logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली में साइबर गैंग का भंडाफोड़ | 5 आरोपी गिरफ्तार | 1.55 करोड़ ठगी का खुलासा बरेली में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां थाना कैंट पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि यह गैंग फर्जी ट्रस्ट और बैंक खातों के जरिए देशभर में साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था। गैंग के सदस्य APK फाइल (SMS Listener) के माध्यम से लोगों के बैंक अकाउंट और मोबाइल SMS का एक्सेस लेकर पैसे ट्रांसफर कर देते थे। इस मामले में NCRP पोर्टल पर 524 से अधिक शिकायतें दर्ज मिली हैं और 1.55 करोड़ रुपये तक के ट्रांजैक्शन सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, चेकबुक, डेबिट कार्ड, अवैध हथियार और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

13 hrs ago
user_News Network Bharatvarsh
News Network Bharatvarsh
Local News Reporter मीरगंज•
13 hrs ago

बरेली में साइबर गैंग का भंडाफोड़ | 5 आरोपी गिरफ्तार | 1.55 करोड़ ठगी का खुलासा बरेली में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां थाना कैंट पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि यह गैंग फर्जी ट्रस्ट और बैंक खातों के जरिए देशभर में साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था। गैंग के सदस्य APK फाइल (SMS Listener) के माध्यम से लोगों के बैंक अकाउंट और मोबाइल SMS का एक्सेस लेकर पैसे ट्रांसफर कर देते थे। इस मामले में NCRP पोर्टल पर 524 से अधिक शिकायतें दर्ज मिली हैं और 1.55 करोड़ रुपये तक के ट्रांजैक्शन सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, चेकबुक, डेबिट कार्ड, अवैध हथियार और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना भमोरा, बरेली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भीकमपुर में एक व्यक्ति को गोली लगने से मृत्यु होने की सूचना पर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्रीमती अंशिका वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, बरेली की बाइट।
    1
    थाना भमोरा, बरेली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भीकमपुर में एक व्यक्ति को गोली लगने से मृत्यु होने की सूचना पर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्रीमती अंशिका वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, बरेली की बाइट।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली के दामोदर स्वरूप पार्क में आज उस वक्त माहौल गरमा गया जब तीन तलाक पीड़िता और आला हजरत वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने विपक्षी पार्टियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने समाजवादी पार्टी, टीएमसी और कांग्रेस का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। निदा खान ने विपक्षी दलों पर मुस्लिम महिलाओं के मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और कहा कि अब महिलाएं खुलकर अपने हक के लिए आवाज उठा रही हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और पूरे पार्क में विरोध की गूंज सुनाई दी। प्रदर्शन ने इलाके में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। कुल मिलाकर, मुस्लिम महिलाओं का ये प्रदर्शन अब सियासी माहौल को और गर्माने वाला माना जा रहा है। पूरे मामले में आज रविवार समय लगभग शाम के 5:00 बजे दी गई जानकारी
    1
    बरेली के दामोदर स्वरूप पार्क में आज उस वक्त माहौल गरमा गया जब तीन तलाक पीड़िता और आला हजरत वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने विपक्षी पार्टियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने समाजवादी पार्टी, टीएमसी और कांग्रेस का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। निदा खान ने विपक्षी दलों पर मुस्लिम महिलाओं के मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और कहा कि अब महिलाएं खुलकर अपने हक के लिए आवाज उठा रही हैं।
इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और पूरे पार्क में विरोध की गूंज सुनाई दी। प्रदर्शन ने इलाके में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।
कुल मिलाकर, मुस्लिम महिलाओं का ये प्रदर्शन अब सियासी माहौल को और गर्माने वाला माना जा रहा है।
पूरे मामले में आज रविवार समय लगभग शाम के 5:00 बजे दी गई जानकारी
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली में दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार बरेली से कविता मौर्य की रिपोर्ट: बरेली के थाना अलीगंज पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना अलीगंज में मुकदमा संख्या 85/2026, धारा 137(2), 74, 65(1) बीएनएस व ¾ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 अप्रैल 2026 को आरोपी राशिद पुत्र बाबू मंसूरी, निवासी इज्जतनगर, बरेली (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी रिछा रोड, कृपानंद फैक्ट्री के पास से की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना अलीगंज के उपनिरीक्षक व पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    बरेली में दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
बरेली से कविता मौर्य की रिपोर्ट:
बरेली के थाना अलीगंज पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना अलीगंज में मुकदमा संख्या 85/2026, धारा 137(2), 74, 65(1) बीएनएस व ¾ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 अप्रैल 2026 को आरोपी राशिद पुत्र बाबू मंसूरी, निवासी इज्जतनगर, बरेली (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी रिछा रोड, कृपानंद फैक्ट्री के पास से की गई।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना अलीगंज के उपनिरीक्षक व पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Bareilly Ke shishgarh mein muthbhed aaropi girftar/ gokas aaropi girftar/ Bareilly police ka khauf/ gaokasi ka saman baramad/ apraadhi salakhon Ke piche/ muthbhed ke aaropi/ muthbhed aisi hue girftar/
    1
    Bareilly Ke shishgarh mein muthbhed aaropi girftar/
gokas aaropi girftar/
Bareilly police ka khauf/
gaokasi ka saman baramad/
apraadhi salakhon Ke piche/
muthbhed ke aaropi/
muthbhed aisi hue girftar/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बरेली। थाना शीशगढ़ क्षेत्र में गोकशी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार सुबह पनवड़िया पुल के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल को ग्राम बरगवां निवासी ओमकार ने सूचना दी थी कि किच्छा नदी के पास गौवंशीय पशु का वध कर अवशेष फेंके गए हैं। इस मामले में थाना शीशगढ़ पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। शनिवार तड़के करीब 5 बजे पुलिस टीम गश्त के दौरान पनवड़िया पुल के पास पहुंची, तभी तीन संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अब्दुल रहमान और दानिश कुरैशी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में दोनों के पास से 2 तमंचे, 7 कारतूस, 2810 रुपये नकद और गोकशी के उपकरण बरामद हुए। तीसरा आरोपी आरिफ जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बहेड़ी भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    1
    बरेली। थाना शीशगढ़ क्षेत्र में गोकशी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार सुबह पनवड़िया पुल के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल  को ग्राम बरगवां निवासी ओमकार ने सूचना दी थी कि किच्छा नदी के पास गौवंशीय पशु का वध कर अवशेष फेंके गए हैं। इस मामले में थाना शीशगढ़ पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
शनिवार तड़के करीब 5 बजे पुलिस टीम गश्त के दौरान पनवड़िया पुल के पास पहुंची, तभी तीन संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अब्दुल रहमान और दानिश कुरैशी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी में दोनों के पास से 2 तमंचे, 7 कारतूस, 2810 रुपये नकद और गोकशी के उपकरण बरामद हुए। तीसरा आरोपी आरिफ जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है।
घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बहेड़ी भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदू सिंघानिया का चयन हुआ सोमनाथ यात्रा के दौरान माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया
    1
    राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदू सिंघानिया का चयन हुआ सोमनाथ यात्रा के दौरान माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया
    user_NO1 BN NEWS LIVE
    NO1 BN NEWS LIVE
    Doctor बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बरेली। परशुराम युवा मंच के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 20 अप्रैल को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। इस वर्ष शोभायात्रा का यह 24वां आयोजन है, जो पिछले 23 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महंत बलराम दास जी महाराज शामिल होंगे, जबकि शिवानंद महाराज एवं आचार्य संजीव गौड़ विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आयोजन की शुरुआत दोपहर 2 बजे तुलसी स्थल, निकट अलखनाथ बाबा मंदिर पर रुद्राभिषेक से होगी, जिसके बाद शाम 4 बजे से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा तुलसी स्थल से निकलकर किला चौकी, साहूकारा, थाना किला, बड़ा बाजार, घंटाघर चौराहा, कोतवाली और नावेल्टी चौराहा होते हुए सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त होगी, जहां आरती के बाद विश्राम किया जाएगा। यात्रा में एटा से आई आकर्षक झांकियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी, जिनमें भगवान गणेश, शिव-पार्वती, लक्ष्मी-नारायण, हनुमान जी, श्रीराम परिवार, श्रीकृष्ण-राधा, महाकाल एवं जगन्नाथ जी की झांकियां शामिल होंगी। साथ ही मथुरा का बैंड और चंदौसी का महाकाल बैंड भी प्रस्तुति देंगे। प्रेस वार्ता में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों और सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्यायप्रिय और धर्मरक्षक थे, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं। यह शोभायात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का भी संदेश देगी, जिसमें सभी समुदायों की सहभागिता देखने को मिलती है। प्रेसवार्ता के दौरान अजय शुक्ला , पंडित पवन मिश्रा,आचार्य संजीव गौड़ आदि मौजूद रहे। बाइट पंडित पवन मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष बाइट आचार्य पंडित संजीव गौड़
    1
    बरेली। परशुराम युवा मंच के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 20 अप्रैल को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। इस वर्ष शोभायात्रा का यह 24वां आयोजन है, जो पिछले 23 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महंत बलराम दास जी महाराज शामिल होंगे, जबकि शिवानंद महाराज एवं आचार्य संजीव गौड़ विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आयोजन की शुरुआत दोपहर 2 बजे तुलसी स्थल, निकट अलखनाथ बाबा मंदिर पर रुद्राभिषेक से होगी, जिसके बाद शाम 4 बजे से शोभायात्रा प्रारंभ होगी।
शोभायात्रा तुलसी स्थल से निकलकर किला चौकी, साहूकारा, थाना किला, बड़ा बाजार, घंटाघर चौराहा, कोतवाली और नावेल्टी चौराहा होते हुए सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त होगी, जहां आरती के बाद विश्राम किया जाएगा।
यात्रा में एटा से आई आकर्षक झांकियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी, जिनमें भगवान गणेश, शिव-पार्वती, लक्ष्मी-नारायण, हनुमान जी, श्रीराम परिवार, श्रीकृष्ण-राधा, महाकाल एवं जगन्नाथ जी की झांकियां शामिल होंगी। साथ ही मथुरा का बैंड और चंदौसी का महाकाल बैंड भी प्रस्तुति देंगे।
प्रेस वार्ता में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों और सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्यायप्रिय और धर्मरक्षक थे, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं। यह शोभायात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का भी संदेश देगी, जिसमें सभी समुदायों की सहभागिता देखने को मिलती है। प्रेसवार्ता के दौरान अजय शुक्ला , पंडित पवन मिश्रा,आचार्य संजीव गौड़ आदि मौजूद रहे। 
बाइट पंडित पवन मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष 
बाइट आचार्य पंडित संजीव गौड़
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बरेली में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, निवेश के तनाव की आशंका बरेली (सुभाष नगर) से खबर: थाना सुभाष नगर क्षेत्र के सिठौरा पानी की टंकी इलाके में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 35 वर्षीय जनक सिंह पुत्र अर्जुन सिंह (रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर पुलिस) के रूप में हुई है।
    1
    बरेली में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, निवेश के तनाव की आशंका
बरेली (सुभाष नगर) से खबर:
थाना सुभाष नगर क्षेत्र के सिठौरा पानी की टंकी इलाके में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 35 वर्षीय जनक सिंह पुत्र अर्जुन सिंह (रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर पुलिस) के रूप में हुई है।
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Bareilly Uttar Pradesh crime/ yuvak ki goli markar hatya/ Bareilly police action Mein I/ Thana bhanwarra Kshetra Mein murder se faila hadkump/ sp city Anshika Verma ka bada bayan/ bikampur Gaon Mein khooni vardat/ kya hai pura mamla/ golibari se dahla bhikampur/
    1
    Bareilly Uttar Pradesh crime/
yuvak ki goli markar hatya/
Bareilly police action Mein I/
Thana bhanwarra Kshetra Mein murder se faila hadkump/
sp city Anshika Verma ka bada bayan/
bikampur Gaon Mein khooni vardat/
kya hai pura mamla/
golibari se dahla bhikampur/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.