*हिसुआ पहुंचे नवादा MLC अशोक यादव, चाकूबाजी में जख्मी शैलेश रजवंशी से मिलकर जाना हालचाल* संजय वर्मा नवादा : शनिवार को नवादा के MLC अशोक यादव हिसुआ पहुंचे। हिसुआ पहुंचने के बाद वे सीधे भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रजवंशी के आवास पर पहुंचे, जहां चाकू मारकर जख्मी किए गए धर्मेंद्र रजवंशी के भाई शैलेश रजवंशी से मुलाकात की। एमएलसी अशोक यादव ने जख्मी शैलेश रजवंशी के आवास पहुंचकर उनका कुशल-क्षेम पूछा और उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से घटना के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एमएलसी ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में वरीय अधिकारियों और जिला प्रशासन से बात की है और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो भी इस घटना में संलिप्त हैं, उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे। इस संबंध में उन्होंने भीम आर्मी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रजवंशी एवं मौके पर मौजूद हिसुआ नगर परिषद के उपाध्यक्ष टिंकू चौधरी से विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर शंभू शर्मा, वार्ड पार्षद अरविंद चंद्रवंशी, दिलीप रविदास, डॉ. रमेश प्रसाद, राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, प्रमुख श्रवण पासवान,मनोज यादव वार्ड पार्षद प्रखंड प्रमुख हिसुआ, दिलीप पासवान समेत भीम आर्मी के सैकड़ों लोग मौजूद थे।
*हिसुआ पहुंचे नवादा MLC अशोक यादव, चाकूबाजी में जख्मी शैलेश रजवंशी से मिलकर जाना हालचाल* संजय वर्मा नवादा : शनिवार को नवादा के MLC अशोक यादव हिसुआ पहुंचे। हिसुआ पहुंचने के बाद वे सीधे भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रजवंशी के आवास पर पहुंचे, जहां चाकू मारकर जख्मी किए गए धर्मेंद्र रजवंशी के भाई
शैलेश रजवंशी से मुलाकात की। एमएलसी अशोक यादव ने जख्मी शैलेश रजवंशी के आवास पहुंचकर उनका कुशल-क्षेम पूछा और उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से घटना के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एमएलसी ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में वरीय अधिकारियों और जिला प्रशासन से
बात की है और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो भी इस घटना में संलिप्त हैं, उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे। इस संबंध में उन्होंने भीम आर्मी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रजवंशी एवं मौके
पर मौजूद हिसुआ नगर परिषद के उपाध्यक्ष टिंकू चौधरी से विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर शंभू शर्मा, वार्ड पार्षद अरविंद चंद्रवंशी, दिलीप रविदास, डॉ. रमेश प्रसाद, राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, प्रमुख श्रवण पासवान,मनोज यादव वार्ड पार्षद प्रखंड प्रमुख हिसुआ, दिलीप पासवान समेत भीम आर्मी के सैकड़ों लोग मौजूद थे।
- सड़क हादसे में एक की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती सड़क हादसे में एक की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती नवादा मुफस्सिल थाना के भधोखरा गांव निवासी रोशन कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि मोटरसाइकिल से तीन लोग गौतम कुमार भोला कुमार और रौशन कुमार भदोखर जा रहे थे हाइवा ट्रक ने पीछे से आकर मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया जिससे तीनों युवक रोड के किनारे फेंक गए जिसमें रौशन कुमार की मौत हो गई. और दो लोग गंभीर रूप से घायल है जिसकी इलाज नवादा सदर अस्पताल में किया जा रहा है. सड़क हादसा मुफस्सिल थाना के नहर पर हुआ है.2
- जिउतिया पर्व को लेकर रजौली में आने लगे खेल-तमाशे इस बार मेले में जलपरी और जीरो ग्रेविटी झूला रहेंगे आकर्षण का केंद्र 3 से 10 अक्टूबर तक होगा भव्य मेले का आयोजन रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन जिउतिया पर्व के अवसर पर रजौली में लगने वाले भव्य मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेल-तमाशे और मनोरंजन के साधन रजौली पहुंचने लगे हैं। 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस मेले को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जिउतिया पर्व को लेकर रजौली में हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचकर खरीदारी करने और मनोरंजन का आनंद लेने आते हैं। मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षण उपलब्ध रहते हैं। इस बार भी मेले को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। मेले को लेकर बाहर से आने वाले दुकानदारों और खेल-तमाशा संचालकों का पहुंचना शुरू हो गया है। मेले में विभिन्न प्रकार के झूले टावर झूला, ड्रैगन ट्रेन, ब्रेक डांस, टोरा टोरा, नौका, मौत का कुआं, जलपरी, जीरो ग्रेविटी झूला (छिपकली) आकर्षण का केंद्र रहेगा। बच्चों के लिए मिकी माउस, पॉल झूला, जम्पिंग, मीना बाजार, मनोरंजन के साधन और खानपान की दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगी। इसके अलावा कई तरह की अस्थायी दुकानें भी लगाई जाएंगी, जहां लोग अपनी जरूरत के सामान की खरीदारी कर सकेंगे। आपको बता दें कि जिउतिया पर्व बिहार की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए व्रत रखती हैं। पर्व के साथ लगने वाला यह मेला सामाजिक मेल-मिलाप और मनोरंजन का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बनता है। 3 अक्टूबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस भव्य मेले को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। मेले की तैयारियां तेज होने के साथ ही रजौली में धीरे-धीरे उत्सवी माहौल बनने लगा है।1
- 📅 27 September 2026 — मुफ़्त परामर्श और दवाई ❤️ बिहार शरीफ में 🚨🚨 रुकिए! दांतों का दर्द बढ़ने का इंतज़ार मत कीजिए! 🦷⚠️ 📅 27 September 2026 — मुफ़्त परामर्श और दवाई ❤️ दांतों से जुड़ी परेशानी है? सही समय पर सलाह लें और अपनी मुस्कान का ख्याल रखें। 😁✨ 📍 Anmol Dental Care, Bihar Sharif 📞 9708049372 📌 Save करें • 🔄 Share करें • ❤️ Follow करें1
- राजगीर में PNB का बड़ा कार्यक्रम, जीविका दीदियों को मिला करोड़ों का वित्तीय सहयोग 📌 शुरू ऐप हेडिंग राजगीर में PNB का बड़ा कार्यक्रम, जीविका दीदियों को मिला करोड़ों का वित्तीय सहयोग 📝 डिस्क्रिप्शन राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में पंजाब नेशनल बैंक की ओर से एसएचजी आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता PNB के एमडी एवं सीईओ अशोक चंद्रा ने की। इस दौरान जीविका दीदियों को क्रेडिट लिंकेज, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और स्मार्ट मार्केटिंग के जरिए आय बढ़ाने की जानकारी दी गई। चांदनी जीविका, विष्णु जीविका और दुर्गा स्वयं सहायता समूह को 20-20 लाख रुपये के स्वीकृति चेक प्रदान किए गए। लखपति दीदी योजना के तहत दो दीदियों को कुल 4 लाख रुपये के चेक मिले। दो बैंक सखियों को प्रशस्ति पत्र और तीन PMJJBY लाभार्थियों के परिजनों को कुल 6 लाख रुपये का बीमा क्लेम दिया गया। कार्यक्रम के बाद PNB एमडी एवं सीईओ ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए बैंक की ओर से 1 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की।1
- स्नातक मतदाताओं से संवाद, डॉ. अनुज सिंह बोले—मौका मिला तो शिक्षा-रोजगार को देंगे प्राथमिकता1
- देशद्रोहियों, भारत जाग चुका है - देश के लोकतंत्र और संविधान से खिलवाड़ करने वालों को सज़ा ज़रूर मिलेगी।1
- बिहार:समस्तीपुर में बेटियों पर हाथ डालने वाले बदमाश के घर पर चला बुलडोजर😳😳 लड़की छेड़छाड़ मामले में बड़ी कार्रवाई! एक आरोपी के घर चला बुलडोजर, परिवार का PDS लाइसेंस भी रद्द.! समस्तीपुर मामले के आरोपियों में से एक के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। सांसद शांभवी चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के परिवार का PDS लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के बाद इलाके में मचा हड़कंप! बिहार:समस्तीपुर में बेटियों पर हाथ डालने वाले बदमाश के घर पर चला बुलडोजर😳😳 लड़की छेड़छाड़ मामले में बड़ी कार्रवाई! एक आरोपी के घर चला बुलडोजर, परिवार का PDS लाइसेंस भी रद्द.! समस्तीपुर मामले के आरोपियों में से एक के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। सांसद शांभवी चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के परिवार का PDS लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के बाद इलाके में मचा हड़कंप!1
- बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम में आरोपी के घर चला बुलडोजर कर्पूरीग्राम में आरोपी के घर चला बुलडोजर, PDS लाइसेंस भी रद्द! छेड़खानी मामले में प्रशासन की कार्रवाई के बाद आरोपी का घर ध्वस्त किया गया और जन वितरण प्रणाली का लाइसेंस रद्द कर दिया गया।1
- गणेश विसर्जन को लेकर नालंदा पुलिस अलर्ट, IG जितेंद्र राणा ने अधिकारियों के साथ की बैठक बिहारशरीफ में शनिवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। अखाड़ा पर, कोसुत, मोरा तलाव सहित विभिन्न स्थानों पर प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया। सुरक्षा को लेकर अलग-अलग स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं पटना रेंज के IG जितेंद्र राणा ने नालंदा पहुंचकर SP, सभी DSP और थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। आगामी गणेश पूजा, दुर्गा पूजा समेत अन्य त्योहारों को लेकर उपद्रवियों एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।1