11 मार्च को शेखपुरा में एक दिवसीय विशेष जॉब कैंप का आयोजन शेखपुरा - बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय, शेखपुरा द्वारा दिनांक 11 मार्च 2026 को जिला निबंधन-सह-परामर्श केंद्र, शेखपुरा परिसर में एक दिवसीय विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष जॉब कैंप में स्थानीय एवं बाहरी स्तर की लगभग 10 निजी कंपनियां भाग लेंगी। इस कैंप के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। यह विशेष जॉब कैंप पूर्णतः निःशुल्क है। इस जॉब कैंप में 8वीं, 10वीं, 12वीं, BA, BSc, BCom, B.Ed, BCA, ITI, डिप्लोमा सहित अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे युवक-युवतियों के लिए यह एक अच्छा अवसर है, जहां वे सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यार्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को विशेष जॉब कैंप में पहुंचेंगे।
11 मार्च को शेखपुरा में एक दिवसीय विशेष जॉब कैंप का आयोजन शेखपुरा - बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय, शेखपुरा द्वारा दिनांक 11 मार्च 2026 को जिला निबंधन-सह-परामर्श केंद्र, शेखपुरा परिसर में एक दिवसीय विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष
जॉब कैंप में स्थानीय एवं बाहरी स्तर की लगभग 10 निजी कंपनियां भाग लेंगी। इस कैंप के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। यह विशेष जॉब कैंप पूर्णतः निःशुल्क है। इस जॉब कैंप में 8वीं, 10वीं, 12वीं, BA, BSc, BCom, B.Ed, BCA, ITI, डिप्लोमा
सहित अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे युवक-युवतियों के लिए यह एक अच्छा अवसर है, जहां वे सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यार्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को विशेष जॉब कैंप में पहुंचेंगे।
- चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित। गौरतलब है कि चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की शाम बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संघ से जुड़े कर्मचारियों की आम सभा बुलाई गई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कर्मचारियों के आर्थिक, मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सरकार के समक्ष लंबित मांगों को लेकर एकजुट होकर वार्ता करने और समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि राज्य स्तर पर जो भी समस्याएं सामने आती हैं, उनके समाधान के लिए संघ के माध्यम से प्रयास किया जाता है और कई मामलों का स्थानीय स्तर पर भी निराकरण किया जाता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए संघ के जिला मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार सक्रिय है और जरूरत पड़ने पर सरकार से वार्ता कर कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में एएनएम एवं जीएनएम सहित संघ से जुड़े कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। यह बैठक मंगलवार की शाम करीब 4 बजे संपन्न हुई, जिसमें कर्मचारियों की एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।2
- जब अमेरिकी अर्थशास्त्री ही India-US डील को “compromised” कहने लगें, तो सवाल उठता है, क्या भारत की रणनीतिक आज़ादी सच में सुरक्षित है?1
- लखीसराय। जिला मंत्रणा कक्ष के सभागार में भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीसरा दिन भी जारी रहा। इस दौरान जिलाधिकारी की मौजूदगी में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया। साथ ही मकान सूचीकरण, भवन गणना, HLB Creator के माध्यम से हाउस लिस्टिंग ब्लॉक तैयार करने तथा लेआउट मैप निर्माण की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा CMMS के माध्यम से प्रशिक्षण प्रबंधन, नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया तथा डेटा एंट्री से संबंधित तकनीकी पहलुओं पर भी प्रतिभागियों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई, ताकि जनगणना के प्रथम चरण का कार्य प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सके।1
- पकरीबरावां: माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, शिक्षा और सामाजिक न्याय का लिया संकल्प2
- चालकों से नाइंसाफी नगर निगम परमाना के विरोध वसूली जाती है राशि1
- चालकों से नाइंसाफी नगर निगम परमाना के विरोध वसूली जाती है राशि1
- युद्ध शुरू हो चुका है… भारत में…सिलिंडर के लिए गृहयुद्ध, क्योंकि प्रधानमंत्री सरेंडर है, और भारत के लोग अब मजबूर है भारत के इन्हीं Interests के Compromised के ख़िलाफ़ AI Summit के दौरान हमारा प्रदर्शन था।1
- Post by Samachar City1
- Post by VN News Bihar1