logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन दोस्तों की बाइक पेड़ से टकरा गई एक की मौत दो घायल काराकाट/रोहतास। काराकाट थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दहियारी और कर्मा के बीच पक्की सड़क पर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन दोस्तों की बाइक पेड़ से टकरा गई। मृतक की पहचान सिकरिया गांव निवासी 24 वर्षीय हरीश पंडित के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का इकलौता बेटा था। यह घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। हरीश पंडित अपनी बाइक पर सिकरिया गांव के शंकर महतो के पुत्र सूरज महतो और नासरीगंज थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव निवासी सुजीत पंडित के पुत्र दीपक पंडित के साथ शादी में शामिल होने जा रहे थे। दहियारी और कर्मा के बीच पक्की सड़क पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरीश पंडित के माथे पर गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक पर पीछे बैठे सूरज महतो को मामूली चोटें आईं, जबकि बीच में बैठे दीपक पंडित की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही काराकाट थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तीनों को गोडारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया। दीपक पंडित को प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बनारस रेफर कर दिया गया। सूरज महतो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मृतक हरीश पंडित के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। काराकाट थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल की हालत स्थिर है और तीसरे को सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इकलौते बेटे की मौत से हरीश पंडित के परिवार में मातम छा गया है। परिजन गहरे सदमे में हैं।

on 12 March
user_Rajnikant Pandey riport
Rajnikant Pandey riport
काराकाट, रोहतास, बिहार•
on 12 March
dc3c0fae-7e5a-4324-81dc-35b33b82ea51

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन दोस्तों की बाइक पेड़ से टकरा गई एक की मौत दो घायल काराकाट/रोहतास। काराकाट थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दहियारी और कर्मा के बीच पक्की सड़क पर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन दोस्तों की बाइक पेड़ से टकरा गई। मृतक की पहचान सिकरिया गांव निवासी 24 वर्षीय हरीश पंडित के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का इकलौता बेटा था। यह घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। हरीश पंडित अपनी बाइक पर सिकरिया गांव के शंकर महतो के पुत्र सूरज महतो और नासरीगंज थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव निवासी सुजीत पंडित के पुत्र दीपक पंडित के साथ शादी में शामिल होने जा रहे थे। दहियारी और कर्मा के बीच पक्की सड़क पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरीश पंडित के माथे पर गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ea2172bf-e12b-425f-816a-1224bef564c4

बाइक पर पीछे बैठे सूरज महतो को मामूली चोटें आईं, जबकि बीच में बैठे दीपक पंडित की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही काराकाट थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तीनों को गोडारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया। दीपक पंडित को प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बनारस रेफर कर दिया गया। सूरज महतो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मृतक हरीश पंडित के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। काराकाट थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल की हालत स्थिर है और तीसरे को सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इकलौते बेटे की मौत से हरीश पंडित के परिवार में मातम छा गया है। परिजन गहरे सदमे में हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • ग्राम बाजना के उपाध्याय मोहल्ला में जन्म उत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे मोहल्ले में
    1
    ग्राम बाजना के उपाध्याय मोहल्ला में जन्म उत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे मोहल्ले में
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अरवल, अरवल, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by Nitish Kumar
    1
    Post by Nitish Kumar
    user_Nitish Kumar
    Nitish Kumar
    Photographer कोचास, रोहतास, बिहार•
    16 hrs ago
  • खैरा गांव में धूमधाम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 135 सी जयंती मनाई गई, भीम मेला में निकाली गई भव्य रैली, आप सभी को बता दे की भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत खैरा गांव में भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर भव्य भीम मेला महोत्सव का आयोजन किया गया, इस मौके पर सहार प्रखंड के सभी पंचायत से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और रैली मार्च निकालकर कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित हुए, रैली के दौरान लोगों ने बाबा साहेब के विचारों और उनके संघर्षों को याद करते हुए जयकारे लगाए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर सभी ने डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्षता राजद नेता एवं मुखिया महेंद्र प्रसाद व्यवस्थापक को अशोक राम, संचालक इंकलाबी नौजवान संगठन के प्रखंड सचिव अजीत पासवान प्रखंड सचिव दिलीप कुमार प्रदीप सिंह इमरान अली दाउद हुसैन वहीं भाजपा माले के नेता मदन सिंह चंद्रवंशी ने सभा को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के सामाजिक न्याय समानता और अधिकारों को संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की, कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अंबेडकर सेना के जिला अध्यक्ष अशोक राम एवं ग्रामीण की बडी भागीदारी देखने को मिली पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा के माहौल बना रहा,
    1
    खैरा गांव में धूमधाम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 135 सी जयंती मनाई गई, भीम मेला में निकाली गई भव्य रैली,
आप सभी को बता दे की भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत खैरा गांव में भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर भव्य भीम मेला महोत्सव का आयोजन किया गया, इस मौके पर सहार प्रखंड के सभी पंचायत से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और रैली मार्च निकालकर कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित हुए, रैली के दौरान लोगों ने बाबा साहेब के विचारों और उनके संघर्षों को याद करते हुए जयकारे लगाए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर सभी ने डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्षता राजद नेता एवं मुखिया महेंद्र प्रसाद व्यवस्थापक को अशोक राम, संचालक इंकलाबी नौजवान संगठन के प्रखंड सचिव अजीत पासवान प्रखंड सचिव दिलीप कुमार प्रदीप सिंह इमरान अली दाउद हुसैन वहीं भाजपा माले के नेता मदन सिंह चंद्रवंशी ने सभा को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के सामाजिक न्याय समानता और अधिकारों को संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की, कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अंबेडकर सेना के जिला अध्यक्ष अशोक राम एवं ग्रामीण की बडी भागीदारी देखने को मिली पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा के माहौल बना रहा,
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    17 hrs ago
  • Post by NAITIK BIHAR NEWS
    1
    Post by NAITIK BIHAR NEWS
    user_NAITIK BIHAR NEWS
    NAITIK BIHAR NEWS
    Farmer गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    11 hrs ago
  • patna
    1
    patna
    user_संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    पालीगंज, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह का आयोजन दिनांक 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) को किया गया, जिसमें सुबह 9 बजे से पूजा-अर्चना शुरू हुई। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत, प्रतिष्ठान का शुभ उद्घाटन लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली और माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान 11 बजे से श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग, व्यापारी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन की कामना की। प्रतिष्ठान के संचालक शुभम गुप्ता एवं विकाश कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बताया कि “Bazar 99 to 499” में ग्राहकों को किफायती दरों पर विभिन्न उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी। (संपर्क: 9097340226)
    1
    संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह का आयोजन दिनांक 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) को किया गया, जिसमें सुबह 9 बजे से पूजा-अर्चना शुरू हुई।
धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत, प्रतिष्ठान का शुभ उद्घाटन लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली और माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान 11 बजे से श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग, व्यापारी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन की कामना की।
प्रतिष्ठान के संचालक शुभम गुप्ता एवं विकाश कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बताया कि “Bazar 99 to 499” में ग्राहकों को किफायती दरों पर विभिन्न उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
(संपर्क: 9097340226)
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by NAITIK BIHAR NEWS
    1
    Post by NAITIK BIHAR NEWS
    user_NAITIK BIHAR NEWS
    NAITIK BIHAR NEWS
    Farmer गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    11 hrs ago
  • उन्होंने कहा, “बिहार को विकास की नई दिशा देने का यह महत्वपूर्ण अवसर है। हमें विश्वास है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।”
    1
    उन्होंने कहा, “बिहार को विकास की नई दिशा देने का यह महत्वपूर्ण अवसर है। हमें विश्वास है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।”
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • CM बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला बयान, आज से ही काम शुरू कर दूंगा बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद सम्राट चौधरी ने पहला बयान देते हुए कहा कि मैं आज से ही काम शुरू कर दूंगा.
    1
    CM बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला बयान, आज से ही काम शुरू कर दूंगा
बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद सम्राट चौधरी ने पहला बयान देते हुए कहा कि मैं आज से ही काम शुरू कर दूंगा.
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.