहायक दिलीप सिंह, अमरनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद, सुनील प्रजापति, मनोज यादव, अशोक कुमार, धीरेन्द्र यादव, संजय यादव, सूरज प्रजापति, आर्यन कुमार, वीरेंद्र मौर्य सहित अन्य बिजली कर्मी उपस्थित रहे।

19 hrs ago
user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आकाशवाणी 27 2 2026 ई0 मोदी जी के नेतृत्व में सैनिकों को मिला सरकारी सम्मान!
    1
    आकाशवाणी
27 2  2026 ई0
मोदी जी के नेतृत्व में सैनिकों को मिला सरकारी सम्मान!
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • Post by शत्रुजीत राय पत्रकार संत कबीर
    1
    Post by शत्रुजीत राय पत्रकार संत कबीर
    user_शत्रुजीत राय पत्रकार संत कबीर
    शत्रुजीत राय पत्रकार संत कबीर
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के कड़ाई से पालन के निर्देश, थाना महुली में विशेष बैठक आयोजित संतकबीरनगर। जनपद में सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली परिसर में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने की, जिसमें समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। थानाध्यक्ष द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों को शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए सोशल मीडिया के अनुशासित, मर्यादित एवं विभागीय नियमों के अनुरूप उपयोग के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, गोपनीय अथवा विभागीय छवि को प्रभावित करने वाली पोस्ट या सामग्री साझा करना पूर्णतः प्रतिबंधित है। साथ ही विभागीय सूचना, संवेदनशील प्रकरणों या जांच से संबंधित विषयों को बिना सक्षम अनुमति के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा न करने की सख्त हिदायत दी गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग की गरिमा, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता को बनाए रखते हुए सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करना रहा।
    1
    सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के कड़ाई से पालन के निर्देश, थाना महुली में विशेष बैठक आयोजित
संतकबीरनगर। 
जनपद में सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली परिसर में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने की, जिसमें समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। थानाध्यक्ष द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों को शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए सोशल मीडिया के अनुशासित, मर्यादित एवं विभागीय नियमों के अनुरूप उपयोग के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, गोपनीय अथवा विभागीय छवि को प्रभावित करने वाली पोस्ट या सामग्री साझा करना पूर्णतः प्रतिबंधित है। साथ ही विभागीय सूचना, संवेदनशील प्रकरणों या जांच से संबंधित विषयों को बिना सक्षम अनुमति के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा न करने की सख्त हिदायत दी गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग की गरिमा, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता को बनाए रखते हुए सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करना रहा।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 👉🏻जनपद देवरिया में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 👉🏻 बताया जा रहा है कि एक नाबालिक लड़की वन स्टाफ से फरार हो गई है। 👉🏻साथही लड़की की मां का आरोप है कि नामजद एफआईआर जिस लडके पर था वह भी थाने से फरार है। 👉🏻लड़की की मां ने पुलिस अधीक्षक को दिए तहरीर में न्याय की मांग की है। 👉🏻तरकुलवा पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है
    1
    👉🏻जनपद देवरिया में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
👉🏻 बताया जा रहा है कि एक नाबालिक लड़की वन स्टाफ से फरार हो गई है। 
👉🏻साथही लड़की की मां का आरोप है कि नामजद एफआईआर जिस लडके पर था वह भी थाने से फरार है। 
👉🏻लड़की की मां ने पुलिस अधीक्षक को दिए तहरीर में न्याय की मांग की है। 
👉🏻तरकुलवा पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है
    user_KHALILABAD TIMES
    KHALILABAD TIMES
    Newspaper publisher खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे "मिशन शक्ति फेज -5.0" के तहत मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया गया बालिका/महिला सुरक्षा अभियान थाना महुली थाना जनपद संतकबीरनगर । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे *“मिशन शक्ति फेज-5.0”* के तहत *पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष थाना महुली के निर्देशन मे उ0नि0 अजीत सिंह , म0का0 सौम्या पांडेय के नेतृत्व में बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूक भी किया एवं साइबर से सम्बन्धित हेल्पलाइन नं0 के बारे मे बताया गया । इस क्रम में थाना महुली संतकबीरनगर मे बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत ग्राम परसादीपुर में साइबर से सम्बन्धित हेल्पलाइन नं0 के बारे मे बताया गया । मिशन शक्ति 5.0 के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया व जागरूक किया गया जैसे कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी के बारे में बताया गया तथा उनके अधिकार के बारे में बताया गया व उनको जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा *वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि* सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया है । एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान 30 स्थानो पर 84 व्यक्तियो से पूछताछ किया गया एवं 04लोगों से माफीनामा भरवाकर 80 लोगों कोचेतावनी के साथ छोड़ा गया ।
    3
    उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे "मिशन शक्ति फेज -5.0" के तहत मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया गया बालिका/महिला सुरक्षा अभियान थाना महुली थाना जनपद संतकबीरनगर ।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे *“मिशन शक्ति फेज-5.0”* के तहत *पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष थाना महुली के निर्देशन मे उ0नि0  अजीत सिंह , म0का0 सौम्या पांडेय के नेतृत्व में  बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूक भी किया एवं साइबर से सम्बन्धित हेल्पलाइन नं0 के बारे मे बताया गया  । 
इस क्रम में थाना महुली  संतकबीरनगर  मे बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत ग्राम परसादीपुर में   साइबर से सम्बन्धित हेल्पलाइन नं0 के बारे मे बताया गया । मिशन शक्ति 5.0 के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया व जागरूक किया गया जैसे कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी के बारे में बताया गया तथा उनके अधिकार के बारे में बताया गया व उनको जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा *वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि* सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया है ।
एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान 30 स्थानो पर 84 व्यक्तियो से पूछताछ किया गया एवं  04लोगों से माफीनामा भरवाकर 80 लोगों कोचेतावनी के साथ छोड़ा गया ।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    20 hrs ago
  • थाना धनघटा अन्तर्गत पौली ब्लाक के खण्ड विकास अधिकारी के साथ घटित घटना व कृत कार्यवाही के संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गई बाइट।
    1
    थाना धनघटा अन्तर्गत पौली ब्लाक के खण्ड विकास अधिकारी के साथ घटित घटना व कृत कार्यवाही के संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गई बाइट।
    user_Vipin Times Khlilabad
    Vipin Times Khlilabad
    Local News Reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 2027 चुनाव पर सपा का बड़ा दावा: "अबकी बार 300 पार" | ज़फर अमीन डक्कू का AIMIM पर हमला
    1
    2027 चुनाव पर सपा का बड़ा दावा: "अबकी बार 300 पार" | ज़फर अमीन डक्कू का AIMIM पर हमला
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • Aakashvani, 27/2/2026, Scenes From ISRAEL parliament, Congress Camp Right Now,
    1
    Aakashvani, 
27/2/2026, 
Scenes From ISRAEL parliament, Congress Camp Right Now,
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.