Shuru
Apke Nagar Ki App…
हाथरस सादाबाद गोली मारकर की हत्या में मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को लगी गोली पुलिस ने किया गिरफ्तार एसओजी टीम व थाना सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे सराहनीय कार्य करते हुए थाना सादाबाद क्षेत्रांतर्गत चन्द्राफार्म हाउस के पास एक व्यक्ति की हुई सनसनीखेज गोली मारकर हत्या की घटना कारित करने वाले 25,000/- 25,000/- रुपये के इनामिया 02 अभियुक्त भोला, अंकित पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 मोटरसाईकिल, 02 तमंचा 315 बोर, 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस बरामद । !! पूर्व में उक्त घटना में शामिल 05 अभियुक्तो को हाथरस पुलिस द्वारा व अन्य 02 अभियुक्तो को हरियाणा पुलिस द्वारा, कुल 07 अभियुक्तो को जेल भेजा जा चुका है।
Cp 24 news
हाथरस सादाबाद गोली मारकर की हत्या में मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को लगी गोली पुलिस ने किया गिरफ्तार एसओजी टीम व थाना सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे सराहनीय कार्य करते हुए थाना सादाबाद क्षेत्रांतर्गत चन्द्राफार्म हाउस के पास एक व्यक्ति की हुई सनसनीखेज गोली मारकर हत्या की घटना कारित करने वाले 25,000/- 25,000/- रुपये के इनामिया 02 अभियुक्त भोला, अंकित पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 मोटरसाईकिल, 02 तमंचा 315 बोर, 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस बरामद । !! पूर्व में उक्त घटना में शामिल 05 अभियुक्तो को हाथरस पुलिस द्वारा व अन्य 02 अभियुक्तो को हरियाणा पुलिस द्वारा, कुल 07 अभियुक्तो को जेल भेजा जा चुका है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- टिहरी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के टिहरी जिलाध्यक्ष बलवीर नेगी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया जिसमे उन्होंने पुनर्वास बिभाग जो अब टीएचडीसी को हस्तानांतरित हो गया है पर आरोप लगाते हुए कहा कि नई टिहरी-बौराड़ी मुख्य मार्ग से जेल रोड के ऊपर हुये आवंटित भूखण्डों को पुनर्वास बिभाग द्वारा गलत तरीके से आवंटन किया गया है l उन्होंने कहा कि पूर्व में उक्त मोटर मार्ग के ऊपर टिहरी बांध परियोजना द्वारा डंपिंग जोन बनाने हेतु लगभग 5 मीटर ऊंची दीवार का निर्माण किया गया है, किन्तु पुर्नवास निदेशालय और बिल्डरों की मिलीभगत से उक्त डंपिग जोन के ऊपर भूखण्ड आंवटित कर दिये गये हैं। जबकि पुर्नवास निदेशालय द्वारा उक्त भूखण्ड पूर्व में अन्यत्र आवंटित किये जा चुके थे किन्तु बिल्डरों द्वारा कास्तकारों की पात्रता खरीद कर पूर्व में आंवटित भूखण्डों को पुर्नवास निदेशालय के अधिकारियों की मिली भगत से परिवर्तित करवा दिया गया, जहां पर कई अखरोट के पेड़ व अन्य फलदार वृक्ष मौजूद थे, जिनको काटकर वर्तमान समय में बिल्डरों द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है, जबकि डम्पिंग जोन के ऊपर आवासीय कॉलोनी सी० ब्लॉक टाईप 3 का सी0 4/4 बलबीर सिंह नेगी एवं सी0-3/4 सतीश उनियाल को स्वामित्व के रूप में आवंटित हो रखा है जिन पर हम परिवार सहित निवासरत हैं, जबकि उक्त आवासीय सी०-ब्लॉक का भवन तत्कालीन समय में बिना कॉलम के बने हुये हैं l उन्होंने कहा कि ठीक उसी के नीचे बिल्डरों द्वारा जे०सी०बी० मशीन से खड़ी कटिंग की जा रही है । जिससे उक्त आवासीय भवन को खतरा उत्पन्न हो गया है और भवन में निवासरत परिवारों को जानमाल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उक्त भवन एवं उसमें निवासरत परिवारों को भविष्य में कोई हानि होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन एवं पुर्नवास निदेशालय की होगी । उन्होंने जिलाधिकारी से निवेदन किया है कि उक्त आवासीय भवन में निवासरत परिवारों की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुये परिवर्तित भूखण्डों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाए l1
- नैनीताल में सुबह से हल्की बारिश शुरू हो गई है। रुक रुक कर पानी बरस रहा है। गुरुवार की सुबह हुई बारिश से सूखे से राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आया है और वर्षा भी अचानक ही हुई है। 3300 मीटर से अधिक ऊंची चोटियों में बर्फबारी की उम्मीद बनी हुई है ।1
- Post by RajkaranSaroj R. K1
- Post by Dpk Chauhan1
- हरिद्वार के बहादुरपुर जट में सुबह-सुबह कार्रवाई के लिए पहुंची विजिलेंस टीम को स्थानीय युवकों के विरोध और हमले का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि टीम किसी शिकायत के आधार पर छापेमारी करने पहुंची थी, तभी मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने विरोध शुरू कर दिया, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। सूचना मिलते ही पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है।1
- हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों की लगाई क्लास1
- अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने भ्रमण के दूसरे दिन शहर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का निरीक्षण कर उनके संरक्षण और विकास को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राजकीय संग्रहालय और ऐतिहासिक मल्ला महल का जायजा लिया। आयुक्त ने सबसे पहले राजकीय संग्रहालय पहुंचकर वहां संरक्षित ताम्रपत्र, प्राचीन मूर्तियां, दुर्लभ सिक्के और पांडुलिपियों का अवलोकन किया। उन्होंने इन धरोहरों के वैज्ञानिक और सुरक्षित संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि ये वस्तुएं प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं, जिनका सही रख-रखाव जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से प्राचीन सिक्कों को व्यवस्थित वर्गीकृत कर सुरक्षित रखने और उनकी ऐतिहासिक जानकारी को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही पांडुलिपियों के दीर्घकालिक संरक्षण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी और भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत से जुड़े अभिलेखों की जानकारी भी ली और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर बल दिया। इसके बाद आयुक्त ने मल्ला महल का निरीक्षण किया और इसके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यह स्थल पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण संभावनाएं रखता है। उन्होंने विरासत स्थलों के संरक्षण को पर्यटन विकास से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास को ध्यान में रखते हुए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, राजकीय संग्रहालय के प्रभारी निदेशक चंद्रशेखर सिंह चौहान, उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री और वीथिका सहायक जन्मजेय तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- 14 मार्च 2026 को टिहरी, नरेन्द्रनगर मे लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, कई कानूनी मामलो का किया जायेगा निस्तारण1
- तूफान तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन अंतरिक्ष से आने वाले इस तूफान को आपने कभी नहीं देखा होगा। ये सौर तूफान है, जो चुपचाप सूर्य में होने वाले विस्फोटों से निकलता है और पलक झपकते ही हमारे सैटेलाइटस को खत्म कर जाता है। इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रिक का यह सबसे बड़ा दुश्मन है। दुनियाभर के सौर वैज्ञानिक इस पर नजर रखते हैं। इनके बारे में कहानी लम्बी कभी और चर्चा करेंगे। फिलहाल आप इस भयानक खतरे वाले वीडियो को देखिए।1