इंदौर के सांवेर रोड स्थित श्री वैष्णव विद्यापीठ कॉलेज से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। आरोप है कि कॉलेज कैंटीन में खुले में रखे समोसे एक आवारा जानवर खाते दिखाई दे रहे हैं… और यही समोसे छात्रों को परोसे जा रहे हैं! वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैंटीन में स्वच्छता के मानकों की खुली अनदेखी हो रही है। खाने-पीने की चीजें बिना ढके रखी जा रही हैं… सवाल सीधा है — क्या छात्रों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है? इंदौर के सांवेर रोड स्थित श्री वैष्णव विद्यापीठ कॉलेज से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। आरोप है कि कॉलेज कैंटीन में खुले में रखे समोसे एक आवारा जानवर खाते दिखाई दे रहे हैं… और यही समोसे छात्रों को परोसे जा रहे हैं! वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैंटीन में स्वच्छता के मानकों की खुली अनदेखी हो रही है। खाने-पीने की चीजें बिना ढके रखी जा रही हैं… सवाल सीधा है — क्या छात्रों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है? बताया जा रहा है कि यह वीडियो खुद एक छात्र ने रिकॉर्ड कर मीडिया तक पहुंचाया है। छात्रों का आरोप है कि प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर चुप्पी साधे हुए है। अब बड़ा सवाल — क्या कॉलेज प्रबंधन इस मामले में कार्रवाई करेगा? क्या जिम्मेदारों पर होगी सख्त कार्यवाही? फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और छात्रों में आक्रोश है।

- मध्यप्रदेश के महू में सामने आए हनीट्रैप मामले ने अब नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। दिन में ठगी और रात में शिकार बनाने की इस कहानी ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि मऊ के इस हनीट्रैप केस में आरोपियों का तरीका बेहद शातिर था। दिन के समय ये लोग अलग-अलग तरीकों से पैसे ऐंठते थे, जबकि रात में लोगों को जाल में फंसाकर अपना शिकार बनाते थे। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, एक पेंटर से करीब 27 हजार रुपये की ठगी की गई। वहीं, रात में एक रिटायर्ड अधिकारी को निशाना बनाया गया। मामले में एक और पीड़ित थाने पहुंचा है, जिससे साफ है कि यह गिरोह लगातार कई लोगों को अपना शिकार बना रहा था।1
- भीम जन्मभूमि में बढ़ा विवाद: प्रशासक नियुक्त करने की मांग, 5000 कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन की चेतावनी महू (इंदौर)। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जन्मस्थली भीम जन्मभूमि महू में स्मारक समिति को लेकर विवाद तेज हो गया है। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मेमोरियल सोसायटी के सदस्यों ने प्रशासन से संस्था में तत्काल प्रशासक नियुक्त करने की मांग उठाई है। इस संबंध में जारी प्रेस नोट में समिति के पदाधिकारियों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस नोट के अनुसार, स्मारक समिति के दो तिहाई सदस्य पिछले तीन वर्षों से कथित फर्जी समिति को हटाने और न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए कई बार ज्ञापन, धरना और प्रदर्शन किए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे अनुयायियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समिति के सदस्यों का आरोप है कि संस्था में आर्थिक अनियमितताओं, अवैध वसूली और प्रशासनिक मनमानी के मामले सामने आए हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, महाराष्ट्र से आए अनुयायियों से कथित रूप से अवैध वसूली और विवाद की घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है। मामला हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ तक पहुंच चुका है, जहां रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके अब तक अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। समिति के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो डॉ. आंबेडकर जयंती के दिन 5000 कार्यकर्ताओं के साथ भीम जन्मभूमि पर दीप जलाकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा और देशभर में इस मुद्दे को उठाया जाएगा। साथ ही भीम जन्मभूमि से मुख्यमंत्री कार्यालय और प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली तक पदयात्रा निकालने की भी तैयारी की जा रही है। सदस्यों ने जिला कलेक्टर इंदौर से मांग की है कि विवाद को देखते हुए संस्था में प्रशासक नियुक्त कर निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि करोड़ों अनुयायियों की आस्था के केंद्र भीम जन्मभूमि की गरिमा बनी रहे।4
- Post by Dinesh Chandra Rathore1
- Post by PM NEWS1
- इंदौर में दर्दनाक हादसा: खेलते बच्चे को कार ने रौंदा, दोनों पैर फ्रैक्चर इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी शांति निकेतन में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहा एक मासूम अचानक कार की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चे के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। घटना के बाद कार मालिक ने तुरंत मानवता दिखाते हुए बच्चे को अस्पताल पहुंचाया और उसका इलाज करवाया। इसके बाद वह अपने ड्राइवर को लेकर लसुड़िया थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।1
- श्री बाल हनुमान मंदिर मैं महा आरती प्रसाद वितरण और महा विशाल भंडारा 5000 भक्त जनों ने प्रसदीकरण की हमें बताया पंडित जितेंद्र चंद शास्त्री जी ने या सिद्ध हनुमान मंदिर है बाल स्वरूप में हनुमान जी विराजमान है अनेक दुखों का निवारण होता है1
- Post by Aarti Raikwar1
- मध्य प्रदेश के मऊ में गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसाई समाज द्वारा श्रद्धा और आस्था के साथ क्रूस यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद किया। यात्रा में श्रद्धालु शांतिपूर्वक चलते हुए प्रार्थना करते नजर आए। बताया जा रहा है कि यह क्रूस यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां लोगों ने अनुशासन और श्रद्धा के साथ भाग लिया। गुड फ्राइडे के दिन ईसाई धर्म में प्रभु यीशु के त्याग और बलिदान को विशेष रूप से याद किया जाता है, और इसी क्रम में मऊ में भी यह आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क नजर आया।1