logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्रामीणों के साहस से बड़ा हादसा टला,भालू के हमले में महिला घायल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर क्षेत्र में रविवार सुबह ग्रामीणों की बहादुरी और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान भालू के अचानक हमले का शिकार हुई महिला की जान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाकर बचा ली।जानकारी के अनुसार ग्राम गौरैया निवासी मीरा सिंह पिता गजराज सिंह अपने परिवार एवं अन्य ग्रामीणों के साथ सुबह करीब 8 बजे तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई थीं।यह घटना गौरैया बीट के कक्ष क्रमांक पीएफ-160 की बताई जा रही है।इसी दौरान जंगल में विचरण कर रहे भालू ने अचानक मीरा सिंह पर हमला कर दिया और उनके दाहिने पैर में दांत गड़ा दिए।हमले के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घबराने के बजाय साहस का परिचय दिया।ग्रामीणों ने तेज आवाज और शोर मचाकर भालू को वहां से खदेड़ दिया,जिससे महिला की जान बच सकी।घटना के बाद जानकारी उपरांत वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां महिला उपचारार्थ है।फिलहाल महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।घटना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।विभाग ने अपील की है कि तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए लोग समूह में ही जंगल जाएं तथा सुबह 8 बजे के बाद ही जंगल में प्रवेश करें।बीटीआर क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने घटना को दुखद बताया,और कहा कि क्षेत्र में मानव-वन्यप्राणी संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानीबढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

2 hrs ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के कचारगढ़ में गोंडवाना पार्टी की एकजुटता देखने को मिली। इस अवसर पर गोंडवाना भाइयों से जल, जंगल और जमीन बचाने का आह्वान किया गया। यह एकता समुदाय के अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर केंद्रित है।
    1
    मध्य प्रदेश के कचारगढ़ में गोंडवाना पार्टी की एकजुटता देखने को मिली। इस अवसर पर गोंडवाना भाइयों से जल, जंगल और जमीन बचाने का आह्वान किया गया। यह एकता समुदाय के अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर केंद्रित है।
    user_Mukesh Singh
    Mukesh Singh
    Farmer बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    1
    Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Astrologer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शहडोल में ओवरलोड रेत वाहनों से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़कें जर्जर हो गई हैं। ग्रामीणों ने अवैध रेत परिवहन पर रोक और सड़कों की मरम्मत की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
    1
    शहडोल में ओवरलोड रेत वाहनों से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़कें जर्जर हो गई हैं। ग्रामीणों ने अवैध रेत परिवहन पर रोक और सड़कों की मरम्मत की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Photographer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शहडोल के अमेज़न डिलीवरी बॉयज़ ने अपनी परेशानियों को उजागर किया है। उनका कहना है कि उन्हें न तो पेट्रोल भत्ता मिलता है और न ही ई-पीएफ का लाभ, जबकि वे वेंडर के माध्यम से कंपनी के लिए काम करते हैं।
    1
    शहडोल के अमेज़न डिलीवरी बॉयज़ ने अपनी परेशानियों को उजागर किया है। उनका कहना है कि उन्हें न तो पेट्रोल भत्ता मिलता है और न ही ई-पीएफ का लाभ, जबकि वे वेंडर के माध्यम से कंपनी के लिए काम करते हैं।
    user_Molu patel
    Molu patel
    Online works and accounted with manageme सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बुढ़ार थाना प्रभारी पर एक ग्रामीण का गला दबाने और पत्रकारों से अभद्रता करने का आरोप लगा है। यह घटना एक सड़क दुर्घटना स्थल पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद के दौरान हुई।
    1
    मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बुढ़ार थाना प्रभारी पर एक ग्रामीण का गला दबाने और पत्रकारों से अभद्रता करने का आरोप लगा है। यह घटना एक सड़क दुर्घटना स्थल पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद के दौरान हुई।
    user_AZMAT KHAN
    AZMAT KHAN
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *थलापति विजय के CM बनते ही छलके पिता की आंख से आंसू!*
    1
    *थलापति विजय के CM बनते ही छलके पिता की आंख से आंसू!*
    user_Jay Suryavanshi
    Jay Suryavanshi
    बड़वारा, कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश में गोंडवाना पार्टी की एकता के लिए सभी जिलों से आदिवासी भाई एक साथ आए हैं। यह जुटान राज्य की राजनीति में आदिवासी समाज की बढ़ती एकजुटता और प्रभाव का संकेत है।
    1
    मध्य प्रदेश में गोंडवाना पार्टी की एकता के लिए सभी जिलों से आदिवासी भाई एक साथ आए हैं। यह जुटान राज्य की राजनीति में आदिवासी समाज की बढ़ती एकजुटता और प्रभाव का संकेत है।
    user_Mukesh Singh
    Mukesh Singh
    Farmer बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • टिहकी निवासी राहुल द्विवेदी और अतुल तिवारी जी का एक्सीडेंट है या और कुछ ये है अभी जांच का विषय है मै पुलिस प्रशासन से मांग करूंगा उसमें सही जांच होनी चाहिए सच सामने आना चाहिए
    1
    टिहकी निवासी राहुल द्विवेदी और अतुल तिवारी जी का एक्सीडेंट है या और कुछ ये है अभी जांच का विषय है मै पुलिस प्रशासन से मांग करूंगा उसमें सही जांच होनी चाहिए सच सामने आना चाहिए
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Astrologer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बिजरावगढ़ विधानसभा के ग्राम सिंगोड़ी के वर्ल्ड क्रमांक 12 की नाली और 11 की नली की सफाई पिछले 1 वर्ष से नहीं की गई है
    1
    बिजरावगढ़ विधानसभा के ग्राम सिंगोड़ी के वर्ल्ड क्रमांक 12 की नाली और 11 की नली की सफाई पिछले 1 वर्ष से नहीं की गई है
    user_Satyam Pal
    Satyam Pal
    विजयराघवगढ़, कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.