मुठभेड़ में शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर गिरफ्तार, तमंचा व चोरी का सामान बरामद अमेठी पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना संग्रामपुर पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शनि पाण्डेय उर्फ सुभाष पाण्डेय (28) पुत्र शम्भूनाथ पाण्डेय निवासी घिसियावन पाण्डेय का पुरवा मजरे बेलखरी थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। अभियुक्त काफी समय से चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस (12 बोर), चोरी की बैटरी, झटका मशीन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, जिस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसे काबू कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए अभियान को आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
मुठभेड़ में शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर गिरफ्तार, तमंचा व चोरी का सामान बरामद अमेठी पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना संग्रामपुर पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शनि पाण्डेय उर्फ सुभाष पाण्डेय (28) पुत्र शम्भूनाथ पाण्डेय निवासी घिसियावन पाण्डेय का पुरवा मजरे बेलखरी थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। अभियुक्त काफी समय से चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस (12 बोर), चोरी की बैटरी, झटका मशीन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, जिस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसे काबू कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए अभियान को आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
- अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना संग्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के दौरान, सीओ मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार बदमाश की पहचान ललित पुत्र पुत्तीलाल, निवासी चकधरपुर थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है। वह थाना संग्रामपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 182/25 (धारा 303(2), 317(2) बीएनएस) में वांछित चल रहा था और घटना के बाद से लगातार फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पहले ही 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।वही इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। अमेठी पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।1
- थाना संग्रामपुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त मुठभेड़ में 01 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त शनि पांडेय की गिरफ्तार व उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की बैटरी, झटका मशीन व मोटरसाइकिल की बरामदगी।4
- अमेठी के संग्रामपुर पुलिस की नाक में दम करने वाला इलाके का शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर शनि पाण्डेय पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर शनि पाण्डेय उर्फ सुभाष पाण्डेय पुत्र शम्भूनाथ पाण्डेय निवासी घिसियावन पाण्डेय का पुरवा मजरे बेलखरी थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी का है। घायल चोर के कब्जे से 01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, चोरी की बैटरी, झटका मशीन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आपको बता दें इस शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर शनि पाण्डेय के विरुद्ध 20 से अधिक मुकदमे दर्ज़ हैं। इसकी गिरफ़्तारी से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।4
- परशुराम जयंती पर अमेठी में ब्राह्मण समाज का जुटान, विधायक महराजी प्रजापति के कार्यक्रम से पूर्व मंत्री परिवार ने दिया बड़ा सियासी संदेश1
- भगवान परशुराम की जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम जयकारो से गूँज उठी नगर पंचायत अमेठी भगवान परशुराम जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए कहीं शोभायात्रा का आयोजन हुए तो कहीं शरबत हलुआ वितरित किए गए रविवार को गायत्री शक्तिपीठ में ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के बैनर तले भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान परशुराम और माता गायत्री की पूजा-अर्चना 111 वेदपाठी बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार करके पूजा अर्चना कराया इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी तथा हर्ष महाराज के नेतृत्व में भगवान परशुराम की जयघोष के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई भक्तगण गीतों पर नृत्य और जय श्रीराम, जय भगवान परशुराम, भारत माता की जय के उद्घोष लगाते हुए शोभायात्रा गायत्री शक्तिपीठ से अंबेडकर तिराहा, हनुमानगढ़ी मंदिर, गाँधी चौक, सगरा तिराहा, राजर्षि तिराहा, रामलीला मैदान होते हुए पुनः गायत्री शक्तिपीठ पहुँची। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया विगत वर्षों की भांति यह शोभायात्रा में सर्ब समाज के लोगों के साथ निकाली गई अधिवक्ता अखिलेश शुक्ला धर्मेंद्र शुक्ला अरविंद चतुर्वेदी प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ला अभिजित त्रिपाठी डाक्टर देवमणि तिवारी बबलू तिवारी सहित हजारों लोग थे कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रवक्ता अनिरुद्ध मिश्र ने किया। इसके पहले ब्राह्मण कल्याण संस्थान ने शिवमन्दिर रामनगर से शोभायात्रा निकाली जो नगर भ्रमण करते हुए गौरीगंज गई शिव कुमार मिश्र काशी तिवारी अन्नत विक्रम सिंह आदि थे सगरा तिराहा पर शरबत वितरण धर्मेंद्र शुक्ला उनके साथियों ने किया विप्र शक्ति सेना ने किया गोष्ठी का आयोजन विप्र शक्ति सेना भगवान परशुराम जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें अधिवक्ता बृजेश मिश्र प्रमोद मिश्र दीपू पाण्डेय रणजीत आदि ने परशुराम के चरित्र पर प्रकाश डाला3
- अमेठी। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर संग्रामपुर विकास खंड के तिवारीपुर गांव में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। शोभायात्रा तिवारीपुर गांव से प्रारंभ होकर करनाईपुर, रानीपुर, पहिया होते हुए पुनः तिवारीपुर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भगवान परशुराम के जयघोष, भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। इस आयोजन में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग भी शामिल हुए, जो सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक बना। इस मौके पर अमरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह के प्रतिनिधि विजय पाल उपाध्याय ने उपस्थित लोगों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श हमें धर्म, न्याय और समाज में समानता स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में अमन दुबे, लालू तिवारी, आनंद तिवारी, राज शुक्ल, हर्ष तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों और आयोजकों की अहम भूमिका रही। पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।2
- Post by Rakesh Rawat1
- अमेठी, 20 अप्रैल 2026। पुलिस कार्यालय गौरीगंज में सोमवार को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए कि वे संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का निपटारा करें, जिससे पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक तक पहुंचाने का अवसर मिला।1