कैमूर/बिहार, मेउड़ा पैक्स चुनाव में धांधली का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन कैमूर। बिहार के कैमूर जिले में संपन्न हुए पैक्स चुनाव के बाद अब विवाद गहराने लगा है। कुदरा प्रखंड के मेउड़ा पंचायत में चुनाव प्रक्रिया के दौरान कथित अनियमितताओं और धांधली के गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और चुनाव लड़ रहे कुछ प्रत्याशियों का सीधा आरोप है कि नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष छट्ठू पासवान के पक्ष में चुनाव को प्रभावित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रखंड प्रशासन और स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि नामांकन से लेकर मतदान के दिन तक नियमों को ताक पर रखा गया। वही आरोपियों का कहना है कि उनकी शिकायतों को अनसुना किया गया, जिसके कारण निष्पक्ष मतदान संभव नहीं हो सका। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्थानीय थाना और प्रखंड कार्यालय की कथित मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी अनियमितता संभव नहीं थी। वही इस पूरे विवाद में कुदरा थाना अध्यक्ष की भूमिका भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने उन पर पैसे लेकर चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस दावे के समर्थन में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। हालांकि, प्रशासन या किसी स्वतंत्र एजेंसी द्वारा इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जाता है कि प्रखंड कार्यालय परिसर में हुए इस विरोध प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। अधिकारियों की इस चुप्पी ने ग्रामीणों के बीच असंतोष को और बढ़ा दिया है। वही ग्रामीणों का कहना है कि "अगर इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच नहीं की गई, तो हम लोग सड़कों पर उतरने और आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।" वर्तमान में मेउड़ा पंचायत में चुनावी धांधली का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।
कैमूर/बिहार, मेउड़ा पैक्स चुनाव में धांधली का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन कैमूर। बिहार के कैमूर जिले में संपन्न हुए पैक्स चुनाव के बाद अब विवाद गहराने लगा है। कुदरा प्रखंड के मेउड़ा पंचायत में चुनाव प्रक्रिया के दौरान कथित अनियमितताओं और धांधली के गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और चुनाव लड़ रहे कुछ प्रत्याशियों का सीधा आरोप है कि नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष छट्ठू पासवान के पक्ष में चुनाव को प्रभावित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रखंड प्रशासन और स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए
कहा कि नामांकन से लेकर मतदान के दिन तक नियमों को ताक पर रखा गया। वही आरोपियों का कहना है कि उनकी शिकायतों को अनसुना किया गया, जिसके कारण निष्पक्ष मतदान संभव नहीं हो सका। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्थानीय थाना और प्रखंड कार्यालय की कथित मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी अनियमितता संभव नहीं थी। वही इस पूरे विवाद में कुदरा थाना अध्यक्ष की भूमिका भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने उन पर पैसे लेकर चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस दावे के समर्थन में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। हालांकि, प्रशासन या किसी स्वतंत्र एजेंसी द्वारा
इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जाता है कि प्रखंड कार्यालय परिसर में हुए इस विरोध प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। अधिकारियों की इस चुप्पी ने ग्रामीणों के बीच असंतोष को और बढ़ा दिया है। वही ग्रामीणों का कहना है कि "अगर इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच नहीं की गई, तो हम लोग सड़कों पर उतरने और आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।" वर्तमान में मेउड़ा पंचायत में चुनावी धांधली का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।