Shuru
Apke Nagar Ki App…
इटावा भीम राव अम्बेडकर मोतीझील जिला अस्पताल में टायलेट में कितनी गंदगी संवाददाता रोहित कुमार
Rohit Kumar
इटावा भीम राव अम्बेडकर मोतीझील जिला अस्पताल में टायलेट में कितनी गंदगी संवाददाता रोहित कुमार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- इटावा में समाजवादी पार्टी द्वारा बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी का 92वां जन्मदिवस 15 मार्च 2026 को “बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस” के रूप में भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस संबंध में इटावा स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 15 मार्च को सुबह 10 बजे साईं कृष्णा गार्डन (निकट वृंदावन गार्डन) में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, विधायक राघवेंद्र गौतम और जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया वीरू ने पार्टी के सभी राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों, सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला कार्यसमिति के सदस्यों, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों, ब्लॉक व नगर अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों, सभासदों तथा पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से कार्यक्रम में समय से पहुंचने की अपील की है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, कोषाध्यक्ष बृजेंद्र यादव, प्रवक्ता विक्की गुप्ता, सचिव प्रवीन कुशवाह, युवजन सभा जिलाध्यक्ष आदित्य गोविंद सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।2
- इटावा के बाइस ख्वाजा कब्रिस्तान में लकड़बग्धा सुबह 5-45 पर देखे जाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,अब इसमें कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि हमारा न्यूज गुर्प नहीं करता1
- जसवंतनगर में श्री 1008 आदिनाथ जिन बिम्ब वेदी प्रतिष्ठा एवं आध्यात्मिक ज्ञानामृत महोत्सव का तीसरा दिन जाप, अनुष्ठान, अभिषेक और पूजन के साथ शुरू हुआ। इसके बाद रत्नत्रय विधान संपन्न कराया गया और विद्वान वक्ताओं ने आत्म कल्याणकारी प्रवचन दिए। प्रवचन के उपरांत नगर के बच्चों ने 'आत्मा' गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। इसके बाद स्वर्ग लोक की तर्ज पर इंद्र सभा का मंचन किया गया। इसमें सौधर्म इंद्र सहित दो दर्जन से अधिक इंद्राणियों ने धर्म से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं इंद्र से पूछीं। इंद्र ने उनके प्रश्नों के सटीक उत्तर देते हुए जैन धर्म के स्वरूप और आत्म कल्याण के महत्व को विस्तार से समझाया। वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत नवीन वेदी की शुद्धि के लिए एक भव्य घटयात्रा भी निकाली गई। सैकड़ों महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर इस यात्रा में भाग लिया। घटयात्रा महावीर वाटिका अयोध्यापुरी से शुरू होकर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची, जहां लाए गए कलशों के जल से नवीन वेदी की विधिवत शुद्धि की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद जैन कैमरा, निकेतन जैन, गोल्डन जैन, चेतन जैन मोबाइल, तन्मय जैन, नीरज जैन, मनोज जैन, सुनील जैन सहित जैन समाज के अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजक आराध्य जैन ने बताया कि गुरुवार को प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री ऋषभदेव की जन्मोत्सव यात्रा नगर भ्रमण करेगी।1
- Post by Kanhaiya lal1
- गैस की नहीं है कोई कमी सिर्फ ई-केवाईसी ही कराएं अपडेट, करहल गैस एजेंसी के मालिक ने अफवाहों पर लगाया लगाम हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में युद्ध जैसी स्थिति बनने के कारण कई जरूरी चीजों की सप्लाई को लेकर लोगों में चिंता देखी जा रही है. इसी क्रम में रसोई गैस की सप्लाई को लेकर भी कई जगहों पर लोगों के बीच घबराहट का माहौल बन गया है. हालांकि करहल गैस एजेंसी के मालिक अभिषेक यादव सोनू का कहना है कि लोगों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. क्योंकि गैस की आपूर्ति पूरी तरह से जारी है और स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी। करहल गैस एजेंसी के मालिक अभिषेक यादव सोनू ने बताया कि इन दिनों कई लोग बिना जरूरत के गैस सिलेंडर की बुकिंग कर रहे हैं या फिर घर में अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की कोशिश कर रहे हैं. इस वजह से गैस की बुकिंग अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गई है. लगातार भारी संख्या में बुकिंग होने के कारण कई बार सर्वर भी धीमा हो जाता है या कुछ समय के लिए डाउन हो जाता है, जिससे लोगों को लगता है कि गैस की कमी हो गई है। गैस की नहीं है कोई कमी सिर्फ ई-केवाईसी ही कराएं अपडेट।1
- Post by Shuru User, satendra kevat1
- Post by Rohit Kumar1
- जसवंतनगर (इटावा)। आगरा–कानपुर मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप व ढाबे पर मंगलवार रात चार बदमाशों ने हमला कर नगदी, मोबाइल फोन और रायफल लूट ली। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित ने थाना जसवंतनगर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्राम नगला भिखन निवासी राजीव कुमार पुत्र स्व. ममता प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे वह आगरा–कानपुर मार्ग पर ग्राम मलाजनी के पास स्थित अपने फौजी ढाबा व पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। उसी दौरान चार अज्ञात युवक मुंह बांधे और पगड़ी पहने हुए होटल पर पहुंचे। उनके हाथों में तलवार, फरसा और लोहे की रॉड जैसे धारदार हथियार थे। बताया गया है कि हमलावरों ने पहले ढाबे पर कर्मचारियों से खाना पैक कराने के लिए कहा। कर्मचारियों ने खाना पैक कर उन्हें दे दिया और जब पैसे मांगे तो दबंगों ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस पर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद गद्दी में रखी नगदी, दो मोबाइल फोन, एक रायफल और उसके कारतूस लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर अपने वाहन से जसवंतनगर की ओर भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने अपने भतीजे भाजपा नेता विवेक शाक्य को फोन कर जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित ने पुलिस से मामले मे मामला दर्ज कर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।1
- दीपक कुमार व रवि कुमार पुत्रगण भूरे सिंह लोधी निवासी कैथपुर ने बुधवार दोपहर 2 बजे बताया कि उन दोनों भाइयों तथा मां राजरानी ने अपना खेत बैनामा द्वारा राधिका देवी पत्नी आनंद कुमार लोधी जो रिश्ते में उनकी चाची है को बिक्री किया था उनका आरोप है बकाया के ₹83000 उनकी चाची ने नहीं दिए थे अब वह रुपए मांगते हैं तो उनकी चाची और उनके परिजन मिलकर झगड़े पर उतारू हो जाते है उनके पैसे नहीं दे रहे हैं उनके मकान पर भी कब्जा कर लिया है उन्होंने कार्यवाही की मांग की है।1