बौरी पंचायत के बुढानपुर गांव में खलिहान में लगी आग ने बारी का पुंज जलकर हुआ खाक खलिहान में आग लगने से नेबारी का पुंज जलकर हुआ खाक हुलास गंज प्रखंड क्षेत्र के बुढानपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बृजनंदन यादव के खलिहान में आग लगने से नेबारी (फसल अवशेष) का पुंज जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना शनिवार के दोपहर की बताई गई है।घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। बताया जाता है कि खलिहान में रखे नेबारी के बड़ेपुंज में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि तेज गर्मी या किसी चिंगारी के कारण यह घटना हुई हो सकती है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा पुंज जलकर राख में तब्दील हो गया। ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन को भी अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
बौरी पंचायत के बुढानपुर गांव में खलिहान में लगी आग ने बारी का पुंज जलकर हुआ खाक खलिहान में आग लगने से नेबारी का पुंज जलकर हुआ खाक हुलास गंज प्रखंड क्षेत्र के बुढानपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बृजनंदन यादव के खलिहान में आग लगने से नेबारी (फसल अवशेष) का पुंज जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना शनिवार के दोपहर की बताई गई है।घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। बताया जाता है कि खलिहान में रखे नेबारी के बड़ेपुंज में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि तेज गर्मी या किसी चिंगारी के कारण यह घटना हुई हो सकती है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा पुंज जलकर राख में तब्दील हो गया। ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन को भी अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
- block video pandal wala upload dekhen aur like Karen share Karen1
- प्रेस विज्ञप्ति प्रतिभा सम्मान समारोह (समापन के पश्चात) हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के तत्वावधान में दिनांक 25 अप्रैल 2026, शनिवार को हरिदास सेमिनरी स्कूल, गया के सभागार में आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह अत्यंत गरिमामय एवं ऐतिहासिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन शिक्षा, सम्मान और सामाजिक जागरूकता का सशक्त संगम बनकर उभरा। कार्यक्रम का उद्घाटन देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय मंत्री सह पार्टी संरक्षक जीतन राम मांझी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष मांझी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा को चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, माननीय विधायकगण एवं अनेक वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी एवं युवा जिला अध्यक्ष संतोष सागर द्वारा संयुक्त रूप से की गई, जबकि सफल संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर मांझी द्वारा किया गया। अपने ओजस्वी एवं दूरदर्शी संबोधन में जीतन राम मांझी ने समान शिक्षा व्यवस्था (कॉमन स्कूलिंग सिस्टम) लागू करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि “राष्ट्रपति का पुत्र हो या समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का बच्चा—सभी को समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक शिक्षा में समानता स्थापित नहीं होगी, तब तक गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चे अग्रिम पंक्ति तथा उच्च पदों तक नहीं पहुंच पाएंगे। उन्होंने वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था कहीं न कहीं पूंजीवादी प्रभाव में सिमटती जा रही है, जिससे सामाजिक असमानता बढ़ रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने, निरंतर परिश्रम करने एवं दृढ़ संकल्प के साथ शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, संतोष मांझी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करता है और उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विगत पाँच वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहे हैं। मांझी समाज के विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा इस वर्ष पूर्व वर्षों की अपेक्षा अधिक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी वर्ष यह आयोजन राज्य स्तरीय स्वरूप में और अधिक भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से मांझी समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मांझी-मुसहर समाज के लगभग 500 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके अंकों के आधार पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इस सम्मान ने विद्यार्थियों के मनोबल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। यह समारोह केवल प्रतिभाओं के सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने तथा समान अवसर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम सिद्ध हुआ। गया जिला सहित बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आए अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल बनाया। कार्यक्रम के सफल संचालन में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर शंकर मांझी (राष्ट्रीय सचिव), नारायण प्रसाद मांझी (जिला अध्यक्ष), राकेश कुमार (जिला सचिव), सुनील मांझी (जिला महासचिव), दीना मांझी (जिला अध्यक्ष, दलित प्रकोष्ठ), संतोष सागर (युवा जिला अध्यक्ष), रामसनेही मांझी (जिला संगठन सचिव), सदानंद प्रेमी एवं जिला प्रवक्ता इंजीनियर दिवाकर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने सभी आगंतुकों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी एवं समाजोपयोगी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। — जारीकर्ता इंजी. दिवाकर सिंह जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) गया, बिहार1
- Samrat Choudhary ने डिग्री को लेकर Tejashwi Yadav पर तंज कसते हुए चुटकी ली। बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई और यह मुद्दा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है 🚨1
- नामांकन जागरूकता अभियान (2026) बिहार शरीफ नालंदा 😊🤗1
- गयाजी में आयोजित हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा और राजनीति दोनों का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिससे उनके हौसले को नई उड़ान मिली। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने मंच से कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जताई और इसे नियंत्रित करने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही महिला सम्मान को समाज की प्राथमिकता बताते हुए महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मांझी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल सिर्फ बयानबाजी तक सीमित हैं, जबकि उनकी पार्टी जमीनी स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में उनकी पार्टी सामाजिक मुद्दों को लेकर और मुखर होगी। इस कार्यक्रम के जरिए एक तरफ जहां छात्रों को प्रोत्साहन मिला, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक संदेश भी साफ तौर पर सामने आया कि पार्टी शिक्षा, सामाजिक सुधार और जनसंख्या नियंत्रण जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।1
- नालंदा जिला मुख्यालय के बिहार थाना क्षेत्र स्थित सूफी नगर मोहल्ले में गुरुवार को पिता-बेटे को गोली मारी गई थी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल मोहम्मद सोहन ने आज दम तोड़ दिया। पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। गुरुवार की शाम हुए इस जानलेवा हमले में मोहम्मद सोहन और उनके बेटे अली फरहान को बदमाशों ने सरेआम निशाना बनाया था।1
- जय श्री राम ♥️🙏🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩1
- बिहार के रोहतास जिले से एक बेहद संवेदनशील खबर सामने आ रही है, जहाँ एक स्कूल परिसर से संदिग्ध मांस मिलने की सूचना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।बिहार के रोहतास जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राजपुर प्रखंड स्थित एक उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में कथित रूप से गोमांस मिलने की सूचना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया और लोगों ने जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर तुरंत पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।1
- Post by Pintu kumar1