logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुपौल में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन सुपौल में रसोई गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। पुतला दहन की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष SN मेहता की अध्यक्षता में किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। मौके पर कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब लोगों को रसोई गैस सस्ते दरों पर उपलब्ध कराई जाती थी, लेकिन वर्तमान सरकार में आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विमल यादव, जयप्रकाश चौधरी, शत्रुघ्न चौधरी, प्रमोद यादव और पीतांबर पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में गैस की बढ़ती कीमतों को वापस लेने की मांग की और कहा कि यदि सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और आम जनता से भी इस मुद्दे पर जागरूक होने की अपील की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ गहरी नाराजगी साफ तौर पर देखने को मिली।

21 hrs ago
user_Kunal kumar
Kunal kumar
Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
21 hrs ago

सुपौल में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन सुपौल में रसोई गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। पुतला दहन की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष SN मेहता की अध्यक्षता में किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। मौके पर कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब लोगों को रसोई गैस सस्ते दरों पर उपलब्ध कराई जाती थी, लेकिन वर्तमान सरकार में आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विमल यादव, जयप्रकाश चौधरी, शत्रुघ्न चौधरी, प्रमोद यादव और पीतांबर पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में गैस की बढ़ती कीमतों को वापस लेने की मांग की और कहा कि यदि सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और आम जनता से भी इस मुद्दे पर जागरूक होने की अपील की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ गहरी नाराजगी साफ तौर पर देखने को मिली।

More news from बिहार and nearby areas
  • सुपौल, दिनांक 24.03.2026 को नगर भवन (टाउन हॉल), सुपौल में अनुमंडल पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज/ निर्मली/वीरपुर के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, टीएलएम मेला एवं विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं का भव्य समापन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में प्रस्तुत नवाचारों एवं शैक्षणिक सामग्रियों ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। साथ ही आयोजित वाद-विवाद, समूह चर्चा एवं एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिताओं के प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे: वाद-विवाद प्रतियोगिता: “Online मित्र उतने ही अच्छे होते हैं जितनी व्यक्तिगत मित्र” विषय पर आर.एस.एम. पब्लिक स्कूल, सुपौल की आराध्या कुमारी एवं नंदनी कुमारी विजेता रहीं। “विद्यार्थी की सफलता के लिए खेल से ज्यादा किताबें महत्वपूर्ण हैं” विषय पर +2 उच्च विद्यालय हरिहरपुर (छातापुर) के पीयूष कुमार राय एवं नीलू कुमारी विजेता रहे। “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव रचनात्मकता के लिए खतरा है” विषय पर मध्य विद्यालय मलहद्द, सुपौल की दीक्षा कुमारी एवं अंकित आनंद विजेता रहे। “इंटरनेट एवं मोबाइल फोन एक वरदान है” विषय पर +2 उच्च विद्यालय सुखपुर की आयत अफरोज एवं खुशी कुमारी विजेता रहीं। “कोशी नदी बिहार के लिए अभिशाप है या संपत्ति का स्रोत बन सकती है” विषय पर +2 एल.एन.एल.एन. प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय, त्रिवेणीगंज की कोमल कुमारी एवं विभा परिहार विजेता रहीं। ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता: “बिहार में बापू—चम्पारण सत्याग्रह का प्रभाव” विषय पर निशा कुमारी (उच्च माध्यमिक विद्यालय चकडुमरिया) विजेता रहीं। “साहित्य और बिहार” विषय पर राजलक्ष्मी (उच्च माध्यमिक विद्यालय बारा एकमा) विजेता रहीं। एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिता: कक्षा 6-8: प्रथम – जिज्ञासा सिंह, द्वितीय – श्रुति श्रेया, तृतीय – पिंटू कुमार कक्षा 9-12: प्रथम – आर्यन राज, द्वितीय – राजनंदनी कुमारी, तृतीय – एम.एस. वास्कोडिगामा कार्यक्रम का मूल्यांकन जिले के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों की निर्णायक मंडली द्वारा किया गया, जिनमें डॉ. सुबोध कुमार, श्रीमती गीता मिश्रा, श्री राजीव कुमार, श्री प्रसून कुमार सिंह, अंजनी कुमार, राहुल आनंद, श्री गौतम गंगे एवं मनोज कुमार शामिल थे। इस अवसर पर उपस्थित उप विकास आयुक्त, सुपौल सुश्री सारा अशरफ एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री संग्राम सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करते हैं। कार्यक्रम के अंत में मयंक कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अनुज कुमार, सुजीत कुमार, अवधेश कुमार, श्रवण कुमार, नौशाद सहित अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला प्रशासन द्वारा इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों की सराहना की गई है।
    3
    सुपौल, दिनांक 24.03.2026 को नगर भवन (टाउन हॉल), सुपौल में अनुमंडल पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज/ निर्मली/वीरपुर के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, टीएलएम मेला एवं विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं का भव्य समापन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में प्रस्तुत नवाचारों एवं शैक्षणिक सामग्रियों ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। साथ ही आयोजित वाद-विवाद, समूह चर्चा एवं एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
प्रतियोगिताओं के प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे:
वाद-विवाद प्रतियोगिता:
“Online मित्र उतने ही अच्छे होते हैं जितनी व्यक्तिगत मित्र” विषय पर आर.एस.एम. पब्लिक स्कूल, सुपौल की आराध्या कुमारी एवं नंदनी कुमारी विजेता रहीं।
“विद्यार्थी की सफलता के लिए खेल से ज्यादा किताबें महत्वपूर्ण हैं” विषय पर +2 उच्च विद्यालय हरिहरपुर (छातापुर) के पीयूष कुमार राय एवं नीलू कुमारी विजेता रहे।
“आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव रचनात्मकता के लिए खतरा है” विषय पर मध्य विद्यालय मलहद्द, सुपौल की दीक्षा कुमारी एवं अंकित आनंद विजेता रहे।
“इंटरनेट एवं मोबाइल फोन एक वरदान है” विषय पर +2 उच्च विद्यालय सुखपुर की आयत अफरोज एवं खुशी कुमारी विजेता रहीं।
“कोशी नदी बिहार के लिए अभिशाप है या संपत्ति का स्रोत बन सकती है” विषय पर +2 एल.एन.एल.एन. प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय, त्रिवेणीगंज की कोमल कुमारी एवं विभा परिहार विजेता रहीं।
ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता:
“बिहार में बापू—चम्पारण सत्याग्रह का प्रभाव” विषय पर निशा कुमारी (उच्च माध्यमिक विद्यालय चकडुमरिया) विजेता रहीं।
“साहित्य और बिहार” विषय पर राजलक्ष्मी (उच्च माध्यमिक विद्यालय बारा एकमा) विजेता रहीं।
एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिता:
कक्षा 6-8: प्रथम – जिज्ञासा सिंह, द्वितीय – श्रुति श्रेया, तृतीय – पिंटू कुमार
कक्षा 9-12: प्रथम – आर्यन राज, द्वितीय – राजनंदनी कुमारी, तृतीय – एम.एस. वास्कोडिगामा
कार्यक्रम का मूल्यांकन जिले के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों की निर्णायक मंडली द्वारा किया गया, जिनमें डॉ. सुबोध कुमार, श्रीमती गीता मिश्रा, श्री राजीव कुमार, श्री प्रसून कुमार सिंह, अंजनी कुमार, राहुल आनंद, श्री गौतम गंगे एवं मनोज कुमार शामिल थे।
इस अवसर पर उपस्थित उप विकास आयुक्त, सुपौल सुश्री सारा अशरफ एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री संग्राम सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में मयंक कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अनुज कुमार, सुजीत कुमार, अवधेश कुमार, श्रवण कुमार, नौशाद सहित अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जिला प्रशासन द्वारा इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों की सराहना की गई है।
    user_SUBESH RAJ (journalism)
    SUBESH RAJ (journalism)
    सुपौल, सुपौल, बिहार•
    20 hrs ago
  • रामनवमी पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सुपौल जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में 24 मार्च 2026 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस बल ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। विशेष रूप से छातापुर थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक, सुपौल के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया और लोगों से संवाद स्थापित कर त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रामनवमी के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस पहल से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और प्रशासन का संदेश साफ है कि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
    1
    रामनवमी पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सुपौल जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में 24 मार्च 2026 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस बल ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
विशेष रूप से छातापुर थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक, सुपौल के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया और लोगों से संवाद स्थापित कर त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रामनवमी के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
इस पहल से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और प्रशासन का संदेश साफ है कि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    21 hrs ago
  • सब्सक्राइब फॉलो करो लाइक करो
    1
    सब्सक्राइब फॉलो करो लाइक करो
    user_MD Rijwan Rk
    MD Rijwan Rk
    Farmer Pipra, Supaul•
    1 hr ago
  • सौर बाजार थाना क्षेत्र की बरमस गांव में मामूली को मामूली बात को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जोखिम खबर है
    1
    सौर बाजार थाना क्षेत्र की बरमस गांव में मामूली को मामूली बात को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जोखिम खबर है
    user_Live Saharsa news
    Live Saharsa news
    नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    11 hrs ago
  • सहरसा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सत्तर कटैया प्रखंड के बिजलपुर पंचायत निवासी अनार देवी ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि उनके पति बिशुमदेव शर्मा, जिनकी उम्र करीब 66 वर्ष थी, मारपीट के एक मामले में सहरसा मंडल कारा में बंद थे। 13 जून 2025 को जेल के अंदर ही उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के इतने समय बाद भी अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें नहीं सौंपी गई है। इतना ही नहीं, सरकार की ओर से किसी प्रकार का मुआवजा भी नहीं दिया गया है। अब पीड़ित परिवार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है। उनका कहना है कि जल्द से जल्द पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए और उचित मुआवजा दिया जाए। फिलहाल, इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    1
    सहरसा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सत्तर कटैया प्रखंड के बिजलपुर पंचायत निवासी अनार देवी ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि उनके पति बिशुमदेव शर्मा, जिनकी उम्र करीब 66 वर्ष थी, मारपीट के एक मामले में सहरसा मंडल कारा में बंद थे। 13 जून 2025 को जेल के अंदर ही उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि घटना के इतने समय बाद भी अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें नहीं सौंपी गई है। इतना ही नहीं, सरकार की ओर से किसी प्रकार का मुआवजा भी नहीं दिया गया है।
अब पीड़ित परिवार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है। उनका कहना है कि जल्द से जल्द पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए और उचित मुआवजा दिया जाए।
फिलहाल, इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Nauhatta, Saharsa•
    23 hrs ago
  • Post by Abhinandan kumar Yadav
    1
    Post by Abhinandan kumar Yadav
    user_Abhinandan kumar Yadav
    Abhinandan kumar Yadav
    लखनौर, मधुबनी, बिहार•
    27 min ago
  • kheari mandal maha bhoj
    1
    kheari mandal maha bhoj
    user_Soniya Babu
    Soniya Babu
    Madhepur, Madhubani•
    1 hr ago
  • सुपौल जिले में सरकारी जमीन से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। सदर अंचलाधिकारी आनंद मंडल पर आरोप है कि उन्होंने दलालों के साथ मिलकर सरकारी जमीन के दस्तावेजों में अवैध तरीके से बदलाव (परिमार्जन) किया। यह मामला लोहियानगर चौक स्थित खाता संख्या 458 की जमीन से जुड़ा है, जो सरकारी अभिलेखों में दर्ज थी। मामले की शिकायत मिलते ही जिलाधिकारी सावन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में अनियमितता सामने आने के बाद डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए CO आनंद मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि परिमार्जन की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर जमीन के स्वरूप में बदलाव किया गया, जिससे निजी हित साधने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले में बड़े स्तर पर मिलीभगत की आशंका जताई है। डीएम सावन कुमार ने साफ कहा है कि सरकारी संपत्ति के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। फिलहाल पूरे जिले की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
    1
    सुपौल जिले में सरकारी जमीन से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। सदर अंचलाधिकारी आनंद मंडल पर आरोप है कि उन्होंने दलालों के साथ मिलकर सरकारी जमीन के दस्तावेजों में अवैध तरीके से बदलाव (परिमार्जन) किया। यह मामला लोहियानगर चौक स्थित खाता संख्या 458 की जमीन से जुड़ा है, जो सरकारी अभिलेखों में दर्ज थी।
मामले की शिकायत मिलते ही जिलाधिकारी सावन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में अनियमितता सामने आने के बाद डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए CO आनंद मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।
बताया जा रहा है कि परिमार्जन की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर जमीन के स्वरूप में बदलाव किया गया, जिससे निजी हित साधने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले में बड़े स्तर पर मिलीभगत की आशंका जताई है।
डीएम सावन कुमार ने साफ कहा है कि सरकारी संपत्ति के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। फिलहाल पूरे जिले की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.